logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरेली में 4 करोड़ की पानी टंकी नदी में समाई!देखिए वीडियो उत्तर प्रदेश के बरेली में करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी बाढ़ के पानी में नदी में समा गई। बताया जा रहा है कि टंकी का निर्माण नदी से कुछ दूरी पर कराया गया था, लेकिन बाढ़ के पानी ने नदी और टंकी के बीच की दूरी ही खत्म कर दी। खास बात यह है कि करीब 70 फीसदी घरों में पानी की टोटियां लग चुकी थीं और पाइपलाइन भी बिछाई जा चुकी थी। ऐसे में टंकी के नदी में समाने से योजना की गुणवत्ता और निर्माण स्थल को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अब सवाल—4 करोड़ की इस योजना के नदी में समाने की जिम्मेदारी किसकी है?

1 hr ago
user_Kapil kumar
Kapil kumar
Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

बरेली में 4 करोड़ की पानी टंकी नदी में समाई!देखिए वीडियो उत्तर प्रदेश के बरेली में करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी बाढ़ के पानी में नदी में समा गई। बताया जा रहा है कि टंकी का निर्माण नदी से कुछ दूरी पर कराया गया था, लेकिन बाढ़ के पानी ने नदी और टंकी के बीच की दूरी ही खत्म कर दी। खास बात यह है कि करीब 70 फीसदी घरों में पानी की टोटियां लग चुकी थीं और पाइपलाइन भी बिछाई जा चुकी थी। ऐसे में टंकी के नदी में समाने से योजना की गुणवत्ता और निर्माण स्थल को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अब सवाल—4 करोड़ की इस योजना के नदी में समाने की जिम्मेदारी किसकी है?

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रोडवेज बस और बाइक चालक में आमने-सामने विवाद, फ्लाईओवर के नीचे मचा हंगामा रोडवेज बस और बाइक चालक में आमने-सामने विवाद, फ्लाईओवर के नीचे मचा हंगामा अमरोहा/जोया। नेशनल हाईवे पर जोया फ्लाईओवर के नीचे अमरोहा मार्ग की ओर मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब सरकारी रोडवेज बस और बाइक चालक के बीच आमने-सामने विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ने के बाद मामला सड़क पर ही झगड़े तक पहुंच गया। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोडवेज बस अमरोहा की ओर जा रही थी, जबकि बाइक चालक भी उसी मार्ग से गुजर रहा था। किसी बात को लेकर बस चालक और बाइक सवार के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे से बहस करने लगे। कुछ देर तक मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। घटना के चलते फ्लाईओवर के नीचे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस के पहुंचने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने मौके पर स्थिति को शांत कराया और दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ली। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह और किसी पक्ष को चोट लगने की पुष्टि संबंधित पुलिस अधिकारियों से होना बाकी है। स्थानीय लोगों ने हाईवे के इस व्यस्त हिस्से पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा वाहन चालकों से संयम बरतने की अपील की है, ताकि मामूली विवाद बड़े झगड़े में तब्दील न हो।
    2
    रोडवेज बस और बाइक चालक में आमने-सामने विवाद, फ्लाईओवर के नीचे मचा हंगामा
रोडवेज बस और बाइक चालक में आमने-सामने विवाद, फ्लाईओवर के नीचे मचा हंगामा
अमरोहा/जोया। नेशनल हाईवे पर जोया फ्लाईओवर के नीचे अमरोहा मार्ग की ओर मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब सरकारी रोडवेज बस और बाइक चालक के बीच आमने-सामने विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ने के बाद मामला सड़क पर ही झगड़े तक पहुंच गया। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोडवेज बस अमरोहा की ओर जा रही थी, जबकि बाइक चालक भी उसी मार्ग से गुजर रहा था। किसी बात को लेकर बस चालक और बाइक सवार के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे से बहस करने लगे। कुछ देर तक मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही।
मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। घटना के चलते फ्लाईओवर के नीचे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलने पर पुलिस के पहुंचने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने मौके पर स्थिति को शांत कराया और दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ली। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह और किसी पक्ष को चोट लगने की पुष्टि संबंधित पुलिस अधिकारियों से होना बाकी है।
स्थानीय लोगों ने हाईवे के इस व्यस्त हिस्से पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा वाहन चालकों से संयम बरतने की अपील की है, ताकि मामूली विवाद बड़े झगड़े में तब्दील न हो।
    user_सुब्हान
    सुब्हान
