स्वास्थ्य शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जीएमएस ग्रुप सम्मानित अमरोहा। स्वास्थ्य विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जीएमएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस एंड हास्पिटल को श्रेष्ठ स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया। देहरादून में आयोजित श्री गुरु सम्मान समारोह-2026 में संस्थान को यह सम्मान फार्मेसी, नर्सिंग तथा संबद्ध एवं स्वास्थ्य देखभाल विज्ञान के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। स्वास्थ्य शिक्षा एवं अनुसंधान सोसायटी की ओर से आयोजित समारोह में जीएमएस ग्रुप की ओर से ग्रुप निदेशक डा. हरीश ने सम्मान ग्रहण किया। संस्थान के अध्यक्ष शाहनवाज़ अली के नेतृत्व में स्वास्थ्य विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर प्रयासों को इस सम्मान से नई पहचान मिली है। समारोह में शिक्षा, विज्ञान, तकनीकी एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे। इनमें उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक प्रो. डा. दुर्गेश पंत, उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. डा. राजेश उपाध्याय, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की विभागाध्यक्ष प्रो. डा. कुमुद उपाध्याय तथा उत्तराखंड भाजपा की राज्य चिकित्सा मीडिया समन्वयक प्रो. डा. दिव्या नेगी सहित अन्य गणमान्य अतिथि शामिल रहे। जीएमएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में फार्मेसी, नर्सिंग और संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान से जुड़े पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण और कौशल विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की वर्तमान एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है। सम्मान ग्रहण करते हुए डा. हरीश ने स्वास्थ्य शिक्षा एवं अनुसंधान सोसायटी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान संस्थान के शिक्षकों, विद्यार्थियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक परिश्रम एवं समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान भविष्य में भी स्वास्थ्य विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।सम्मान मिलने से संस्थान के शिक्षकों और विद्यार्थियों में उत्साह है। संस्थान प्रबंधन ने कहा कि यह उपलब्धि नई जिम्मेदारी भी है। भविष्य में शिक्षा एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और बेहतर करते हुए विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में प्रभावी योगदान देने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

- भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालय पर पंचायत करने का ऐलान किया है। संगठन के तहसील अध्यक्ष महीपाल सिंह सैनी ने उप जिलाधिकारी नौगावां सादात को ज्ञापन सौंपकर पंचायत की जानकारी दी। ज्ञापन के अनुसार पंचायत शुक्रवार 11 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे तहसील नौगावां सादात कार्यालय पर आयोजित होगी। ज्ञापन में बताया गया कि लोक *भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की 11 सितंबर को नौगावां सादात तहसील पर पंचायत, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन* *नौगावां सादात / भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालय पर पंचायत करने का ऐलान किया है। संगठन के तहसील अध्यक्ष महीपाल सिंह सैनी ने उप जिलाधिकारी नौगावां सादात को ज्ञापन सौंपकर पंचायत की जानकारी दी। ज्ञापन के अनुसार पंचायत शुक्रवार 11 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे तहसील नौगावां सादात कार्यालय पर आयोजित होगी। ज्ञापन में बताया गया कि लोक निर्माण विभाग अमरोहा द्वारा करीब दो माह पूर्व नौगावां सादात रोड खेका रोड से नौगावां तगा के लिए बनाई गई सड़क में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है, जिसके चलते कई स्थानों पर सड़क टूट गई है और गहरे गड्ढे हो गए हैं। संगठन ने जांच कराकर सड़क को शीघ्र ठीक कराने की मांग की है। इसी तरह ग्राम मुनीमपुर रोड अमरोहा में शिव