logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नप उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक सम्पन्न, भाजपा से जुड़े परिवार के सदस्य ने थामा कांग्रेस का हाथ सुसनेर। गुरुवार की शाम को 6 बजे जामुनिया रोड़ स्थित सुमन मैरिज गार्डन में नप अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक सम्पन्न हुई। यहा वार्ड 12 में भाजपा परिवार से जुड़े रामबाबू पाटीदार ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की है। बैठक को चुनाव प्रभारी तराना विधायक महेश परमार, जिला प्रभारी राकेश पाटिदार, सह प्रभारी रणछोड़ त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर, विधायक भैरोसिंह परिहार बापू व भूपेन्द्र सिंह चोहन समेत सभी ने सम्बोधित किया और इस उपचुनाव में कांग्रेस का जो भी प्रत्याशी घोषित किया जाए। उसको जिताने के लिये संकल्प दिलवाया। संचालन शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहसिन मेव ने किया। इस दौरान बड़ी सँख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मोजूद रहे।

7 hrs ago
user_राकेश बिकुन्दीया
राकेश बिकुन्दीया
पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago

नप उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक सम्पन्न, भाजपा से जुड़े परिवार के सदस्य ने थामा कांग्रेस का हाथ सुसनेर। गुरुवार की शाम को 6 बजे जामुनिया रोड़ स्थित सुमन मैरिज गार्डन में नप अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक सम्पन्न हुई। यहा वार्ड 12 में भाजपा परिवार से जुड़े रामबाबू पाटीदार ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की है। बैठक को चुनाव प्रभारी तराना विधायक महेश परमार, जिला प्रभारी राकेश पाटिदार, सह प्रभारी रणछोड़ त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर, विधायक भैरोसिंह परिहार बापू व भूपेन्द्र सिंह चोहन समेत सभी ने सम्बोधित किया और इस उपचुनाव में कांग्रेस का जो भी प्रत्याशी घोषित किया जाए। उसको जिताने के लिये संकल्प दिलवाया। संचालन शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहसिन मेव ने किया। इस दौरान बड़ी सँख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मोजूद रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जेल में बंद था परिवार का मुखिया… उधर घर और जमीन पर कर लिया कब्जा एक व्यक्ति जेल में बंद था… और इधर उसके घर और खेत को लेकर ऐसा क्या हुआ कि मामला सीधे प्रशासन के दरवाजे तक पहुंच गया?” सुसनेर क्षेत्र के ग्राम खेजड़िया खेड़ी से यह मामला सामने आया है। गांव के निवासी बालू पिता गुलाबजी ने एसडीएम कार्यालय में तहसीलदार रामेश्वर दांगी को आवेदन सौंपकर गंभीर आरोप लगाए हैं। आवेदन के मुताबिक, जब बालू उज्जैन की जेल में बंद था, उस दौरान विरोधी पक्ष के लोगों द्वारा उसके घर में प्रवेश कर तोड़फोड़ करने और सामान पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही उसकी कृषि भूमि पर भी कब्जा कर फसल बोने का आरोप आवेदन में लगाया गया है। अब इस शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। लेकिन बड़ा सवाल यही है—क्या वास्तव में पीड़ित की गैरमौजूदगी में उसके घर और खेत पर कब्जा किया गया? या मामले की हकीकत कुछ और है? जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। आप देखते रहिए मालवा खबर।
    1
    जेल में बंद था परिवार का मुखिया… उधर घर और जमीन पर कर लिया कब्जा
एक व्यक्ति जेल में बंद था… और इधर उसके घर और खेत को लेकर ऐसा क्या हुआ कि मामला सीधे प्रशासन के दरवाजे तक पहुंच गया?”
सुसनेर क्षेत्र के ग्राम खेजड़िया खेड़ी से यह मामला सामने आया है।
गांव के निवासी बालू पिता गुलाबजी ने एसडीएम कार्यालय में तहसीलदार रामेश्वर दांगी को आवेदन सौंपकर गंभीर आरोप लगाए हैं।
आवेदन के मुताबिक, जब बालू उज्जैन की जेल में बंद था, उस दौरान विरोधी पक्ष के लोगों द्वारा उसके घर में प्रवेश कर तोड़फोड़ करने और सामान पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही उसकी कृषि भूमि पर भी कब्जा कर फसल बोने का आरोप आवेदन में लगाया गया है।
अब इस शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
लेकिन बड़ा सवाल यही है—क्या वास्तव में पीड़ित की गैरमौजूदगी में उसके घर और खेत पर कब्जा किया गया? या मामले की हकीकत कुछ और है?
जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। 
आप देखते रहिए मालवा खबर।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • दूध के दाम नहीं बढ़े तो थम सकती है दूध की सप्लाई,आम लोगों की बढ़ सकती है परेशानी। दूध विक्रेताओं ने चेतावनी दी है। दूध के दाम नहीं बढ़े तो थम सकती है दूध की सप्लाई,आम लोगों की बढ़ सकती है परेशानी। दूध विक्रेताओं ने चेतावनी दी है। ‎ ‎दैनिक जरूरत की सबसे जरूरी चीजों में शामिल दूध को लेकर अब बड़ी खबर सामने आ रही है। अगर दूध के दामों को लेकर जल्द उचित निर्णय नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ‎छापीहेड़ा के रामपुरिया बालाजी मंदिर परिसर में क्षेत्र के दूध विक्रेता और दूध उत्पादक गुरुवार की रात 9:30 बजे एकत्रित हुए, जहां दूध के उचित दाम तय करने को लेकर चर्चा हुई। ‎दूध विक्रेताओं का कहना है कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन दूध के दाम उस अनुपात में नहीं बढ़े हैं। पशुओं के चारे, भूसे और दाने की कीमतें बढ़ने से पशुपालन करना मुश्किल होता जा रहा है। ‎दूध विक्रेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि दूध का उचित मूल्य निर्धारण नहीं किया गया तो वे मजबूरन अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता अपना सकते हैं। ‎विक्रेताओं का कहना है कि हड़ताल की स्थिति में वे दूध की बिक्री नहीं करेंगे और अन्य माध्यमों से होने वाली बिक्री का भी विरोध करेंगे। ‎अब सबसे बड़ा सवाल यही है— ‎क्या दूध के दाम बढ़ेंगे या फिर आम जनता को दूध की किल्लत का सामना करना पड़ेगा? ‎इस पूरे मामले पर प्रशासन और संबंधित जिम्मेदारों का क्या रुख रहता है,यह देखने वाली बात होगी ‎ ‎दूध के दाम पर संग्राम! उचित मूल्य नहीं मिला तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी” ‎
    1
    दूध के दाम नहीं बढ़े तो थम सकती है दूध की सप्लाई,आम लोगों की बढ़ सकती है परेशानी। दूध विक्रेताओं ने चेतावनी दी है। 
दूध के दाम नहीं बढ़े तो थम सकती है दूध की सप्लाई,आम लोगों की बढ़ सकती है परेशानी। दूध विक्रेताओं ने चेतावनी दी है। 
‎
‎दैनिक जरूरत की सबसे जरूरी चीजों में शामिल दूध को लेकर अब बड़ी खबर सामने आ रही है। अगर दूध के दामों को लेकर जल्द उचित निर्णय नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
‎छापीहेड़ा के रामपुरिया बालाजी मंदिर परिसर में क्षेत्र के दूध विक्रेता और दूध उत्पादक गुरुवार की रात 9:30 बजे एकत्रित हुए, जहां दूध के उचित दाम तय करने को लेकर चर्चा हुई।
‎दूध विक्रेताओं का कहना है कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन दूध के दाम उस अनुपात में नहीं बढ़े हैं। पशुओं के चारे, भूसे और दाने की कीमतें बढ़ने से पशुपालन करना मुश्किल होता जा रहा है।
‎दूध विक्रेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि दूध का उचित मूल्य निर्धारण नहीं किया गया तो वे मजबूरन अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता अपना सकते हैं।
‎विक्रेताओं का कहना है कि हड़ताल की स्थिति में वे दूध की बिक्री नहीं करेंगे और अन्य माध्यमों से होने वाली बिक्री का भी विरोध करेंगे।
‎अब सबसे बड़ा सवाल यही है—
‎क्या दूध के दाम बढ़ेंगे या फिर आम जनता को दूध की किल्लत का सामना करना पड़ेगा?
