logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देसुला में पंचायत भवन के पास कचरे का अंबार! 🚨 ग्रामीणों का सवाल—जुमले नहीं, गाँव को चाहिए विकास की गारंटी!

23 hrs ago
user_Voice of Labour
Voice of Labour
Alwar, Rajasthan•
23 hrs ago

देसुला में पंचायत भवन के पास कचरे का अंबार! 🚨 ग्रामीणों का सवाल—जुमले नहीं, गाँव को चाहिए विकास की गारंटी!

More news from Jaipur and nearby areas
  • जयपुर जिले के 🚨 शाहपुरा में IG राहुल प्रकाश का निरीक्षण 🚨 📍 शाहपुरा। IG राहुल प्रकाश ने शाहपुरा थाने का निरीक्षण कर थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और व्यवस्थाओं की सराहना की। 🔹 पुलिस अधिकारियों से कानून-व्यवस्था एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। 🔹 नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चर्चा। 🔹 साइबर क्राइम की रोकथाम और कार्रवाई पर विशेष जोर। 🔹 नशे की रोकथाम एवं अन्य आपराधिक मामलों पर अधिकारियों से मंथन। 👮‍♂️ निरीक्षण के दौरान DSP लक्ष्मीनारायण सैनी सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। थाना प्रभारी रिया चौधरी, आशुतोष सहित थाना स्टाफ भी उपस्थित रहा। #Shahpura #IGRahulPrakash #RajasthanPolice #PoliceInspection #CyberCrime #DrugPrevention #LawAndOrder
    1
    जयपुर जिले के 🚨 शाहपुरा में IG राहुल प्रकाश का निरीक्षण 🚨
📍 शाहपुरा। IG राहुल प्रकाश ने शाहपुरा थाने का निरीक्षण कर थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और व्यवस्थाओं की सराहना की।
🔹 पुलिस अधिकारियों से कानून-व्यवस्था एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
🔹 नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चर्चा।
🔹 साइबर क्राइम की रोकथाम और कार्रवाई पर विशेष जोर।
🔹 नशे की रोकथाम एवं अन्य आपराधिक मामलों पर अधिकारियों से मंथन।
👮‍♂️ निरीक्षण के दौरान DSP लक्ष्मीनारायण सैनी सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
थाना प्रभारी रिया चौधरी, आशुतोष सहित थाना स्टाफ भी उपस्थित रहा।
#Shahpura #IGRahulPrakash #RajasthanPolice #PoliceInspection #CyberCrime #DrugPrevention #LawAndOrder
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    Shahpura, Jaipur•
    19 hrs ago
  • ऑपरेशन काउण्टडाउन‘‘ के तहत कामां थाना पुलिस एवं डीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई। एमडी शौकीन खान संवादाता डीग डीग जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा 14 साइबर ठगों को गिरफतार कर कब्जे से 14 मोबाइल, 2 फर्जी सिम व एक मोटरसाईकिल जब्त *साईबर ठगी करने वाले 12 मुलजिमो को गिरफतार कर कुल 12 मोबाईल फोन व सिम कार्ड* को किया जब्त सैक्सटार्शन, लग्जरी होटलो के रुम सस्ती दरों पर बुकिंग करने के नाम पर एवं अच्छी नस्ल की भैसों को सस्ती दरों पर क्रय विक्रय करने तथा परिचित बनकर झांसे मे लेकर एवं पुलिस अधिकारी बनकर डरा धमकाकर करते है वित्तीय ठगी *गिरफतार साईबर ठग-* 1. जहीर पुत्र याकुब जाति मेव उम्र 22 साल निवासी सबलाना थाना कामां जिला डीग 2. मोईन पुत्र जावेद जाति मेव उम्र 20 साल निवासी सबलाना थाना कामां जिला डीग 3. रोहिन पुत्र जावेद जाति मेव उम्र 19 साल निवासी सबलाना थाना कामां जिला डीग 4. रिजवान पुत्र हुसैन जाति मेव उम्र 25 साल निवासी सबलाना थाना कामां जिला डीग 5. जाहिद खान पुत्र इलियास जाति मेव उम्र 30 साल निवासी सबलाना थाना कामां डीग 6. वसीम अकरम पुत्र इलियास जाति मेव उम्र 23 साल निवासी सबलाना थाना कामां जिला डीग, 7. तामिर हुसैन पुत्र इलयास जाति मेव उम्र 28 साल निवासी ढाणा थाना कामां डीग 8. असपाक पुत्र इलयास जाति मेव उम्र 30 साल निवासी ढाणा थाना कामां जिला डीग 9. सोहिल