logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने ग्राम बोथिया में लगाई चौपाल ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर सुनी समस्याएं कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने ग्राम बोथिया में लगाई चौपाल ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर सुनी समस्याएं --- राजस्व कार्यों में लापरवाही पर पटवारी और नायब तहसीलदार को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश --- बैतूल, 18 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने ग्राम पंचायत बोथिया में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा बताई गई राशन, पेयजल, सड़क, बिजली, पेंशन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री गणेश जायसवाल उपस्थित थे। इस दौरान फसल नुकसानी के सर्वे सहित अन्य शासकीय कार्यों में लापरवाही की शिकायत पर कलेक्टर ने संबंधित पटवारी को नोटिस जारी करने और नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर निलंबन की कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। वहीं राजस्व कार्यों में खराब प्रदर्शन पर उन्होंने संबंधित नायब तहसीलदार को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसडीएम एवं तहसीलदार को लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर शासकीय योजनाओं एवं कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन की निगरानी करने के निर्देश दिए। चौपाल में ग्रामीण महिलाओं ने चेकडेम में किए गए कार्य का भुगतान करीब दो वर्षों से लंबित होने की शिकायत की। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एपीओ को संबंधित सभी हितग्राहियों के नाम की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला पंचायत सीईओ को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने गांव में पेयजल की समस्या से अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने बताया कि ग्राम को मेंढा जलाशय से जोड़ा गया है तथा आगामी फरवरी माह तक गांव में सुचारू रूप से पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। ग्रामीणों द्वारा पंचायत भवन नियमित रूप से नहीं खुलने की शिकायत पर कलेक्टर ने सचिव से जानकारी ली और पंचायत भवन को निर्धारित समय पर खोलने तथा ग्रामीणों को शासकीय सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। राशन कार्ड नहीं बनाए जाने की शिकायत पर उन्होंने सचिव को संबंधित आवेदक की समस्या का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। चौपाल में बुजुर्ग महिला रतो एवं मंगू ने पेंशन नहीं मिलने की समस्या बताई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को पेंशन का नियमानुसार लाभ दिलाने के निर्देश दिए। वहीं ग्रामीण महिलाओं ने आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को नाश्ता एवं भोजन नहीं दिए जाने की शिकायत की। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चौपाल के दौरान ग्राम में प्रस्तावित निर्माण कार्यों की भी जानकारी ली तथा विकास कार्यों को निर्धारित गुणवत्ता एवं समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। ---स्मार्ट टीवी नहीं चलाते आने पर शिक्षक की वेतन वृद्धि रोकने और को नोटिस देने के निर्देश--- कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने ग्राम पंचायत बोथिया स्थित प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता की जानकारी ली। कलेक्टर ने बच्चों से गुणा-भाग के सवाल पूछने के साथ ही अपने नाम की स्पेलिंग भी पूछी। बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में स्मार्ट एलईडी टीवी के माध्यम से कराई जा रही पढ़ाई की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान स्मार्ट टीवी चालू करते नहीं आने पर उन्होंने संबंधित शिक्षक की एक-एक वेतन वृद्धि रोकने और नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राचार्य से विगत दो वर्षों में विद्यालय में कराए गए निर्माण कार्यों की जानकारी ली। संतोष जनक जवाब नहीं दिए जाने पर प्राचार्य को नोटिस देने और संबंधित निर्माण कार्यों की सोशल ऑडिट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध शौचालय एवं पेयजल व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के भोजन कक्ष का निरीक्षण कर विद्यार्थियों को मेन्यू के अनुसार दिए जा रहे भोजन की जानकारी ली तथा भोजन को स्वयं भी देखा। भोजन कक्ष की छत जर्जर अवस्था में पाए जाने पर उन्होंने सचिव एवं सब इंजीनियर को तत्काल मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए। विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति पर उन्होंने पंचायत के प्रति नाराजगी व्यक्त की। ---स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश--- कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने ग्राम बोथिया स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर से केंद्र में प्रतिदिन आने वाले मरीजों की ओपीडी, उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं तथा आवश्यक दवाइयों के स्टॉक की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न बीमारियों के उपचार के लिए उपलब्ध दवाइयों की स्थिति की भी जानकारी लेते हुए दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को समय पर जांच, उपचार एवं आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