    TV News Anchor अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • चौधरपुर क्षेत्र में बिजली चेकिंग में दस घरों में पकड़ी गई बिजली चोरी संवाददाता चौधरपुर चौधरपुर बिजली विभाग की टीम ने सोमवार सुबह चेकिंग अभियान चलाकर दस घरों में बिजली चोरी पकड़ी। टीम ने मौके पर विद्युत कनेक्शनों और मीटरों की जांच की। एसडीओ परिवर्तन रामलखन के नेतृत्व में जेई शैलेन्द्र कुमार सिंह, लाइनमैन हरेंद्र, रिजवान, पंकज और जाविर की टीम ने सुबह चौधरपुर क्षेत्र में चेकिंग की। इस दौरान रियाजुल, अखलाक, रजि, हनीफ, रफी, निजाम, मुन्ने खां, नाजिम, विनोद, इकरार और हुसैन के घरों में बिजली चोरी पकड़े जाने की बात सामने आई। जेई शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। जांच के दौरान बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    1
    चौधरपुर क्षेत्र में बिजली  चेकिंग में दस घरों में पकड़ी गई बिजली चोरी
संवाददाता चौधरपुर
चौधरपुर बिजली विभाग की टीम ने सोमवार सुबह चेकिंग अभियान चलाकर दस घरों में बिजली चोरी पकड़ी। टीम ने मौके पर विद्युत कनेक्शनों और मीटरों की जांच की।
एसडीओ परिवर्तन रामलखन के नेतृत्व में जेई शैलेन्द्र कुमार सिंह, लाइनमैन हरेंद्र, रिजवान, पंकज और जाविर की टीम ने सुबह चौधरपुर क्षेत्र में चेकिंग की। इस दौरान रियाजुल, अखलाक, रजि, हनीफ, रफी, निजाम, मुन्ने खां, नाजिम, विनोद, इकरार और हुसैन के घरों में बिजली चोरी पकड़े जाने की बात सामने आई।
जेई शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। जांच के दौरान बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_दिलशाद खान
    दिलशाद खान
    Amroha, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • अमरोहा। विकासखंड अमरोहा की ग्राम पंचायत रामपुर सफेद वाफ के विद्यार्थियों ने गांव में लाइब्रेरी बनाने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी को आवेदन दिया ग्रामीणों ने लाइब्रेरी के लिए जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन अमरोहा। विकासखंड अमरोहा की ग्राम पंचायत रामपुर सफेद वाफ के विद्यार्थियों ने गांव में लाइब्रेरी बनाने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी को आवेदन दिया है। छात्र अर्पित कुमार, यश कुमार, हर्ष कुमार, अंश कुमार और हिमांशु ने बताया कि उनके गांव में विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए पढ़ाई की कोई सही व्यवस्था नहीं है। इस वजह से उन्हें बहुत दिक्कतें आती हैं। छात्रों का कहना है कि अगर गांव में लाइब्रेरी बन जाती है, तो ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को शांत और सुविधाजनक जगह पर पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। उन्हें जरूरी किताबें और दूसरी शैक्षणिक सुविधाएं भी मिल सकेंगी। इससे युवाओं को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में बहुत फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों ने लोगों के फायदे को देखते हुए जिलाधिकारी से जल्द से जल्द गांव में लाइब्रेरी को मंजूरी देने की मांग की है।
    1
    अमरोहा। विकासखंड अमरोहा की ग्राम पंचायत रामपुर सफेद वाफ के विद्यार्थियों ने गांव में लाइब्रेरी बनाने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी को आवेदन दिया
ग्रामीणों ने लाइब्रेरी के लिए जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन 
अमरोहा। विकासखंड अमरोहा की ग्राम पंचायत रामपुर सफेद वाफ के विद्यार्थियों ने गांव में लाइब्रेरी बनाने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी को आवेदन दिया है।
छात्र अर्पित कुमार, यश कुमार, हर्ष कुमार, अंश कुमार और हिमांशु ने बताया कि उनके गांव में विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए पढ़ाई की कोई सही व्यवस्था नहीं है। इस वजह से उन्हें बहुत दिक्कतें आती हैं।
छात्रों का कहना है कि अगर गांव में लाइब्रेरी बन जाती है, तो ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को शांत और सुविधाजनक जगह पर पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। उन्हें जरूरी किताबें और दूसरी शैक्षणिक सुविधाएं भी मिल सकेंगी।
इससे युवाओं को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में बहुत फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों ने लोगों के फायदे को देखते हुए जिलाधिकारी से जल्द से जल्द गांव में लाइब्रेरी को मंजूरी देने की मांग की है।
    user_Bheesham Singh
    Bheesham Singh
