Shuru
Apke Nagar Ki App…
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर CM योगी का बड़ा खुलासा | SIT जांच में क्या मिला? | श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट पर बड़ा बयान राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह "चंदा चोरी" नहीं बल्कि "चढ़ावा चोरी" का मामला है। उन्होंने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर SIT का गठन किया गया, जिसने मामले की जांच शुरू की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और जांच पूरी निष्पक्षता के साथ आगे बढ़ रही है।
Nation 7 TV
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर CM योगी का बड़ा खुलासा | SIT जांच में क्या मिला? | श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट पर बड़ा बयान राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह "चंदा चोरी" नहीं बल्कि "चढ़ावा चोरी" का मामला है। उन्होंने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर SIT का गठन किया गया, जिसने मामले की जांच शुरू की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और जांच पूरी निष्पक्षता के साथ आगे बढ़ रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर CM योगी का बड़ा खुलासा | SIT जांच में क्या मिला? | श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट पर बड़ा बयान राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह "चंदा चोरी" नहीं बल्कि "चढ़ावा चोरी" का मामला है। उन्होंने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर SIT का गठन किया गया, जिसने मामले की जांच शुरू की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और जांच पूरी निष्पक्षता के साथ आगे बढ़ रही है।1
- हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र आपकी ताकत 21 वर्षगांठ बड़े धूमधाम से मनाया बिपिन पांडेय संवाददाता अजय भारत ए बी न्यूज़ अयोध्या लोकेशन अयोध्या अयोध्या हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र॥आपकी ताकत के21वीं वर्षगांठ बड़े धूमधाम से मनाया गया अयोध्या हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र आप की ताकत के 21वीं वर्ष पर अपने क्षेत्रीय कार्यालय जलकल अमानीगंज कॉलोनी अयोध्या बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय,वर्तमान महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, भाजपा जिला अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी,भाजपा पूर्व अध्यक्ष संजीव सिंह, वरिष्ठ पत्रकार केबी शुक्ला, अजय कुमार श्रीवास्तव अज्जू, समीर सिंह शाही, राजेंद्र दुबे, दिनेश पाठक, संदीप श्रीवास्तव ,शक्ति सिंह, बृजेश त्रिपाठी, संजय यादव, डीके , मोनू, रवि मौर्य, अरविंद यादव ,राकेश तिवारी, सोनू चौधरी, अमित श्रीवास्तव, शंकर श्रीवास्तव, आशु श्रीवास्तव, बाबू मिश्रा, आज पत्रकार शामिल रहे ,और विशाल भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। औरआए हुए सभी जनप्रतिनिधि व पत्रकार को अंग वस्त्र देकर उनका सम्मान किया और आभार जताया।4
- मंडलायुक्त अयोध्या आवास के सामने रामपथ पर बंगला नंबर 4 पर अब प्रशासन का कब्जा बंगला नंबर 4 पर अब प्रशासन का कब्जा। अयोध्या। मंडलायुक्त अयोध्या आवास के सामने रामपथ की दूसरी पटरी पर स्थित नगर निगम के बंगला नंबर चार पर आज प्रशासन ने ताला तोड़कर कब्जा ले लिया। यह बंगला बीते 17 जुलाई को आदित्य विक्रम अग्रवाल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के नाम एलाट कर दिया गया है। मालूम हो कि मुलायम सिंह यादव के शासनकाल में बंगला नंबर चार पत्रकारिता प्रशिक्षण संस्थान के नाम पर संपादक शीतला सिंह (स्व.) को आवंटित किया गया था। बाबू शीतला सिंह के निधन के बाद जिला प्रशासन ने उस बंगले को रिक्त मानते हुए उसे खाली करने का नोटिस दिया था। इधर पता चला है कि बंगला नंबर 4 पत्रकारिता प्रशिक्षण संस्थान से खाली न कराया जाए इसको लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर दी गई है। इधर आज सुबह ही प्रशासन ने उक्त बंगले पर लगा ताला तोड़कर उसमें मौजूद सारा सामान निकाल बाहर कर दिया और अपना ताला जड़ दिया है।1
