logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुंगेर: आत्मसमर्पण के बाद नक्सली सुरेश कोड़ा जेल भेजा गया मुंगेर में बुधवार को आत्मसमर्पण करने वाले कुख्यात नक्सली Suresh Koda को गुरुवार की शाम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेल भेज दिया गया। पूरब सराय थाना पुलिस ने विधि-सम्मत प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायाधीश के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। बता दें कि बुधवार को सुरेश कोड़ा ने पूरब सराय थाना क्षेत्र स्थित नवीन पुलिस केंद्र में हथियार और गोलियों के साथ आत्मसमर्पण किया था। इस दौरान मुंगेर रेंज के डीआईजी राकेश कुमार एसटीएफ के डीआईजी संजय कुमार सिंह तथा डीएम निखिल धनराज निपनिकर मौजूद थे। आत्मसमर्पण के बाद सुरक्षा कारणों से उसे रातभर कासिम बाजार थाना के हाजत में रखा गया। गुरुवार की शाम पहले उसका सदर अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया, उसके बाद न्यायालय में पेशी हुई। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने उसे कड़ी सुरक्षा के बीच जेल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुरेश कोड़ा के आत्मसमर्पण को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता माना जा रहा है और आगे उससे पूछताछ के आधार पर कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की संभावना है।

2 hrs ago
user_Kumar Mithun
Kumar Mithun
मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
2 hrs ago

मुंगेर: आत्मसमर्पण के बाद नक्सली सुरेश कोड़ा जेल भेजा गया मुंगेर में बुधवार को आत्मसमर्पण करने वाले कुख्यात नक्सली Suresh Koda को गुरुवार की शाम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेल भेज दिया गया। पूरब सराय थाना पुलिस ने विधि-सम्मत प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायाधीश के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। बता दें कि बुधवार को सुरेश कोड़ा ने पूरब सराय थाना क्षेत्र स्थित नवीन पुलिस केंद्र में हथियार और गोलियों के साथ आत्मसमर्पण किया था। इस दौरान मुंगेर रेंज के डीआईजी राकेश कुमार एसटीएफ के डीआईजी संजय कुमार सिंह तथा डीएम निखिल धनराज निपनिकर मौजूद थे। आत्मसमर्पण के बाद सुरक्षा कारणों से उसे रातभर कासिम बाजार थाना के हाजत में रखा गया। गुरुवार की शाम पहले उसका सदर अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया, उसके बाद न्यायालय में पेशी हुई। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने उसे कड़ी सुरक्षा के बीच जेल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुरेश कोड़ा के आत्मसमर्पण को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता माना जा रहा है और आगे उससे पूछताछ के आधार पर कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की संभावना है।