पुत्र शेर मौहम्मद उर्फ शेरु जाति मेव 19 साल निवासी ढाणा थाना कामां डीग 10. रोबिन पुत्र नबाब जाति मेव उम्र 19 साल निवासी ढाणा थाना कामां जिला डीग 11. कादिल पुत्र रसीद जाति मेव उम्र 19 साल निवासी ढाणा थाना कामां जिला डीग 12. परवेज पुत्र रसीद जाति मेव उम्र 24 साल निवासी ढाणा थाना कामां जिला डीग * ऑपरेशन काउण्टडाउन के तहत पुलिस थाना डीग, साईबर सैल एवं डीएसटी टीम डीग की कार्यवाही * साईबर ठगी करते हुए 02 साईबर ठगों को किया गिरफ्तार * कब्जे से 02 मोबाईल फोन, 02 सिम कार्ड तथा एक मोटरसाईकिल को किया जब्त *गिरफतार साईबर ठग-* 1. रामअवतार पुत्र रामजीत जाति गुर्जर उम्र 20 साल निवासी दिदावली थाना डीग जिला डीग 2. दीपक पुत्र करनसिंह जाति गुर्जर उम्र 19 साल निवासी दिदावली थाना डीग जिला डीग
    1
    ऑपरेशन काउण्टडाउन‘‘ के तहत कामां थाना पुलिस एवं डीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई।
एमडी शौकीन खान संवादाता डीग 
डीग जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा 14 साइबर ठगों को गिरफतार कर कब्जे से 14 मोबाइल,  2 फर्जी सिम व एक मोटरसाईकिल जब्त
*साईबर ठगी करने वाले 12 मुलजिमो को गिरफतार कर कुल 12 मोबाईल फोन व सिम कार्ड* को किया जब्त
सैक्सटार्शन, लग्जरी होटलो के रुम सस्ती दरों पर बुकिंग करने के नाम पर एवं अच्छी नस्ल की भैसों को सस्ती दरों पर क्रय विक्रय करने तथा परिचित बनकर झांसे मे लेकर एवं पुलिस अधिकारी बनकर डरा धमकाकर करते है वित्तीय ठगी 
*गिरफतार साईबर ठग-*
1. जहीर पुत्र याकुब जाति मेव उम्र 22 साल निवासी सबलाना थाना कामां जिला डीग
2. मोईन पुत्र जावेद जाति मेव उम्र 20 साल निवासी सबलाना थाना कामां जिला डीग
3. रोहिन पुत्र जावेद जाति मेव उम्र 19 साल निवासी सबलाना थाना कामां जिला डीग
4. रिजवान पुत्र हुसैन जाति मेव उम्र 25 साल निवासी सबलाना थाना कामां जिला डीग
5. जाहिद खान पुत्र इलियास जाति मेव उम्र 30 साल निवासी सबलाना थाना कामां डीग
6. वसीम अकरम पुत्र इलियास जाति मेव उम्र 23 साल निवासी सबलाना थाना कामां जिला डीग,
7. तामिर हुसैन पुत्र इलयास जाति मेव उम्र 28 साल निवासी ढाणा थाना कामां डीग
8. असपाक पुत्र इलयास जाति मेव उम्र 30 साल निवासी ढाणा थाना कामां जिला डीग
9. सोहिल पुत्र शेर मौहम्मद उर्फ शेरु जाति मेव 19 साल निवासी ढाणा थाना कामां डीग
10. रोबिन पुत्र नबाब जाति मेव उम्र 19 साल निवासी ढाणा थाना कामां जिला डीग
11. कादिल पुत्र रसीद जाति मेव उम्र 19 साल निवासी ढाणा थाना कामां जिला डीग
12. परवेज पुत्र रसीद जाति मेव उम्र 24 साल निवासी ढाणा थाना कामां जिला डीग 
* ऑपरेशन काउण्टडाउन के तहत पुलिस थाना डीग, साईबर सैल एवं डीएसटी टीम डीग की कार्यवाही
* साईबर ठगी करते हुए 02 साईबर ठगों को किया गिरफ्तार
* कब्जे से 02 मोबाईल फोन, 02 सिम कार्ड तथा एक मोटरसाईकिल को किया जब्त
*गिरफतार साईबर ठग-*
1. रामअवतार पुत्र रामजीत जाति गुर्जर उम्र 20 साल निवासी दिदावली थाना डीग जिला डीग
2. दीपक पुत्र करनसिंह जाति गुर्जर उम्र 19 साल निवासी दिदावली थाना डीग जिला डीग
    user_एमडी शौकीन खान संवाददाता डीग
    एमडी शौकीन खान संवाददाता डीग
    Newspaper advertising department डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • डीग मे रामलीला महोत्सव का पुलिस अधीक्षक ने किया बल्ली पूजन काबले शरण गोपीनाथ ने किया बल्ली पूजन अमरदीप सैन डीग जल महलों की नगरी डीग में 137 वर्षों से चली आ रही ऐतिहासिक श्री रामलीला महोत्सव 2026 का विधिवत शुभारंभ बल्ली पूजन के साथ हुआ । वहीं जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के मुख्य आतिथ्य में बल्ली पूजन हुआ जहाँ पंडित कन्हैया लाल शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गयी ! इस