खेर माता मंदिर परिसर में सेन समाज उत्थान समिति की बैठक संपन्न, सर्व सहमति से गगन सेन युवा अध्यक्ष नियुक्त पथरिया। सेन समाज उत्थान समिति दमोह के तत्वावधान में मंगलवार शाम 5 बजे खेजरा खेर माता मंदिर परिसर में सेन समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संत शिरोमणि सेन महाराज के छायाचित्र पर माल्यार्पण और विधि-विधान से पूजन के साथ हुआ। बैठक में जिला अध्यक्ष विवेक सेन, राघवेंद्र सेन, शेरू सेन और मनोज सेन का पदाधिकारियों ने स्वागत किया। बैठक में समाज के उत्थान, कल्याण और संगठन को मजबूत बनाने सहित आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और कला-साहित्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने पर भी विचार किया गया। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के नाम दर्ज किए गए। सर्वसम्मति से पथरिया नगर, ग्रामीण, युवा मोर्चा, वरिष्ठ कार्यकारिणी और दुकान एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित की गई। जिसके देवेंद्र सेन नगर अध्यक्ष, सुरेश सेन नंदराई ग्रामीण अध्यक्ष, गगन सेन युवा मोर्चा अध्यक्ष और लीलाधर सेन दुकानदार संघ अध्यक्ष चुने गए। कार्यक्रम का संचालन हीरालाल सेन ने किया। वहीं बैठक में विभिन्न सेन समाज के युवाओं सहित पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।

- जाबेरा विधानसभा क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाओं से ग्रामीण चिंतित, राजघाट पर संदिग्ध वाहन पकड़ा जाबेरा विधानसभा क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाओं से ग्रामीण चिंतित, राजघाट पर संदिग्ध वाहन पकड़ा जाबेरा विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही भैंस और बकरी चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। पशु चोरी की घटनाओं के बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र में आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों पर नजर रखना शुरू कर दिया। सोमवार रात ग्रामीणों को सूचना मिली कि दो वाहनों में से एक वाहन में भैंस ले जाई जा रही है। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने राजघाट के पास वाहन को रोक लिया और उसमें सवार लोगों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद संदिग्ध वाहन और उसमें सवार लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस द्वारा मामले में पूछताछ कर जांच की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार पशु चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं,3
- खेर माता मंदिर परिसर में सेन समाज उत्थान समिति की बैठक संपन्न, सर्व सहमति से गगन सेन युवा अध्यक्ष नियुक्त पथरिया। सेन समाज उत्थान समिति दमोह के तत्वावधान में मंगलवार शाम 5 बजे खेजरा खेर माता मंदिर परिसर में सेन समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संत शिरोमणि सेन महाराज के छायाचित्र पर माल्यार्पण और विधि-विधान से पूजन के साथ हुआ। बैठक में जिला अध्यक्ष विवेक सेन, राघवेंद्र सेन, शेरू सेन और मनोज सेन का पदाधिकारियों ने स्वागत किया। बैठक में समाज के उत्थान, कल्याण और संगठन को मजबूत बनाने सहित आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और कला-साहित्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने पर भी विचार किया गया। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के नाम दर्ज किए गए। सर्वसम्मति से पथरिया नगर, ग्रामीण, युवा मोर्चा, वरिष्ठ कार्यकारिणी और दुकान एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित की गई। जिसके देवेंद्र सेन नगर अध्यक्ष, सुरेश सेन नंदराई ग्रामीण अध्यक्ष, गगन सेन युवा मोर्चा अध्यक्ष और लीलाधर सेन दुकानदार संघ अध्यक्ष चुने गए। कार्यक्रम का संचालन हीरालाल सेन ने किया। वहीं बैठक में विभिन्न सेन समाज के युवाओं सहित पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।1
- दमोह: इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाए आरोप दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र स्थित विद्या हॉस्पिटल में इलाज के दौरान सचिन अग्रवाल की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर बुधवानी मरीज का ऑपरेशन कर रहे थे, उसी दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने इलाज और ऑपरेशन को लेकर सवाल उठाए हैं। मामले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।1
- Post by सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय1
- RSS की प्रयोगशाला नागपुर में बने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ओबीसी महासभा कोर कमेटी के सदस्य महेंद्र लोधी जी मुख्यमंत्री मोहन यादव पर जमकर बरसे1
- ग्रामीणों ने मवेशियों से भरी पिकअप पकड़ी पिकअप से 5 भैंसें बरामद, चार आरोपी पुलिस हिरासत में दमोह। ग्रामीणों ने मवेशियों से भरी एक पिकअप वाहन को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। वाहन में 5 नग भैंसें बरामद हुई हैं। मामले में पुलिस ने वाहन में सवार चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों को मवेशियों से भरी पिकअप के क्षेत्र से गुजरने की सूचना मिली थी। इसके बाद ग्रामीणों ने वाहन को रोककर उसकी जांच की, जिसमें भैंसें लदी हुई मिलीं। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी और वाहन सहित आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मवेशियों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा मवेशियों को कहां ले जाया जा रहा था और उनके परिवहन से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। मामले में पुलिस की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- दमोह-कटनी फोरलेन को कैबिनेट की मिली मंजूरी, ₹4,470 करोड़ से होगा निर्माण, राज्यमंत्री लखन पटेल ने क्षेत्र वासियों को दी बधाई पथरिया। पथरिया विधायक एवं राज्यमंत्री लखन पटेल ने मंगलवार रात 10 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश कैबिनेट ने ₹4,470 करोड़ की लागत से बनने वाले 105 किलोमीटर लंबे दमोह-कटनी फोरलेन मार्ग को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि यह मार्ग बुंदेलखंड और महाकौशल को जोड़ेगा। इससे सुरक्षित एवं तेज आवागमन के साथ क्षेत्र में व्यापार, परिवहन और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे। राज्यमंत्री पटेल ने निर्णय को दमोह एवं कटनी क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।1
- 🚨 हटा में बड़ा सड़क हादसा! कॉलेज के पास अनियंत्रित होकर पलटी कार दमोह जिले के हटा में प्रेमपुरा कॉलेज के समीप हटा–दमोह मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार चालक के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। 📍 स्थान: प्रेमपुरा कॉलेज के समीप, हटा–दमोह मार्ग #हटा #प्रेमपुरा #दमोह #सड़कहादसा #DamohNews #HattaNews #BreakingNews #DabangDamohNews1