नगर निगम चुनाव में BJP की रणनीति तेज, प्रत्याशियों की बैठक के बाद बसों से किया रवाना। राजगढ़ (अलवर)। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को भाजपा के नगर निगम प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के निवास पर पहुंचे, जहां नगर निगम चुनाव प्रभारी एवं पूर्व सांसद रामचरण बोहरा तथा वन मंत्री संजय शर्मा ने सभी प्रत्याशियों के साथ बैठक की। बैठक में चुनाव को लेकर रणनीति और आगामी गतिविधियों पर चर्चा की गई। बैठक समाप्त होने के बाद सभी भाजपा प्रत्याशियों को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आवास से बसों के माध्यम से अन्य स्थानों के लिए रवाना किया गया। इस दौरान प्रत्याशियों के मोबाइल फोन भी जमा करवाए गए। बताया गया कि प्रत्येक प्रत्याशी के मोबाइल पर नंबरिंग की गई और मोबाइल फोन भाजपा के जिम्मेदार पदाधिकारियों की निगरानी में जमा किए गए। पार्टी की ओर से पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी भाजपा के लोगों को सौंपी गई है। बैठक के बाद पूर्व सांसद एवं चुनाव प्रभारी रामचरण बोहरा ने दावा किया कि अलवर नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बनेगा। उन्होंने कहा कि सभी भाजपा प्रत्याशी पूरी तरह एकजुट हैं और आगामी 21 सितंबर को सभी प्रत्याशी एक साथ नगर निगम पहुंचेंगे। चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने प्रत्याशियों को एकजुट रखते हुए रणनीतिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
नगर निगम चुनाव में BJP की रणनीति तेज, प्रत्याशियों की बैठक के बाद बसों से किया रवाना। राजगढ़ (अलवर)। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को भाजपा के नगर निगम प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के निवास पर पहुंचे, जहां नगर निगम चुनाव प्रभारी एवं पूर्व सांसद रामचरण बोहरा तथा वन मंत्री संजय शर्मा ने सभी प्रत्याशियों के साथ बैठक की। बैठक में चुनाव को लेकर रणनीति और आगामी गतिविधियों पर चर्चा की गई। बैठक समाप्त होने के बाद सभी भाजपा प्रत्याशियों को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आवास से बसों के माध्यम से अन्य स्थानों के लिए रवाना किया गया। इस दौरान
प्रत्याशियों के मोबाइल फोन भी जमा करवाए गए। बताया गया कि प्रत्येक प्रत्याशी के मोबाइल पर नंबरिंग की गई और मोबाइल फोन भाजपा के जिम्मेदार पदाधिकारियों की निगरानी में जमा किए गए। पार्टी की ओर से पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी भाजपा के लोगों को सौंपी गई है। बैठक के बाद पूर्व सांसद एवं चुनाव प्रभारी रामचरण बोहरा ने दावा किया कि अलवर नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बनेगा। उन्होंने कहा कि सभी भाजपा प्रत्याशी पूरी तरह एकजुट हैं और आगामी 21 सितंबर को सभी प्रत्याशी एक साथ नगर निगम पहुंचेंगे। चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने प्रत्याशियों को एकजुट रखते हुए रणनीतिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
- सिंघनियां मे गौठ दंगल का हुआ आयोजन, बाबू महाराज की पूजा अर्चना कर मांगी मन्नतें सिंघनियां मे गौठ दंगल का हुआ आयोजन करौली राजस्थान ग्राम पंचायत सिंघनिया स्थित प्रसिद्ध धर्मस्थल बाबू महाराज मंदिर पर गुरुवार को ग्रामीणों के द्वारा धूमधाम के साथ बाबू महाराज की वार्षिक जात मनाई गई। इस अवसर पर सभी लोगों ने चीनी का भोग लगाकर क्षेत्र के अमन चैन की दुआ मांगी। जानकारी अनुसार बाबू महाराज मंदिर प्रांगण में गौठ दंगल का आयोजन हुआ जिसमें भादौली एवं सिंघनिया के गायक कलाकारों के द्वारा बाबू महाराज के सम्मान में गौठ गायन किया।दंगल मे गौठ प्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी को चीनी का प्रसाद वितरित किया गया।1
- विराटनगर SDM लालाराम यादव ने नगर निकाय प्रथम चरण चुनाव शांतिपूर्ण होने पर मीडिया से की वार्ता1
- नगरपालिका चुनाव को लेकर दौसा में पुलिस का फ्लैग मार्च, भयमुक्त मतदान का दिया संदेश दौसा। आगामी नगरपालिका चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दौसा शहर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर कानून-व्यवस्था का संदेश दिया। फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर लाल, सीओ कपिल गुप्ता, डीएसपी बृजेश कुमार, कोतवाली थाना प्रभारी भगवान सहाय, यातायात प्रभारी गोपाल शर्मा, सदर थाना प्रभारी युधिष्ठिर तथा महिला थाना प्रभारी राजेश कुमार सहित पुलिस जाप्ता शामिल रहा। पुलिस अधिकारियों ने आमजन को निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया। साथ ही चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर पुलिस की सतर्क निगरानी रहने की बात कही। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने शहर में अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ 💥📍1
- विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर विशेष आयोजन विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर विशेष आयोजन *विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर विशेष आयोजन* **मानसिक समस्याओं पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, मदद पाने की दिशा में बड़ा कदम: डॉ. मीना** करौली |10 सितंबर। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई एवं मनोचिकित्सा विभाग, मेडिकल कॉलेज के समन्वित सहयोग से विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान नर्सिंग महाविद्यालय में संगोष्ठी और मनोचिकित्सा विभाग में मानसिक स्वास्थ्य परिचर्चा का आयोजन कर उपस्थित लोगों को आत्महत्या रोकथाम की सामूहिक शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष मनोरोग डॉ. प्रेमराज मीना, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष गुप्ता, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. जीतेन्द्र मीना, डॉ. आदर्श जिंदल, डॉ. अपूर्वा सिंह सहित साइकेट्रिक नर्स गौरव गोयल, सीआरए गौरव शर्मा व नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहा। संगोष्ठी में वक्ताओं ने नर्सिंग विद्यार्थियों को आत्महत्या के शुरुआती संकेतों को पहचानने और संकट की स्थिति में व्यक्ति को अकेला न छोड़कर समय पर विशेषज्ञ सहायता दिलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। परिचर्चा के दौरान अस्पताल में उपचाररत मरीजों व उनके परिजनों को मानसिक तनाव एवं भावनात्मक संकट की पहचान करने के संबंध में जानकारी दी गई। प्रभारी मनोचिकित्सक डॉ प्रेमराज मीना ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, बल्कि सहायता प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर सरकार की टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 के बारे में भी विस्तार से बताया गया, ताकि संकट के समय कोई भी व्यक्ति तुरंत विशेषज्ञ सहायता प्राप्त कर सके। सीएमएचओ डॉ. सतीश मीना ने बताया कि आत्महत्या की रोकथाम केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक सामाजिक जिम्मेदारी है। संवेदनशील संवाद, समय पर पहचान, भावनात्मक सहयोग और उचित उपचार के माध्यम से अनेक अनमोल जिंदगियों को बचाया जा सकता है। *पहचानें ये चेतावनी संकेत, बचाएं अनमोल जिंदगी* मनोचिकित्सकों के अनुसार यदि कोई व्यक्ति अत्यधिक निराशा की बातें करे, खुद को दूसरों पर बोझ बताए, अचानक सामाजिक दूरी बना ले या सोशल मीडिया पर विदाई जैसे संदेश साझा करने लगे, तो ये गंभीर चेतावनी संकेत हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में व्यक्ति की बात को बिना किसी पूर्वाग्रह के ध्यान से सुनना चाहिए, उसे अकेला नहीं छोड़ना चाहिए और तुरंत टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 या किसी विशेषज्ञ चिकित्सक से संपर्क कर काउंसलिंग दिलवानी चाहिए।1
- जयपुर जिले के मनोहरपुर नगरपालिका वार्ड 2 में भाजपा द्वारा फ़र्ज़ी मतदान अर्जुन टाटला बिशनगढ़1
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह (SP)पहुंचे,नगर निकाय प्रथम चरण चुनाव शांतिपूर्ण होने पर मीडिया से की वार्ता,बहरोड़ DSP कार्यालय पर पुलिस स्टाफ के जाप्ते को लेकर ली मीटिंग,1
- मंडावरी में पुलिस का फ्लैग मार्च, भयमुक्त मतदान का दिया संदेश नगरपालिका चुनाव से पहले सड़कों पर दिखा पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, गड़बड़ी करने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी मंडावरी। दौसा जिले में स्थानीय निकाय चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। 11 सितंबर को होने वाले मंडावरी नगरपालिका चुनाव को लेकर गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे पुलिस ने कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र शर्मा ने किया। फ्लैग मार्च नगरपालिका मंडावरी कार्यालय से शुरू होकर पावर हाउस की गली, मुख्य बाजार, सीताराम जी मंदिर चौक, पंसारी गली, मस्जिद मोहल्ला, खुमार मोहल्ला, शीतला माता रोड, मुरली मनोहर जी मंदिर होते हुए बस स्टैंड पहुंचा और वापस नगरपालिका कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुआ। फ्लैग मार्च में पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र शर्मा, पापड़दा थाना पुलिस निरीक्षक जांजेराम , मंडावरी थाना अधिकारी जगदीश प्रधान सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल रहे। सैकड़ों पुलिसकर्मियों का अनुशासित एवं व्यवस्थित तरीके से कस्बे की प्रमुख सड़कों से गुजरना आमजन के बीच सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम का संदेश देता नजर आया। मतदाताओं से निडर होकर मतदान की अपील पुलिस ने आमजन और मतदाताओं को संदेश दिया कि वे किसी भी भय, दबाव या प्रलोभन के बिना अपने मताधिकार का स्वतंत्र रूप से प्रयोग करें। