logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मौसमी बुखार को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील मौसमी बुखार को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील कन्नौज जिले में इन दिनों मौसमी बुखार के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। कन्नौज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी विकास चंद्र ने लोगों से साफ-सफाई और मच्छरों से बचाव को लेकर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी विकास चंद्र ने बताया कि इस समय मौसमी बुखार का दौर चल रहा है, जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि गंदगी और जगह-जगह जमा पानी के कारण डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने और पानी जमा न होने देने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। सीएमओ ने लोगों से अपील की कि डेंगू से बचाव के लिए दिन के समय भी पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें, क्योंकि डेंगू का मच्छर मुख्य रूप से दिन में सक्रिय रहता है। वहीं मलेरिया के मच्छर से बचाव के लिए रात में सोते समय मच्छरदानी और पूरे कपड़ों का इस्तेमाल करें। उन्होंने लोगों को खान-पान का विशेष ध्यान रखने की सलाह देते हुए कहा कि बुखार या बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में जाकर चिकित्सकीय सलाह लें। वहीं सरकारी अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतारों को लेकर सीएमओ ने कहा कि दूर-दराज से बड़ी संख्या में लोग सरकारी अस्पतालों में इलाज और दवा लेने पहुंच रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकारी अस्पतालों में आवश्यक दवाओं की कोई कमी नहीं है और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। सीएमओ ने डॉक्टरों द्वारा बाहर की दवा लिखे जाने के मामले में भी सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि किसी अस्पताल या सीएचसी में कोई डॉक्टर मरीज को बाहर से दवा खरीदने के लिए लिखता है, तो मरीज इसकी शिकायत सीधे मुख्य चिकित्सा अधिकारी से करें। मामले की जांच कर संबंधित के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि मौसमी बीमारियों से बचने के लिए साफ-सफाई, खान-पान और मच्छरों से बचाव को लेकर विशेष सतर्कता बरतें।

1 hr ago
user_Mohd Asif patrkaar
Mohd Asif patrkaar
Local News Reporter Fatehpur, Uttar Pradesh•
1 hr ago

मौसमी बुखार को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील मौसमी बुखार को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील कन्नौज जिले में इन दिनों मौसमी बुखार के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। कन्नौज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी विकास चंद्र ने लोगों से साफ-सफाई और मच्छरों से बचाव को लेकर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी विकास चंद्र ने बताया कि इस समय मौसमी बुखार का दौर चल रहा है, जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि गंदगी और जगह-जगह जमा पानी के कारण डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने और पानी जमा न होने देने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। सीएमओ ने लोगों से अपील की कि डेंगू से बचाव के लिए दिन के समय भी पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें, क्योंकि डेंगू का मच्छर मुख्य रूप से दिन में सक्रिय रहता है। वहीं मलेरिया के मच्छर से बचाव के लिए रात में सोते समय मच्छरदानी और पूरे कपड़ों का इस्तेमाल करें। उन्होंने लोगों को खान-पान का विशेष ध्यान रखने की सलाह देते हुए कहा कि बुखार या बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में जाकर चिकित्सकीय सलाह लें। वहीं सरकारी अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतारों को लेकर सीएमओ ने कहा कि दूर-दराज से बड़ी संख्या में लोग सरकारी अस्पतालों में इलाज और दवा लेने पहुंच रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकारी अस्पतालों में आवश्यक दवाओं की कोई कमी नहीं है और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। सीएमओ ने डॉक्टरों द्वारा बाहर की दवा लिखे जाने के मामले में भी सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि किसी अस्पताल या सीएचसी में कोई डॉक्टर मरीज को बाहर से दवा खरीदने के लिए लिखता है, तो मरीज इसकी शिकायत सीधे मुख्य चिकित्सा अधिकारी से करें। मामले की जांच कर संबंधित के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि मौसमी बीमारियों से बचने के लिए साफ-सफाई, खान-पान और मच्छरों से बचाव को लेकर विशेष सतर्कता बरतें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • _* _*गुणवत्तापूर्ण एवं नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*_ *रायबरेली, 06 अगस्त 2026* जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आज विकास खण्ड सरेनी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत धनपालपुर पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण कर योजना के संचालन, पेयजल गुणवत्ता एवं जलापूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को नियमित, निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराया जाना हर स्थिति में सुनिश्चित किया जाए। धनपालपुर पेयजल योजना वर्ष 2021-22 में ₹232.66 लाख की लागत से स्वीकृत की गई है, जिसके माध्यम से ग्राम पंचायत धनपालपुर की लगभग 2,725 आबादी को पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना के अंतर्गत एक नलकूप, 175 केएल क्षमता का 16 मीटर ऊंचा ओवरहेड टैंक, 12,080 मीटर वितरण पाइपलाइन, 513 गृह नल संयोजन, एक पम्प हाउस, 25 किलोवाट सोलर प्लांट, 17.5 एचपी पम्पिंग प्लांट तथा बाउंड्रीवाल का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पम्प हाउस, ऑटोमेशन सिस्टम, ओवरहेड टैंक (ओएचटी) एवं क्लोरीनेशन सिस्टम का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने जल निगम के अधिशासी अभियन्ता के साथ ऑटोमेशन प्रणाली, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था तथा जल गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्थापित क्लोरीनेशन सिस्टम की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। साथ ही सोलर प्रणाली एवं डीजी (जनरेटर) व्यवस्था का भी निरीक्षण कर उनके सुचारु संचालन की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने योजना पर कार्यरत ऑपरेटर से जलापूर्ति के समय एवं मानदेय के संबंध में जानकारी ली। ऑपरेटर ने बताया कि योजना से नियमित जलापूर्ति की जा रही है तथा मानदेय का भुगतान समय से प्राप्त हो रहा है। ग्राम प्रधान नीतू सिंह ने अवगत कराया कि कार्यदायी संस्था एनसीसी (NCC) द्वारा योजना के सभी निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं तथा ग्राम के प्रत्येक मजरे एवं घर तक सफलतापूर्वक पेयजल पहुंचाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने हिम्मतपुर मजरा में लाभार्थी शिव चरण पुत्र गंगाधर एवं माया देवी पत्नी शिवमोहन के घरों का निरीक्षण कर नल कनेक्शनों की जांच की। दोनों स्थानों पर पर्याप्त दबाव के साथ जलापूर्ति होती पाई गई। ग्रामीणों एवं उपभोक्ताओं से बातचीत में बताया गया कि प्रतिदिन दो समय—प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक तथा अपराह्न 3:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक नियमित जलापूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों ने उपलब्ध कराए जा रहे जल को पेय योग्य बताते हुए जल की गुणवत्ता एवं नियमित आपूर्ति पर संतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने योजना के संचालन एवं अनुरक्षण की सराहना करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता एवं नियमितता निरंतर बनाए रखी जाए तथा सभी उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराया जाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी लालगंज राजेश श्रीवास्तव, जल निगम के अधिशासी अभियन्ता रणविजय सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
    1
    _*
_*गुणवत्तापूर्ण एवं नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*_ 
*रायबरेली, 06 अगस्त 2026* 
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आज विकास खण्ड सरेनी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत धनपालपुर पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण कर योजना के संचालन, पेयजल गुणवत्ता एवं जलापूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को नियमित, निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराया जाना हर स्थिति में सुनिश्चित किया जाए।
धनपालपुर पेयजल योजना वर्ष 2021-22 में ₹232.66 लाख की लागत से स्वीकृत की गई है, जिसके माध्यम से ग्राम पंचायत धनपालपुर की लगभग 2,725 आबादी को पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना के अंतर्गत एक नलकूप, 175 केएल क्षमता का 16 मीटर ऊंचा ओवरहेड टैंक, 12,080 मीटर वितरण पाइपलाइन, 513 गृह नल संयोजन, एक पम्प हाउस, 25 किलोवाट सोलर प्लांट, 17.5 एचपी पम्पिंग प्लांट तथा बाउंड्रीवाल का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पम्प हाउस, ऑटोमेशन सिस्टम, ओवरहेड टैंक (ओएचटी) एवं क्लोरीनेशन सिस्टम का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने जल निगम के अधिशासी अभियन्ता के साथ ऑटोमेशन प्रणाली, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था तथा जल गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्थापित क्लोरीनेशन सिस्टम की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। साथ ही सोलर प्रणाली एवं डीजी (जनरेटर) व्यवस्था का भी निरीक्षण कर उनके सुचारु संचालन की जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने योजना पर कार्यरत ऑपरेटर से जलापूर्ति के समय एवं मानदेय के संबंध में जानकारी ली। ऑपरेटर ने बताया कि योजना से नियमित जलापूर्ति