9 hrs ago
user_M. Afsar khan
M. Afsar khan
Local News Reporter Multai, Betul•
9 hrs ago

कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने ग्राम बोथिया में लगाई चौपाल ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर सुनी समस्याएं कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने ग्राम बोथिया में लगाई चौपाल ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर सुनी समस्याएं --- राजस्व कार्यों में लापरवाही पर पटवारी और नायब तहसीलदार को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश --- बैतूल, 18 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने ग्राम पंचायत बोथिया में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा बताई गई राशन, पेयजल, सड़क, बिजली, पेंशन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री गणेश जायसवाल उपस्थित थे। इस दौरान फसल नुकसानी के सर्वे सहित अन्य शासकीय कार्यों में लापरवाही की शिकायत पर कलेक्टर ने संबंधित पटवारी को नोटिस जारी करने और नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर निलंबन की कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। वहीं राजस्व कार्यों में खराब प्रदर्शन पर उन्होंने संबंधित नायब तहसीलदार को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसडीएम एवं तहसीलदार को लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर शासकीय योजनाओं एवं कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन की निगरानी करने के निर्देश दिए। चौपाल में ग्रामीण महिलाओं ने चेकडेम में किए गए कार्य का भुगतान करीब दो वर्षों से लंबित होने की शिकायत की। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एपीओ को संबंधित सभी हितग्राहियों के नाम की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला पंचायत सीईओ को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने गांव में पेयजल की समस्या से अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने बताया कि ग्राम को मेंढा जलाशय से जोड़ा गया है तथा आगामी फरवरी माह तक गांव में सुचारू रूप से पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। ग्रामीणों द्वारा पंचायत भवन नियमित रूप से नहीं खुलने की शिकायत पर कलेक्टर ने सचिव से जानकारी ली और पंचायत भवन को निर्धारित समय पर खोलने तथा ग्रामीणों को शासकीय सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। राशन कार्ड नहीं बनाए जाने की शिकायत पर उन्होंने सचिव को संबंधित आवेदक की समस्या का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। चौपाल में बुजुर्ग महिला रतो एवं मंगू ने पेंशन नहीं मिलने की समस्या बताई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को पेंशन का नियमानुसार लाभ दिलाने के निर्देश दिए। वहीं ग्रामीण महिलाओं ने आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को नाश्ता एवं

भोजन नहीं दिए जाने की शिकायत की। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चौपाल के दौरान ग्राम में प्रस्तावित निर्माण कार्यों की भी जानकारी ली तथा विकास कार्यों को निर्धारित गुणवत्ता एवं समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। ---स्मार्ट टीवी नहीं चलाते आने पर शिक्षक की वेतन वृद्धि रोकने और को नोटिस देने के निर्देश--- कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने ग्राम पंचायत बोथिया स्थित प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता की जानकारी ली। कलेक्टर ने बच्चों से गुणा-भाग के सवाल पूछने के साथ ही अपने नाम की स्पेलिंग भी पूछी। बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में स्मार्ट एलईडी टीवी के माध्यम से कराई जा रही पढ़ाई की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान स्मार्ट टीवी चालू करते नहीं आने पर उन्होंने संबंधित शिक्षक की एक-एक वेतन वृद्धि रोकने और नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राचार्य से विगत दो वर्षों में विद्यालय में कराए गए निर्माण कार्यों की जानकारी ली। संतोष जनक जवाब नहीं दिए जाने पर प्राचार्य को नोटिस देने और संबंधित निर्माण कार्यों की सोशल ऑडिट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध शौचालय एवं पेयजल व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के भोजन कक्ष का निरीक्षण कर विद्यार्थियों को मेन्यू के अनुसार दिए जा