खुले में मांस-मछली बिक्री पर रोक, तारापुर नगर पंचायत का विशेष अभियान तारापुर नगर पंचायत ने गुरुवार को बाजार क्षेत्र में जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। शहीद चौक से खड़गपुर रोड स्थित एसबीआई बैंक, बस पड़ाव होते हुए धौनी पुल तक सड़क किनारे सब्जी, फल, मांस, मछली व मुर्गा बेच रहे दुकानदारों को हटाया गया और उन्हें निर्धारित स्थल पर दुकान लगाने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के आदेश पर बाजार को अतिक्रमणमुक्त बनाने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। फुटपाथ विक्रेताओं को धौनी पुल के उस पार सरकारी जमीन पर स्थानांतरित होने को कहा गया है तथा पुनः अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। खुले में मांस-मछली बेचने वालों को ट्रेड लाइसेंस लेने और ढके स्थान पर बिक्री करने का निर्देश दिया गया। अभियान के दौरान कुछ दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया। कार्रवाई में बीडीओ प्रशांत कुमार, थानाध्यक्ष राजकुमार, सत्यम कुमार सहित नगर पंचायत कर्मी व पुलिस बल मौजूद रहे।
खुले में मांस-मछली बिक्री पर रोक, तारापुर नगर पंचायत का विशेष अभियान तारापुर नगर पंचायत ने गुरुवार को बाजार क्षेत्र में जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। शहीद चौक से खड़गपुर रोड स्थित एसबीआई बैंक, बस पड़ाव होते हुए धौनी पुल तक सड़क किनारे सब्जी, फल, मांस, मछली व मुर्गा बेच रहे दुकानदारों को हटाया गया और उन्हें निर्धारित स्थल पर दुकान लगाने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के आदेश पर बाजार को अतिक्रमणमुक्त बनाने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। फुटपाथ विक्रेताओं को धौनी पुल के उस पार सरकारी जमीन पर स्थानांतरित होने को कहा गया है तथा पुनः अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। खुले में मांस-मछली बेचने वालों को ट्रेड लाइसेंस लेने और ढके स्थान पर बिक्री करने का निर्देश दिया गया। अभियान के दौरान कुछ दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया। कार्रवाई में बीडीओ प्रशांत कुमार, थानाध्यक्ष राजकुमार, सत्यम कुमार सहित नगर पंचायत कर्मी व पुलिस बल मौजूद रहे।
- तारापुर नगर पंचायत ने गुरुवार को बाजार क्षेत्र में जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। शहीद चौक से खड़गपुर रोड स्थित एसबीआई बैंक, बस पड़ाव होते हुए धौनी पुल तक सड़क किनारे सब्जी, फल, मांस, मछली व मुर्गा बेच रहे दुकानदारों को हटाया गया और उन्हें निर्धारित स्थल पर दुकान लगाने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के आदेश पर बाजार को अतिक्रमणमुक्त बनाने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। फुटपाथ विक्रेताओं को धौनी पुल के उस पार सरकारी जमीन पर स्थानांतरित होने को कहा गया है तथा पुनः अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। खुले में मांस-मछली बेचने वालों को ट्रेड लाइसेंस लेने और ढके स्थान पर बिक्री करने का निर्देश दिया गया। अभियान के दौरान कुछ दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया। कार्रवाई में बीडीओ प्रशांत कुमार, थानाध्यक्ष राजकुमार, सत्यम कुमार सहित नगर पंचायत कर्मी व पुलिस बल मौजूद रहे।1
- सुल्तानगंज के कृष्णानंद स्टेडियम में चल रहे हैं अमरेंद्र मोहन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट फाइनल मुकाबला गुरुवार की लगभग 3 बजकर 40 मिनट पर शुरू हो गया है। कार्यक्रम में पहुंचे बतौर मुख्य अजगैबीनाथ मंदिर के मंहत प्रेमानंद गिरि उप सभापति नीलम देवी लोजपा युवा जिला अध्यक्ष मनीष कुमार नवगछिया ओबीसी जिला अध्यक्ष रवि सुमन कुमार उर्फ अरुण मंडल मुरारका महाविद्यालय का प्राचार्य नागेन्द्र त्रिवारी बिडीओ संजीव कुमार खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए फुटबॉल में कीक मारकर खेल का इलेवन स्टार सुल्तानगंज और लक्ष्मी स्पोर्ट्स क्लब इटहरी टीम के बीच विधिवत फाइनल मुकाबला शुरू हुआ।1
- देखिए कितना भीड़ है नाव पर जो अगवानी से sultanganj ghat पार होते हैं 🎤 प्रवेश कुमार की रिपोर्ट, सुल्तानगंज।1
