मुंगेर: *कुख्यात नक्सली सुरेश कोड़ा ने पुलिस जवानों से लूटे थे हथियार, इंटरसिटी लूट कांड में AK-47 और इंसास राइफल छीनी* मुंगेर। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के स्पेशल एरिया कमेटी के कमांडर एवं तीन लाख रुपये के इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा उर्फ मुस्तकीम ने बुधवार को पुलिस केंद्र मुंगेर में डीआईजी के समक्ष हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण के दौरान उसने वर्ष 2013 के चर्चित जमालपुर इंटरसिटी लूट कांड में लूटी गई एके-47 असॉल्ट राइफल और इंसास राइफल भी पुलिस को सौंप दी। गौरतलब है कि 30 नवंबर 2013 को जमालपुर रेल थाना क्षेत्र स्थित जमालपुर सुरंग के समीप साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी ट्रेन पर हमला कर नक्सलियों ने जीआरपी जमालपुर और बीएमपी-12 सहरसा के तीन जवानों की हत्या कर दी थी और उनके हथियार लूट लिए थे। लंबे समय बाद ये अत्याधुनिक हथियार अब पुलिस के कब्जे में वापस आ गए हैं। इसके अलावा वर्ष 2009 में नवादा जिले के कौवाकोल थाना क्षेत्र में बीएमपी-7 के कटिहार के एक पुलिसकर्मी की हत्या कर एके-56 राइफल लूटने का मामला भी सुरेश कोड़ा पर दर्ज है। *कई संगीन वारदातों में रहा शामिल* सुरेश कोड़ा पर वर्ष 2008 से 2025 के बीच मुंगेर, जमुई और लखीसराय जिलों में हत्या, बम विस्फोट, अपहरण, आगजनी और पुलिस पर हमले सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं। 2008 में धरहरा (मुंगेर) के कुमारपुर गांव में चौकीदार की गला रेतकर हत्या। 2010 में जमुई के चरकापत्थर थाना क्षेत्र में चौकीदार की हत्या। 2012 में जमुई के खैरा प्रखंड कार्यालय में बम विस्फोट। 2014 में नवीनगर बालू घाट पर जेसीबी मशीन में आगजनी और मजदूरों का अपहरण। 2017 में लखीसराय के कजरा क्षेत्र में उपमुखिया के पति की हत्या। 2018 में महिला की गला रेतकर हत्या तथा दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या। 2019 में लखीसराय के मननपुर क्षेत्र में दो लोगों की हत्या और पीरीबाजार में मुठभेड़। 2020 में केवड़िया पहाड़ी क्षेत्र में आईईडी लगाकर पुलिस को उड़ाने की साजिश। 2021 में अजीमगंज पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया परमानंद टुडू की हत्या, अपहरण और सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के साथ मारपीट। 2022 में नक्सलरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों पर हमला करने की कोशिश। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुरेश कोड़ा के आत्मसमर्पण को बड़ी सफलता माना जा रहा है। इससे क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर प्रभाव पड़ने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस अब उससे जुड़े अन्य मामलों की भी गहन जांच कर रही है।

- Post by Kumar Mithun1
- Post by Adv Pranav Kumar1
- साहेबपुरकमाल पुलिस के द्वारा सबदलपुर से आर्म्स एक्ट समेत अन्य मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया है1
- *नगर सभापति अर्चना कुमारी ने वार्ड 11 के कमलपुर में ₹5.12 लाख की विकास योजना का भव्य उद्घाटन* *आरसीसी नाला एवं पीसीसी सड़क निर्माण से कमलपुर (पोद्दार टोला) को मिलेगी स्थायी राहत, बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर* खगड़िया। नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। नगर सभापति अर्चना कुमारी ने वार्ड संख्या–11 अंतर्गत कमलपुर (पोद्दार टोला के समीप) में ₹5,12,400 की लागत से आरसीसी नाला एवं पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति और उत्साह के बीच संपन्न हुआ। यह योजना लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग रही है। कमलपुर के इस हिस्से में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात के मौसम में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती थी। घरों के सामने पानी भर जाने से गंदगी, मच्छरों का प्रकोप और संक्रमण की आशंका बनी रहती थी। साथ ही कच्ची एवं जर्जर सड़कें लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण थीं। