Shuru
Apke Nagar Ki App…
शाजापुर में सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट हिंदू संगठन ने की कार्रवाई की मांग सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट से मचा बवाल हिंदू संगठनों ने की कार्रवाई की मांग
Rajguru News
शाजापुर में सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट हिंदू संगठन ने की कार्रवाई की मांग सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट से मचा बवाल हिंदू संगठनों ने की कार्रवाई की मांग
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मिट्टी और गोबर से बना रहीं गणेश प्रतिमाएं, मुख्य बाजार में लगा विक्रय स्टॉल*1
- नप उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक सम्पन्न, भाजपा से जुड़े परिवार के सदस्य ने थामा कांग्रेस का हाथ सुसनेर। गुरुवार की शाम को 6 बजे जामुनिया रोड़ स्थित सुमन मैरिज गार्डन में नप अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक सम्पन्न हुई। यहा वार्ड 12 में भाजपा परिवार से जुड़े रामबाबू पाटीदार ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की है। बैठक को चुनाव प्रभारी तराना विधायक महेश परमार, जिला प्रभारी राकेश पाटिदार, सह प्रभारी रणछोड़ त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर, विधायक भैरोसिंह परिहार बापू व भूपेन्द्र सिंह चोहन समेत सभी ने सम्बोधित किया और इस उपचुनाव में कांग्रेस का जो भी प्रत्याशी घोषित किया जाए। उसको जिताने के लिये संकल्प दिलवाया। संचालन शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहसिन मेव ने किया। इस दौरान बड़ी सँख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मोजूद रहे।1
- पूर्वमंत्री ने बताया कहां ओर कैसे होता हे भ्रष्टाचार,हर विभाग से आता हे कमीशन सुने राजगढ़ में कांग्रेस के पूर्व मंत्री रहे जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह खींची ने बताया कि कहां ओर कैसे किया जाता हे भ्रष्टाचार , पुलिस ,महिला बाल विकास ,कृषि विभाग,पंचायत ,जनपद पंचायत से खूब आता हे कमीशन। विधायकों को फुर्सत नहीं। नरसिंहगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए का वीडियो वायरल।1
- इंदौर में निगम कार्रवाई पर हंगामा, चार युवक हिरासत में एडिशनल DCP से धक्का-मुक्की, पुलिस ने चार पकड़े #MadhyaPradeshNews #todaybharatdigitalnews इंदौर में निगम कार्रवाई पर हंगामा, चार युवक हिरासत में एडिशनल DCP से धक्का-मुक्की, पुलिस ने चार पकड़े #MadhyaPradeshNews #todaybharatdigitalnews1
- देवास में आबकारी विभाग नेअवैध शराब माफिया पर बड़ा क्रैकडाउन ।। !1
- देवास। अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण और परिवहन के खिलाफ आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने 8 सितंबर को खटम्बा, सोनखेड़ी, हरिजन बस्ती, सीकलीगर मोहल्ला, सतवास, पीपल कोटा, खातेगांव और नेमावर सहित विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की। टीम ने करीब 3650 किलो महुआ लाहन, 80 लीटर हाथभट्टी मदिरा, 58 लीटर विदेशी मदिरा तथा आर्टिगा वाहन क्रमांक MP09DR3096 जब्त किया। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य 11.50 लाख रुपए बताया गया है। कार्रवाई में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के 11 एवं धारा 34(2) का 1, कुल 12 प्रकरण दर्ज किए गए। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त म.प्र. के निर्देश पर कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती बसंती भूरिया के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग, थाना खातेगांव, नेमावर एवं सतवास पुलिस द्वारा की गई। