Shuru
Apke Nagar Ki App…
दतिया:दतिया में जहरीली शराब के खिलाफ कार्रवाई, आबकारी विभाग ने 1400 लीटर कच्ची शराब जब्त। दतिया:दतिया में जहरीली शराब के खिलाफ कार्रवाई, आबकारी विभाग ने 1400 लीटर कच्ची शराब जब्त। दतिया। सागर में जहरीली शराब की घटना के बाद दतिया में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े, एसपी मयूर खंडेलवाल के निर्देश पर सेरसा कंजरडेरा, थाना उनाव क्षेत्र में दबिश देकर 1400 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब जब्त की गई। मौके से 35 ड्रम में करीब 7000 लीटर गुड़ लाहन बरामद कर नष्ट किया गया। कार्रवाई में दो प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जब्त व नष्ट सामग्री की अनुमानित कीमत 13.58 लाख रुपये बताई गई है। आबकारी विभाग ने अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है।
सतेन्द्र अहिरवार
दतिया:दतिया में जहरीली शराब के खिलाफ कार्रवाई, आबकारी विभाग ने 1400 लीटर कच्ची शराब जब्त। दतिया:दतिया में जहरीली शराब के खिलाफ कार्रवाई, आबकारी विभाग ने 1400 लीटर कच्ची शराब जब्त। दतिया। सागर में जहरीली शराब की घटना के बाद दतिया में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े, एसपी मयूर खंडेलवाल के निर्देश पर सेरसा कंजरडेरा, थाना उनाव क्षेत्र में दबिश देकर 1400 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब जब्त की गई। मौके से 35 ड्रम में करीब 7000 लीटर गुड़ लाहन बरामद कर नष्ट किया गया। कार्रवाई में दो प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जब्त व नष्ट सामग्री की अनुमानित कीमत 13.58 लाख रुपये बताई गई है। आबकारी विभाग ने अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया:दतिया में जहरीली शराब के खिलाफ कार्रवाई, आबकारी विभाग ने 1400 लीटर कच्ची शराब जब्त। दतिया:दतिया में जहरीली शराब के खिलाफ कार्रवाई, आबकारी विभाग ने 1400 लीटर कच्ची शराब जब्त। दतिया। सागर में जहरीली शराब की घटना के बाद दतिया में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े, एसपी मयूर खंडेलवाल के निर्देश पर सेरसा कंजरडेरा, थाना उनाव क्षेत्र में दबिश देकर 1400 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब जब्त की गई। मौके से 35 ड्रम में करीब 7000 लीटर गुड़ लाहन बरामद कर नष्ट किया गया। कार्रवाई में दो प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जब्त व नष्ट सामग्री की अनुमानित कीमत 13.58 लाख रुपये बताई गई है। आबकारी विभाग ने अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है।1
- छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक सम्पन्न *छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक सम्पन्न* 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180* 📡📡 *साधना प्लस नेशनल न्यूज चैनल* _टाटा प्ले के चैनल नंबर 1138_ और _जियो टीवी_ सहित विभिन्न केबल टीवी पर उपलब्ध है ।1
- गणेशोत्सव की तैयारियों ने पकड़ा जोर, मूर्तियों से सजे बाजार, आकार लेने लगे भव्य पंडाल गणेशोत्सव की तैयारियों ने पकड़ा जोर, मूर्तियों से सजे बाजार, आकार लेने लगे भव्य पंडाल फोटो-10एसजेआर-01- बाजार में पहंुची मंगलमूर्ति की प्रतिमाएं। शाजापुर। विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के आगमन में अब बस कुछ ही दिन शेष हैं। इसे लेकर शाजापुर शहर में उत्साह का माहौल है और पर्व की तैयारियों ने अब पूरी तरह से जोर पकड़ लिया है। एक ओर जहां बाजारों में गजानन की आकर्षक मूर्तियां बिक्री के लिए पहुंच गई हैं, वहीं दूसरी ओर शहर के प्रमुख चौराहों और मोहल्लों में सार्वजनिक उत्सव समितियों के भव्य पंडाल भी अब आकार लेने लगे हैं। मूर्तिकारों ने शहर के प्रमुख स्थानों पर अपनी दुकानें सजा ली हैं। बाजार में भगवान गणेश के विभिन्न स्वरूपों की छोटी-बड़ी और मनमोहक मूर्तियां दर्शनार्थियों का मन मोह रही हैं। हालांकि, बप्पा की स्थापना गणेश चतुर्थी के दिन शुभ मुहूर्त में होगी, लेकिन श्रद्धालु अभी से बाजारों में पहुंचकर अपनी पसंद की मूर्तियां देख रहे हैं और उनकी बुकिंग करा रहे हैं। मूर्तिकारों का कहना है कि इस वर्ष भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता दिखाते हुए मिट्टी से बनी इको-फ्रेंडली मूर्तियों की खासी मांग देखी जा रही है। इधर, शहर की विभिन्न सार्वजनिक गणेश उत्सव समितियों के सदस्य भी तैयारियों में दिन-रात जुटे हुए हैं। कॉलोनियों, मोहल्लों और चौराहों पर बांस-बल्लियों के ढांचे खड़े कर आकर्षक पंडाल बनाए जा रहे हैं। कई समितियां इस बार विशेष थीम और झांकियों के साथ गजानन को विराजमान करने की योजना बना रही हैं। बारिश के मौसम को देखते हुए पंडालों को वाटरप्रूफ भी बनाया जा रहा है, साथ ही साज-सज्जा और विद्युत रोशनी की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है।2