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, मतदाताओं को डराने-धमकाने, धन या शराब बांटकर मतदाताओं को प्रभावित करने अथवा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई फ्लैग मार्च के माध्यम से असामाजिक तत्वों को भी साफ संदेश दिया गया कि चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी फैलाने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने संकेत दिया कि व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने अथवा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस की मौजूदगी से कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास का माहौल नजर आया।2
- बिहार: निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 7 मजदूर घायल बिहार के वैशाली जिले में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बन रही फोरलेन सड़क पर निर्माणाधीन पुल का भारी लॉन्चर गिर गया है. इस हादसे में 7 मजदूर घायल हो गए हैं. घायलों में 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है1
- डीग, कुम्हेर व बृजनगर में मतदान तैयारियों का जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसपी ने लिया जायजा कुम्हेर, बृजनगर एवं डीग में 19 मतदान बूथों का निरीक्षण; 100-200 मीटर क्षेत्र में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश एमडी शौकीन खान संवादाता डीग डीग नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण में 11 सितंबर को डीग जिले की डीग नगरपरिषद, बृजनगर नगरपालिका एवं कुम्हेर नगरपालिका में होने वाले मतदान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर मयंक मनीष तथा जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने गुरुवार को विभिन्न मतदान केंद्रों एवं निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस अधीक्षक ने कुम्हेर में स्वर्गीय श्री रामजी लाल स्वर्णकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 4 बूथ, बजरंग मॉर्डन उच्च माध्यमिक विद्यालय में 2 बूथ, पंचायती धर्मशाला में 1 बूथ तथा पशु चिकित्सा प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र में 1 बूथ का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर 100 एवं 200 मीटर की मार्किंग, प्रकाश, छाया सहित आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारियों ने बृजनगर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां रेवती देवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 4 बूथ, अग्रवाल धर्मशाला में 2 बूथ तथा श्री जी आईटीआई में 2 बूथों की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। वहीं डीग में किशन लाल जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 3 बूथों का निरीक्षण किया गया। इस प्रकार जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस अधीक्षक ने डीग, कुम्हेर एवं बृजनगर में कुल 19 मतदान बूथों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा, सुरक्षा एवं मतदान प्रक्रिया से जुड़ी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इसके साथ ही नगर क्षेत्र का भ्रमण कर स्ट्रांग रूम एवं मतगणना संबंधी व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। *निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सर्वोच्च प्राथमिकता—मयंक मनीष* जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राजस्थान में नगरीय निकाय आम चुनाव की प्रक्रिया चल रही है, जिसका प्रथम चरण शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो चुका है। द्वितीय चरण में 11 सितंबर को डीग जिले की डीग नगरपरिषद, बृजनगर नगरपालिका एवं कुम्हेर नगरपालिका में मतदान होगा। उन्होंने कहा कि मतदान को देखते हुए उनके द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक के साथ मतदान केंद्रों, स्ट्रांग रूम एवं मतगणना संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया है। कुल मिलाकर व्यवस्थाएं माकूल पाई गई हैं। प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि 11 सितंबर को मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराई जाए।2