- अयोध्या में गमगीन माहौल मे निकला चेहल्लुम का जुलूस अकीदत से मनाया गया चेहल्लुम का पर्व। मोनू अयोध्या मे शिया समुदाय ने मंगलवार को अयोध्या शहर में गम और अकीदत के साथ चेहल्लुम मनाया। इस दौरान चौक क्षेत्र से चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में शिया समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। जुलूस के दौरान अमारी, दुलदुल और अलम की जियारत कर लोगों ने हार चढ़ाए। मौलाना मोहम्मद कैफी ने बताया कि मुस्लिम समाज में किसी व्यक्ति के इंतकाल के 40 दिन बाद चेहल्लुम मनाया जाता है। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में भी चेहल्लुम का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि हजरत इमाम हुसैन, पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के नवासे थे। कर्बला में मोहर्रम की 10वीं तारीख को हजरत इमाम हुसैन अपने 72 साथियों के साथ शहीद हुए थे। उनकी शहादत के 40वें दिन चेहल्लुम मनाया जाता है। चेहल्लुम के मौके पर चौक घंटाघर से जुलूस निकाला गया। जुलूस बजाजा, सुभाष नगर और फतेहगंज होते हुए मकबरा की ओर बढ़ा। यहां मजलिस का आयोजन किया गया, जिसके बाद जुलूस का समापन हुआ। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी और नगर कोतवाल मनोज शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिसकर्मियों ने जुलूस के मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था संभाली और शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम संपन्न कराया।4
- नगर निगम का बांग्ला नंबर 4 को जबरिया खाली करवा दिया, प्रशासन ने ताला तोड़कर कब्जा ले लिया प्रशासन ने खाली कराया बंगला नंबर चार, आवंटी ने कहा नहीं दी है नोटिस अयोध्या। जिला प्रशासन ने मंगलवार को सिविल लाइन में रामपथ किनारे स्थित नगर निगम के बंगला नंबर चार को जबरिया खाली करवा दिया। मुलायम सरकार में पत्रकारिता प्रशिक्षण संस्थान के संचालन के लिए वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय शीतला सिंह को मंडलायुक्त आवास के सामने स्थित यह बंगला आवंटित हुआ था। वरिष्ठ पत्रकार के बेटे ने प्रशासन पर अवैधानिक रूप से बंगला खाली कराने का आरोप लगाया है और इस संबंध में कोई नोटिस न दिए जाने की बात कही है। यह बंगला 17 जुलाई को आदित्य विक्रम अग्रवाल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के नाम एलाट कर दिया गया है। दावा किया गया था कि बंगला तीन साल से खाली है। संपादक शीतला सिंह के निधन के बाद जिला प्रशासन ने उस बंगले को रिक्त मानते हुए उसे खाली करने का नोटिस दिए जाने की बात कही है। नोटिस के अनुपालन में बंगला नंबर चार पर मंगलवार को प्रशासन ने ताला तोड़कर कब्जा ले लिया। बंगले का सारा सामान निकाल बाहर कर दिया और अपना ताला जड़ दिया। केवल मौखिक सूचना दी गई प्रकरण में आवंटी स्वर्गीय शीतला सिंह के पुत्र सूर्य नारायण सिंह का कहना है कि इस बारे में न तो ट्रस्ट और न ही परिवार को कोई नोटिस रिसीव कराई गई। संपादक की पत्नी का निधन होने के कारण 28 जुलाई को तेरहवीं थी। इसी बीच 21 जुलाई को बंगला तीन साल से खाली बताते हुए ज्वांइट मजिस्ट्रेट को अलॉट कर दिया गया। मामले में आवंटी के परिवार को कोई नोटिस रिसीव नहीं कराई गई। केवल 26 जुलाई को तहसीलदार ने परिवार को घर पहुंच मौखिक सूचना दी और बंगला तत्काल खाली करने को कहा। तेरहवीं कार्यक्रम को लेकर मोहलत मांगी गई थी,लेकिन प्रशासन लगातार दबाव बनाए हुए था और आज सामान घर का सामान जिसमें पांच तख्त,दो सोफा सेट,बिस्तर,90 कुर्सियां,चार अलमारी,गैस चूल्हा सहित बर्तन,आवश्यक कागजात आदि जबरदस्ती बाहर निकाल अपना ताला जड़ दिया। उनका कहना है प्रशासन को विधिक नोटिस देनी चाहिए थी।2
- रामनगरी में बड़े धूमधाम के साथ पहले सोमवार को शिव जी का रुद्राभिषेक जलभिषेक बोल बम के साथ शुरू हुआ1