Shuru
Apke Nagar Ki App…
बलरामपुर के झारखंडी रेल्वे स्टेशन पर एक भी cctv कैमरा नहीं
Nai Disha Television
बलरामपुर के झारखंडी रेल्वे स्टेशन पर एक भी cctv कैमरा नहीं
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भोजन की गुणवत्ता पर नवोदय विद्यालय में प्रदर्शन, छात्रों की शिकायत पर डीएम सख्त श्रावस्ती। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, भिनगा में भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें परोसे गए चावल में कीड़े मिले हैं। इससे नाराज छात्रों ने भोजन का बहिष्कार करते हुए भूख हड़ताल शुरू कर दी और विद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।विरोध के दौरान छात्रों ने हॉस्टल के नीचे के प्रवेश द्वारों पर ताला लगा दिया तथा बड़ी संख्या में छात्र हॉस्टल की छत पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने विद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गुणवत्तापूर्ण भोजन, बेहतर छात्र सुविधाएं और समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग उठाई।छात्रों का कहना है कि भोजन की गुणवत्ता को लेकर वे लंबे समय से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।मामले की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि छात्रों की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय प्रशासन ने छात्रों को समझाने और भोजन कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे। वहीं, मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- छात्रों के प्रदर्शन को लेकर जिलाधिकारी श्रावस्ती अन्नपूर्णा गर्ग की बाइट पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय भिनगा में भोजन की गुणवत्ता और विद्यालय स्टाफ के कार्यशैली को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है। छात्रों का आरोप है कि रविवार रात परोसे गए चावल में कीड़े मिले, जिससे आक्रोशित होकर उन्होंने सोमवार रात से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। मंगलवार सुबह तक छात्रों का1
- Ram Mandir Donation Scam | Avadhesh Prasad: तुलसीदास जी की किस बात को अवधेश प्रसाद ने दोहराया? Ram Mandir Donation Scam | Avadhesh Prasad: तुलसीदास जी की किस बात को अवधेश प्रसाद ने दोहराया? #rammandircontroversy #donationscam #avadheshprasad #champatrai #tinnuyadav #viral #news #shorts #IndiaVisiontvchanne #IndiaVisionNews #भारत24x7न्यूज़ #हरखबर24x7 #IndiaVisionTV #IndiaVisionTVChannel #IndiaVision24x7 #shortvideo #viralvideo #latestnews #aajtakdigital #breakingnews #UPNews #Aninewslive #HindiNews #IndiaNews #NationalNews #NewsUpdate #LiveNews #HindiKhabar #DigitalNews #Journalism #NewsChannel1
- पुरानी रवायतों के साथ परंपरागत ढंग से संपन्न हुआ नानपारा मे चेहल्लुम नानपारा, बहराइच। नगर में पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा एवं मुहर्रम कमेटी नानपारा की निगरानी में हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और कर्बला के शहीदों की याद में यौमे आशूरा के 40वें दिन मनाया जाने वाला चेहल्लुम बड़े अदब, अकीदत एवं एहतराम के साथ परंपरागत रूप से संपन्न हुआ। चेहल्लुम को लेकर नगर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। पुलिस प्रशासन लगातार पूरे आयोजन पर नजर बनाए रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में ताजियादारों ने अपने-अपने चौकों पर ताजिए स्थापित किए। इस दौरान इसाले सवाब के लिए कुरआनख्वानी, फातिहाख्वानी एवं लंगरख्वानी का आयोजन किया गया। सोमवार की देर रात विभिन्न स्थानों से आए ताजियादारों ने अपने ताजियों का पारंपरिक मिलान किया। मंगलवार को हकीमपुरवा, घोसी मोहल्ला, अकील घोसी, कुरैशी बिरादरी, जुम्मन चौधरी (बंजारन टाड़ा), वाल्मीकि समाज, चिकवा बिरादरी तथा मंसूरी बिरादरी सहित अन्य ताजियादार अपने-अपने ताजियों के साथ इमामगंज चौराहे पर एकत्रित हुए, जहां परंपरागत रूप से ताजियों का मिलान कराया गया। इसके उपरांत सभी ताजियों को कर्बला ले जाकर सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। चेहल्लुम के दौरान कोतवाल राजनाथ सिंह अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ लगातार मौके पर मौजूद रहे तथा सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लेते रहे। सीओ नानपारा चित्रांशु गौतम एवं नायब तहसीलदार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी समय-समय पर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष नदीम चौधरी एवं उनकी टीम आयोजन के दौरान सक्रिय रही। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल वहीद, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुहैल अहमद, पत्रकार एवं समाजसेवी सत्य प्रकाश गुप्ता, लड्डे मिर्ज़ा, मुहर्रम कमेटी के शफीक कुरैशी, भोला कुरैशी, सैय्यद अब्दुल वली सहित अनेक ताजियादार एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। चेहल्लुम के मौके पर इमामगंज चौराहे पर हजारों की संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे मौजूद रहे। कोतवाल राजनाथ सिंह एवं उनकी पूरी टीम ने चेहल्लुम पर्व को सकुशल संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर एलआईओ इंस्पेक्टर रवि शर्मा, पत्रकार एवं समाजसेवी वसीम हसन राजा, डॉ. एखलाक, मुबारक अली पिंटू, मोहम्मद असलम, पूर्व चेयरमैन नशीबुन्निशा, खैरुलनिशा, सभासद हनीफ अहमद, शादाब खाँ तथा डीसीपीसी के अजमत अली उर्फ चुन्ना सहित तमाम संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।4
- बलरामपुर में हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ ने सांसद पप्पू यादव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने अटल चौराहा शेखूईकला के पास प्रदर्शन करने के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। बलरामपुर में हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ ने सांसद पप्पू यादव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने अटल चौराहा शेखूईकला के पास प्रदर्शन करने के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।1
- Writing शुद्ध भोजन की मांग को लेकर जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, डीएम अन्नपूर्णा गर्ग पहुंचीं मौके पर श्रावस्ती। जनपद श्रावस्ती के कोतवाली भिनगा क्षेत्र अंतर्गत स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय, समहारपुरवा में मंगलवार को छात्रों ने शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर छात्र विद्यालय परिसर में बैठ गए और भोजन व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि उन्हें परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है। छात्रों ने विद्यालय प्रशासन से शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने तथा भोजन व्यवस्था में आवश्यक सुधार किए जाने की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी श्रावस्ती अन्नपूर्णा गर्ग, उपजिलाधिकारी भिनगा और अन्य संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने छात्रों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और भोजन व्यवस्था में यदि कोई अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण एवं शुद्ध भोजन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। समाचार लिखे जाने तक छात्रों और विद्यालय प्रशासन के बीच वार्ता जारी थी। विद्यालय प्रशासन की ओर से इस मामले में विस्तृत आधिकारिक बयान अभी तक जारी नहीं किया गया है।1
- “मेरी Image कहाँ खराब.."-क्या बोले Brijbhushan Sharan Singh? | “मेरी Image कहाँ खराब.."-क्या बोले Brijbhushan Sharan Singh? | #brijbhushansharansingh #shorts #IndiaVisiontvchanne #IndiaVisionNews #भारत24x7न्यूज़ #हरखबर24x7 #IndiaVisionTV #IndiaVisionTVChannel #IndiaVision24x7 #shortvideo #viralvideo #latestnews #aajtakdigital #breakingnews #UPNews #Aninewslive #HindiNews #IndiaNews #NationalNews #NewsUpdate #LiveNews #HindiKhabar #DigitalNews #Journalism #NewsChannel1
- साहब, बस 2 घंटे कमाने आता हूँ... दिल्ली के जनकपुरी में सड़क किनारे स्टॉल लगाने वाले एक छोटे दुकानदार का खाना पुलिस ने फेंक दिया, रोते-बिलखते दुकानदार की यह गुहार व्यवस्था और इंसानियत पर धब्बा है। साहब, बस 2 घंटे कमाने आता हूँ... दिल्ली के जनकपुरी में सड़क किनारे स्टॉल लगाने वाले एक छोटे दुकानदार का खाना पुलिस ने फेंक दिया, रोते-बिलखते दुकानदार की यह गुहार व्यवस्था और इंसानियत पर धब्बा है।1