की जा रही है तथा मानदेय का भुगतान समय से प्राप्त हो रहा है। ग्राम प्रधान नीतू सिंह ने अवगत कराया कि कार्यदायी संस्था एनसीसी (NCC) द्वारा योजना के सभी निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं तथा ग्राम के प्रत्येक मजरे एवं घर तक सफलतापूर्वक पेयजल पहुंचाया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने हिम्मतपुर मजरा में लाभार्थी शिव चरण पुत्र गंगाधर एवं माया देवी पत्नी शिवमोहन के घरों का निरीक्षण कर नल कनेक्शनों की जांच की। दोनों स्थानों पर पर्याप्त दबाव के साथ जलापूर्ति होती पाई गई। ग्रामीणों एवं उपभोक्ताओं से बातचीत में बताया गया कि प्रतिदिन दो समय—प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक तथा अपराह्न 3:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक नियमित जलापूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों ने उपलब्ध कराए जा रहे जल को पेय योग्य बताते हुए जल की गुणवत्ता एवं नियमित आपूर्ति पर संतोष व्यक्त किया।
जिलाधिकारी ने योजना के संचालन एवं अनुरक्षण की सराहना करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता एवं नियमितता निरंतर बनाए रखी जाए तथा सभी उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी लालगंज राजेश श्रीवास्तव, जल निगम के अधिशासी अभियन्ता रणविजय सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
    user_Balvant singh Press
    Balvant singh Press
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सावन माह के दूसरे सोमवार को माँ मढीदाई मंदिर मे श्रद्धांलुओं कि उमड़ी भीड़ पुलिस बल रहा मौजूद
    1
    सावन माह के दूसरे सोमवार को माँ मढीदाई मंदिर मे श्रद्धांलुओं कि उमड़ी भीड़ पुलिस बल रहा मौजूद
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आज दिनांक 10/08/2026 को प्राचीन महादेवन गुप्तेश्वर धाम मंदिर पर जलाभिषेक करके भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद व भंडारे मे सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ #viral #reels #trending #instagood #followme. आज दिनांक 10/08/2026 को प्राचीन महादेवन गुप्तेश्वर धाम मंदिर पर जलाभिषेक करके भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद व भंडारे मे सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ #viral #reels #trending #instagood #followme.
    1
    आज दिनांक 10/08/2026 को प्राचीन महादेवन गुप्तेश्वर धाम मंदिर पर जलाभिषेक करके भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद व भंडारे मे सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ
#viral #reels #trending #instagood #followme.
आज दिनांक 10/08/2026 को प्राचीन महादेवन गुप्तेश्वर धाम मंदिर पर जलाभिषेक करके भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद व भंडारे मे सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ
#viral #reels #trending #instagood #followme.
    user_ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    Advertising Photographer ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पुरानी रंजिश के चलते वृद्ध की गोली मारकर की हत्या घर के बाहर सोते समय वृद्ध की गोली लगने से मौके पर हुई मौत मैनपुरी ब्रेकिंग पुरानी रंजिश के चलते वृद्ध की गोली मारकर की हत्या घर के बाहर सोते समय वृद्ध की गोली लगने से मौके पर हुई मौत परिवार के लोगों ने गांव के ही लोगों पर लगाया आरोप सूचना मिलने मौके पर पहुंचे आला अधिकारी पुलिस जांच में जुटी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजो ASP अभिषेक तिवारी ने बताया है कि जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम जुनैसा का है
    1
    पुरानी रंजिश के चलते वृद्ध की गोली मारकर की हत्या घर के बाहर सोते समय वृद्ध की गोली लगने से मौके पर हुई मौत
मैनपुरी ब्रेकिंग 
पुरानी रंजिश के चलते वृद्ध की गोली मारकर की हत्या
घर के बाहर सोते समय वृद्ध की गोली लगने से मौके पर हुई मौत  
परिवार के लोगों ने गांव के ही लोगों पर लगाया आरोप 
सूचना मिलने मौके पर पहुंचे आला अधिकारी पुलिस जांच में जुटी 
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजो
ASP अभिषेक तिवारी ने बताया है कि जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी 
मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम जुनैसा का है
    user_Mohd Asif patrkaar
    Mohd Asif patrkaar
    Local News Reporter Fatehpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • जनपद उन्नाव में खाद वितरण केदो की जांच तीन दुकानों का लाइसेंस रद्द देखें पूरी खबर।
    1
    जनपद उन्नाव में खाद वितरण केदो की जांच तीन दुकानों का लाइसेंस रद्द
देखें पूरी खबर।
    user_RN Vishwkarma
    RN Vishwkarma
