logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*450 किलोमीटर पैदल यात्रा कर सुरसुरा से लाई अखंड दिव्य ज्योत* *चार सितंबर को शुरू हुई यात्रा, आठ सितंबर को बढ़िया गांव पहुंची दिव्य ज्योत; डीजे और पुष्पमालाओं से हुआ भव्य स्वागत* पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश से सुसनेर नगर में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार सुसनेर नगर के समीप ग्राम पंचायत बढ़िया के श्रद्धालुओं द्वारा सुरसुरा से अखंड दिव्य ज्योत लेकर आने की धार्मिक यात्रा इस वर्ष भी श्रद्धा और आस्था के साथ पूरी की गई। श्रद्धालुओं ने करीब 450 किलोमीटर का सफर पैदल तय कर अखंड दिव्य ज्योत को अपने गांव तक पहुंचाया। जानकारी के अनुसार श्रद्धालु 4 सितंबर की सुबह 6 बजे सुरसुरा किशनगढ़ से अखंड दिव्य ज्योत लेकर पैदल रवाना हुए। यात्रा के दौरान किशनगढ़, केकड़ी, देवरी, टोंक, बूंदी, कोटा, झालावाड़ और सोयत सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए श्रद्धालु लगातार पैदल चलते रहे। करीब चार दिनों की कठिन पैदल यात्रा पूरी करने के बाद 8 सितंबर, मंगलवार को श्रद्धालु अखंड दिव्य ज्योत लेकर ग्राम बढ़िया पहुंचे। गांव में दिव्य ज्योत के पहुंचते ही श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल बन गया। ग्रामीणों द्वारा डीजे की भक्तिमय धुनों और पुष्पमालाओं के साथ अखंड दिव्य ज्योत का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे। धार्मिक जयकारों से गांव का माहौल भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने बताया कि यह यात्रा केवल पैदल सफर नहीं, बल्कि आस्था, श्रद्धा और धार्मिक परंपरा से जुड़ी यात्रा है। कठिन रास्ते और लंबी दूरी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह पूरे मार्ग में बना रहा। 450 किलोमीटर की पैदल यात्रा के बाद गांव पहुंची अखंड दिव्य ज्योत ने बढ़िया गांव को भक्ति और आस्था के रंग में रंग दिया।

14 hrs ago
user_Manoj Kumar
Manoj Kumar
Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
14 hrs ago

*450 किलोमीटर पैदल यात्रा कर सुरसुरा से लाई अखंड दिव्य ज्योत* *चार सितंबर को शुरू हुई यात्रा, आठ सितंबर को बढ़िया गांव पहुंची दिव्य ज्योत; डीजे और पुष्पमालाओं से हुआ भव्य स्वागत* पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश से सुसनेर नगर में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार सुसनेर नगर के समीप ग्राम पंचायत बढ़िया के श्रद्धालुओं द्वारा सुरसुरा से अखंड दिव्य ज्योत लेकर आने की धार्मिक यात्रा इस वर्ष भी श्रद्धा और आस्था के साथ पूरी की गई। श्रद्धालुओं ने करीब 450 किलोमीटर का सफर पैदल तय कर अखंड दिव्य ज्योत को अपने गांव तक पहुंचाया। जानकारी के अनुसार श्रद्धालु 4 सितंबर की सुबह 6 बजे सुरसुरा किशनगढ़ से अखंड दिव्य ज्योत लेकर पैदल रवाना हुए। यात्रा के दौरान किशनगढ़, केकड़ी, देवरी, टोंक, बूंदी, कोटा, झालावाड़ और सोयत सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए श्रद्धालु लगातार पैदल चलते रहे। करीब चार दिनों की कठिन पैदल यात्रा पूरी करने के बाद 8 सितंबर, मंगलवार को श्रद्धालु अखंड दिव्य ज्योत लेकर ग्राम बढ़िया पहुंचे। गांव में दिव्य ज्योत के पहुंचते ही श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल बन गया। ग्रामीणों द्वारा डीजे की भक्तिमय धुनों और पुष्पमालाओं के साथ अखंड दिव्य ज्योत का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे। धार्मिक जयकारों से गांव का माहौल भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने बताया कि यह यात्रा केवल पैदल सफर नहीं, बल्कि आस्था, श्रद्धा और धार्मिक परंपरा से जुड़ी यात्रा है। कठिन रास्ते और लंबी दूरी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह पूरे मार्ग में बना रहा। 