    Local News Reporter नौगावां सदात, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • राष्ट्र सेवी संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक में पढ़ाया सामाजिक समरसता का पाठ राष्ट्र सेवी संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक में पढ़ाया सामाजिक समरसता का पाठ। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्र सेवी संगठन के कार्यकर्ताओं की एक बैठक तहसील हसनपुर क्षेत्र के ग्राम भदौरा में सतवीर सिंह की बैठक पर आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित राष्ट्र सेवी संगठन राष्ट्रीय संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को समाज में आपसी भेद भाव भूलकर संगठित रूप से सद्भाव पूर्वक रहते हुए समाज एवं राष्ट्र हित के कार्य करने की अपील की। बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं पर भी विचार किया गया। कहा गया कि हसनपुर से भदौरा होकर बेगपुर मुंडा तक जाने वाला मार्ग जर्जर हो चुका। जहां तहां नुकीले पत्थर पड़े हुए हैं साथ ही गड्ढे बन गए हैं। अतिशीघ्र मार्ग का चौडीकरण करते हुए पुनर्निर्माण किया जाए। ग्राम भदौरा में बड़ी संख्या में बंदरों की मौजूदगी के चलते उनके द्वारा पहुंचाई जा रही आर्थिक और शारीरिक नुकसान के चलते ग्रामवासी परेशान हैं।पकड़वाकर दूर भिजवाया जाए। क्षेत्र के ग्रामों में आबादी के लिए सुबह शाम विद्युत सप्लाई सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर अशोक कुमार, सतवीर सिंह, वीर सिंह, डंबर सिंह, जयवीर सैनी, प्रमोद कुमार, राजेश सैनी, तेजपाल सैनी, नागेन्द्र सिंह, ओंकार, जगदीश, धर्मपाल सिंह आदि रहे।
    2
    राष्ट्र सेवी संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक में पढ़ाया सामाजिक समरसता का पाठ
राष्ट्र सेवी संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक में पढ़ाया सामाजिक समरसता का पाठ।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्र सेवी संगठन के कार्यकर्ताओं की एक बैठक तहसील हसनपुर क्षेत्र के ग्राम भदौरा में सतवीर सिंह की बैठक पर आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित राष्ट्र सेवी संगठन राष्ट्रीय संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को समाज में आपसी भेद भाव भूलकर  संगठित रूप से सद्भाव पूर्वक रहते हुए समाज एवं राष्ट्र हित के कार्य करने की अपील की। बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं पर भी विचार किया गया। कहा गया कि हसनपुर से भदौरा होकर बेगपुर मुंडा तक जाने वाला मार्ग जर्जर हो चुका। जहां तहां नुकीले पत्थर पड़े हुए हैं साथ ही गड्ढे बन गए हैं। अतिशीघ्र मार्ग का चौडीकरण करते हुए पुनर्निर्माण किया जाए। ग्राम भदौरा में बड़ी संख्या में बंदरों की मौजूदगी के चलते उनके द्वारा पहुंचाई जा रही आर्थिक और शारीरिक नुकसान के चलते ग्रामवासी परेशान हैं।पकड़वाकर दूर भिजवाया जाए। क्षेत्र के ग्रामों में आबादी के लिए सुबह शाम विद्युत सप्लाई सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर अशोक कुमार, सतवीर सिंह, वीर सिंह, डंबर सिंह, जयवीर सैनी, प्रमोद कुमार, राजेश सैनी, तेजपाल सैनी, नागेन्द्र सिंह, ओंकार, जगदीश, धर्मपाल सिंह आदि रहे।
    user_मुजम्मिल हुसैन
    मुजम्मिल हुसैन
    Physiotherapist हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • संभल में भारी पुलिस बल तैनात, ASI टीम का इंतजार मस्जिद पर मस्जिद कमेटी और अधिवक्ता मौजूद* *संभल में भारी पुलिस बल तैनात, ASI टीम का इंतजार मस्जिद पर मस्जिद कमेटी और अधिवक्ता मौजूद* चौराहे-तिराहों पर पुलिस का पहरा दोपहर 1 बजे तक नहीं पहुंची ASI टीम, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खान का बयान आया सामने संभल मे चौधरी सराय पुलिस चौकी क्षेत्र में एएसआई टीम के पहुंचने की सूचना के चलते शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मस्जिद पर मस्जिद कमेटी के सदस्य और अधिवक्ता मौजूद हैं, जबकि शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर पुलिस के साथ पीएसी की बटालियन और कई थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि दोपहर एक बजे तक एएसआई की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। इसी बीच एएसआई टीम के आने को लेकर पूर्व सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खान का बयान भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बाइट -फिरोज खां पूर्व सपा जिला अध्यक्ष संभल
    1
    संभल में भारी पुलिस बल तैनात, ASI टीम का इंतजार
मस्जिद पर मस्जिद कमेटी और अधिवक्ता मौजूद*

*संभल में भारी पुलिस बल तैनात, ASI टीम का इंतजार
मस्जिद पर मस्जिद कमेटी और अधिवक्ता मौजूद*
चौराहे-तिराहों पर पुलिस का पहरा
दोपहर 1 बजे तक नहीं पहुंची ASI टीम,
पूर्व सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खान का बयान आया सामने
संभल मे चौधरी सराय पुलिस चौकी क्षेत्र में एएसआई टीम के पहुंचने की सूचना के चलते शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मस्जिद पर मस्जिद कमेटी के सदस्य और अधिवक्ता मौजूद हैं, जबकि शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर पुलिस के साथ पीएसी की बटालियन और कई थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है।
