Shuru
Apke Nagar Ki App…
इटारसी के वार्ड नंबर 29 स्थित तालाब मोहल्ला, विपिन नगर और गुरुनानक कॉम्प्लेक्स के सामने सड़कों की हालत बदहाल हो चुकी है। सड़कों पर हुए जलभराव और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आम जनता और राहगीरों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इलाके में जलभराव के कारण स्थिति ऐसी बनी हुई है कि सड़क और तालाब में फर्क करना मुश्किल हो गया है। इस बदहाली से परेशान होकर लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है और सवाल उठाया है कि आखिरकार उन्हें इस समस्या से कब मुक्ति मिलेगी।
Itarsi_update_786
इटारसी के वार्ड नंबर 29 स्थित तालाब मोहल्ला, विपिन नगर और गुरुनानक कॉम्प्लेक्स के सामने सड़कों की हालत बदहाल हो चुकी है। सड़कों पर हुए जलभराव और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आम जनता और राहगीरों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इलाके में जलभराव के कारण स्थिति ऐसी बनी हुई है कि सड़क और तालाब में फर्क करना मुश्किल हो गया है। इस बदहाली से परेशान होकर लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है और सवाल उठाया है कि आखिरकार उन्हें इस समस्या से कब मुक्ति मिलेगी।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले सहित प्रदेशभर में समर्थन मूल्य पर मूंग की सत-प्रतिशत खरीदी की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने अपने आंदोलन को निर्णायक चरण में पहुंचा दिया है। आगामी 27 जुलाई को भोपाल में मुख्यमंत्री निवास के घेराव के निर्णय को सफल बनाने के लिए किसान संगठनों के पदाधिकारी गांव-गांव पहुंचकर किसानों से संपर्क साध रहे हैं और अधिक से अधिक संख्या में भोपाल कूच करने का आह्वान कर रहे हैं। क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लीलाधर सिंह राजपूत ने बताया कि मुख्यमंत्री निवास घेराव की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं और जनसंपर्क अभियान के माध्यम से किसानों को आंदोलन की रणनीति से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समर्थन मूल्य पर मूंग की पूरी खरीदी किसानों का अधिकार है और मांग स्वीकार होने तक यह आंदोलन जारी रहेगा। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा के किसान नेता संतोष पटवारे ने कहा कि राज्य के मूंग उत्पादक किसान लंबे समय से अपनी उपज की सत-प्रतिशत खरीदी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से ठोस कदम न उठाए जाने के कारण घेराव का फैसला लिया गया है। किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने किसानों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो इस आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। मोर्चा ने सभी किसानों से 27 जुलाई को बड़ी संख्या में भोपाल पहुंचकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने की अपील की है।4
- नर्मदापुरम के पिपरिया में एसडीओपी और थाना प्रभारी ने अधिकारियों को स्टार लगाकर नई जिम्मेदारी सौंपी। इसके तहत मंगलवारा थाने और यातायात चौकी में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षकों को पदोन्नत कर उपनिरीक्षक बनाया गया है।1
- समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी की मांग को लेकर किसानों का विरोध तेज हो गया है। भारतीय किसान संघ के आह्वान पर मध्य प्रदेश के हरदा में कृषि उपज मंडी सहित प्रमुख बाजार बंद रखकर किसान अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।1
- बैतूल तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत सेलगांव के हल्का पटवारी क्षेत्र में स्थित किसान धर्मेंद्र संजू कुंभारे की लगभग तीन एकड़ खेत में लगी मक्का की फसल को वन्य प्राणी नीलगायों के झुंड ने पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। खेड़ी सावलीगढ़ के रहने वाले पीड़ित किसान फसल के इस तरह नष्ट हो जाने से बेहद परेशान हैं। संजू कुंभारे ने बताया कि दिन के समय तो खेत की रखवाली हो जाती है, लेकिन नीलगाय रात में आकर खड़ी फसल को नष्ट कर देती हैं। ऐसी स्थिति में परेशान कृषकों ने वन विभाग और राजस्व विभाग से खेतों में जाकर जांच करने और नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है।1
- मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले स्थित सरकारी अस्पताल से स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलती एक तस्वीर सामने आई है। अस्पताल में भर्ती एक मरीज को ड्रिप चढ़ाने के लिए उचित मेडिकल उपकरणों की जगह साधारण 2 लीटर वाली पानी की प्लास्टिक बोतल का सहारा लिया गया। बोतल को काटकर उसके जरिए ड्रिप लटकाए जाने की इस घटना ने सरकारी दावों की हवा निकाल दी है। अस्पताल में लापरवाही का यह मामला सामने आने के बाद स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा मंत्री से मामले की तत्काल जांच कराने की मांग की है। इसके साथ ही लोगों ने जिम्मेदार दोषी कर्मचारियों और पूरे अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई है।1
- मध्य प्रदेश में इटारसी से जबलपुर के बीच सालों से बंद पड़ी शटल एक्सप्रेस (51189/51190) को फिर से शुरू करने की माँग तेज़ हो गई है। आम यात्रियों, छात्रों और व्यापारियों की सुविधा के लिए यह ट्रेन लाइफलाइन साबित होगी।1
- मंगलवारा पुलिस थाने के सामने स्थित आनंद बाग रोड अघोषित ऑटो स्टैंड में तब्दील हो गया है। सड़क पर लगातार ऑटो खड़े रहने के कारण आनंद बाग की ओर जाने वाले वाहनों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- भोपाल के केरवा डैम के पास जंगल में कुछ कुत्तों ने एक हिरण को घेर लिया। वहां मौजूद लोगों ने काफी मुश्किलों के बाद कुत्तों को भगाने की कोशिश की। इसी दौरान वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम ने तुरंत कुत्तों को वहां से भगाया और हिरण को सुरक्षित तरीके से जंगल में जाने दिया।2
- बैतूल के चोपना में दहेज की मांग मौत की वजह बन गई, जिसके बाद चोपना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों में पति वासुदेव, ससुर सचिन, सास कविता बछाड और नंदोई विपुल बैरागी शामिल हैं। चोपना पुलिस ने इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद अदालत के समक्ष पेश कर दिया है।1