मंदिर के सामने लोक निर्माण विभाग की सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त है, जिस पर गांव का गंदा पानी भरा रहता है। इससे स्कूली छात्र-छात्राओं सहित आम राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, सड़क का तत्काल निर्माण कराया जाए। इसके अलावा ग्राम मुनीमपुर निवासी गरीब पात्र महिला महेन्द्री देवी पत्नी जोनी सिंह के कच्चे मकान के स्थान पर प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास दिलाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन ब्लॉक अमरोहा के वीडीओ द्वारा सॉफ्टवेयर डाटा उठाएगा कहकर टाला जा रहा है। महिला को शीघ्र आवास उपलब्ध कराया जाए। साथ ही किसान सम्मान निधि से वंचित रह गए किसानों की किस्त शीघ्र उनके खातों में भिजवाने की भी मांग की गई है। संगठन ने मांग की है कि पंचायत के दिन संबंधित विभागों के अधिकारी अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अमरोहा और वीडीओ ब्लॉक अमरोहा दोपहर 1 बजे तक पंचायत में पहुंचना सुनिश्चित करें। यदि अधिकारी समय पर नहीं पहुंचे तो संगठन धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। ज्ञापन पर तहसील अध्यक्ष महीपाल सिंह सैनी के साथ धर्मदीप त्यागी, जितेन्द्र चौहान, अली हसन, चन्द्रपाल सिंह, शेखर और चन्द किरण सहित अन्य पदाधिकारियों के मौजूद हैं।1
- आदरणीय सांसद श्री चौ• कंवर सिंह तंवर जी से भेंट करते हुए चन्द्रपाल खडगवंशी भाजपा #मिशन_2027 #हसनपुर_विधानसभा42 #चन्द्रपाल_खड़गवंशी #reelsvideoシ #explorepage #trendingreelsvideo #BJP4UP #hasanpur #viralreelsシ Chandrapal Khadagvanshi Ch. Kanwar Singh Tanwar Nawab Singh Nagar1
- उझारी में केबल में कट लगाकर हो रही थी बिजली चोरी, विजिलेंस ने मारा छापा केबल में कट लगाकर हो रही थी बिजली चोरी, विजिलेंस ने मारा छापा उझारी। मंगलवार तड़के करीब पांच बजे विजिलेंस टीम ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ कस्बे में बिजली चोरी के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। अचानक हुई कार्रवाई से कस्बे में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। संवाददाता उझारी मंगलवार की सुबह लगभग 5:00 बजे विजिलेंस टीम के साथ बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर चेकिंग अभियान चलाया उझारी में तीन टीमों ने अलग-अलग मोहल्ले में छापेमारी की अभियान के दौरान कई स्थानों पर बिजली केबल में कट लगाकर अवैध रूप से बिजली चोरी किए जाने के मामले सामने आए। टीम ने मौके पर पहुंचकर केबलों की जांच की और चोरी के मामलों को दर्ज किया पत्रकारों पर पूछे जाने पर की कितने मामले दर्ज हैं कोई सुनिश्चित जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों ने नहीं दी चेकिंग अभियान टीम एसडीओ प्रथम ह मिथिलेश, हसनपुर, एसडीओ द्वितीय राजेंद्र प्रसाद, पिंटू कुमार, अभियंता उझारी अभियंता रंजीत शर्मा, अभियंता नवीन कुमार, अभियंता साहिल और अभियंता अजय कुमार समेत लाइनमैन व अन्य विद्युत विभाग का स्टाफ मौजूद रहा। टीम ने लोगों को बिजली चोरी से बचने और वैध कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करने की हिदायत दी।2
- पलवाड़ा में बच्चों की सुरक्षा पर संकट मकान के बीच से गुजर रही हाईटेंशन लाइन ट्यूशन पढ़ने आते हैं सौ मासूम,सिर पर 11 हजार वोल्ट की लाइन गढ़मुक्तेश्वर। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा में बृजघाट रोड स्थित गॉड ब्लेस क्लीनिक के पीछे एक निर्माणाधीन मकान के बीचों-बीच से 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन गुजर रही है। बताया गया है कि उक्त स्थान पर प्रतिदिन करीब सौ छोटे बच्चे ट्यूशन पढ़ने के लिए आते हैं, जिसके चलते बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन मकान के ऊपर और बीच से गुजर रही 11 हजार की विद्युत लाइन के कारण किसी भी समय हादसा होने का खतरा बना रहता है। ट्यूशन पढ़ने आने वाले छोटे बच्चों के साथ-साथ वहां मौजूद अन्य लोगों की सुरक्षा भी खतरे में बताई जा रही है। मकान मालिक और बच्चों के अभिभावकों सहित स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए 11 हजार की विद्युत लाइन को जल्द से जल्द दूसरी सुरक्षित जगह शिफ्ट कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी संभावित हादसे को रोका जा सके।2