450 किलोमीटर की पैदल यात्रा के बाद गांव पहुंची अखंड दिव्य ज्योत ने बढ़िया गांव को भक्ति और आस्था के रंग में रंग दिया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का मामला: तहसीलदार ने ₹5 हजार का अर्थदंड लगाया* *कब्रिस्तान की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, तहसीलदार ने दिए बेदखली के आदेश* पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश से आगर तहसीलदार तहसील आगर द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के दो मामलों में वैदखली आदेश जारी किया गया है। राजस्व प्रकरणों में पटवारी द्वारा प्रस्तुत अतिक्रमण रिपोर्ट, पंचनामा एवं संबंधित दस्तावेजों की जांच के बाद कार्रवाई की गई। पहले प्रकरण में खसरा नंबर 933/3, रकबा 1.003 हेक्टेयर भूमि को शासकीय भूमि (कब्रिस्तान) बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार इसमें से करीब 0.210 हेक्टेयर भूमि पर मुदहिसर पिता इस्माइल खां द्वारा बागड़ लगाकर एवं सोयाबीन की फसल बोकर अतिक्रमण किया जाना पाया गया। प्रकरण में आवेदक द्वारा वर्ष 2023 में प्रस्तुत दस्तावेजों एवं बाद में की गई जांच का भी उल्लेख है। तहसीलदार ने अतिक्रमण को अवैध मानते हुए मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 248 के तहत ₹5,000 का अर्थदंड लगाया तथा अतिक्रमित भूमि से वैदखली की कार्रवाई के निर्देश दिए। दूसरे प्रकरण में खसरा नंबर 933/3, रकबा 1.003 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर करीब 0.209 हेक्टेयर क्षेत्र में ईरशाद उल्ला पिता सादु उल्ला द्वारा अतिक्रमण का मामला सामने आया। आदेश में बताया गया कि अतिक्रमण संबंधी नोटिस पूर्व में दिए जाने के बावजूद लंबे समय बाद कार्रवाई की गई। अनावेदक पक्ष द्वारा भूमि पर लंबे समय से मौरूसी अधिकार के तहत कृषि कार्य किए जाने का तर्क दिया गया, लेकिन उपलब्ध राजस्व अभिलेखों एवं जांच में संबंधित भूमि शासकीय पाई गई। तहसीलदार ने प्रकरण में प्रस्तुत दस्तावेजों एवं जवाब का परीक्षण करने के बाद 0.209 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की पुष्टि की है। दोनों मामलों में शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए राजस्व अमले को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
    1
    *सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का मामला: तहसीलदार ने ₹5 हजार का अर्थदंड लगाया*

*कब्रिस्तान की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, तहसीलदार ने दिए बेदखली के आदेश*

पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश से 

आगर  तहसीलदार तहसील आगर द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के दो मामलों में वैदखली आदेश जारी किया गया है। राजस्व प्रकरणों में पटवारी द्वारा प्रस्तुत अतिक्रमण रिपोर्ट, पंचनामा एवं संबंधित दस्तावेजों की जांच के बाद कार्रवाई की गई।
पहले प्रकरण में खसरा नंबर 933/3, रकबा 1.003 हेक्टेयर भूमि को शासकीय भूमि (कब्रिस्तान) बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार इसमें से करीब 0.210 हेक्टेयर भूमि पर मुदहिसर पिता इस्माइल खां द्वारा बागड़ लगाकर एवं सोयाबीन की फसल बोकर अतिक्रमण किया जाना पाया गया। प्रकरण में आवेदक द्वारा वर्ष 2023 में प्रस्तुत दस्तावेजों एवं बाद में की गई जांच का भी उल्लेख है। तहसीलदार ने अतिक्रमण को अवैध मानते हुए मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 248 के तहत ₹5,000 का अर्थदंड लगाया तथा अतिक्रमित भूमि से वैदखली की कार्रवाई के निर्देश दिए।
दूसरे प्रकरण में खसरा नंबर 933/3, रकबा 1.003 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर करीब 0.209 हेक्टेयर क्षेत्र में ईरशाद उल्ला पिता सादु उल्ला द्वारा अतिक्रमण का मामला सामने आया। आदेश में बताया गया कि अतिक्रमण संबंधी नोटिस पूर्व में दिए जाने के बावजूद लंबे समय बाद कार्रवाई की गई। अनावेदक पक्ष द्वारा भूमि पर लंबे समय से मौरूसी अधिकार के तहत कृषि कार्य किए जाने का तर्क दिया गया, लेकिन उपलब्ध राजस्व अभिलेखों एवं जांच में संबंधित भूमि शासकीय पाई गई।