‎इस पूरे मामले पर प्रशासन और संबंधित जिम्मेदारों का क्या रुख रहता है,यह देखने वाली बात होगी 
‎
‎दूध के दाम पर संग्राम! उचित मूल्य नहीं मिला तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी”
‎
    user_RDnews
    RDnews
    खिलचीपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • भानपुरा मे खुदाई मे मिले पुराने सिक्के.... प्रकरण दर्ज.... *मकान निर्माण की खुदाई में मिले 100 साल पुराने सिक्के, आपस में बांटकर मामला दबाने की कोशिश, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज*
    1
    भानपुरा मे खुदाई मे मिले पुराने सिक्के.... प्रकरण दर्ज....
*मकान निर्माण की खुदाई में मिले 100 साल पुराने सिक्के, आपस में बांटकर मामला दबाने की कोशिश, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज*
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • दूध के दाम पर संग्राम! उचित मूल्य नहीं मिला तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी” दूध के दाम नहीं बढ़े तो थम सकती है दूध की सप्लाई! आम लोगों की बढ़ सकती है परेशानी दैनिक जरूरत की सबसे जरूरी चीजों में शामिल दूध को लेकर अब बड़ी खबर सामने आ रही है। अगर दूध के दामों को लेकर जल्द उचित निर्णय नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छापीहेड़ा के रामपुरिया बालाजी मंदिर परिसर में क्षेत्र के दूध विक्रेता और दूध उत्पादक एकत्रित हुए, जहां दूध के उचित दाम तय करने को लेकर चर्चा हुई। दूध विक्रेताओं का कहना है कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन दूध के दाम उस अनुपात में नहीं बढ़े हैं। पशुओं के चारे, भूसे और दाने की कीमतें बढ़ने से पशुपालन करना मुश्किल होता जा रहा है। दूध विक्रेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि दूध का उचित मूल्य निर्धारण नहीं किया गया तो वे मजबूरन अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता अपना सकते हैं। विक्रेताओं का कहना है कि हड़ताल की स्थिति में वे दूध की बिक्री नहीं करेंगे और अन्य माध्यमों से होने वाली बिक्री का भी विरोध करेंगे। अब सबसे बड़ा सवाल यही है— क्या दूध के दाम बढ़ेंगे या फिर आम जनता को दूध की किल्लत का सामना करना पड़ेगा? इस पूरे मामले पर प्रशासन और संबंधित जिम्मेदारों का क्या रुख रहता है, यह देखने वाली बात होगी दूध के दाम पर संग्राम! उचित मूल्य नहीं मिला तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी”
    1
    दूध के दाम पर संग्राम! उचित मूल्य नहीं मिला तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी”
दूध के दाम नहीं बढ़े तो थम सकती है दूध की सप्लाई! आम लोगों की बढ़ सकती है परेशानी
दैनिक जरूरत की सबसे जरूरी चीजों में शामिल दूध को लेकर अब बड़ी खबर सामने आ रही है। अगर दूध के दामों को लेकर जल्द उचित निर्णय नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
छापीहेड़ा के रामपुरिया बालाजी मंदिर परिसर में क्षेत्र के दूध विक्रेता और दूध उत्पादक एकत्रित हुए, जहां दूध के उचित दाम तय करने को लेकर चर्चा हुई।
दूध विक्रेताओं का कहना है कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन दूध के दाम उस अनुपात में नहीं बढ़े हैं। पशुओं के चारे, भूसे और दाने की कीमतें बढ़ने से पशुपालन करना मुश्किल होता जा रहा है।
दूध विक्रेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि दूध का उचित मूल्य निर्धारण नहीं किया गया तो वे मजबूरन अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता अपना सकते हैं।
विक्रेताओं का कहना है कि हड़ताल की स्थिति में वे दूध की बिक्री नहीं करेंगे और अन्य माध्यमों से होने वाली बिक्री का भी विरोध करेंगे।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है—
क्या दूध के दाम बढ़ेंगे या फिर आम जनता को दूध की किल्लत का सामना करना पड़ेगा?