- संभल से बड़ी खबर जगह जगह हो रहीं मस्जिद कार्रवाई पर सांसद बर्क का हमला संभल से बड़ी खबर जगह जगह हो रहीं मस्जिद कार्रवाई पर सांसद बर्क का हमला बाबा बहाउद्दीन शाह मस्जिद मामले में सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क ने पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे संविधान और धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ बताते हुए कहा कि किसी भी विवाद का अंतिम फैसला अदालत से होना चाहिए। सपा डेलीगेशन को रोके जाने पर भी सांसद ने नाराजगी जताई। विओ- संभल में बाबा बहाउद्दीन शाह मस्जिद को लेकर ASI जांच के बीच सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क ने सरकार पर निशाना साधा। सांसद ने मस्जिदों, मदरसों और कब्रिस्तानों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने कहा कि किसी भी विवाद का फैसला न्यायिक प्रक्रिया से होना चाहिए और अंतिम अदालत के फैसले से पहले कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। कुएं को धार्मिक प्रतीक बताए जाने पर भी सांसद ने सवाल उठाते हुए कहा कि कुआं किसी धर्म का प्रतीक नहीं है। वहीं सपा डेलीगेशन को संभल आने से रोके जाने पर बर्क ने इसे गलत और हठधर्मिता बताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता से मिलने से नहीं रोका जाना चाहिए। बाइट- ज़िया उर रहमान, सपा सांसद सम्भल।1
- बरेली में 4 करोड़ की पानी टंकी नदी में समाई!देखिए वीडियो उत्तर प्रदेश के बरेली में करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी बाढ़ के पानी में नदी में समा गई। बताया जा रहा है कि टंकी का निर्माण नदी से कुछ दूरी पर कराया गया था, लेकिन बाढ़ के पानी ने नदी और टंकी के बीच की दूरी ही खत्म कर दी। खास बात यह है कि करीब 70 फीसदी घरों में पानी की टोटियां लग चुकी थीं और पाइपलाइन भी बिछाई जा चुकी थी। ऐसे में टंकी के नदी में समाने से योजना की गुणवत्ता और निर्माण स्थल को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अब सवाल—4 करोड़ की इस योजना के नदी में समाने की जिम्मेदारी किसकी है?1
- रामगंगा नदी का बढ़ा जलस्तर, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी मुरादाबाद। मूंढापांडे क्षेत्र के गांव वीरपुर वारियर खरक और बीकानपुर में रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के खेतों और निचले इलाकों में पानी फैल गया है। कई स्थानों पर ग्रामीणों की जमीन जलमग्न दिखाई दे रही है, जिससे किसानों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी का पानी लगातार बढ़ने से आवागमन और खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई है।1
- नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी पर पुलिस का शिकंजा, रहरा पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार अमरोहा। रहरा थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के मुताबिक, 6 सितंबर 2026 को पीड़िता के परिजन की ओर से थाना रहरा में तहरीर दी गई थी। तहरीर में ग्राम पथरा निवासी नरेन्द्र पुत्र बृजराज, उम्र करीब 19 वर्ष, पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए रहरा पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 65(1)/351(3) बीएनएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेन्द्र पुत्र बृजराज निवासी ग्राम पथरा, थाना रहरा, अमरोहा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय, अमरोहा के समक्ष पेश किया गया। इस कार्रवाई को थाना रहरा पुलिस की टीम ने अंजाम दिया। टीम में थानाध्यक्ष अमित सिंह तोमर, उपनिरीक्षक संजीव कुमार, कांस्टेबल प्रदीप कुमार और कांस्टेबल कुलदीप सिंह शामिल रहे।1
- यूपी के आगरा में विवेक ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी है। विवेक सोमवार शाम एक महीने बाद घर लौटा था, रात में किरण के सिर पर चोट मारकर घायल किया फिर चाकू से गला काट दिया और दोनों छोटे बेटों को लेकर फरार हो गया। आठ साल पहले शादी हुई थी।1