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब आरसीसी नाला निर्माण से जल निकासी की वैज्ञानिक एवं स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित होगी, वहीं पीसीसी सड़क निर्माण से मजबूत और टिकाऊ मार्ग उपलब्ध होगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस योजना से कमलपुर की दशा और दिशा दोनों में बदलाव आएगा। नगर सभापति अर्चना कुमारी का स्पष्ट संदेश उद्घाटन के अवसर पर नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा, “नगर परिषद खगड़िया में विकास का मतलब केवल कुछ क्षेत्रों तक सीमित नहीं है। हमारा लक्ष्य है कि हर वार्ड में बुनियादी सुविधाएं मजबूत हों। कमलपुर की यह योजना जनता की जरूरतों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है। गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा और कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा।” उन्होंने आगे कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में सड़क, नाला, शौचालय और अन्य आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है और आने वाले समय में अन्य वार्डों में भी इसी तरह की योजनाएं धरातल पर दिखाई देंगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की भागीदारी कार्यक्रम वार्ड पार्षद ऊषा देवी (वार्ड–11) के प्रतिनिधि पिंटू कुमार की उपस्थिति में आयोजित हुआ। इस अवसर पर रवि सिंहा, दयानंद तांती, परमानंद तांती, उमेश पोद्दार, सुबोध पोद्दार, डॉ. अशोक शर्मा, प्रशांत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने नगर सभापति का स्वागत करते हुए कहा कि यह योजना क्षेत्र के लिए अत्यंत आवश्यक थी और इसके पूर्ण होने के बाद आवागमन तथा स्वच्छता की स्थिति में बड़ा सुधार होगा। समग्र विकास की ओर बढ़ता नगर परिषद खगड़िया नगर परिषद खगड़िया में हाल के समय में विभिन्न वार्डों में सड़क एवं नाला निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। नियमित निरीक्षण और निगरानी के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी योजनाएं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरी हों। कुल मिलाकर, वार्ड 11 के कमलपुर में ₹5.12 लाख की लागत से आरसीसी नाला एवं पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन नगर परिषद खगड़िया की विकास प्रतिबद्धता का एक और सशक्त उदाहरण है, जिससे क्षेत्र के सामाजिक, स्वास्थ्य एवं आर्थिक परिवेश में सकारात्मक परिवर्तन की उम्मीद जताई जा रही है।1
- जिले मे 17 फरवरी 2026 से 37 परीक्षा केन्द्रो पर कदाचार मुक्त मैट्रिक की परीक्षा शुरू।1
- तारापुर नगर पंचायत ने गुरुवार को बाजार क्षेत्र में जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। शहीद चौक से खड़गपुर रोड स्थित एसबीआई बैंक, बस पड़ाव होते हुए धौनी पुल तक सड़क किनारे सब्जी, फल, मांस, मछली व मुर्गा बेच रहे दुकानदारों को हटाया गया और उन्हें निर्धारित स्थल पर दुकान लगाने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के आदेश पर बाजार को अतिक्रमणमुक्त बनाने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। फुटपाथ विक्रेताओं को धौनी पुल के उस पार सरकारी जमीन पर स्थानांतरित होने को कहा गया है तथा पुनः अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। खुले में मांस-मछली बेचने वालों को ट्रेड लाइसेंस लेने और ढके स्थान पर बिक्री करने का निर्देश दिया गया। अभियान के दौरान कुछ दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया। कार्रवाई में बीडीओ प्रशांत कुमार, थानाध्यक्ष राजकुमार, सत्यम कुमार सहित नगर पंचायत कर्मी व पुलिस बल मौजूद रहे।1
- सुल्तानगंज के कृष्णानंद स्टेडियम में चल रहे हैं अमरेंद्र मोहन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट फाइनल मुकाबला गुरुवार की लगभग 3 बजकर 40 मिनट पर शुरू हो गया है। कार्यक्रम में पहुंचे बतौर मुख्य अजगैबीनाथ मंदिर के मंहत प्रेमानंद गिरि उप सभापति नीलम देवी लोजपा युवा जिला अध्यक्ष मनीष कुमार नवगछिया ओबीसी जिला अध्यक्ष रवि सुमन कुमार उर्फ अरुण मंडल मुरारका महाविद्यालय का प्राचार्य नागेन्द्र त्रिवारी बिडीओ संजीव कुमार खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए फुटबॉल में कीक मारकर खेल का इलेवन स्टार सुल्तानगंज और लक्ष्मी स्पोर्ट्स क्लब इटहरी टीम के बीच विधिवत फाइनल मुकाबला शुरू हुआ।1
- Post by Kumar Mithun1