Shuru
Apke Nagar Ki App…
फतेहपुर पुलिस
Bablu singh Raftaar media
फतेहपुर पुलिस
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जिम्मेदार खनन माफियाओं के आगे बौने...!! अढ़ावल खदान खण्ड संख्या 2 संचालक की बल्ले-बल्ले। कहता रुपए में बड़ा दम है, तभी तो जितना अवैध खनन व परिवहन करो कम है???1
- Post by Shivam1
- फतेहपुर पुलिस1
- शराब पार्टी करने के बाद एक युवक अपने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर घर में सो रहे युवक पर जानलेवा हमला करते हुए उसे मरणासन्न कर दिया।और उसके जेब में पड़े रुपए,मोबाइल निकाल ले गये। गंभीर रूप से घायल को परिजनों ने हॉस्पिटल में कराया है। फतेहपुर जनपद के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गुगौली गांव निवासी भुजबल पुत्र पच्चूलाल ने आरोप लगाया है कि उसके परिवार का राकेश दिन में उससे शराब पिलाने को कहा तो उसने साथ शराब पार्टी किया तभी राकेश ने उसके जेब में पड़े रुपए देख लिया। इसके बाद वह शाम को अपने घर आ गया और चारपाई में सो गया था तभी रात में राकेश अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ आकर उसका मोबाइल निकालने लगा जब उसकी नींद खुल गई तो उसने विरोध किया।तो उसने साथियों संग उसकी पिटाई करने लगा।और उसके सिर को प्लास्टिक की बोरी से ढककर चाकुओं से हमला कर उसे मरणासन्न कर दिया। सभी लोगों ने उसके जेब में पड़ा 5हजार 300रुपए निकाल ले गए। युवक की हालत नाजुक होने पर परिजनों से हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।1
- रायबरेली (सरेनी): सरेनी थाना क्षेत्र में बुधवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब गेगासो क्रॉसिंग और बेनी माधवगंज कस्बे के बीच स्थित पंडित शिवभूषण शर्मा डिग्री कॉलेज के पास एक अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पीआरवी 7982 व गेगासो चौकी इंचार्ज अरविंद चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों व थाना लालगंज से संपर्क करने पर शव की पहचान ककराही गांव निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ बउआ (45) पुत्र गया प्रसाद के रूप में हुई, जो बीते शनिवार से लापता थे। मृतक के छोटे भाई नितेंद्र बहादुर ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर मृतक की साइकिल और चप्पल भी बरामद हुई है। परिजनों के अनुसार मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और शनिवार शाम से घर से गायब थे, जिसकी गुमशुदगी थाना लालगंज में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।1
- माता भूमि: पुत्रो अहं पृथिव्या- प्रवीण पाण्डेय विश्व पृथ्वी दिवस पर पृथ्वी संवाद का हुआ आयोजन फतेहपुर: विकास खंड धाता के ग्राम गुरसंडी स्थित निष्पक्ष देव विद्या मंदिर कॉलेज में मंगलवार को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर ‘पृथ्वी संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बुंदेलखंड राष्ट्र समिति, गंगा समग्र, पर्यावरण गतिविधि एवं विद्या भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पर्यावरण पहरूवा प्रवीण पांडेय ने कहा कि पृथ्वी हमारी माता है और समस्त जीवों की जीवनदायिनी है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन के अंधाधुंध दोहन से प्राकृतिक संतुलन तेजी से बिगड़ रहा है। यदि समय रहते हम नहीं चेते तो भविष्य में मानव जीवन के सामने गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप दिया जाए तथा जल स्रोतों, पेड़ों और पारंपरिक संसाधनों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएं। उन्होंने यह भी बताया कि वे लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण के लिए संघर्षरत हैं और जनजागरूकता के लिए अब तक 52 बार खून से पत्र लिख चुके हैं। उनकी पुस्तक “जलनिधियों को जीने दो” को जलशक्ति मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। कार्यक्रम के दौरान आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रकृति संरक्षण से जुड़े संदेशों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। प्रतियोगिता में प्रिया तिवारी, साधी पाण्डेय, वेदान्त सिंह, शिवानी देवी, लक्ष्मी देवी, नैन्सी देवी, सोनालिका देवी, प्रज्ञा देवी, रचना देवी, प्रतिमा देवी, सोनिका देवी, गीता देवी, रोशनी देवी, आकांक्षा देवी, निधि सिंह सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहीं। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय नागरिकों की सहभागिता रही। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पृथ्वी एवं पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लिया।3
- Post by Devendra Kumar1
- जमकर हुई मारपीट थाने से महेज़ कुछ दूरी पर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा जमकर वायरल मारपीट के दौरान पत्नी व बच्चे छुड़ा रहे लेकिन एक गुट के द्वारा युवक को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। जिसमें कुछ लोग हिंदू मुस्लिम का एंगल देकर के सुर्खियां बटोरने का काम कर रहे हैं वहीं महाराजगंज पुलिस द्वारा सुलह समझौता करा कर मामले को शांत कराया गया।1