भिंड जिले के मौ नगर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री गिर्राज महाराज के दर्शन और परिक्रमा के लिए करीब 100 श्रद्धालुओं का जत्था पैदल रवाना हुआ है। पदयात्रा के शुभारंभ अवसर पर नगरवासियों ने तिलक लगाकर, फूल-मालाएं पहनाकर और मंगलकामनाओं के साथ श्रद्धालुओं को भव्य विदाई दी। यात्रा में नगर के विभिन्न मोहल्लों के युवा और बुजुर्ग पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए हैं, जिससे श्रद्धालुओं के जयकारों और भजन-कीर्तन के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। परिजनों और नगरवासियों ने यात्रियों की सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की है। यह पदयात्रा करीब 5 से 6 दिनों में विभिन्न पड़ावों से होते हुए उत्तर प्रदेश स्थित पवित्र धाम गोवर्धन पहुंचेगी। वहां श्रद्धालु गिर्राज महाराज की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना करेंगे और देश व प्रदेश में सुख, समृद्धि, शांति, अच्छी वर्षा, खुशहाली और जनकल्याण की प्रार्थना करेंगे। श्रद्धालुओं का कहना है कि गोवर्धन परिक्रमा का विशेष धार्मिक महत्व है और सच्चे विश्वास के साथ परिक्रमा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मौ नगर से प्रतिवर्ष निकलने वाली यह यात्रा क्षेत्र की धार्मिक परंपरा और सामूहिक आस्था का प्रतीक है।
भिंड जिले के मौ नगर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री गिर्राज महाराज के दर्शन और परिक्रमा के लिए करीब 100 श्रद्धालुओं का जत्था पैदल रवाना हुआ है। पदयात्रा के शुभारंभ अवसर पर नगरवासियों ने तिलक लगाकर, फूल-मालाएं पहनाकर और मंगलकामनाओं के साथ श्रद्धालुओं को भव्य विदाई दी। यात्रा में नगर के विभिन्न मोहल्लों के युवा और बुजुर्ग पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए हैं, जिससे श्रद्धालुओं के जयकारों और भजन-कीर्तन के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। परिजनों और नगरवासियों ने यात्रियों की सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की है। यह पदयात्रा करीब 5 से 6 दिनों में विभिन्न पड़ावों से होते हुए उत्तर प्रदेश स्थित पवित्र धाम गोवर्धन पहुंचेगी। वहां श्रद्धालु गिर्राज महाराज की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना करेंगे और देश व प्रदेश में सुख, समृद्धि, शांति, अच्छी वर्षा, खुशहाली और जनकल्याण की प्रार्थना करेंगे। श्रद्धालुओं का कहना है कि गोवर्धन परिक्रमा का विशेष धार्मिक महत्व है और सच्चे विश्वास के साथ परिक्रमा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मौ नगर से प्रतिवर्ष निकलने वाली यह यात्रा क्षेत्र की धार्मिक परंपरा और सामूहिक आस्था का प्रतीक है।
- भिंड जिले के मौ नगर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री गिर्राज महाराज के दर्शन और परिक्रमा के लिए करीब 100 श्रद्धालुओं का जत्था पैदल रवाना हुआ है। पदयात्रा के शुभारंभ अवसर पर नगरवासियों ने तिलक लगाकर, फूल-मालाएं पहनाकर और मंगलकामनाओं के साथ श्रद्धालुओं को भव्य विदाई दी। यात्रा में नगर के विभिन्न मोहल्लों के युवा और बुजुर्ग पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए हैं, जिससे श्रद्धालुओं के जयकारों और भजन-कीर्तन के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। परिजनों और नगरवासियों ने यात्रियों की सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की है। यह पदयात्रा करीब 5 से 6 दिनों में विभिन्न पड़ावों से होते हुए उत्तर प्रदेश स्थित पवित्र धाम गोवर्धन पहुंचेगी। वहां श्रद्धालु गिर्राज महाराज की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना करेंगे और देश व प्रदेश में सुख, समृद्धि, शांति, अच्छी वर्षा, खुशहाली और जनकल्याण की प्रार्थना करेंगे। श्रद्धालुओं का कहना है कि गोवर्धन परिक्रमा का विशेष धार्मिक महत्व है और सच्चे विश्वास के साथ परिक्रमा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मौ नगर से प्रतिवर्ष निकलने वाली यह यात्रा क्षेत्र की धार्मिक परंपरा और सामूहिक आस्था का प्रतीक है।1
- दतिया के ग्राम डगरकुआ में 22 जुलाई 2026 को मतदाताओं से मुलाकात कर उन्हें वोट के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान ग्रामीणों और मतदाताओं को समझाते हुए देश के संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया गया।1
- मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक काली पट्टी बांधकर विधानसभा पहुंचे। कांग्रेस विधायकों ने राहुल गांधी के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा की गई बर्बरता और दिल्ली में अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज व अत्याचार के खिलाफ यह विरोध दर्ज कराया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे पर विधानसभा में चर्चा की मांग की गई थी, लेकिन भाजपा सरकार जवाब देने से लगातार बचती रही। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि NEET पेपर लीक, भर्ती घोटाले, बेरोजगारी और छात्रों पर अत्याचार ही अब भाजपा सरकार की युवा नीति बन चुकी है। युवा सरकार से जवाब मांग रहे हैं, लेकिन सरकार सिर्फ अपना अहंकार दिखा रही है।1
- भिंड में छात्रों के समर्थन में आवाज उठाने और एकजुट होने की पुरजोर अपील की गई है। इसमें साफ तौर पर कहा गया है कि अगर आज कदम नहीं उठाया तो फिर कभी मौका नहीं मिलेगा। इसलिए सभी से छात्रों की आवाज बनने और साथ खड़े रहने का जोरदार आह्वान किया गया है।1
- दिल्ली में बेरोजगार छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और नीट पेपर लीक परीक्षा के विरोध में बुधवार दोपहर भिंड के परेड चौराहा पर युवा कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर उग्र प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष राजू लोधी के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शिक्षा मंत्री के तत्काल इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने जलते हुए पुतले की आग बुझाने के लिए पानी से भरी बाल्टी डालने का प्रयास किया। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस के हाथों से बाल्टी छीनने की कोशिश करने लगे, जिससे मौके पर काफी देर तक तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रही। हालांकि, पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया जिससे कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही परेड चौराहा पर भारी पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया था। प्रदर्शनकारियों ने गंभीर आरोप लगाया कि दिल्ली में छात्रों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज करके उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्रों के साथ हो रहा अन्याय जल्द बंद नहीं हुआ तो युवा कांग्रेस अपने आंदोलन को और तेज करेगी। इस दौरान प्रदर्शन में भिण्ड विधानसभा अध्यक्ष शिवांश शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस थारू चौहान, नगर अध्यक्ष कांग्रेस संतोष त्रिपाठी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय विमल, दर्शन सिंह तोमर, विक्की राजावत, कुलदीप शर्मा, अभिषेक मोर्या, यतेन्द्र सिंह, मुकेश नरवरिया, सुभाष नरवरिया और पवन प्रशांत सहित कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- दतिया उपचुनाव 2026 के सिलसिले में माननीय दामोदर मंडल यादव जी के साथ सम्मानित अधिवक्ताओं और वकील साथियों से जनसंपर्क कर उनका समर्थन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया गया है। इस दौरान हुए सार्थक संवाद में दतिया के विकास, किसानों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों के अधिकारों के साथ-साथ न्यायपूर्ण व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई। लोकतंत्र में अधिवक्ता समाज को संविधान, न्याय और जनहित का सशक्त प्रहरी बताते हुए कहा गया कि दतिया की जनता अब बदलाव का संकल्प ले चुकी है। न्याय, समानता और सामाजिक सम्मान की आवाज को बुलंद करने के लिए जन-जन का समर्थन माननीय दामोदर मंगल यादव जी के साथ है और क्षेत्र में 'न्याय, विकास और सम्मान हमारा' का नारा दिया गया है।1
- मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव थाना पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए मऊसहानियां स्थित मछली मंडी के पास दो ई-रिक्शों से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। पुलिस ने घेराबंदी कर जब दोनों ई-रिक्शों की रोककर तलाशी ली, तो सीटों के नीचे छिपाकर रखी गई बड़ी मात्रा में शराब पाई गई, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया। एक तरफ जहां प्रदेशभर में पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ शराब माफिया गांव-गांव तक अवैध शराब पहुंचाने के लिए ई-रिक्शा जैसे नए-नए साधनों का उपयोग कर रहे हैं। तस्करी के इन नए तरीकों से पुलिस के सामने भी नई चुनौती खड़ी हो गई है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे किस स्थान पर सप्लाई किया जाना था, साथ ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े तस्करों की तलाश की जा रही है।1