तहसीलदार ने प्रकरण में प्रस्तुत दस्तावेजों एवं जवाब का परीक्षण करने के बाद 0.209 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की पुष्टि की है। दोनों मामलों में शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए राजस्व अमले को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नप उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक सम्पन्न, भाजपा से जुड़े परिवार के सदस्य ने थामा कांग्रेस का हाथ सुसनेर। गुरुवार की शाम को 6 बजे जामुनिया रोड़ स्थित सुमन मैरिज गार्डन में नप अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक सम्पन्न हुई। यहा वार्ड 12 में भाजपा परिवार से जुड़े रामबाबू पाटीदार ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की है। बैठक को चुनाव प्रभारी तराना विधायक महेश परमार, जिला प्रभारी राकेश पाटिदार, सह प्रभारी रणछोड़ त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर, विधायक भैरोसिंह परिहार बापू व भूपेन्द्र सिंह चोहन समेत सभी ने सम्बोधित किया और इस उपचुनाव में कांग्रेस का जो भी प्रत्याशी घोषित किया जाए। उसको जिताने के लिये संकल्प दिलवाया। संचालन शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहसिन मेव ने किया। इस दौरान बड़ी सँख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मोजूद रहे।
    1
    नप उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक सम्पन्न, भाजपा से जुड़े परिवार के सदस्य ने थामा कांग्रेस का हाथ
सुसनेर। गुरुवार की शाम को 6 बजे जामुनिया रोड़ स्थित सुमन मैरिज गार्डन में नप अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक सम्पन्न हुई। यहा वार्ड 12 में भाजपा परिवार से जुड़े रामबाबू पाटीदार ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की है। बैठक को चुनाव प्रभारी तराना विधायक महेश परमार, जिला प्रभारी राकेश पाटिदार, सह प्रभारी रणछोड़ त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर, विधायक भैरोसिंह परिहार बापू व भूपेन्द्र सिंह चोहन समेत सभी ने सम्बोधित किया और इस उपचुनाव में कांग्रेस का जो भी प्रत्याशी घोषित किया जाए। उसको जिताने के लिये संकल्प दिलवाया। संचालन शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहसिन मेव ने किया। इस दौरान बड़ी सँख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मोजूद रहे।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सोयत कला- बराई से निकली जन संवाद यात्रा पहुंची सालिया खेड़ी
    1
    सोयत कला- बराई से निकली जन संवाद यात्रा पहुंची सालिया खेड़ी
    user_जिला ब्यूरो चीफ आगर मालवा
    जिला ब्यूरो चीफ आगर मालवा
    Susner, Agar Malwa•
    19 hrs ago
  • सात दिवसीय श्री मद भागवत कथा का समापन आज श्री कृष्ण सुदामा की मित्रता पर प्रसिद्ध कथा वाचक श्री कमलेश जी के मुखबिंद से सुनाई गई भारी संख्या में नगर के श्रोताभक्तगण परोंडा बालाजी संकट मोचन मंदिर परिसर आवास कॉलोनी माचलपुर पहुंच कर कथा का पुण्य लाभ अर्जित किया।
    1
    सात दिवसीय श्री मद भागवत कथा का समापन आज श्री कृष्ण सुदामा की मित्रता पर प्रसिद्ध कथा वाचक श्री कमलेश जी के मुखबिंद से सुनाई गई भारी संख्या में नगर के श्रोताभक्तगण परोंडा बालाजी संकट मोचन मंदिर परिसर आवास कॉलोनी माचलपुर पहुंच कर कथा का पुण्य लाभ अर्जित किया।
    user_BS Mandloi The News Today
    BS Mandloi The News Today
