Shuru
Apke Nagar Ki App…
मिट्टी और गोबर से बना रहीं गणेश प्रतिमाएं, मुख्य बाजार में लगा विक्रय स्टॉल*
Manoj Kumar
मिट्टी और गोबर से बना रहीं गणेश प्रतिमाएं, मुख्य बाजार में लगा विक्रय स्टॉल*
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का मामला: तहसीलदार ने ₹5 हजार का अर्थदंड लगाया* *कब्रिस्तान की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, तहसीलदार ने दिए बेदखली के आदेश* पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश से आगर तहसीलदार तहसील आगर द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के दो मामलों में वैदखली आदेश जारी किया गया है। राजस्व प्रकरणों में पटवारी द्वारा प्रस्तुत अतिक्रमण रिपोर्ट, पंचनामा एवं संबंधित दस्तावेजों की जांच के बाद कार्रवाई की गई। पहले प्रकरण में खसरा नंबर 933/3, रकबा 1.003 हेक्टेयर भूमि को शासकीय भूमि (कब्रिस्तान) बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार इसमें से करीब 0.210 हेक्टेयर भूमि पर मुदहिसर पिता इस्माइल खां द्वारा बागड़ लगाकर एवं सोयाबीन की फसल बोकर अतिक्रमण किया जाना पाया गया। प्रकरण में आवेदक द्वारा वर्ष 2023 में प्रस्तुत दस्तावेजों एवं बाद में की गई जांच का भी उल्लेख है। तहसीलदार ने अतिक्रमण को अवैध मानते हुए मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 248 के तहत ₹5,000 का अर्थदंड लगाया तथा अतिक्रमित भूमि से वैदखली की कार्रवाई के निर्देश दिए। दूसरे प्रकरण में खसरा नंबर 933/3, रकबा 1.003 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर करीब 0.209 हेक्टेयर क्षेत्र में ईरशाद उल्ला पिता सादु उल्ला द्वारा अतिक्रमण का मामला सामने आया। आदेश में बताया गया कि अतिक्रमण संबंधी नोटिस पूर्व में दिए जाने के बावजूद लंबे समय बाद कार्रवाई की गई। अनावेदक पक्ष द्वारा भूमि पर लंबे समय से मौरूसी अधिकार के तहत कृषि कार्य किए जाने का तर्क दिया गया, लेकिन उपलब्ध राजस्व अभिलेखों एवं जांच में संबंधित भूमि शासकीय पाई गई। तहसीलदार ने प्रकरण में प्रस्तुत दस्तावेजों एवं जवाब का परीक्षण करने के बाद 0.209 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की पुष्टि की है। दोनों मामलों में शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए राजस्व अमले को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।1
- नप उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक सम्पन्न, भाजपा से जुड़े परिवार के सदस्य ने थामा कांग्रेस का हाथ सुसनेर। गुरुवार की शाम को 6 बजे जामुनिया रोड़ स्थित सुमन मैरिज गार्डन में नप अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक सम्पन्न हुई। यहा वार्ड 12 में भाजपा परिवार से जुड़े रामबाबू पाटीदार ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की है। बैठक को चुनाव प्रभारी तराना विधायक महेश परमार, जिला प्रभारी राकेश पाटिदार, सह प्रभारी रणछोड़ त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर, विधायक भैरोसिंह परिहार बापू व भूपेन्द्र सिंह चोहन समेत सभी ने सम्बोधित किया और इस उपचुनाव में कांग्रेस का जो भी प्रत्याशी घोषित किया जाए। उसको जिताने के लिये संकल्प दिलवाया। संचालन शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहसिन मेव ने किया। इस दौरान बड़ी सँख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मोजूद रहे।1
- सोयत कला- बराई से निकली जन संवाद यात्रा पहुंची सालिया खेड़ी1
- सात दिवसीय श्री मद भागवत कथा का समापन आज श्री कृष्ण सुदामा की मित्रता पर प्रसिद्ध कथा वाचक श्री कमलेश जी के मुखबिंद से सुनाई गई भारी संख्या में नगर के श्रोताभक्तगण परोंडा बालाजी संकट मोचन मंदिर परिसर आवास कॉलोनी माचलपुर पहुंच कर कथा का पुण्य लाभ अर्जित किया।1