More news from बिहार and nearby areas
  • साहेबपुरकमाल पुलिस के द्वारा अवैध खनन के मामले में विष्णुपुर आहोक के नवटोलिया से जेसीबी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया है
    1
    साहेबपुरकमाल पुलिस के द्वारा अवैध खनन के मामले में विष्णुपुर आहोक के नवटोलिया से जेसीबी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया है
    user_Update
    Update
    बलिया, बेगूसराय, बिहार•
    9 hrs ago
  • बेगूसराय- जिले के 43 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित मैट्रिक तीसरे दिन कदाचारमुक्त सम्पन्न, 371 परीक्षार्थी अनुपस्थित जिले के 43 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित मैट्रिक परीक्षा तीसरे दिन कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. इस बात की जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने गुरुवार की शाम 05:00 बजे दी. परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न हुई. दोनों पालियों में संस्कृत विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई. प्रथम पाली में कुल 23,713 परीक्षार्थियों में 23,342 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 371 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में कुल 22,135 परीक्षार्थियों में 21,877 उपस्थित एवं 258 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.
    1
    बेगूसराय- जिले के 43 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित मैट्रिक तीसरे दिन कदाचारमुक्त सम्पन्न, 371 परीक्षार्थी अनुपस्थित
जिले के 43 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित मैट्रिक परीक्षा तीसरे दिन कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. इस बात की जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने गुरुवार की शाम 05:00 बजे दी. परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न हुई. दोनों पालियों में संस्कृत विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई. प्रथम पाली में कुल 23,713 परीक्षार्थियों में 23,342 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 371 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में कुल 22,135 परीक्षार्थियों में 21,877 उपस्थित एवं 258 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.
    user_Ranjan Kumar
    Ranjan Kumar
    पत्रकार बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    49 min ago
  • चेरिया बरियारपुर प्रखंड क्षेत्र सकरबासा में कुआं मरम्मत नहीं
    1
    चेरिया बरियारपुर प्रखंड क्षेत्र सकरबासा में कुआं मरम्मत नहीं
    user_Focus Bihar News
    Focus Bihar News
    Local News Reporter Begusarai, Bihar•
    1 hr ago
  • Post by THE LIVE
    1
    Post by THE LIVE
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    2 hrs ago
  • जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शराबबंदी पर अब पूरे देश में लागू करने की मांग एनडीए सरकार से कर रही है.. प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में शराबबंदी पर क्यों समीक्षा होगी..
    1
    जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शराबबंदी पर अब पूरे देश में लागू करने की मांग एनडीए सरकार से कर रही है.. प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में शराबबंदी पर क्यों समीक्षा होगी..
    user_Md navi Alam
    Md navi Alam
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    3 hrs ago
  • तारापुर नगर पंचायत ने गुरुवार को बाजार क्षेत्र में जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। शहीद चौक से खड़गपुर रोड स्थित एसबीआई बैंक, बस पड़ाव होते हुए धौनी पुल तक सड़क किनारे सब्जी, फल, मांस, मछली व मुर्गा बेच रहे दुकानदारों को हटाया गया और उन्हें निर्धारित स्थल पर दुकान लगाने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के आदेश पर बाजार को अतिक्रमणमुक्त बनाने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। फुटपाथ विक्रेताओं को धौनी पुल के उस पार सरकारी जमीन पर स्थानांतरित होने को कहा गया है तथा पुनः अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। खुले में मांस-मछली बेचने वालों को ट्रेड लाइसेंस लेने और ढके स्थान पर बिक्री करने का निर्देश दिया गया। अभियान के दौरान कुछ दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया। कार्रवाई में बीडीओ प्रशांत कुमार, थानाध्यक्ष राजकुमार, सत्यम कुमार सहित नगर पंचायत कर्मी व पुलिस बल मौजूद रहे।
    1
    तारापुर नगर पंचायत ने गुरुवार को बाजार क्षेत्र में जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। शहीद चौक से खड़गपुर रोड स्थित एसबीआई बैंक, बस पड़ाव होते हुए धौनी पुल तक सड़क किनारे सब्जी, फल, मांस, मछली व मुर्गा बेच रहे दुकानदारों को हटाया गया और उन्हें निर्धारित स्थल पर दुकान लगाने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के आदेश पर बाजार को अतिक्रमणमुक्त बनाने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। फुटपाथ विक्रेताओं को धौनी पुल के उस पार सरकारी जमीन पर स्थानांतरित होने को कहा गया है तथा पुनः अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। खुले में मांस-मछली बेचने वालों को ट्रेड लाइसेंस लेने और ढके स्थान पर बिक्री करने का निर्देश दिया गया। अभियान के दौरान कुछ दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया। कार्रवाई में बीडीओ प्रशांत कुमार, थानाध्यक्ष राजकुमार, सत्यम कुमार सहित नगर पंचायत कर्मी व पुलिस बल मौजूद रहे।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    5 hrs ago
  • Post by Kumar Mithun
    1
    Post by Kumar Mithun
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    8 hrs ago
  • साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरहा के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों के द्वारा आनन-फानन में घायल व्यक्ति को साहेबपुरकमाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज हेतु लाया गया डॉक्टरो के द्वारा प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज हेतु बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर किया गया है
    1
    साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरहा के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों के द्वारा आनन-फानन में घायल व्यक्ति को साहेबपुरकमाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज हेतु लाया गया डॉक्टरो के द्वारा प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज हेतु बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर किया गया है
    user_Update
    Update
    बलिया, बेगूसराय, बिहार•
    9 hrs ago
  • बेगूसराय- कार्यालय कक्ष में SP ने लगाया जनता दरबार, 26 फरियादियों की सुनी फरियाद कार्यालय कक्ष में एसपी मनीष ने जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान कुल 26 फरियादियों की फरियाद सुनी. एक-एक फरियादियों की फरियाद सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया. इस मौके पर एसपी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की पहली प्राथमिकता है. इसके लिए सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र के गंभीर मामलों का लगातार अवलोकन करने का निर्देश दिया है.
    1
    बेगूसराय- कार्यालय कक्ष में SP ने लगाया जनता दरबार, 26 फरियादियों की सुनी फरियाद
कार्यालय कक्ष में एसपी मनीष ने जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान कुल 26 फरियादियों की फरियाद सुनी. एक-एक फरियादियों की फरियाद सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया. इस मौके पर एसपी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की पहली प्राथमिकता है. इसके लिए सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र के गंभीर मामलों का लगातार अवलोकन करने का निर्देश दिया है.
    user_Ranjan Kumar
    Ranjan Kumar
    पत्रकार बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    51 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.