इस पूरे मामले पर प्रशासन और संबंधित जिम्मेदारों का क्या रुख रहता है, यह देखने वाली बात होगी 
दूध के दाम पर संग्राम! उचित मूल्य नहीं मिला तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी”
    user_SHRAWAN AGRAWAL
    SHRAWAN AGRAWAL
    Computer service खिलचीपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक सम्पन्न *छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक सम्पन्न* 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180* 📡📡 *साधना प्लस नेशनल न्यूज चैनल* _टाटा प्ले के चैनल नंबर 1138_ और _जियो टीवी_ सहित विभिन्न केबल टीवी पर उपलब्ध है ।
    1
    छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक सम्पन्न
*छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक सम्पन्न*
📡  *_साधना प्लस न्यूज_* 
*गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 
📱 *9584097180*
📡📡 *साधना प्लस नेशनल न्यूज चैनल* _टाटा प्ले के चैनल नंबर 1138_ और _जियो टीवी_ सहित विभिन्न केबल टीवी पर उपलब्ध है ।
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • गणेशोत्सव की तैयारियों ने पकड़ा जोर, मूर्तियों से सजे बाजार, आकार लेने लगे भव्य पंडाल गणेशोत्सव की तैयारियों ने पकड़ा जोर, मूर्तियों से सजे बाजार, आकार लेने लगे भव्य पंडाल फोटो-10एसजेआर-01- बाजार में पहंुची मंगलमूर्ति की प्रतिमाएं। शाजापुर। विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के आगमन में अब बस कुछ ही दिन शेष हैं। इसे लेकर शाजापुर शहर में उत्साह का माहौल है और पर्व की तैयारियों ने अब पूरी तरह से जोर पकड़ लिया है। एक ओर जहां बाजारों में गजानन की आकर्षक मूर्तियां बिक्री के लिए पहुंच गई हैं, वहीं दूसरी ओर शहर के प्रमुख चौराहों और मोहल्लों में सार्वजनिक उत्सव समितियों के भव्य पंडाल भी अब आकार लेने लगे हैं। मूर्तिकारों ने शहर के प्रमुख स्थानों पर अपनी दुकानें सजा ली हैं। बाजार में भगवान गणेश के विभिन्न स्वरूपों की छोटी-बड़ी और मनमोहक मूर्तियां दर्शनार्थियों का मन मोह रही हैं। हालांकि, बप्पा की स्थापना गणेश चतुर्थी के दिन शुभ मुहूर्त में होगी, लेकिन श्रद्धालु अभी से बाजारों में पहुंचकर अपनी पसंद की मूर्तियां देख रहे हैं और उनकी बुकिंग करा रहे हैं। मूर्तिकारों का कहना है कि इस वर्ष भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता दिखाते हुए मिट्टी से बनी इको-फ्रेंडली मूर्तियों की खासी मांग देखी जा रही है। इधर, शहर की विभिन्न सार्वजनिक गणेश उत्सव समितियों के सदस्य भी तैयारियों में दिन-रात जुटे हुए हैं। कॉलोनियों, मोहल्लों और चौराहों पर बांस-बल्लियों के ढांचे खड़े कर आकर्षक पंडाल बनाए जा रहे हैं। कई समितियां इस बार विशेष थीम और झांकियों के साथ गजानन को विराजमान करने की योजना बना रही हैं। बारिश के मौसम को देखते हुए पंडालों को वाटरप्रूफ भी बनाया जा रहा है, साथ ही साज-सज्जा और विद्युत रोशनी की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
    2
    गणेशोत्सव की तैयारियों ने पकड़ा जोर, मूर्तियों से सजे बाजार, आकार लेने लगे भव्य पंडाल
गणेशोत्सव की तैयारियों ने पकड़ा जोर, मूर्तियों से सजे बाजार, आकार लेने लगे भव्य पंडाल
फोटो-10एसजेआर-01- बाजार में पहंुची मंगलमूर्ति की प्रतिमाएं।
शाजापुर। विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के आगमन में अब बस कुछ ही दिन शेष हैं। इसे लेकर शाजापुर शहर में उत्साह का माहौल है और पर्व की तैयारियों ने अब पूरी तरह से जोर पकड़ लिया है। एक ओर जहां बाजारों में गजानन की आकर्षक मूर्तियां बिक्री के लिए पहुंच गई हैं, वहीं दूसरी ओर शहर के प्रमुख चौराहों और मोहल्लों में सार्वजनिक उत्सव समितियों के भव्य पंडाल भी अब आकार लेने लगे हैं। मूर्तिकारों ने शहर के प्रमुख स्थानों पर अपनी दुकानें सजा ली हैं। बाजार में भगवान गणेश के विभिन्न स्वरूपों की छोटी-बड़ी