दौरान पंडित मोहन उपाध्याय, भगवताचार्य श्री राजेंद्र उपाध्याय जी महाराज सहित व्यापारी वर्ग और शहर के वरिष्ठ और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे ! वहीं रामलीला समिति के अधिष्ठाता पंडित श्री सूर्यभान शास्त्री जी ने बताया कि नारायण लाल अखाड़ा समिति के तत्वावधान में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की रामलीला का लगभग 137 वर्षो से आयोजन होता आ रहा है वहीं पंडित पुनीत शांडिल्य और भूपेंद्र सनी के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई गई। जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने बल्ली पूजन कर रामलीला के ध्वज की स्थापना की । इस दौरान नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर व आसपास का क्षेत्र ‘जय श्री राम’ घोष के जयकारों से गूंज उठा । इस अवसर पर एसपी कांबले ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी मर्यादा, सांस्कृतिक और सामाजिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों से हमें सत्य, मर्यादा, कर्तव्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। एसपी ने नगरवासियों से रामलीला महोत्सव को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा आयोजन का आनंद लेने की अपील की ! ध्वज पूजन के साथ ही रामलीला मंचन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। रामलीला को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह और समर्थन देखने को मिल रहा है । बाईट - पंडित सूर्यभान शास्त्री, अधिष्ठाता, रामलीला समिति बाईट - भगवान शरण गुप्ता, संयोजक
    4
    डीग मे रामलीला महोत्सव का पुलिस अधीक्षक ने किया बल्ली पूजन
काबले शरण गोपीनाथ ने किया बल्ली पूजन
अमरदीप सैन डीग जल महलों की नगरी डीग में 137 वर्षों से चली आ रही ऐतिहासिक श्री रामलीला महोत्सव 2026 का विधिवत शुभारंभ बल्ली पूजन के साथ हुआ । वहीं जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के मुख्य आतिथ्य में बल्ली पूजन हुआ जहाँ पंडित कन्हैया लाल शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गयी ! इस दौरान पंडित मोहन उपाध्याय, भगवताचार्य श्री राजेंद्र उपाध्याय जी महाराज सहित व्यापारी वर्ग और शहर के वरिष्ठ और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे ! वहीं रामलीला समिति के अधिष्ठाता पंडित श्री सूर्यभान शास्त्री जी ने बताया कि नारायण लाल अखाड़ा समिति के तत्वावधान में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की रामलीला का लगभग 137 वर्षो से आयोजन होता आ रहा है वहीं पंडित पुनीत शांडिल्य और भूपेंद्र सनी के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई गई।
जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने बल्ली पूजन कर रामलीला के ध्वज की स्थापना की । इस दौरान नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर व आसपास का क्षेत्र ‘जय श्री राम’ घोष के जयकारों से गूंज उठा । इस अवसर पर एसपी कांबले ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी मर्यादा, सांस्कृतिक और सामाजिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों से हमें सत्य, मर्यादा, कर्तव्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।
एसपी ने नगरवासियों से रामलीला महोत्सव को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा आयोजन का आनंद लेने की अपील की ! ध्वज पूजन के साथ ही रामलीला मंचन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। रामलीला को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह और समर्थन देखने को मिल रहा है ।
बाईट - पंडित सूर्यभान शास्त्री, अधिष्ठाता, रामलीला समिति 
बाईट - भगवान शरण गुप्ता, संयोजक
    user_Amardeep sain ripoter