    Court reporter जीरापुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • थाना क्षेत्र के करल गांव में करीब ढाई वर्ष पूर्व नरसिंह मंदिर में हुई चोरी की वारदात का अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई थी। लंबे समय से ग्रामीण चोरी का खुलासा करने की मांग कर रहे थे। इसी बीच बुधवार को मंदिर में चोरी हुआ चांदी का सामान टुकड़ों के रूप में वापस मिलने से गांव में चर्चा का माहौल बन गया। थाना क्षेत्र के करल गांव में करीब ढाई वर्ष पूर्व नरसिंह मंदिर में हुई चोरी की वारदात का अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई थी। लंबे समय से ग्रामीण चोरी का खुलासा करने की मांग कर रहे थे। इसी बीच बुधवार को मंदिर में चोरी हुआ चांदी का सामान टुकड़ों के रूप में वापस मिलने से गांव में चर्चा का माहौल बन गया। ग्रामीण इसे भगवान का चमत्कार मान रहे हैं। जानकारी के अनुसार करीब ढाई वर्ष पूर्व गांव के बीच स्थित नरसिंह मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोर मंदिर से चांदी के तीन मुकुट, एक छत्र, करीब 400 ग्राम चांदी के आभूषण सहित पीतल का सिंहासन और आरती का सामान चोरी कर ले गए थे। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से चोरी का जल्द खुलासा करने की मांग की थी, लेकिन करीब ढाई वर्ष बीत जाने के बावजूद मामले का खुलासा नहीं हो सका। मंदिर के पुजारी मोहनलाल बैरागी ने बताया कि गांव में मंदिर पर कथा का आयोजन चल रहा था। मंगलवार रात भजन संध्या के बाद बुधवार सुबह देव-देवी का विमान लेकर ग्रामीण बाहर गए थे। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर की सफाई की। इस दौरान उन्हें मंदिर परिसर में एक थैली पड़ी दिखाई दी। उन्होंने उसे प्रसादी समझकर एक तरफ रख दिया। बुधवार शाम करीब 5 बजे जब पुजारी मंदिर में पूजा-अर्चना की तैयारी कर रहे थे, तब उनकी नजर दोबारा उस थैली पर पड़ी। थैली खोलकर देखने पर उसमें मंदिर से चोरी किए गए मुकुट सहित अन्य चांदी के आभूषणों के टुकड़े मिले। साथ ही थैली में ₹2000 नकद और एक पत्र भी रखा हुआ था। बताया जा रहा है कि पत्र में चोरी करने वाले व्यक्ति ने शराब के नशे में चोरी करने की बात स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। साथ ही मंदिर के सामान की मरम्मत के लिए ₹2000 भी छोड़ने की बात सामने आई है।
    1
    थाना क्षेत्र के करल गांव में करीब ढाई वर्ष पूर्व नरसिंह मंदिर में हुई चोरी की वारदात का अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई थी। लंबे समय से ग्रामीण चोरी का खुलासा करने की मांग कर रहे थे। इसी बीच बुधवार को मंदिर में चोरी हुआ चांदी का सामान टुकड़ों के रूप में वापस मिलने से गांव में चर्चा का माहौल बन गया।
थाना क्षेत्र के करल गांव में करीब ढाई वर्ष पूर्व नरसिंह मंदिर में हुई चोरी की वारदात का अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई थी। लंबे समय से ग्रामीण चोरी का खुलासा करने की मांग कर रहे थे। इसी बीच बुधवार को मंदिर में चोरी हुआ चांदी का सामान टुकड़ों के रूप में वापस मिलने से गांव में चर्चा का माहौल बन गया। ग्रामीण इसे भगवान का चमत्कार मान रहे हैं।
जानकारी के अनुसार करीब ढाई वर्ष पूर्व गांव के बीच स्थित नरसिंह मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोर मंदिर से चांदी के तीन मुकुट, एक छत्र, करीब 400 ग्राम चांदी के आभूषण सहित पीतल का सिंहासन और आरती का सामान चोरी कर ले गए थे। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से चोरी का जल्द खुलासा करने की मांग की थी, लेकिन करीब ढाई वर्ष बीत जाने के बावजूद मामले का खुलासा नहीं हो सका।
मंदिर के पुजारी मोहनलाल बैरागी ने बताया कि गांव में मंदिर पर कथा का आयोजन चल रहा था। मंगलवार रात भजन संध्या के बाद बुधवार सुबह देव-देवी का विमान लेकर ग्रामीण बाहर गए थे। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर की सफाई की। इस दौरान उन्हें मंदिर परिसर में एक थैली पड़ी दिखाई दी। उन्होंने उसे प्रसादी समझकर एक तरफ रख दिया।
बुधवार शाम करीब 5 बजे जब पुजारी मंदिर में पूजा-अर्चना की तैयारी कर रहे थे, तब उनकी नजर दोबारा उस थैली पर पड़ी। थैली खोलकर देखने पर उसमें मंदिर से चोरी किए गए मुकुट सहित अन्य चांदी के आभूषणों के टुकड़े मिले। साथ ही थैली में ₹2000 नकद और एक पत्र भी रखा हुआ था।
बताया जा रहा है कि पत्र में चोरी करने वाले व्यक्ति ने शराब के नशे में चोरी करने की बात स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। साथ ही मंदिर के सामान की मरम्मत के लिए ₹2000 भी छोड़ने की बात सामने आई है।