रहे भोजन की जानकारी ली तथा भोजन को स्वयं भी देखा। भोजन कक्ष की छत जर्जर अवस्था में पाए जाने पर उन्होंने सचिव एवं सब इंजीनियर को तत्काल मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए। विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति पर उन्होंने पंचायत के प्रति नाराजगी व्यक्त की। ---स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश--- कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने ग्राम बोथिया स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर से केंद्र में प्रतिदिन आने वाले मरीजों की ओपीडी, उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं तथा आवश्यक दवाइयों के स्टॉक की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न बीमारियों के उपचार के लिए उपलब्ध दवाइयों की स्थिति की भी जानकारी लेते हुए दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को समय पर जांच, उपचार एवं आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • 35 साल से सड़क का इंतजार! बारिश में डोहलन ढाना तक नहीं पहुंच पाती एम्बुलेंस, ग्रामीण बोले—अब तो पक्की सड़क चाहिए बैतूल/प्रभातपट्टन। तहसील प्रभातपट्टन के ग्राम डोहलन ढाना के ग्रामीण पिछले करीब 35 वर्षों से पक्की सड़क की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों के अनुसार, वर्ष 1991 में चंदोरा डैम टूटने के बाद यहां आकर बसे परिवारों के लिए आज भी करीब 3 किलोमीटर का रास्ता कच्चा और गड्ढों से भरा है। ग्रामीणों का कहना है कि सामान्य दिनों में भी इस रास्ते से निकटतम पक्की सड़क तक पहुंचने में करीब 30 मिनट लगते हैं, जबकि बारिश के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है। कीचड़ और खराब रास्ते के कारण एम्बुलेंस तक गांव नहीं पहुंच पाती। हार्ट अटैक, ब्रेन हेमरेज और सर्पदंश जैसी आपात स्थितियों में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में देरी होने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों का दावा है कि पहले भी उपचार में देरी के कारण जनहानि हो चुकी है। सड़क नहीं तो खेती भी प्रभावित सड़क की समस्या का असर ग्रामीणों की आजीविका पर भी पड़ रहा है। किसानों के अनुसार व्यापारी और मालवाहक वाहन गांव तक आने से बचते हैं या रास्ते में फंस जाते हैं। इस वर्ष धनिया की फसल में करीब 30 से 40 लाख रुपये तक के नुकसान का ग्रामीणों ने अनुमान जताया है। वहीं गोभी और अन्य हरी सब्जियों को बाजार तक पहुंचाना भी मुश्किल हो रहा है। गन्ने का उठाव समय पर नहीं होने से वजन कम होने और भुगतान प्रभावित होने की बात भी ग्रामीणों ने कही है। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क निर्माण को लेकर विधायक, जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत और संबंधित विभागों को कई बार आवेदन दिए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक सड़क निर्माण की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। डोहलन ढाना के ग्रामीणों की अब एक ही मांग है—गांव तक करीब 3 किलोमीटर पक्की सड़क बनाई जाए, ताकि बारिश में एम्बुलेंस पहुंच सके, किसानों की फसल बाजार तक पहुंच सके और वर्षों से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान हो।
    1
    35 साल से सड़क का इंतजार! बारिश में डोहलन ढाना तक नहीं पहुंच पाती एम्बुलेंस, ग्रामीण बोले—अब तो पक्की सड़क चाहिए
बैतूल/प्रभातपट्टन। तहसील प्रभातपट्टन के ग्राम डोहलन ढाना के ग्रामीण पिछले करीब 35 वर्षों से पक्की सड़क की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों के अनुसार, वर्ष 1991 में चंदोरा डैम टूटने के बाद यहां आकर बसे परिवारों के लिए आज भी करीब 3 किलोमीटर का रास्ता कच्चा और गड्ढों से भरा है।
ग्रामीणों का कहना है कि सामान्य दिनों में भी इस रास्ते से निकटतम पक्की सड़क तक पहुंचने में करीब 30 मिनट लगते हैं, जबकि बारिश के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है। कीचड़ और खराब रास्ते के कारण एम्बुलेंस तक गांव नहीं पहुंच पाती। हार्ट अटैक, ब्रेन हेमरेज और सर्पदंश जैसी आपात स्थितियों में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में देरी होने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों का दावा है कि पहले भी उपचार में देरी के कारण जनहानि हो चुकी है।
सड़क नहीं तो खेती भी प्रभावित
सड़क की समस्या का असर ग्रामीणों की आजीविका पर भी पड़ रहा है। किसानों के अनुसार व्यापारी और मालवाहक वाहन गांव तक आने से बचते हैं या रास्ते में फंस जाते हैं। इस वर्ष धनिया की फसल में करीब 30 से 40 लाख रुपये तक के नुकसान का ग्रामीणों ने अनुमान जताया है। वहीं गोभी और अन्य हरी सब्जियों को बाजार तक पहुंचाना भी मुश्किल हो रहा है। गन्ने का उठाव समय पर नहीं होने से वजन कम होने और भुगतान प्रभावित होने की बात भी ग्रामीणों ने कही है।
