सरकारी जमीन पर कब्र खोदने को लेकर हुआ विवाद, प्रशासन की पहल से मामला शांत तारापुर थाना क्षेत्र के लखनपुर में प्रस्तावित पंचायत सरकार भवन एवं स्वास्थ्य उपकेंद्र की चिन्हित जमीन पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा शव दफनाने के लिए कब्र की खुदाई किए जाने से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर तारापुर पुलिस मौके पर पहुंची और कब्र खोदने से मना किया, जिस पर कुछ लोग उग्र हो गए। इसके बाद थानाध्यक्ष राज कुमार ने वरीय अधिकारियों को सूचना दी।मौके पर एएसपी संकेत कुमार, एसडीओ राकेश रंजन कुमार, बीडीओ प्रशांत कुमार, हरपुर व असरगंज के थानाध्यक्ष तथा क्यूआरटी पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। जानकारी के अनुसार लखनपुर निवासी मोहम्मद इस्लाम के 45 वर्षीय पुत्र मोहम्मद जुबेर की मौत के बाद शव को उक्त जमीन पर दफनाने की तैयारी की जा रही थी।प्रशासन के समझाने पर शव को चंदन शाह मजार के बगल स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया। एसडीओ ने बताया कि चिन्हित सरकारी जमीन पर निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा और फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।

- तारापुर थाना क्षेत्र के लखनपुर में प्रस्तावित पंचायत सरकार भवन एवं स्वास्थ्य उपकेंद्र की चिन्हित जमीन पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा शव दफनाने के लिए कब्र की खुदाई किए जाने से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर तारापुर पुलिस मौके पर पहुंची और कब्र खोदने से मना किया, जिस पर कुछ लोग उग्र हो गए। इसके बाद थानाध्यक्ष राज कुमार ने वरीय अधिकारियों को सूचना दी।मौके पर एएसपी संकेत कुमार, एसडीओ राकेश रंजन कुमार, बीडीओ प्रशांत कुमार, हरपुर व असरगंज के थानाध्यक्ष तथा क्यूआरटी पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। जानकारी के अनुसार लखनपुर निवासी मोहम्मद इस्लाम के 45 वर्षीय पुत्र मोहम्मद जुबेर की मौत के बाद शव को उक्त जमीन पर दफनाने की तैयारी की जा रही थी।प्रशासन के समझाने पर शव को चंदन शाह मजार के बगल स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया। एसडीओ ने बताया कि चिन्हित सरकारी जमीन पर निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा और फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।1
- सुलतानगंज थाना क्षेत्र में 16 फरवरी को हुई सनसनीखेज गोलीबारी की घटना का पुलिस ने महज 48 घंटों के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में विनोद यादव, पिंकू यादव और निकेश यादव शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। घटना 16 फरवरी की शाम की है, जब अपराधियों ने पुरानी रंजिश के चलते मदन यादव के घर पर धावा बोल दिया और उन पर गोली चला दी। गोली उनके कंधे में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने के बाद मदन यादव के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, यह हमला पुरानी आपसी दुश्मनी का परिणाम था। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।1
- Post by Kumar Mithun1
- भागलपुर जिला के सन्हौला प्रखंड अंतर्गत बौड़ा पाठकडीह पंचायत अंतर्गत पाठकडीह मैं बना रहे चेक डैम का निर्माण कार्य में अनियमित की शिकायत के बाद जिला अधिकारी के द्वारा गठित टीम ने आज निर्माण कार्य का जांच किया। जांच के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने गुरुवार को दोपहर 3:45 पर बताया कि गांव के पश्चिम में ढनढनिया चेक डैम को क्षतिग्रस्त कर नया चेक डैम का निर्माण किसानो के हित में नहीं है क्योंकि चेक डैम के डेढ़ किलोमीटर पर गेरूवा नदी गुजरती है गेरूवा काफी गड्ढा एवं निर्माण हो रहे चेक डैम काफी ऊपर होने से नदी का पानी चेक दम तक नहीं आएगा तो क्या फायदा है । वही उपस्थित ग्रामीण ने बताया कि नाला खुदाई के दौरान बिना एनओसी लिए सैकड़ो हरे पेड़ को क्षतिग्रस्त कर दिया है यहां सरकार विभिन्न योजनाओं के तहत वृक्षारोपण करती है कोई संपादक हरे पेड़ की कटाई कर बर्बाद कर रही है निर्माण स्थल के दौरान घटिया ईद बालू का प्रयोग करने की बात कही जिसमें जांच टीम ने सामग्री को लैब टेस्ट करने किया।1
- जब हमारी टीम मौके पर पहुँची तो वहाँ की स्थिति बद से बदतर नजर आई। आरोग्य मंदिर का बाथरूम पूरी तरह जर्जर अवस्था में था — बाथरूम का गेट टूटा हुआ था, अंदर घास उग चुकी थी और चापाकल भी खराब पड़ा हुआ मिला। इतना ही नहीं, आरोग्य मंदिर परिसर के चारों ओर गंदगी फैली हुई थी। कुछ लोगों द्वारा परिसर के आसपास शौच किए जाने के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई है। अस्पताल के मैदान के अंदर बकरियाँ चरती हुई नजर आईं, जिससे साफ है कि यहाँ स्वास्थ्य सेवा की जगह लापरवाही का आलम हावी है।1
- सन्हौला प्रखंड के पाठकडीहा में बन रहे चेक डैम में घटिया सामग्री से किया जा रहा है निर्माण,जांच महज़ खानापूर्ति1
- Post by THE LIVE1
- सुलतानगंज थाना क्षेत्र में 16 फरवरी को हुई सनसनीखेज गोलीबारी की घटना का पुलिस ने महज 48 घंटों के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में विनोद यादव, पिंकू यादव और निकेश यादव शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। घटना 16 फरवरी की शाम की है, जब अपराधियों ने पुरानी रंजिश के चलते मदन यादव के घर पर धावा बोल दिया और उन पर गोली चला दी। गोली उनके कंधे में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने के बाद मदन यादव के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, यह हमला पुरानी आपसी दुश्मनी का परिणाम था। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।1
- पीरपैंती प्रखंड के श्रीमतपुर हुजूरनगर स्थित कामतटोला में गुरुवार को अदानी फाउंडेशन ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में आसपास के गांवों से आए सैकड़ों ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराई और मुफ्त दवाइयों का लाभ उठाया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सामान्य स्वास्थ्य जांच, ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच सहित अन्य आवश्यक परीक्षण किए। जरूरतमंद मरीजों को मौके पर ही निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह पहल काफी राहत भरी रही। प्रखंड प्रमुख रश्मि कुमारी अपने कार्यकर्ताओं के साथ शिविर स्थल पर मौजूद रहीं। उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और चिकित्सकीय व्यवस्था का जायजा लिया। शिविर को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पंजीकरण के लिए पहुंच गए थे, जिनमें महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे शामिल थे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में ही स्वास्थ्य सुविधा मिलने से उन्हें दूर-दराज के अस्पताल जाने में लगने वाले समय और पैसे की बचत हुई है। इस अवसर पर मुखिया उत्तम साह, समाजसेवी अनिल कुमार सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने शिविर के सुचारू संचालन में सक्रिय सहयोग दिया। आयोजन समिति ने ग्रामीणों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित जांच कराने की अपील की। स्थानीय लोगों ने अदानी फाउंडेशन की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक सराहनीय कदम बताया। ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि फाउंडेशन भविष्य में भी पीरपैंती क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में ऐसे कल्याणकारी कार्य जारी रखेगा।1