और मनमोहक मूर्तियां दर्शनार्थियों का मन मोह रही हैं। हालांकि, बप्पा की स्थापना गणेश चतुर्थी के दिन शुभ मुहूर्त में होगी, लेकिन श्रद्धालु अभी से बाजारों में पहुंचकर अपनी पसंद की मूर्तियां देख रहे हैं और उनकी बुकिंग करा रहे हैं। मूर्तिकारों का कहना है कि इस वर्ष भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता दिखाते हुए मिट्टी से बनी इको-फ्रेंडली मूर्तियों की खासी मांग देखी जा रही है। इधर, शहर की विभिन्न सार्वजनिक गणेश उत्सव समितियों के सदस्य भी तैयारियों में दिन-रात जुटे हुए हैं। कॉलोनियों, मोहल्लों और चौराहों पर बांस-बल्लियों के ढांचे खड़े कर आकर्षक पंडाल बनाए जा रहे हैं। कई समितियां इस बार विशेष थीम और झांकियों के साथ गजानन को विराजमान करने की योजना बना रही हैं। बारिश के मौसम को देखते हुए पंडालों को वाटरप्रूफ भी बनाया जा रहा है, साथ ही साज-सज्जा और विद्युत रोशनी की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सुसनेर “सांडों के आतंक के बाद बड़ा एक्शन!”“अब कुत्तों पर भी चलेगा अभियान!” सुसनेर में सांडों के आतंक के बाद ओर कुछ लोगो के घायल हो जाने की घटनाएं सामने आने के बाद अब नगर परिषद ने आवारा सांडों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। इसी के चलते सीएमओ हरिओम शर्मा के निर्देश पर बुधवार की देर सांडों के साथ ही सड़को पर बैठे गोवंश हटाया गया है साथ ही उन्हें नगरीय सीमा से भी बाहर करने का प्रयास किया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि आज से कुत्तों को पकडने हेतु नगर परिषद द्वारा अभियान चलाया जाएगा। साथ ही हाथी दरवाजा क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करने के लिए 2 कमर्चारी तेनात किये जायेगें। आपको बता दे कि यह सभी मुद्दे बुधवार की शाम को पुलिस थाने पर आयोजित की गई बैठक में भी प्रमुखता से उठे थे उसके बाद स्थानीय प्रशासन एक्शन में आया है।
    1
    सुसनेर “सांडों के आतंक के बाद बड़ा एक्शन!”“अब कुत्तों पर भी चलेगा अभियान!”
सुसनेर में सांडों के आतंक के बाद ओर कुछ लोगो के घायल हो जाने की घटनाएं सामने आने के बाद अब नगर परिषद ने आवारा सांडों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। इसी के चलते सीएमओ हरिओम शर्मा के निर्देश पर बुधवार की देर सांडों के साथ ही सड़को पर बैठे गोवंश हटाया गया है साथ ही उन्हें नगरीय सीमा से भी बाहर करने का प्रयास किया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि आज से कुत्तों को पकडने हेतु नगर परिषद द्वारा अभियान चलाया जाएगा। साथ ही हाथी दरवाजा क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करने के लिए 2 कमर्चारी तेनात किये जायेगें। आपको बता दे कि यह सभी मुद्दे बुधवार की शाम को पुलिस थाने पर आयोजित की गई बैठक में भी प्रमुखता से उठे थे उसके बाद स्थानीय प्रशासन एक्शन में आया है।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *450 किलोमीटर पैदल यात्रा कर सुरसुरा से लाई अखंड दिव्य ज्योत* *चार सितंबर को शुरू हुई यात्रा, आठ सितंबर को बढ़िया गांव पहुंची दिव्य ज्योत; डीजे और पुष्पमालाओं से हुआ भव्य स्वागत* पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश से सुसनेर नगर में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार सुसनेर नगर के समीप ग्राम पंचायत बढ़िया के श्रद्धालुओं द्वारा सुरसुरा से अखंड दिव्य ज्योत लेकर आने की धार्मिक यात्रा इस वर्ष भी श्रद्धा और आस्था के साथ पूरी की गई। श्रद्धालुओं ने करीब 450 किलोमीटर का सफर पैदल तय कर अखंड दिव्य ज्योत को अपने गांव तक पहुंचाया। जानकारी के अनुसार श्रद्धालु 4 सितंबर की सुबह 6 बजे सुरसुरा किशनगढ़ से अखंड दिव्य ज्योत लेकर पैदल रवाना हुए। यात्रा के दौरान किशनगढ़, केकड़ी, देवरी, टोंक, बूंदी, कोटा, झालावाड़ और सोयत सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए श्रद्धालु लगातार पैदल चलते रहे। करीब