Shuru
Apke Nagar Ki App…
चंडीगढ़: 'वारिस पंजाब दे' संगठन के कार्यकर्ताओं ने सांसद अमृतपाल सिंह और अन्य सिख नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। चंडीगढ़: 'वारिस पंजाब दे' संगठन के कार्यकर्ताओं ने सांसद अमृतपाल सिंह और अन्य सिख नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। विरोध के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी पुलिस की वॉटर कैनन गाड़ी पर चढ़ गए।
ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
चंडीगढ़: 'वारिस पंजाब दे' संगठन के कार्यकर्ताओं ने सांसद अमृतपाल सिंह और अन्य सिख नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। चंडीगढ़: 'वारिस पंजाब दे' संगठन के कार्यकर्ताओं ने सांसद अमृतपाल सिंह और अन्य सिख नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। विरोध के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी पुलिस की वॉटर कैनन गाड़ी पर चढ़ गए।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बड़ोद 29 जुलाई गुरु पूर्णिमा पर महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व एवं निःशुल्क साइकिल वितरण l बड़ोद ( आगर ) गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व एवं निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मीडिया प्रभारी उमाकांत शर्मा ने बताया कि संस्था के प्राचार्य अनिल दामके के कुशल नेतृत्व एवं प्रबंधन में शासन की योजना के अनुसार गुरु पूर्णिमा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मधु गहलोत एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ओम मालवीय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष भारत सिंह सोलंकी ने की। विशिष्ट अतिथियों में श्याम सिंह परिहार जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि नगरपालिका अध्यक्ष मंजु सच्चिन्ह लववंशी सुरेंद्र सिंह परिहार भाजपा मंडल अध्यक्ष,सूरज सिंह परिहार भाजपा जिला महामंत्री,राधे ठाकुर चंद्रेश शर्मा ,शंकर सिंह नारेला पारस जैन मंडल महामंत्री,विपिन चौहान भरत प्रजापति रतनलाल परमार, निर्मित जैन, शुभम भावसार सहित अनेक जनप्रतिनिधि, विद्यालय परिवार एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां शारदा एवं महर्षि सांदीपनि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात शासन की महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत 49 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं में से 15 को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। साइकिल प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित गीत, कविता एवं प्रेरक प्रसंग प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान जिले में आयोजित नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत कबड्डी प्रतियोगिता में बड़ोद विकासखंड द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ शिक्षक श्याम विश्वकर्मा ने किया तथा अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया।4
- g38खड़ावदा में निर्माण गुणवत्ता पर सवाल, अधिकारियों की चुप्पी से बढ़ा.mp4 g38खड़ावदा में निर्माण गुणवत्ता पर सवाल, अधिकारियों की चुप्पी से बढ़ा.mp41
- युवाओं और किसानों को सरकार की तानाशाही बर्दाश्त नहीं..... रमाकांत पटेल "प्रदेश प्रवक्ता" आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश1