ग्रामीणों के मुताबिक सड़क निर्माण को लेकर विधायक, जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत और संबंधित विभागों को कई बार आवेदन दिए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक सड़क निर्माण की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
डोहलन ढाना के ग्रामीणों की अब एक ही मांग है—गांव तक करीब 3 किलोमीटर पक्की सड़क बनाई जाए, ताकि बारिश में एम्बुलेंस पहुंच सके, किसानों की फसल बाजार तक पहुंच सके और वर्षों से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान हो।
    user_Kashinath Sahu
    Kashinath Sahu
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मंडी टैक्स बचाकर महाराष्ट्र जा रहा गेहूं भरा ट्रक पकड़ाया, मंडी कर्मियों ने की कार्रवाई पांच गुना टैक्स वसूला गया मंडी टैक्स बचाकर महाराष्ट्र जा रहा गेहूं भरा ट्रक पकड़ाया, मंडी कर्मियों ने की कार्रवाई पांच गुना टैक्स वसूला गया मुलताई। शुक्रवार दोपहर बैतूल-नागपुर हाईवे पर बटर फ्लाई ब्रिज के पास कृषि उपज मंडी के कर्मचारियों ने कार्रवाई करते हुए गेहूं से भरा 16 चक्का ट्रक पकड़ा। मंडी कर्मियों ने ट्रक को रोककर चालक से गेहूं के परिवहन संबंधी दस्तावेज मांगे, लेकिन चालक द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद ट्रक को कृषि उपज मंडी प्रांगण लाया गया। मंडी सचिव शीला खातरकर के निर्देश पर मंडी कर्मचारियों द्वारा ट्रक में भरे गेहूं की जांच की गई। जांच के दौरान मंडी टैक्स जमा किए बिना गेहूं का परिवहन किए जाने की बात सामने आने पर नियमानुसार पांच गुना मंडी टैक्स वसूलने की कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि ट्रक में गेहूं भरकर बिना मंडी टैक्स चुकाए महाराष्ट्र की ओर ले जाया जा रहा था। मंडी कर्मचारियों की सजगता के चलते हाईवे पर ट्रक को रोककर कार्रवाई की गई। मंडी प्रशासन की इस कार्रवाई से मंडी शुल्क की चोरी कर उपज का परिवहन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
    1
    मंडी टैक्स बचाकर महाराष्ट्र जा रहा गेहूं भरा ट्रक पकड़ाया, मंडी कर्मियों ने की कार्रवाई पांच गुना टैक्स वसूला गया
मंडी टैक्स बचाकर महाराष्ट्र जा रहा गेहूं भरा ट्रक पकड़ाया, मंडी कर्मियों ने की कार्रवाई पांच गुना टैक्स वसूला गया 
मुलताई। शुक्रवार दोपहर बैतूल-नागपुर हाईवे पर बटर फ्लाई ब्रिज के पास कृषि उपज मंडी के कर्मचारियों ने कार्रवाई करते हुए गेहूं से भरा 16 चक्का ट्रक पकड़ा। मंडी कर्मियों ने ट्रक को रोककर चालक से गेहूं के परिवहन संबंधी दस्तावेज मांगे, लेकिन चालक द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद ट्रक को कृषि उपज मंडी प्रांगण लाया गया।
मंडी सचिव शीला खातरकर के निर्देश पर मंडी कर्मचारियों द्वारा ट्रक में भरे गेहूं की जांच की गई। जांच के दौरान मंडी टैक्स जमा किए बिना गेहूं का परिवहन किए जाने की बात सामने आने पर नियमानुसार पांच गुना मंडी टैक्स वसूलने की कार्रवाई की गई।
बताया जा रहा है कि ट्रक में गेहूं भरकर बिना मंडी टैक्स चुकाए महाराष्ट्र की ओर ले जाया जा रहा था। 
मंडी कर्मचारियों की सजगता के चलते हाईवे पर ट्रक को रोककर कार्रवाई की गई। मंडी प्रशासन की इस कार्रवाई से मंडी शुल्क की चोरी कर उपज का परिवहन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    9 hrs ago
  • पांच आरोपी को आमला पुलिस ने धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार किया *अपने टीवी स्क्रीन पर TNP NEWS चैनल के मेरा जिला मेरी खबर बुलेटिन मे रात 9:30 बजे देखे आमला की खबर* *पांच आरोपी को आमला पुलिस ने धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार किया* *5आरोपी एक व्यक्ति पर दबाव बनाकर करवा रहे थे धर्मांतरण आमला थाने पहुंच कर की शिकायत* 👉 *आप देख सकते हो TNP न्यूज़ चैनल को अपने टीवी स्क्रीन पर* *आपके टीवी स्क्रीन पर TNP News चैनल उपलब्ध है* *टाटा स्काई - 541* *एयरटेल - 367* *जिओ टीवी -3008* *फ्री डिश - 98* *डिश टीवी - 4038* *साथ ही समस्त ओटीटी पर भी उपलब्ध है जैसे* *टाटा प्ले -541* *एयरटेल एक्सट्रीम -367* 👉 *अब आमला में लोकल डिस्क के चैनल नंबर 68 golu red tv पर उपलब्ध है* 👉 *जुड़ने के लिए सम्पर्क करें* *फेसबुक पेज #TNP News Amla को सर्च करे* *रोजाना समाचारों के अपडेट पाने के लिए* *खबर को लाईक👍,कमेंट, शेयर व facebook, X, Instaपर TNP न्यूज को 🛎️सबस्क्राइब अवश्य करे* *चैनल पर खबर, विज्ञापन आदि व अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करे* *आमला ब्यूरो विक्की पारधी* *कार्यालय का पता* *माँ शेरावाली न्यूज एजेंसी बस स्टैंड गंज आमला जिला बैतूल (म.प्र.)*
    1
    पांच आरोपी को आमला पुलिस ने धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार किया
*अपने टीवी स्क्रीन पर TNP NEWS चैनल के मेरा जिला मेरी खबर बुलेटिन मे रात 9:30 बजे देखे आमला की खबर*
*पांच आरोपी को आमला पुलिस ने धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार किया*