    Amardeep sain ripoter
    Advertising Photographer डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • सिकंदरा थाना के मौहलाई गांव सहित अन्य गांव में चोरों की धमा चौकड़ी सिकंदरा थाना अंतर्गत बीती रात को चोरों की धमा चौकड़ी देखने को मिली है चोरों ने एक मंदिर को निशाना बनाया है तो दूसरी ओर एक किसान के खेत पर लगी बोरवेल की मोटर की केवल को भी चोरी कर ले गए हैं। सिकंदरा थाना अंतर्गत मौहलाई गांव में 57 गोत्र की कुलदेवी भैरा माता के मंदिर पर लगे दान पत्र को चोर चोरी कर ले गए हैं। ऐसे में बताया जा रहा है कि दान पत्र में लाखों रुपए की नगदी थी और दूसरी और गैरोजी गांव में एक किसान के खेत पर लगी बोरवेल की मोटर को बाहर निकाल कर मोटर की केबल से आर्म्ड तार को निकाल ले गए हैं मौके पर पहुंची पुलिस ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है और जल्द ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन भी दिया है।
    2
    सिकंदरा थाना के मौहलाई गांव सहित अन्य गांव में चोरों की धमा चौकड़ी
सिकंदरा थाना अंतर्गत बीती रात को चोरों की धमा चौकड़ी देखने को मिली है चोरों ने एक मंदिर को निशाना बनाया है तो दूसरी ओर एक किसान के खेत पर लगी बोरवेल की मोटर की केवल को भी चोरी कर ले गए हैं। 
सिकंदरा थाना अंतर्गत मौहलाई गांव में 57 गोत्र की कुलदेवी भैरा माता के मंदिर पर लगे दान पत्र को चोर चोरी कर ले गए हैं। ऐसे में बताया जा रहा है कि दान पत्र में लाखों रुपए की नगदी थी और दूसरी और गैरोजी गांव में एक किसान के खेत पर लगी बोरवेल की मोटर को बाहर निकाल कर मोटर की केबल से आर्म्ड तार को निकाल ले गए हैं मौके पर पहुंची पुलिस ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है और जल्द ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन भी दिया है।
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    6 min ago
  • किसानों की जमीन पर फर्जी बीमा कराने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग रफीक खान पुनहाना। तिरवाड़ा क्षेत्र में किसानों की जमीन पर कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने का मामला सामने आया है। किसानों ने आरोप लगाया है कि करीब 25 से 30 किसानों की लगभग 254 बीघा जमीन से संबंधित बीमा वर्ष 2020 से लगातार कथित तौर पर गलत तरीके से कराया जा रहा है। किसानों ने मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है।शिकायतकर्ता किसानों का कहना है कि 25 सितंबर को पंचकूला से एक टीम क्षेत्र में पहुंची थी और किसानों से उनकी जमीन तथा फसल बीमा के संबंध में जानकारी ली गई। किसानों के अनुसार, उन्होंने बीमा कराने से अनभिज्ञता जताई और संबंधित पट्टा व किरायेदारी दस्तावेज दिखाने की मांग की। इसके बाद मामले में कथित फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल का संदेह गहरा गया।किसानों ने आरोप लगाया कि एक आढ़ती और उससे जुड़े लोगों के नाम पर उनकी जमीन से संबंधित फसल बीमा का लाभ लिया गया। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। किसानों का कहना है कि वर्ष 2020 से अब तक किसके नाम पर आवेदन हुए, किस बैंक खाते में बीमा क्लेम की राशि गई और किस आधार पर जमीन का बीमा कराया गया, इसकी जांच जरूरी है।आई शिकायत में कृषि विभाग के कुछ कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की मांग की गई है। किसानों ने विभागीय पोर्टल, बीमा कंपनी के रिकॉर्ड, आवेदन, फसल विवरण, पट्टा दस्तावेज, प्रीमियम और क्लेम भुगतान का वर्षवार मिलान कराने की मांग की है।किसानों ने सीएम विंडो, कृषि विभाग और उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजकर मांग की है कि जांच किसी स्वतंत्र अधिकारी या अन्य जिले की टीम से कराई जाए। यदि जांच में फर्जी दस्तावेज या गलत तरीके से बीमा लाभ लेने की पुष्टि होती है तो राशि की रिकवरी के साथ दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं सरकारी कर्मचारियों की संलिप्तता मिलने पर उनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की मांग की गई है। बाइट:- मोहम्मद साहिद किसान शिकायत करता बाइट:- नसीम शिकायत करता किसान बाइट:- खालिद हुसैन शिकायत करता किसान