    user_Giriraj regar reporter
    Giriraj regar reporter
    Reporter बकानी, झालावाड़, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • दतिया:दतिया में जहरीली शराब के खिलाफ कार्रवाई, आबकारी विभाग ने 1400 लीटर कच्ची शराब जब्त। दतिया:दतिया में जहरीली शराब के खिलाफ कार्रवाई, आबकारी विभाग ने 1400 लीटर कच्ची शराब जब्त। दतिया। सागर में जहरीली शराब की घटना के बाद दतिया में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े, एसपी मयूर खंडेलवाल के निर्देश पर सेरसा कंजरडेरा, थाना उनाव क्षेत्र में दबिश देकर 1400 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब जब्त की गई। मौके से 35 ड्रम में करीब 7000 लीटर गुड़ लाहन बरामद कर नष्ट किया गया। कार्रवाई में दो प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जब्त व नष्ट सामग्री की अनुमानित कीमत 13.58 लाख रुपये बताई गई है। आबकारी विभाग ने अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है।
    1
    दतिया:दतिया में जहरीली शराब के खिलाफ कार्रवाई, आबकारी विभाग ने 1400 लीटर कच्ची शराब जब्त।
दतिया:दतिया में जहरीली शराब के खिलाफ कार्रवाई, आबकारी विभाग ने 1400 लीटर कच्ची शराब जब्त।
दतिया। सागर में जहरीली शराब की घटना के बाद दतिया में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े, एसपी मयूर खंडेलवाल के निर्देश पर सेरसा कंजरडेरा, थाना उनाव क्षेत्र में दबिश देकर 1400 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब जब्त की गई। मौके से 35 ड्रम में करीब 7000 लीटर गुड़ लाहन बरामद कर नष्ट किया गया। कार्रवाई में दो प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जब्त व नष्ट सामग्री की अनुमानित कीमत 13.58 लाख रुपये बताई गई है। आबकारी विभाग ने अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है।
    user_सतेन्द्र अहिरवार
    सतेन्द्र अहिरवार
    Local News Reporter बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर हटाने के विरोध में आम जनता के साथ पुजारी का भी विरोध चल रहा है। उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर के हटाने के विरोध में नागझिरी उज्जैन के हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित मिश्रीलाल पंड्या जा करके विरोध जताया हनुमान जी अतुलित बल धामा है उनके बाल से प्रशासन अच्छी तरीके से वाकिफ है प्रशासन थोड़ा समझ ले। अति प्राचीनतम मूर्ति के साथ किसी प्रकार का छेड़छाड़ करना प्रशासन के लिए चुनौती बन सकता है क्योंकि यह मूर्ति जहां स्थापित प्रस्तावित रूप में की जाना है वह दिशा गलत है इसलिए कुछ भी हो सकता है इसलिए प्रशासन को मंदिर यथावत रखना चाहिए यह मेरी प्रशासन से मांग।
    1
    उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर हटाने के विरोध में आम जनता के साथ पुजारी का भी विरोध चल रहा है।
उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर के हटाने के विरोध में नागझिरी उज्जैन के हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित मिश्रीलाल पंड्या जा करके विरोध जताया हनुमान जी अतुलित बल धामा है उनके बाल से प्रशासन अच्छी तरीके से वाकिफ है प्रशासन थोड़ा समझ ले। अति प्राचीनतम मूर्ति के साथ किसी प्रकार का छेड़छाड़ करना प्रशासन के लिए चुनौती बन सकता है क्योंकि यह मूर्ति जहां स्थापित प्रस्तावित रूप में की जाना है वह दिशा गलत है इसलिए कुछ भी हो सकता है इसलिए प्रशासन को मंदिर यथावत रखना चाहिए यह मेरी प्रशासन से मांग।
    user_विजय कुमार देवड़ा पत्रकार
    विजय कुमार देवड़ा पत्रकार
    Video Creator Makdon, Ujjain•
    11 hrs ago
  • मिट्टी और गोबर से बना रहीं गणेश प्रतिमाएं, मुख्य बाजार में लगा विक्रय स्टॉल*
    1
    मिट्टी और गोबर से बना रहीं गणेश प्रतिमाएं, मुख्य बाजार में लगा विक्रय स्टॉल*
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.