*5आरोपी एक व्यक्ति पर दबाव बनाकर करवा रहे थे धर्मांतरण आमला थाने पहुंच कर की शिकायत*
👉
*आप देख सकते हो TNP न्यूज़ चैनल को अपने टीवी स्क्रीन पर*
*आपके टीवी स्क्रीन पर TNP News चैनल उपलब्ध है*
*टाटा स्काई - 541*
*एयरटेल - 367*
*जिओ टीवी -3008*
*फ्री डिश - 98*
*डिश टीवी - 4038*
*साथ ही समस्त ओटीटी पर भी उपलब्ध है जैसे*
*टाटा प्ले -541*
*एयरटेल एक्सट्रीम -367*
👉 *अब आमला में लोकल डिस्क के चैनल नंबर 68  golu red tv पर उपलब्ध है*
👉 *जुड़ने के लिए सम्पर्क करें*
*फेसबुक पेज #TNP News Amla को सर्च करे*
*रोजाना समाचारों के अपडेट पाने के लिए*
*खबर को लाईक👍,कमेंट, शेयर व facebook, X, Instaपर TNP न्यूज को 🛎️सबस्क्राइब अवश्य करे*
*चैनल पर खबर, विज्ञापन आदि व अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करे*
*आमला ब्यूरो विक्की पारधी*
*कार्यालय का पता*
*माँ शेरावाली न्यूज एजेंसी बस स्टैंड गंज आमला जिला बैतूल (म.प्र.)*
    user_Vikki Pardhi
    Vikki Pardhi
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सौंसर कॉलेज में कर्मचारियों की उपस्थिति पर सवाल, छात्रों ने भी मांगा जवाब पांढुर्णा:-शासकीय महाविद्यालय सौंसर में कर्मचारियों की कार्यालयीन समय में उपस्थिति को लेकर शिकायत सामने आई है। छात्र-छात्राओं ने भी इस संबंध में अपनी समस्या मीडिया के माध्यम से शासन तक रखने का प्रयास किया। जनभागीदारी अतिथि शिक्षक रहे दिनेश कुमार शिवहरे ने प्रशासन से निष्पक्ष जाँच की मांग की है। शिकायतकर्ता ने लाइब्रेरियन अज्जू बिरय्या और असिस्टेंट प्रोफेसर गेडाम की कार्यस्थल पर उपलब्धता को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि छात्रों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पुस्तकालय एवं अन्य शैक्षणिक सुविधाएँ समय पर उपलब्ध नहीं होने से विद्यार्थियों को परेशानी हो सकती है। शिकायत में बायोमेट्रिक उपस्थिति और CCTV रिकॉर्ड की जाँच की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने कहा कि वास्तविक स्थिति अभिलेखों के आधार पर स्पष्ट होनी चाहिए। मामले में महाविद्यालय प्रशासन का पक्ष सामने आना बाकी है।
    1
    सौंसर कॉलेज में कर्मचारियों की उपस्थिति पर सवाल, छात्रों ने भी मांगा जवाब 
पांढुर्णा:-शासकीय महाविद्यालय सौंसर में कर्मचारियों की कार्यालयीन समय में उपस्थिति को लेकर शिकायत सामने आई है। छात्र-छात्राओं ने भी इस संबंध में अपनी समस्या मीडिया के माध्यम से शासन तक रखने का प्रयास किया। जनभागीदारी अतिथि शिक्षक रहे दिनेश कुमार शिवहरे ने प्रशासन से निष्पक्ष जाँच की मांग की है।
शिकायतकर्ता ने लाइब्रेरियन अज्जू बिरय्या और असिस्टेंट प्रोफेसर गेडाम की कार्यस्थल पर उपलब्धता को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि छात्रों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पुस्तकालय एवं अन्य शैक्षणिक सुविधाएँ समय पर उपलब्ध नहीं होने से विद्यार्थियों को परेशानी हो सकती है।
शिकायत में बायोमेट्रिक उपस्थिति और CCTV रिकॉर्ड की जाँच की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने कहा कि वास्तविक स्थिति अभिलेखों के आधार पर स्पष्ट होनी चाहिए। मामले में महाविद्यालय प्रशासन का पक्ष सामने आना बाकी है।
    user_Roshan Kapse
    Roshan Kapse
    पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सादर आमंत्रण महालक्ष्मी (ज्येष्ठा गौरी) पूजन का आयोजन शुक्रवार दिनांक 18 सितंबर 2026 को संध्या 06:00 बजे महालक्ष्मी (ज्येष्ठा गौरी) पूजन का आयोजन रखा गया है। कलसकर परिवार की ओर से आयोजित इस पूजन कार्यक्रम में महाप्रसाद रखा गया है। आप सभी सपरिवार इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर महाप्रसाद का लाभ लें, ऐसी हमारी विनम्र विनंती है। निवेदक: कलसकर परिवार सादर आमंत्रण महालक्ष्मी (ज्येष्ठा गौरी) पूजन का आयोजन शुक्रवार दिनांक 18 सितंबर 2026 को संध्या 06:00 बजे महालक्ष्मी (ज्येष्ठा गौरी) पूजन का आयोजन रखा गया है। कलसकर परिवार की ओर से आयोजित इस पूजन कार्यक्रम में महाप्रसाद रखा गया है। आप सभी सपरिवार इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर महाप्रसाद का लाभ लें, ऐसी हमारी विनम्र विनंती है। निवेदक: कलसकर परिवार
    1
    सादर आमंत्रण

महालक्ष्मी (ज्येष्ठा गौरी) पूजन का आयोजन

शुक्रवार दिनांक 18 सितंबर 2026 को संध्या 06:00 बजे महालक्ष्मी (ज्येष्ठा गौरी) पूजन का आयोजन रखा गया है। कलसकर परिवार की ओर से आयोजित इस पूजन कार्यक्रम में महाप्रसाद रखा गया है। आप सभी सपरिवार इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर महाप्रसाद का लाभ लें, ऐसी हमारी विनम्र विनंती है।

निवेदक: कलसकर परिवार


सादर आमंत्रण
महालक्ष्मी (ज्येष्ठा गौरी) पूजन का आयोजन
शुक्रवार दिनांक 18 सितंबर 2026 को संध्या 06:00 बजे महालक्ष्मी (ज्येष्ठा गौरी) पूजन का आयोजन रखा गया है। कलसकर परिवार की ओर से आयोजित इस पूजन कार्यक्रम में महाप्रसाद रखा गया है। आप सभी सपरिवार इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर महाप्रसाद का लाभ लें, ऐसी हमारी विनम्र विनंती है।