    3
    किसानों की जमीन पर फर्जी बीमा कराने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

रफीक खान 
पुनहाना। तिरवाड़ा क्षेत्र में किसानों की जमीन पर कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने का मामला सामने आया है। किसानों ने आरोप लगाया है कि करीब 25 से 30 किसानों की लगभग 254 बीघा जमीन से संबंधित बीमा वर्ष 2020 से लगातार कथित तौर पर गलत तरीके से कराया जा रहा है। किसानों ने मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है।शिकायतकर्ता किसानों का कहना है कि 25 सितंबर को पंचकूला से एक टीम क्षेत्र में पहुंची थी और किसानों से उनकी जमीन तथा फसल बीमा के संबंध में जानकारी ली गई। किसानों के अनुसार, उन्होंने बीमा कराने से अनभिज्ञता जताई और संबंधित पट्टा व किरायेदारी दस्तावेज दिखाने की मांग की। इसके बाद मामले में कथित फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल का संदेह गहरा गया।किसानों ने आरोप लगाया कि एक आढ़ती और उससे जुड़े लोगों के नाम पर उनकी जमीन से संबंधित फसल बीमा का लाभ लिया गया। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। किसानों का कहना है कि वर्ष 2020 से अब तक किसके नाम पर आवेदन हुए, किस बैंक खाते में बीमा क्लेम की राशि गई और किस आधार पर जमीन का बीमा कराया गया, इसकी जांच जरूरी है।आई शिकायत में कृषि विभाग के कुछ कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की मांग की गई है। किसानों ने विभागीय पोर्टल, बीमा कंपनी के रिकॉर्ड, आवेदन, फसल विवरण, पट्टा दस्तावेज, प्रीमियम और क्लेम भुगतान का वर्षवार मिलान कराने की मांग की है।किसानों ने सीएम विंडो, कृषि विभाग और उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजकर मांग की है कि जांच किसी स्वतंत्र अधिकारी या अन्य जिले की टीम से कराई जाए। यदि जांच में फर्जी दस्तावेज या गलत तरीके से बीमा लाभ लेने की पुष्टि होती है तो राशि की रिकवरी के साथ दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं सरकारी कर्मचारियों की संलिप्तता मिलने पर उनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की मांग की गई है।

बाइट:- मोहम्मद साहिद किसान शिकायत करता 
बाइट:- नसीम शिकायत करता किसान 
बाइट:- खालिद हुसैन शिकायत करता किसान
    user_रफीक खान
    रफीक खान
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    58 min ago
  • रबी सीजन के मद्देनजर किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध करवाने के निर्देश दौसा, 28 सितंबर। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में आवश्यक सेवाओं से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने विभिन्न विभागों के कार्यों एवं सेवाओं की समीक्षा करते हुए विकास कार्यों को गति देने, आमजन को समय पर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करवाने तथा लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने सांसद एवं विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना सहित अन्य विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि स्वीकृत कार्यों के वर्क ऑर्डर शीघ्र जारी कर निर्माण कार्य शुरू करवाए जाएं। जिन कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी