मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव थाना पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए मऊसहानियां स्थित मछली मंडी के पास दो ई-रिक्शों से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। पुलिस ने घेराबंदी कर जब दोनों ई-रिक्शों की रोककर तलाशी ली, तो सीटों के नीचे छिपाकर रखी गई बड़ी मात्रा में शराब पाई गई, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया। एक तरफ जहां प्रदेशभर में पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ शराब माफिया गांव-गांव तक अवैध शराब पहुंचाने के लिए ई-रिक्शा जैसे नए-नए साधनों का उपयोग कर रहे हैं। तस्करी के इन नए तरीकों से पुलिस के सामने भी नई चुनौती खड़ी हो गई है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे किस स्थान पर सप्लाई किया जाना था, साथ ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े तस्करों की तलाश की जा रही है।
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव थाना पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए मऊसहानियां स्थित मछली मंडी के पास दो ई-रिक्शों से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। पुलिस ने घेराबंदी कर जब दोनों ई-रिक्शों की रोककर तलाशी ली, तो सीटों के नीचे छिपाकर रखी गई बड़ी मात्रा में शराब पाई गई, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया। एक तरफ जहां प्रदेशभर में पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ शराब माफिया गांव-गांव तक अवैध शराब पहुंचाने के लिए ई-रिक्शा जैसे नए-नए साधनों का उपयोग कर रहे हैं। तस्करी के इन नए तरीकों से पुलिस के सामने भी नई चुनौती खड़ी हो गई है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे किस स्थान पर सप्लाई किया जाना था, साथ ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े तस्करों की तलाश की जा रही है।
- दतिया के ग्राम डगरकुआ में 22 जुलाई 2026 को मतदाताओं से मुलाकात कर उन्हें वोट के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान ग्रामीणों और मतदाताओं को समझाते हुए देश के संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया गया।1
- मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक काली पट्टी बांधकर विधानसभा पहुंचे। कांग्रेस विधायकों ने राहुल गांधी के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा की गई बर्बरता और दिल्ली में अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज व अत्याचार के खिलाफ यह विरोध दर्ज कराया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे पर विधानसभा में चर्चा की मांग की गई थी, लेकिन भाजपा सरकार जवाब देने से लगातार बचती रही। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि NEET पेपर लीक, भर्ती घोटाले, बेरोजगारी और छात्रों पर अत्याचार ही अब भाजपा सरकार की युवा नीति बन चुकी है। युवा सरकार से जवाब मांग रहे हैं, लेकिन सरकार सिर्फ अपना अहंकार दिखा रही है।1
- भिंड जिले के मौ नगर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री गिर्राज महाराज के दर्शन और परिक्रमा के लिए करीब 100 श्रद्धालुओं का जत्था पैदल रवाना हुआ है। पदयात्रा के शुभारंभ अवसर पर नगरवासियों ने तिलक लगाकर, फूल-मालाएं पहनाकर और मंगलकामनाओं के साथ श्रद्धालुओं को भव्य विदाई दी। यात्रा में नगर के विभिन्न मोहल्लों के युवा और बुजुर्ग पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए हैं, जिससे श्रद्धालुओं के जयकारों और भजन-कीर्तन के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। परिजनों और नगरवासियों ने यात्रियों की सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की है। यह पदयात्रा करीब 5 से 6 दिनों में विभिन्न पड़ावों से होते हुए उत्तर प्रदेश स्थित पवित्र धाम गोवर्धन पहुंचेगी। वहां श्रद्धालु गिर्राज महाराज की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना करेंगे और देश व प्रदेश में सुख, समृद्धि, शांति, अच्छी वर्षा, खुशहाली और जनकल्याण की प्रार्थना करेंगे। श्रद्धालुओं का कहना है कि गोवर्धन परिक्रमा का विशेष धार्मिक महत्व है और सच्चे विश्वास के साथ परिक्रमा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मौ नगर से प्रतिवर्ष निकलने वाली यह यात्रा क्षेत्र की धार्मिक परंपरा और सामूहिक आस्था का प्रतीक है।1
- मध्य प्रदेश के दतिया जिले स्थित ग्राम जिगना समेत लगभग 35 गांवों के लोग वर्षों से डिजिटल जाति प्रमाण पत्र न बनने की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने इस मुद्दे को लेकर कई बार आवेदन दिए, अधिकारियों के चक्कर लगाए और मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। जिगना निवासी कमलेश प्रजापति का कहना है कि लगातार गुहार लगाने के बावजूद संबंधित अधिकारियों से उन्हें कोई राहत नहीं मिली है। जनप्रतिनिधियों और प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए ग्रामीणों ने कहा कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि हर गली और गांव में पहुंचते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होने के बाद आम जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता। ग्रामीणों ने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की जल्द जांच कराकर पात्र लोगों के डिजिटल जाति प्रमाण पत्र शीघ्र बनवाए जाएं, ताकि उन्हें शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।1
- दतिया में आगामी विधानसभा उपचुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक स्कूटी से ₹3.30 लाख नकद जप्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में गायत्री गार्डन के पास उप निरीक्षक अर्चना पाल द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक स्कूटी की डिग्गी की तलाशी लेने पर उसमें से ₹3.30 लाख नकद बरामद हुए। दतिया निवासी स्कूटी चालक मौके पर इस रकम के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद मामले में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। चुनाव के दृष्टिगत जिला पुलिस बल द्वारा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों के साथ मिलकर जिलेभर के समस्त थाना क्षेत्रों, अंतरजिला एवं अंतरराज्यीय सीमाओं पर स्थापित चेक पोस्टों पर सघन चेकिंग चलाई जा रही है। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन तलाशी के साथ संदिग्ध व्यक्तियों के पहचान दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। इसके साथ ही अवैध हथियार, अवैध शराब, नकदी और अन्य प्रतिबंधित सामग्री के परिवहन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जा रही है।1
- दतिया उपचुनाव 2026 के सिलसिले में माननीय दामोदर मंडल यादव जी के साथ सम्मानित अधिवक्ताओं और वकील साथियों से जनसंपर्क कर उनका समर्थन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया गया है। इस दौरान हुए सार्थक संवाद में दतिया के विकास, किसानों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों के अधिकारों के साथ-साथ न्यायपूर्ण व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई। लोकतंत्र में अधिवक्ता समाज को संविधान, न्याय और जनहित का सशक्त प्रहरी बताते हुए कहा गया कि दतिया की जनता अब बदलाव का संकल्प ले चुकी है। न्याय, समानता और सामाजिक सम्मान की आवाज को बुलंद करने के लिए जन-जन का समर्थन माननीय दामोदर मंगल यादव जी के साथ है और क्षेत्र में 'न्याय, विकास और सम्मान हमारा' का नारा दिया गया है।1
- मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव थाना पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए मऊसहानियां स्थित मछली मंडी के पास दो ई-रिक्शों से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। पुलिस ने घेराबंदी कर जब दोनों ई-रिक्शों की रोककर तलाशी ली, तो सीटों के नीचे छिपाकर रखी गई बड़ी मात्रा में शराब पाई गई, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया। एक तरफ जहां प्रदेशभर में पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ शराब माफिया गांव-गांव तक अवैध शराब पहुंचाने के लिए ई-रिक्शा जैसे नए-नए साधनों का उपयोग कर रहे हैं। तस्करी के इन नए तरीकों से पुलिस के सामने भी नई चुनौती खड़ी हो गई है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे किस स्थान पर सप्लाई किया जाना था, साथ ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े तस्करों की तलाश की जा रही है।1