    बीघापुर, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बछरावां क्रिएटर्स ग्रुप की प्रतियोगिता संपन्न, प्रयागराज की अंशू वर्मा बनीं विजेता रायबरेली। बछरावां के स्वयंवर लॉन में बछरावां क्रिएटर्स ग्रुप की ओर से भव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले सहित आसपास के जनपदों से पहुंचे युवाओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में कुल 35 प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। प्रतियोगिता में प्रयागराज की अंशू वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। रायबरेली की आराध्या दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि कन्नवा के मोहित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं की घोषणा के बाद आयोजकों और मौजूद लोगों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में आयुषी तिवारी, माइकल अमित और किट्टू ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। वहीं विक्रम अनुज और नितेश राजवंशी के नेतृत्व में बछरावां क्रिएटर्स टीम ने कार्यक्रम का सफल संयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह रामजी, अखिलेश पत्रकार, आलोक सिंह चौधरी, धीरेंद्र कोटेदार, शिवानी यादव, अरविंद पाल, राजकुमारी रावत और श्रीकांति चौधरी समेत बछरावां क्रिएटर्स ग्रुप के सदस्य व कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
    1
    बछरावां क्रिएटर्स ग्रुप की प्रतियोगिता संपन्न, प्रयागराज की अंशू वर्मा बनीं विजेता
रायबरेली। बछरावां के स्वयंवर लॉन में बछरावां क्रिएटर्स ग्रुप की ओर से भव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले सहित आसपास के जनपदों से पहुंचे युवाओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में कुल 35 प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
प्रतियोगिता में प्रयागराज की अंशू वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। रायबरेली की आराध्या दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि कन्नवा के मोहित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं की घोषणा के बाद आयोजकों और मौजूद लोगों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता में आयुषी तिवारी, माइकल अमित और किट्टू ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। वहीं विक्रम अनुज और नितेश राजवंशी के नेतृत्व में बछरावां क्रिएटर्स टीम ने कार्यक्रम का सफल संयोजन किया।
कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह रामजी, अखिलेश पत्रकार, आलोक सिंह चौधरी, धीरेंद्र कोटेदार, शिवानी यादव, अरविंद पाल, राजकुमारी रावत और श्रीकांति चौधरी समेत बछरावां क्रिएटर्स ग्रुप के सदस्य व कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
    user_Ajay Kumar
    Ajay Kumar
    Local News Reporter सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रायबरेली के डलमऊ विकासखंड क्षेत्र से गौशाला की बदहाल व्यवस्था की तस्वीरें सामने आई हैं। कटघर स्थित गौशाला में गोवंशों की हालत बेहद चिंताजनक नजर आ रही है। तस्वीरों में कई गोवंश बीमार अवस्था में जमीन पर पड़े दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ मृत गोवंश भी नजर आ रहे हैं। तस्वीरें देखकर गौशाला में व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि समय पर इलाज और देखभाल नहीं मिलने से कई गोवंश बीमार पड़े हैं। वहीं मृत गोवंशों के शवों के आसपास आवारा कौवे मंडराते दिखाई दे रहे हैं। गौशाला परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। गंदगी और अव्यवस्था के बीच गोवंशों को रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी के बावजूद हालात में सुधार नहीं हो रहा है। अब सवाल यह है कि गोवंशों की देखभाल के लिए जिम्मेदार विभाग और अधिकारी इस मामले का कब संज्ञान लेते हैं? क्या बीमार गोवंशों का तत्काल इलाज कराया जाएगा और मृत गोवंशों के शवों को सम्मानजनक तरीके से हटाया जाएगा?
    1
    रायबरेली के डलमऊ विकासखंड क्षेत्र से गौशाला की बदहाल व्यवस्था की तस्वीरें सामने आई हैं। कटघर स्थित गौशाला में गोवंशों की हालत बेहद चिंताजनक नजर आ रही है। तस्वीरों में कई गोवंश बीमार अवस्था में जमीन पर पड़े दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ मृत गोवंश भी नजर आ रहे हैं।
तस्वीरें देखकर गौशाला में व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि समय पर इलाज और देखभाल नहीं मिलने से कई गोवंश बीमार पड़े हैं। वहीं मृत गोवंशों के शवों के आसपास आवारा  कौवे मंडराते दिखाई दे रहे हैं।
गौशाला परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। गंदगी और अव्यवस्था के बीच गोवंशों को रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी के बावजूद हालात में सुधार नहीं हो रहा है।
अब सवाल यह है कि गोवंशों की देखभाल के लिए जिम्मेदार विभाग और अधिकारी इस मामले का कब संज्ञान लेते हैं? क्या बीमार गोवंशों का तत्काल इलाज कराया जाएगा और मृत गोवंशों के शवों को सम्मानजनक तरीके से हटाया जाएगा?
    user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.