चार दिनों की कठिन पैदल यात्रा पूरी करने के बाद 8 सितंबर, मंगलवार को श्रद्धालु अखंड दिव्य ज्योत लेकर ग्राम बढ़िया पहुंचे। गांव में दिव्य ज्योत के पहुंचते ही श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल बन गया। ग्रामीणों द्वारा डीजे की भक्तिमय धुनों और पुष्पमालाओं के साथ अखंड दिव्य ज्योत का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे। धार्मिक जयकारों से गांव का माहौल भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने बताया कि यह यात्रा केवल पैदल सफर नहीं, बल्कि आस्था, श्रद्धा और धार्मिक परंपरा से जुड़ी यात्रा है। कठिन रास्ते और लंबी दूरी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह पूरे मार्ग में बना रहा। 450 किलोमीटर की पैदल यात्रा के बाद गांव पहुंची अखंड दिव्य ज्योत ने बढ़िया गांव को भक्ति और आस्था के रंग में रंग दिया।
    1
    *450 किलोमीटर पैदल यात्रा कर सुरसुरा से लाई अखंड दिव्य ज्योत*


*चार सितंबर को शुरू हुई यात्रा, आठ सितंबर को बढ़िया गांव पहुंची दिव्य ज्योत; डीजे और पुष्पमालाओं से हुआ भव्य स्वागत*

पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश से 

सुसनेर नगर में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार सुसनेर नगर के समीप ग्राम पंचायत बढ़िया के श्रद्धालुओं द्वारा सुरसुरा से अखंड दिव्य ज्योत लेकर आने की धार्मिक यात्रा इस वर्ष भी श्रद्धा और आस्था के साथ पूरी की गई। श्रद्धालुओं ने करीब 450 किलोमीटर का सफर पैदल तय कर अखंड दिव्य ज्योत को अपने गांव तक पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार श्रद्धालु 4 सितंबर की सुबह 6 बजे सुरसुरा किशनगढ़ से अखंड दिव्य ज्योत लेकर पैदल रवाना हुए। यात्रा के दौरान किशनगढ़, केकड़ी, देवरी, टोंक, बूंदी, कोटा, झालावाड़ और सोयत सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए श्रद्धालु लगातार पैदल चलते रहे।
करीब चार दिनों की कठिन पैदल यात्रा पूरी करने के बाद 8 सितंबर, मंगलवार को श्रद्धालु अखंड दिव्य ज्योत लेकर ग्राम बढ़िया पहुंचे। गांव में दिव्य ज्योत के पहुंचते ही श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल बन गया।
ग्रामीणों द्वारा डीजे की भक्तिमय धुनों और पुष्पमालाओं के साथ अखंड दिव्य ज्योत का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे। धार्मिक जयकारों से गांव का माहौल भक्तिमय हो उठा।
श्रद्धालुओं ने बताया कि यह यात्रा केवल पैदल सफर नहीं, बल्कि आस्था, श्रद्धा और धार्मिक परंपरा से जुड़ी यात्रा है। कठिन रास्ते और लंबी दूरी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह पूरे मार्ग में बना रहा।
 450 किलोमीटर की पैदल यात्रा के बाद गांव पहुंची अखंड दिव्य ज्योत ने बढ़िया गांव को भक्ति और आस्था के रंग में रंग दिया।
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन श्री कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया,श्रद्धालु भक्ति में -लीन होकर जमकर झूमते नजर आए। श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन श्री कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया,श्रद्धालु भक्ति में -लीन होकर जमकर झूमते नजर आए। ‎ ‎ ‎छापीहेड़ा समीप ग्राम नाटाराम में बाबा रामदेव सेवा समिति एवं ग्राम वासियों के सहयोग से बाबा रामदेव धर्मशाला परिसर में 6 सितम्बर से चल रही, सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन  गुरुवार को भगवान  श्रीकृष्ण का जन्मदिन उत्सव पंडाल में धूमधाम से मनाया गया। पूरा पंडाल भगवान श्रीकृष्ण के जय कारों से गुंजने लगा। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर जमकर झूमते नजर आए। ‎श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर व्यास पीठ से कथावाचक हीरालाल जी शर्मा जीरापुर वाले ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। उन्होंने कहा कि जिस समय भगवान कृष्ण का जन्म हुआ जेल के ताले टूट गए, पहरेदार सो गए। वासुदेव देवकी बंधनमुक्त हो गए। प्रभु की कृपा से कुछ भी असंभव नहीं है। कृपा न होने पर प्रभु मनुष्य को सभी सुखों से वंचित कर देते है। चौथे दिन गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया। नन्हें बालक को कृष्ण के रूप में सजाकर पंडाल में लाते ही जय कन्हैयालाल के जयकारे गूंज उठे। भक्तों ने बाल कृष्ण को दुलार किया। भगवान को माखन-मिश्री का भोग लगाकर आरती की गई। कथा वाचक हीरालाल जी शर्मा द्वारा किया जा रहा है। कथा वाचक ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन कर उनके जन्म का उद्देश्य भी बताया। भगवान का जन्म होने के बाद वासुदेव ने भरी यमुना पार करके इन्हें गोकुल पहुंचा दिया, वहां यशोदा के यह पैदा हुईं, शक्तिरूपा बेटी को लेकर चले आए, श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की गीत पर एवं संगीतकारों द्बारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। भगवान श्री कृष्ण की एक झलक पाने के लिए पंडाल में बैठे श्रद्धालु भक्त भाव विभोर हो गए कथा पंडाल में महिलाएं उत्साहित होकर नाचने लगी। श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर माखन मिश्री का प्रसाद खिलाया गया और जयकारे लगाए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। ‎ ‎
    1
    श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन श्री कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया,श्रद्धालु भक्ति में -लीन होकर जमकर झूमते नजर आए।
श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन श्री कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया,श्रद्धालु भक्ति में -लीन होकर जमकर झूमते नजर आए।
‎
‎
‎छापीहेड़ा समीप ग्राम नाटाराम में बाबा रामदेव सेवा समिति एवं ग्राम वासियों के सहयोग से बाबा रामदेव धर्मशाला परिसर में 6 सितम्बर से चल रही, सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन  गुरुवार को भगवान  श्रीकृष्ण का जन्मदिन उत्सव पंडाल में धूमधाम से मनाया गया। पूरा पंडाल भगवान श्रीकृष्ण के जय कारों से गुंजने लगा। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर जमकर झूमते नजर आए।
‎श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर व्यास पीठ से कथावाचक हीरालाल जी शर्मा जीरापुर वाले ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। उन्होंने कहा कि जिस समय भगवान कृष्ण का जन्म हुआ जेल के ताले टूट गए, पहरेदार सो गए। वासुदेव देवकी बंधनमुक्त हो गए। प्रभु की कृपा से कुछ भी असंभव नहीं है। कृपा न होने पर प्रभु मनुष्य को सभी सुखों से वंचित कर देते है। चौथे दिन गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया। नन्हें बालक को कृष्ण के रूप में सजाकर पंडाल में लाते ही जय कन्हैयालाल के जयकारे गूंज उठे। भक्तों ने बाल कृष्ण को दुलार किया। भगवान को माखन-मिश्री का भोग लगाकर आरती की गई। कथा वाचक हीरालाल जी शर्मा द्वारा किया जा रहा है। कथा वाचक ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन कर उनके जन्म का उद्देश्य भी बताया। भगवान का जन्म होने के बाद वासुदेव ने भरी यमुना पार करके इन्हें गोकुल पहुंचा दिया, वहां यशोदा के यह पैदा हुईं, शक्तिरूपा बेटी को लेकर चले आए, श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की गीत पर एवं संगीतकारों द्बारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। भगवान श्री कृष्ण की एक झलक पाने के लिए पंडाल में बैठे श्रद्धालु भक्त भाव विभोर हो गए कथा पंडाल में महिलाएं उत्साहित होकर नाचने लगी। श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर माखन मिश्री का प्रसाद खिलाया गया और जयकारे लगाए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
‎
‎
    user_RDnews
    RDnews
    खिलचीपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.