- सुलतानगंज नवादा पंचायत के कशमाबाद गांव के लिए यह गर्व का क्षण रहा, जब गांव के समर्पित होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अभिनंदन को उनके उत्कृष्ट चिकित्सीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित भारत गौरव सम्मान से नवाजा गया। 26 जनवरी को दिल्ली में आयोजित समारोह में यह सम्मान नमस्कार ग्रुप के डायरेक्टर दीपक कुमार द्वारा प्रदान किया गया। इस उपलब्धि के बाद गांव ही नहीं, पूरे क्षेत्र में उनकी सफलता चर्चा का प्रमुख विषय बन गई है। महाशिवरात्रि के अवसर पर कशमाबाद में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में ग्रामीणों ने डॉ. अभिनंदन का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी जिला अध्यक्ष रवि सुमन उर्फ अरुण मंडल, दुधैला पंचायत के मुखिया अरविंद मंडल, नवादा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रभाकर मंडल तथा पूर्व उप सभापति मनोज यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को उत्सव में बदल दिया। ग्रामीणों ने तालियों की गूंज के साथ बच्चों और चिकित्सक दोनों का उत्साहवर्धन किया। डॉ. अभिनंदन की यह सफलता अब युवाओं के लिए प्रेरणा बनती नजर आ रही है।1
- बांका बिहार अमरपुर प्रखंड डुमरामा डाक्टर ने 300000 खर्च बताया है ज्यादा से ज्यादा मदद करे1
- पीरपैंती प्रखंड के श्रीमतपुर हुजूरनगर स्थित कामतटोला में गुरुवार को अदानी फाउंडेशन ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में आसपास के गांवों से आए सैकड़ों ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराई और मुफ्त दवाइयों का लाभ उठाया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सामान्य स्वास्थ्य जांच, ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच सहित अन्य आवश्यक परीक्षण किए। जरूरतमंद मरीजों को मौके पर ही निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह पहल काफी राहत भरी रही। प्रखंड प्रमुख रश्मि कुमारी अपने कार्यकर्ताओं के साथ शिविर स्थल पर मौजूद रहीं। उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और चिकित्सकीय व्यवस्था का जायजा लिया। शिविर को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पंजीकरण के लिए पहुंच गए थे, जिनमें महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे शामिल थे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में ही स्वास्थ्य सुविधा मिलने से उन्हें दूर-दराज के अस्पताल जाने में लगने वाले समय और पैसे की बचत हुई है। इस अवसर पर मुखिया उत्तम साह, समाजसेवी अनिल कुमार सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने शिविर के सुचारू संचालन में सक्रिय सहयोग दिया। आयोजन समिति ने ग्रामीणों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित जांच कराने की अपील की। स्थानीय लोगों ने अदानी फाउंडेशन की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक सराहनीय कदम बताया। ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि फाउंडेशन भविष्य में भी पीरपैंती क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में ऐसे कल्याणकारी कार्य जारी रखेगा।1
- जब हमारी टीम मौके पर पहुँची तो वहाँ की स्थिति बद से बदतर नजर आई। आरोग्य मंदिर का बाथरूम पूरी तरह जर्जर अवस्था में था — बाथरूम का गेट टूटा हुआ था, अंदर घास उग चुकी थी और चापाकल भी खराब पड़ा हुआ मिला। इतना ही नहीं, आरोग्य मंदिर परिसर के चारों ओर गंदगी फैली हुई थी। कुछ लोगों द्वारा परिसर के आसपास शौच किए जाने के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई है। अस्पताल के मैदान के अंदर बकरियाँ चरती हुई नजर आईं, जिससे साफ है कि यहाँ स्वास्थ्य सेवा की जगह लापरवाही का आलम हावी है।1
- तारापुर थाना क्षेत्र के लखनपुर में प्रस्तावित पंचायत सरकार भवन एवं स्वास्थ्य उपकेंद्र की चिन्हित जमीन पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा शव दफनाने के लिए कब्र की खुदाई किए जाने से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर तारापुर पुलिस मौके पर पहुंची और कब्र खोदने से मना किया, जिस पर कुछ लोग उग्र हो गए। इसके बाद थानाध्यक्ष राज कुमार ने वरीय अधिकारियों को सूचना दी।मौके पर एएसपी संकेत कुमार, एसडीओ राकेश रंजन कुमार, बीडीओ प्रशांत कुमार, हरपुर व असरगंज के थानाध्यक्ष तथा क्यूआरटी पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। जानकारी के अनुसार लखनपुर निवासी मोहम्मद इस्लाम के 45 वर्षीय पुत्र मोहम्मद जुबेर की मौत के बाद शव को उक्त जमीन पर दफनाने की तैयारी की जा रही थी।प्रशासन के समझाने पर शव को चंदन शाह मजार के बगल स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया। एसडीओ ने बताया कि चिन्हित सरकारी जमीन पर निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा और फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।1