हो चुके हैं, उन्हें तत्काल शुरू करवाते हुए निर्धारित समयावधि में पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की स्वीकृति एवं क्रियान्वयन में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। जिला कलक्टर ने जयपुर विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता से विभिन्न आधारभूत संरचनात्मक विकास कार्य, नए ट्रांसफार्मर लगाने, नवीन विद्युत कनेक्शन जारी करने तथा लंबित कनेक्शनों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने लंबित विद्युत कनेक्शन शीघ्र जारी करने तथा विद्युत संबंधी आधारभूत सुविधाओं के विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही पीएम सूर्य घर योजना के तहत विद्युत कनेक्शन संबंधी कार्यवाही भी शीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने पेयजल कनेक्शन तथा स्वीकृत हैंडपंप एवं ट्यूबवेल की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने स्वीकृत हैंडपंप एवं ट्यूबवेल को शीघ्र चालू करवाने तथा पेयजल कनेक्शन संबंधी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को पेयजल सुविधाओं का लाभ मिल सके। जिला कलक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता से जिले में सड़कों की स्थिति, मरम्मत कार्यों तथा नवीन सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने सड़कों की आवश्यक मरम्मत एवं निर्माण कार्य समय पर पूर्ण करवाने तथा आमजन को आवागमन में सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। आगामी रबी सीजन के मद्देनजर जिला कलक्टर ने जिले में डीएपी उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को किसानों की आवश्यकता के अनुरूप समय पर उर्वरक उपलब्ध करवाने तथा वितरण व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि बुवाई के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जिला कलक्टर ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए तथा परिवादों के निस्तारण में अनावश्यक देरी नहीं हो। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    4
    रबी सीजन के मद्देनजर किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध करवाने के निर्देश
दौसा, 28 सितंबर। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में आवश्यक सेवाओं से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने विभिन्न विभागों के कार्यों एवं सेवाओं की समीक्षा करते हुए विकास कार्यों को गति देने, आमजन को समय पर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करवाने तथा लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने सांसद एवं विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना सहित अन्य विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि स्वीकृत कार्यों के वर्क ऑर्डर शीघ्र जारी कर निर्माण कार्य शुरू करवाए जाएं। जिन कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी हो चुके हैं, उन्हें तत्काल शुरू करवाते हुए निर्धारित समयावधि में पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की स्वीकृति एवं क्रियान्वयन में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।
जिला कलक्टर ने जयपुर विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता से विभिन्न आधारभूत संरचनात्मक विकास कार्य, नए ट्रांसफार्मर लगाने, नवीन विद्युत कनेक्शन जारी करने तथा लंबित कनेक्शनों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने लंबित विद्युत कनेक्शन शीघ्र जारी करने तथा विद्युत संबंधी आधारभूत सुविधाओं के विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही पीएम सूर्य घर योजना के तहत विद्युत कनेक्शन संबंधी कार्यवाही भी शीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने पेयजल कनेक्शन तथा स्वीकृत हैंडपंप एवं ट्यूबवेल की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने स्वीकृत हैंडपंप एवं ट्यूबवेल को शीघ्र चालू करवाने तथा पेयजल कनेक्शन संबंधी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को पेयजल सुविधाओं का लाभ मिल सके।