- शाजापुर में सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट हिंदू संगठन ने की कार्रवाई की मांग सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट से मचा बवाल हिंदू संगठनों ने की कार्रवाई की मांग1
- उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर हटाने के विरोध में आम जनता के साथ पुजारी का भी विरोध चल रहा है। उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर के हटाने के विरोध में नागझिरी उज्जैन के हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित मिश्रीलाल पंड्या जा करके विरोध जताया हनुमान जी अतुलित बल धामा है उनके बाल से प्रशासन अच्छी तरीके से वाकिफ है प्रशासन थोड़ा समझ ले। अति प्राचीनतम मूर्ति के साथ किसी प्रकार का छेड़छाड़ करना प्रशासन के लिए चुनौती बन सकता है क्योंकि यह मूर्ति जहां स्थापित प्रस्तावित रूप में की जाना है वह दिशा गलत है इसलिए कुछ भी हो सकता है इसलिए प्रशासन को मंदिर यथावत रखना चाहिए यह मेरी प्रशासन से मांग।1
- *सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का मामला: तहसीलदार ने ₹5 हजार का अर्थदंड लगाया* *कब्रिस्तान की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, तहसीलदार ने दिए बेदखली के आदेश* पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश से आगर तहसीलदार तहसील आगर द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के दो मामलों में वैदखली आदेश जारी किया गया है। राजस्व प्रकरणों में पटवारी द्वारा प्रस्तुत अतिक्रमण रिपोर्ट, पंचनामा एवं संबंधित दस्तावेजों की जांच के बाद कार्रवाई की गई। पहले प्रकरण में खसरा नंबर 933/3, रकबा 1.003 हेक्टेयर भूमि को शासकीय भूमि (कब्रिस्तान) बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार इसमें से करीब 0.210 हेक्टेयर भूमि पर मुदहिसर पिता इस्माइल खां द्वारा बागड़ लगाकर एवं सोयाबीन की फसल बोकर अतिक्रमण किया जाना पाया गया। प्रकरण में आवेदक द्वारा वर्ष 2023 में प्रस्तुत दस्तावेजों एवं बाद में की गई जांच का भी उल्लेख है। तहसीलदार ने अतिक्रमण को अवैध मानते हुए मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 248 के तहत ₹5,000 का अर्थदंड लगाया तथा अतिक्रमित भूमि से वैदखली की कार्रवाई के निर्देश दिए। दूसरे प्रकरण में खसरा नंबर 933/3, रकबा 1.003 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर करीब 0.209 हेक्टेयर क्षेत्र में ईरशाद उल्ला पिता सादु उल्ला द्वारा अतिक्रमण का मामला सामने आया। आदेश में बताया गया कि अतिक्रमण संबंधी नोटिस पूर्व में दिए जाने के बावजूद लंबे समय बाद कार्रवाई की गई। अनावेदक पक्ष द्वारा भूमि पर लंबे समय से मौरूसी अधिकार के तहत कृषि कार्य किए जाने का तर्क दिया गया, लेकिन उपलब्ध राजस्व अभिलेखों एवं जांच में संबंधित भूमि शासकीय पाई गई। तहसीलदार ने प्रकरण में प्रस्तुत दस्तावेजों एवं जवाब का परीक्षण करने के बाद 0.209 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की पुष्टि की है। दोनों मामलों में शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए राजस्व अमले को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।1
- नप उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक सम्पन्न, भाजपा से जुड़े परिवार के सदस्य ने थामा कांग्रेस का हाथ सुसनेर। गुरुवार की शाम को 6 बजे जामुनिया रोड़ स्थित सुमन मैरिज गार्डन में नप अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक सम्पन्न हुई। यहा वार्ड 12 में भाजपा परिवार से जुड़े रामबाबू पाटीदार ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की है। बैठक को चुनाव प्रभारी तराना विधायक महेश परमार, जिला प्रभारी राकेश पाटिदार, सह प्रभारी रणछोड़ त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर, विधायक भैरोसिंह परिहार बापू व भूपेन्द्र सिंह चोहन समेत सभी ने सम्बोधित किया और इस उपचुनाव में कांग्रेस का जो भी प्रत्याशी घोषित किया जाए। उसको जिताने के लिये संकल्प दिलवाया। संचालन शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहसिन मेव ने किया। इस दौरान बड़ी सँख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मोजूद रहे।1
- मिट्टी और गोबर से बना रहीं गणेश प्रतिमाएं, मुख्य बाजार में लगा विक्रय स्टॉल*1