निवेदक: कलसकर परिवार
    user_निलेश कलसकर अटल प्रगति न्यूज़
    निलेश कलसकर अटल प्रगति न्यूज़
    Farmer पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • आठनेर नगर में 3100 दिपो की प्रतिकृति से बनाईं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आकृषित तश्वीर आठनेर।। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर पुरे जिले भर उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 17 सितम्बर को रात्रि में आशिर्वाद का दिप जलाकर जन्मदिन मनाया। शासकीय भवनों, मंदिरों और घरों के सामने दिपक जलाकर उनके दिर्घायु और स्वस्थ निरोग रहने की मंगल कामना की गई। लेकिन जिले के विकासखण्ड आठनेर नगर में यह जन्मदिन आकर्षण का केंद्र बन गया। नगर परिषद के परिसर में 3100 दिपो की प्रतिकृति से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ऐसी तश्वीर बनाई गई जिसने सभी का मन मोह लिया और आकर्षण का केंद्र बन गई। यह ऐतिहासिक तश्वीर अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुषमा मनोज जगताप ने बताया कि नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े उत्साह के साथ प्रधानमंत्री जी जन्मदिन मनाया कहीं रक्तदान शिविर तो कही दिपक जलाकर मंदिरों और शासकीय भवनों को रोशन किया गया। आठनेर नगर के नगर परिषद कार्यालय के सामने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी की तश्वीर बनाकर उसे दिपो से जगमगाया गया। जिसमें कुल 3100 दिपक लगे इन्हें रोशन करने में भाजपा कार्यकर्ता और नगर परिषद के सहयोगी और नगरवासियों का विशेष सहयोग रहा। सभी के सहयोग से उनके जन्मदिन को ऐतिहासिक बनाया गया। और उनके दिर्घायु और स्वस्थ निरोग जीवन के लिए भगवान से प्रार्थना की गई।
    1
    आठनेर नगर में 3100 दिपो की प्रतिकृति से बनाईं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आकृषित तश्वीर 
आठनेर।। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर पुरे जिले भर उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 17 सितम्बर को रात्रि में आशिर्वाद का दिप जलाकर जन्मदिन मनाया। शासकीय भवनों, मंदिरों और घरों के सामने दिपक जलाकर उनके दिर्घायु और स्वस्थ निरोग रहने की मंगल कामना की गई। लेकिन जिले के विकासखण्ड आठनेर नगर में यह जन्मदिन आकर्षण का केंद्र बन गया। नगर परिषद के परिसर में 3100 दिपो की प्रतिकृति से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ऐसी तश्वीर बनाई गई जिसने सभी का मन मोह लिया और आकर्षण का केंद्र बन गई। यह ऐतिहासिक तश्वीर अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 
नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुषमा मनोज जगताप ने बताया कि नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े उत्साह के साथ प्रधानमंत्री जी जन्मदिन मनाया कहीं रक्तदान शिविर तो कही दिपक जलाकर मंदिरों और शासकीय भवनों को रोशन किया गया। आठनेर नगर के नगर परिषद कार्यालय के सामने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी की तश्वीर बनाकर उसे दिपो से जगमगाया गया। जिसमें कुल 3100 दिपक लगे इन्हें रोशन करने में भाजपा कार्यकर्ता और नगर परिषद के सहयोगी और नगरवासियों का विशेष सहयोग रहा। सभी के सहयोग से उनके जन्मदिन को ऐतिहासिक बनाया गया। और उनके दिर्घायु और स्वस्थ निरोग जीवन के लिए भगवान से प्रार्थना की गई।
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बरेठा घाट पर खौफनाक हादसा,ट्रकों के बीच फंसी कार,वीडियो देख कांप उठेंगे #betul #roadaccident #breakingnews #hilights #accidentnews
    1
    बरेठा घाट पर खौफनाक हादसा,ट्रकों के बीच फंसी कार,वीडियो देख कांप उठेंगे
#betul #roadaccident #breakingnews #hilights #accidentnews
    user_भैंसदेही संवाददाता
    भैंसदेही संवाददाता
    Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने ग्राम बोथिया में लगाई चौपाल ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर सुनी समस्याएं कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने ग्राम बोथिया में लगाई चौपाल ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर सुनी समस्याएं --- राजस्व कार्यों में लापरवाही पर पटवारी और नायब तहसीलदार को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश --- बैतूल, 18 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने ग्राम पंचायत बोथिया में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा बताई गई राशन, पेयजल, सड़क, बिजली, पेंशन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री गणेश जायसवाल उपस्थित थे। इस दौरान फसल नुकसानी के सर्वे सहित अन्य शासकीय कार्यों में लापरवाही की शिकायत पर कलेक्टर ने संबंधित पटवारी को नोटिस जारी करने और नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर निलंबन की कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। वहीं राजस्व कार्यों में खराब प्रदर्शन पर उन्होंने संबंधित नायब तहसीलदार को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसडीएम एवं तहसीलदार को लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर शासकीय योजनाओं एवं कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन की निगरानी करने के निर्देश दिए। चौपाल में ग्रामीण महिलाओं ने चेकडेम में किए गए कार्य का भुगतान करीब दो वर्षों से लंबित होने की शिकायत की। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एपीओ को संबंधित सभी हितग्राहियों के नाम की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला पंचायत सीईओ को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने गांव में पेयजल की समस्या से अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने बताया कि ग्राम को मेंढा जलाशय से जोड़ा गया है तथा आगामी फरवरी माह तक गांव में सुचारू रूप से पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। ग्रामीणों द्वारा पंचायत भवन नियमित रूप से नहीं खुलने की शिकायत पर कलेक्टर ने सचिव से जानकारी ली और पंचायत भवन को निर्धारित समय पर खोलने तथा ग्रामीणों को शासकीय सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। राशन कार्ड नहीं बनाए जाने की शिकायत पर उन्होंने सचिव को संबंधित आवेदक की समस्या का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। चौपाल में बुजुर्ग महिला रतो एवं मंगू ने पेंशन नहीं मिलने की समस्या बताई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को पेंशन का नियमानुसार लाभ दिलाने के निर्देश दिए। वहीं ग्रामीण महिलाओं ने आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को नाश्ता एवं भोजन नहीं दिए जाने की शिकायत की। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चौपाल के दौरान ग्राम में प्रस्तावित निर्माण कार्यों की भी जानकारी ली तथा विकास कार्यों को निर्धारित गुणवत्ता एवं समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। ---स्मार्ट टीवी नहीं चलाते आने पर शिक्षक की वेतन वृद्धि रोकने और को नोटिस देने के निर्देश--- कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने ग्राम पंचायत बोथिया स्थित प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता की जानकारी ली। कलेक्टर ने बच्चों से गुणा-भाग के सवाल पूछने के साथ ही अपने नाम की स्पेलिंग भी पूछी। बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में स्मार्ट एलईडी टीवी के माध्यम से कराई जा रही पढ़ाई की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान स्मार्ट टीवी चालू करते नहीं आने पर उन्होंने संबंधित शिक्षक की एक-एक वेतन वृद्धि रोकने और नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राचार्य से विगत दो वर्षों में विद्यालय में कराए गए निर्माण कार्यों की जानकारी ली। संतोष जनक जवाब नहीं दिए जाने पर प्राचार्य को नोटिस देने और संबंधित निर्माण कार्यों की सोशल ऑडिट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध शौचालय एवं पेयजल व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के भोजन कक्ष का निरीक्षण कर विद्यार्थियों को मेन्यू के अनुसार दिए जा रहे भोजन की जानकारी ली तथा भोजन को स्वयं भी देखा। भोजन कक्ष की छत जर्जर अवस्था में पाए जाने पर उन्होंने सचिव एवं सब इंजीनियर को तत्काल मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए। विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति पर उन्होंने पंचायत के प्रति नाराजगी व्यक्त की। ---स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश--- कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने ग्राम बोथिया स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर से केंद्र में प्रतिदिन आने वाले मरीजों की ओपीडी, उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं तथा आवश्यक दवाइयों के स्टॉक की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न बीमारियों के उपचार के लिए उपलब्ध दवाइयों की स्थिति की भी जानकारी लेते हुए दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को समय पर जांच, उपचार एवं आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
    2
    कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने ग्राम बोथिया में लगाई चौपाल
ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर सुनी समस्याएं
कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने ग्राम बोथिया में लगाई चौपाल
ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर सुनी समस्याएं
---
राजस्व कार्यों में लापरवाही पर पटवारी और नायब तहसीलदार को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