जिला कलक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता से जिले में सड़कों की स्थिति, मरम्मत कार्यों तथा नवीन सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने सड़कों की आवश्यक मरम्मत एवं निर्माण कार्य समय पर पूर्ण करवाने तथा आमजन को आवागमन में सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
आगामी रबी सीजन के मद्देनजर जिला कलक्टर ने जिले में डीएपी उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को किसानों की आवश्यकता के अनुरूप समय पर उर्वरक उपलब्ध करवाने तथा वितरण व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि बुवाई के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
जिला कलक्टर ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए तथा परिवादों के निस्तारण में अनावश्यक देरी नहीं हो।
बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Ganesh Yogi
    Ganesh Yogi
    Local News Reporter दौसा, दौसा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • ऊर्जा संरक्षण पर राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता-2026 भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय द्वारा स्कूली विद्यार्थियों में ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया जा रहा है। कक्षा 5वीं से 10वीं तक के विद्यार्थी दो श्रेणियों में भाग ले सकते हैं। राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विजेताओं को नकद पुरस्कार, पदक सहित लैपटॉप एवं टैबलेट प्रदान किए जाएंगे। 🗓️ पेंटिंग जमा करने की अंतिम तिथि: 15 अक्टूबर, 2026 #EnergyConservation #PaintingCompetition
    1
    ऊर्जा संरक्षण पर राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता-2026

भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय द्वारा स्कूली विद्यार्थियों में ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया जा रहा है।

कक्षा 5वीं से 10वीं तक के विद्यार्थी दो श्रेणियों में भाग ले सकते हैं। राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विजेताओं को नकद पुरस्कार, पदक सहित लैपटॉप एवं टैबलेट प्रदान किए जाएंगे।

🗓️ पेंटिंग जमा करने की अंतिम तिथि: 15 अक्टूबर, 2026

#EnergyConservation #PaintingCompetition
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • सीएच साहिदा खान पूर्व विधायक टौरू कांग्रेस जिला अध्यक्ष मेवात नूंह जिंदाबाद राहुल गांधी सीएच साहिदा खान पूर्व विधायक टौरू कांग्रेस जिला अध्यक्ष मेवात नूंह जिंदाबाद राहुल गांधी जिंदाबाद
    1
    सीएच साहिदा खान पूर्व विधायक टौरू कांग्रेस जिला अध्यक्ष मेवात नूंह जिंदाबाद राहुल गांधी 
सीएच साहिदा खान पूर्व विधायक टौरू कांग्रेस जिला अध्यक्ष मेवात नूंह जिंदाबाद राहुल गांधी जिंदाबाद
    user_Naseem Akram Akram
    Naseem Akram Akram
    Grain Distributor तावडू, नूंह, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • car car accident mein Mare Gaye Bahu aur bete mayke Walon Ne Lagaya Ilzaam Revadi Haryana
    1
    car car accident mein Mare Gaye Bahu aur bete mayke Walon Ne Lagaya Ilzaam Revadi Haryana
    user_Rajbala
    Rajbala
    Local News Reporter रेवाड़ी, रेवाड़ी, हरियाणा•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.