बताया जा रहा है कि दोपहर एक बजे तक एएसआई की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। इसी बीच एएसआई टीम के आने को लेकर पूर्व सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खान का बयान भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
बाइट -फिरोज खां पूर्व सपा जिला अध्यक्ष संभल
    user_Mubarak Ali
    Mubarak Ali
    संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बरेली में 4 करोड़ की पानी टंकी नदी में समाई!देखिए वीडियो उत्तर प्रदेश के बरेली में करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी बाढ़ के पानी में नदी में समा गई। बताया जा रहा है कि टंकी का निर्माण नदी से कुछ दूरी पर कराया गया था, लेकिन बाढ़ के पानी ने नदी और टंकी के बीच की दूरी ही खत्म कर दी। खास बात यह है कि करीब 70 फीसदी घरों में पानी की टोटियां लग चुकी थीं और पाइपलाइन भी बिछाई जा चुकी थी। ऐसे में टंकी के नदी में समाने से योजना की गुणवत्ता और निर्माण स्थल को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अब सवाल—4 करोड़ की इस योजना के नदी में समाने की जिम्मेदारी किसकी है?
    1
    बरेली में 4 करोड़ की पानी टंकी नदी में समाई!देखिए वीडियो
उत्तर प्रदेश के बरेली में करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी बाढ़ के पानी में नदी में समा गई।
बताया जा रहा है कि टंकी का निर्माण नदी से कुछ दूरी पर कराया गया था, लेकिन बाढ़ के पानी ने नदी और टंकी के बीच की दूरी ही खत्म कर दी।
खास बात यह है कि करीब 70 फीसदी घरों में पानी की टोटियां लग चुकी थीं और पाइपलाइन भी बिछाई जा चुकी थी। ऐसे में टंकी के नदी में समाने से योजना की गुणवत्ता और निर्माण स्थल को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
अब सवाल—4 करोड़ की इस योजना के नदी में समाने की जिम्मेदारी किसकी है?
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी पर पुलिस का शिकंजा, रहरा पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार अमरोहा। रहरा थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के मुताबिक, 6 सितंबर 2026 को पीड़िता के परिजन की ओर से थाना रहरा में तहरीर दी गई थी। तहरीर में ग्राम पथरा निवासी नरेन्द्र पुत्र बृजराज, उम्र करीब 19 वर्ष, पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए रहरा पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 65(1)/351(3) बीएनएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेन्द्र पुत्र बृजराज निवासी ग्राम पथरा, थाना रहरा, अमरोहा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय, अमरोहा के समक्ष पेश किया गया। इस कार्रवाई को थाना रहरा पुलिस की टीम ने अंजाम दिया। टीम में थानाध्यक्ष अमित सिंह तोमर, उपनिरीक्षक संजीव कुमार, कांस्टेबल प्रदीप कुमार और कांस्टेबल कुलदीप सिंह शामिल रहे।
    1
    नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी पर पुलिस का शिकंजा, रहरा पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार
अमरोहा। रहरा थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के मुताबिक, 6 सितंबर 2026 को पीड़िता के परिजन की ओर से थाना रहरा में तहरीर दी गई थी। तहरीर में ग्राम पथरा निवासी नरेन्द्र पुत्र बृजराज, उम्र करीब 19 वर्ष, पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रहरा पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 65(1)/351(3) बीएनएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेन्द्र पुत्र बृजराज निवासी ग्राम पथरा, थाना रहरा, अमरोहा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय, अमरोहा के समक्ष पेश किया गया।
इस कार्रवाई को थाना रहरा पुलिस की टीम ने अंजाम दिया। टीम में थानाध्यक्ष अमित सिंह तोमर, उपनिरीक्षक संजीव कुमार, कांस्टेबल प्रदीप कुमार और कांस्टेबल कुलदीप सिंह शामिल रहे।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अमरोहा। रहरा थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। अमरोहा में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी पर पुलिस का शिकंजा, रहरा पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार
    1
    अमरोहा। रहरा थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
अमरोहा में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी पर पुलिस का शिकंजा, रहरा पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार
    user_Bachchan Singh
    Bachchan Singh
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.