---
बैतूल, 18 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने ग्राम पंचायत बोथिया में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा बताई गई राशन, पेयजल, सड़क, बिजली, पेंशन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री गणेश जायसवाल उपस्थित थे। 
इस दौरान फसल नुकसानी के सर्वे सहित अन्य शासकीय कार्यों में लापरवाही की शिकायत पर कलेक्टर ने संबंधित पटवारी को नोटिस जारी  करने और नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर निलंबन की कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। वहीं राजस्व कार्यों में खराब प्रदर्शन पर उन्होंने संबंधित नायब तहसीलदार को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसडीएम एवं तहसीलदार को लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर शासकीय योजनाओं एवं कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन की निगरानी करने के निर्देश दिए।
चौपाल में ग्रामीण महिलाओं ने चेकडेम में किए गए कार्य का भुगतान करीब दो वर्षों से लंबित होने की शिकायत की। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एपीओ को संबंधित सभी हितग्राहियों के नाम की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला पंचायत सीईओ को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने गांव में पेयजल की समस्या से अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने बताया कि ग्राम को मेंढा जलाशय से जोड़ा गया है तथा आगामी फरवरी माह तक गांव में सुचारू रूप से पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
ग्रामीणों द्वारा पंचायत भवन नियमित रूप से नहीं खुलने की शिकायत पर कलेक्टर ने सचिव से जानकारी ली और पंचायत भवन को निर्धारित समय पर खोलने तथा ग्रामीणों को शासकीय सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। राशन कार्ड नहीं बनाए जाने की शिकायत पर उन्होंने सचिव को संबंधित आवेदक की समस्या का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
चौपाल में बुजुर्ग महिला रतो एवं मंगू ने पेंशन नहीं मिलने की समस्या बताई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को पेंशन  का नियमानुसार लाभ दिलाने के निर्देश दिए। वहीं ग्रामीण महिलाओं ने आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को नाश्ता एवं भोजन नहीं दिए जाने की शिकायत की। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चौपाल के दौरान ग्राम में प्रस्तावित निर्माण कार्यों की भी जानकारी ली तथा विकास कार्यों को निर्धारित गुणवत्ता एवं समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
---स्मार्ट टीवी नहीं चलाते आने पर शिक्षक की वेतन वृद्धि रोकने और को नोटिस देने के निर्देश---
कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने ग्राम पंचायत बोथिया स्थित प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता की जानकारी ली। कलेक्टर ने बच्चों से गुणा-भाग के सवाल पूछने के साथ ही अपने नाम की स्पेलिंग भी पूछी। बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने विद्यालय में स्मार्ट एलईडी टीवी के माध्यम से कराई जा रही पढ़ाई की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान स्मार्ट टीवी चालू करते नहीं आने पर उन्होंने संबंधित शिक्षक की एक-एक वेतन वृद्धि रोकने और नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राचार्य से विगत दो वर्षों में विद्यालय में कराए गए निर्माण कार्यों की जानकारी ली। संतोष जनक जवाब नहीं दिए जाने पर प्राचार्य को नोटिस देने और संबंधित निर्माण कार्यों की सोशल ऑडिट कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध शौचालय एवं पेयजल व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के भोजन कक्ष का निरीक्षण कर विद्यार्थियों को मेन्यू के अनुसार दिए जा रहे भोजन की जानकारी ली तथा भोजन को स्वयं भी देखा। भोजन कक्ष की छत जर्जर अवस्था में पाए जाने पर उन्होंने सचिव एवं सब इंजीनियर को तत्काल मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए। विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति पर उन्होंने पंचायत के प्रति नाराजगी व्यक्त की।
---स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश---
कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने ग्राम बोथिया स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर से केंद्र में प्रतिदिन आने वाले मरीजों की ओपीडी, उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं तथा आवश्यक दवाइयों के स्टॉक की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न बीमारियों के उपचार के लिए उपलब्ध दवाइयों की स्थिति की भी जानकारी लेते हुए दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को समय पर जांच, उपचार एवं आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.