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी नीलेश पवार, थाना प्रभारी नेमावर टीना शुक्ला, आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, गोकुल प्रसाद मेघवाल, पूजा गहलोत, कैलाश जामोद, रोहित मुकाती, योगेंद्र ठाकुर, राजश्री खन्ना गहलोत, अरविंद सोलंकी, दीपक धुरिया एवं राजाराम रैकवार तथा आबकारी मुख्य आरक्षक विकास गौतम, अरविंद जिनवाल, शंकर लाल परते, आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, सनत ओझा, निहाल खत्री, निकिता परमार, भगवत परते, सविता धाकड़ एवं नगर सैनिक अनिल चौहान शामिल रहे। विभाग ने अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही है।1
- जेल में बंद था परिवार का मुखिया… उधर घर और जमीन पर कर लिया कब्जा एक व्यक्ति जेल में बंद था… और इधर उसके घर और खेत को लेकर ऐसा क्या हुआ कि मामला सीधे प्रशासन के दरवाजे तक पहुंच गया?” सुसनेर क्षेत्र के ग्राम खेजड़िया खेड़ी से यह मामला सामने आया है। गांव के निवासी बालू पिता गुलाबजी ने एसडीएम कार्यालय में तहसीलदार रामेश्वर दांगी को आवेदन सौंपकर गंभीर आरोप लगाए हैं। आवेदन के मुताबिक, जब बालू उज्जैन की जेल में बंद था, उस दौरान विरोधी पक्ष के लोगों द्वारा उसके घर में प्रवेश कर तोड़फोड़ करने और सामान पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही उसकी कृषि भूमि पर भी कब्जा कर फसल बोने का आरोप आवेदन में लगाया गया है। अब इस शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। लेकिन बड़ा सवाल यही है—क्या वास्तव में पीड़ित की गैरमौजूदगी में उसके घर और खेत पर कब्जा किया गया? या मामले की हकीकत कुछ और है? जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। आप देखते रहिए मालवा खबर।1
- *450 किलोमीटर पैदल यात्रा कर सुरसुरा से लाई अखंड दिव्य ज्योत* *चार सितंबर को शुरू हुई यात्रा, आठ सितंबर को बढ़िया गांव पहुंची दिव्य ज्योत; डीजे और पुष्पमालाओं से हुआ भव्य स्वागत* पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश से सुसनेर नगर में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार सुसनेर नगर के समीप ग्राम पंचायत बढ़िया के श्रद्धालुओं द्वारा सुरसुरा से अखंड दिव्य ज्योत लेकर आने की धार्मिक यात्रा इस वर्ष भी श्रद्धा और आस्था के साथ पूरी की गई। श्रद्धालुओं ने करीब 450 किलोमीटर का सफर पैदल तय कर अखंड दिव्य ज्योत को अपने गांव तक पहुंचाया। जानकारी के अनुसार श्रद्धालु 4 सितंबर की सुबह 6 बजे सुरसुरा किशनगढ़ से अखंड दिव्य ज्योत लेकर पैदल रवाना हुए। यात्रा के दौरान किशनगढ़, केकड़ी, देवरी, टोंक, बूंदी, कोटा, झालावाड़ और सोयत सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए श्रद्धालु लगातार पैदल चलते रहे। करीब चार दिनों की कठिन पैदल यात्रा पूरी करने के बाद 8 सितंबर, मंगलवार को श्रद्धालु अखंड दिव्य ज्योत लेकर ग्राम बढ़िया पहुंचे। गांव में दिव्य ज्योत के पहुंचते ही श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल बन गया। ग्रामीणों द्वारा डीजे की भक्तिमय धुनों और पुष्पमालाओं के साथ अखंड दिव्य ज्योत का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे। धार्मिक जयकारों से गांव का माहौल भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने बताया कि यह यात्रा केवल पैदल सफर नहीं, बल्कि आस्था, श्रद्धा और धार्मिक परंपरा से जुड़ी यात्रा है। कठिन रास्ते और लंबी दूरी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह पूरे मार्ग में बना रहा। 450 किलोमीटर की पैदल यात्रा के बाद गांव पहुंची अखंड दिव्य ज्योत ने बढ़िया गांव को भक्ति और आस्था के रंग में रंग दिया।1
- सोयत कला- बराई से निकली जन संवाद यात्रा पहुंची सालिया खेड़ी1