- थाना क्षेत्र के करल गांव में करीब ढाई वर्ष पूर्व नरसिंह मंदिर में हुई चोरी की वारदात का अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई थी। लंबे समय से ग्रामीण चोरी का खुलासा करने की मांग कर रहे थे। इसी बीच बुधवार को मंदिर में चोरी हुआ चांदी का सामान टुकड़ों के रूप में वापस मिलने से गांव में चर्चा का माहौल बन गया। थाना क्षेत्र के करल गांव में करीब ढाई वर्ष पूर्व नरसिंह मंदिर में हुई चोरी की वारदात का अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई थी। लंबे समय से ग्रामीण चोरी का खुलासा करने की मांग कर रहे थे। इसी बीच बुधवार को मंदिर में चोरी हुआ चांदी का सामान टुकड़ों के रूप में वापस मिलने से गांव में चर्चा का माहौल बन गया। ग्रामीण इसे भगवान का चमत्कार मान रहे हैं। जानकारी के अनुसार करीब ढाई वर्ष पूर्व गांव के बीच स्थित नरसिंह मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोर मंदिर से चांदी के तीन मुकुट, एक छत्र, करीब 400 ग्राम चांदी के आभूषण सहित पीतल का सिंहासन और आरती का सामान चोरी कर ले गए थे। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से चोरी का जल्द खुलासा करने की मांग की थी, लेकिन करीब ढाई वर्ष बीत जाने के बावजूद मामले का खुलासा नहीं हो सका। मंदिर के पुजारी मोहनलाल बैरागी ने बताया कि गांव में मंदिर पर कथा का आयोजन चल रहा था। मंगलवार रात भजन संध्या के बाद बुधवार सुबह देव-देवी का विमान लेकर ग्रामीण बाहर गए थे। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर की सफाई की। इस दौरान उन्हें मंदिर परिसर में एक थैली पड़ी दिखाई दी। उन्होंने उसे प्रसादी समझकर एक तरफ रख दिया। बुधवार शाम करीब 5 बजे जब पुजारी मंदिर में पूजा-अर्चना की तैयारी कर रहे थे, तब उनकी नजर दोबारा उस थैली पर पड़ी। थैली खोलकर देखने पर उसमें मंदिर से चोरी किए गए मुकुट सहित अन्य चांदी के आभूषणों के टुकड़े मिले। साथ ही थैली में ₹2000 नकद और एक पत्र भी रखा हुआ था। बताया जा रहा है कि पत्र में चोरी करने वाले व्यक्ति ने शराब के नशे में चोरी करने की बात स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। साथ ही मंदिर के सामान की मरम्मत के लिए ₹2000 भी छोड़ने की बात सामने आई है।1
- दतिया:दतिया में जहरीली शराब के खिलाफ कार्रवाई, आबकारी विभाग ने 1400 लीटर कच्ची शराब जब्त। दतिया:दतिया में जहरीली शराब के खिलाफ कार्रवाई, आबकारी विभाग ने 1400 लीटर कच्ची शराब जब्त। दतिया। सागर में जहरीली शराब की घटना के बाद दतिया में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े, एसपी मयूर खंडेलवाल के निर्देश पर सेरसा कंजरडेरा, थाना उनाव क्षेत्र में दबिश देकर 1400 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब जब्त की गई। मौके से 35 ड्रम में करीब 7000 लीटर गुड़ लाहन बरामद कर नष्ट किया गया। कार्रवाई में दो प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जब्त व नष्ट सामग्री की अनुमानित कीमत 13.58 लाख रुपये बताई गई है। आबकारी विभाग ने अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है।1
- उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर हटाने के विरोध में आम जनता के साथ पुजारी का भी विरोध चल रहा है। उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर के हटाने के विरोध में नागझिरी उज्जैन के हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित मिश्रीलाल पंड्या जा करके विरोध जताया हनुमान जी अतुलित बल धामा है उनके बाल से प्रशासन अच्छी तरीके से वाकिफ है प्रशासन थोड़ा समझ ले। अति प्राचीनतम मूर्ति के साथ किसी प्रकार का छेड़छाड़ करना प्रशासन के लिए चुनौती बन सकता है क्योंकि यह मूर्ति जहां स्थापित प्रस्तावित रूप में की जाना है वह दिशा गलत है इसलिए कुछ भी हो सकता है इसलिए प्रशासन को मंदिर यथावत रखना चाहिए यह मेरी प्रशासन से मांग।1
- मिट्टी और गोबर से बना रहीं गणेश प्रतिमाएं, मुख्य बाजार में लगा विक्रय स्टॉल*1