- राजेंद्र सार्वजनिक चिकित्सालय में जटिल माइक्रो न्यूरोसर्जरी की बड़ी सफलता न्यूरोसर्जन डॉ. रामसेवक योगी व टीम ने दो मरीजों के कटे हाथों की नसों का सफल ऑपरेशन कर बचाई कार्यक्षमता झालावाड़ राजेंद्र सार्वजनिक चिकित्सालय एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज, झालावाड़ ने सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। न्यूरोसर्जन डॉ. रामसेवक योगी एवं उनकी समर्पित मेडिकल टीम ने दो अलग-अलग गंभीर दुर्घटनाओं में हाथों की नसें कट जाने से प्रभावित मरीजों की अत्यंत जटिल माइक्रो न्यूरोसर्जरी सफलतापूर्वक कर उनके हाथों की कार्यक्षमता पुनः बहाल करने में सफलता प्राप्त की है। समय पर उपचार और विशेषज्ञ सर्जरी के कारण दोनों मरीज आज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। कांच की चपेट में आने से कटी चार नसें, तीन घंटे की सर्जरी से मिला नया जीवन पहले मामले में पीड़ावा क्षेत्र के सलोतिया निवासी 34 वर्षीय अखिलेश नागर के बाएं हाथ में कांच की खिड़की टूटने से गंभीर चोट लग गई। हादसे में हाथ की चार प्रमुख नसें पूरी तरह कट गईं, जिससे हाथ ने कार्य करना बंद कर दिया। परिजन मरीज को कोटा ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन राजेंद्र सार्वजनिक चिकित्सालय की आपातकालीन टीम ने तत्काल उपचार प्रारंभ किया। न्यूरोसर्जन डॉ. रामसेवक योगी के नेतृत्व में लगभग तीन से चार घंटे तक चली अत्यंत जटिल माइक्रो सर्जरी के दौरान कटी हुई नसों को सफलतापूर्वक जोड़ दिया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज के हाथ की नसों ने पुनः कार्य करना शुरू कर दिया और हाथ की कार्यक्षमता लौट आई। 10 घंटे की मैराथन सर्जरी से बचा मरीज का हाथ, लाखों रुपये का खर्च भी बचा दूसरे मामले में मथनिया (पीड़ावा) निवासी 32 वर्षीय सुनील कुमार घरेलू दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी दाहिनी कलाई की आठ प्रमुख नसें, सात टेंडन, मुख्य धमनी तथा मीडियन नर्व गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे हाथ एवं उंगलियों की गति पूरी तरह बंद हो गई थी। परिजनों के अनुसार कोटा एवं जयपुर के निजी अस्पतालों में इस प्रकार की जटिल सर्जरी के लिए लगभग चार से पांच लाख रुपये का खर्च बताया गया था, जो परिवार की आर्थिक क्षमता से बाहर था। ऐसे में राजेंद्र सार्वजनिक चिकित्सालय, झालावाड़ में मरीज का संपूर्ण उपचार निःशुल्क किया गया। डॉ. रामसेवक योगी एवं उनकी टीम ने लगभग दस घंटे तक चली मैराथन माइक्रो सर्जरी के दौरान छह कटी हुई नसों, सात टेंडन, मुख्य धमनी तथा मीडियन नर्व की अत्यंत सूक्ष्म तकनीकों से सफल रिपेयरिंग की, जिससे मरीज के हाथ की कार्यक्षमता सुरक्षित रह सकी। दोनों मरीजों की स्थिति में लगातार सुधार सफल ऑपरेशन के बाद दोनों मरीजों के हाथों की नसें एवं उंगलियां पुनः सक्रिय हो गई हैं तथा वे तेजी से स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार नियमित फिजियोथेरेपी एवं चिकित्सकीय परामर्श के पालन से दोनों मरीजों के हाथों की कार्यक्षमता में और अधिक सुधार की संभावना है।1
- गुरु पूर्णिमा पर कलेक्टर पहुंचे जिले के प्राचीन श्री बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर, कलेक्टर श्री मीना ने बैजनाथ धाम में स्वीकृत, निर्माणाधीन एवं प्रगतिरत कार्यों का अवलोकन किया आगर मालवा, -गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने जिले की धार्मिक आस्था के केंद्र, प्राचीन श्री बैजनाथ महादेव मंदिर, आगर पहुंचकर भगवान बाबा बैजनाथ महादेव के दर्शन किए। उन्होंने मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक भी किया और भगवान से जिले वासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। जलाभिषेक , पंडित श्री वासुदेव शर्मा एवं श्री मनीष व्यास ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ करवाया। इस अवसर पर एसडीएम मिलिंद ढोके, जिला जनसंपर्क अधिकारी जगदीश चंद्र मालवीय, तहसीलदार विजय सेनानी, हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी तथा श्रद्धालु एवं पुजारीगण उपस्थित थे। विकास कार्यों का अवलोकन कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने बैजनाथ धाम मंदिर एवं परिसर के समीप प्रगतिरत विकास एवं निर्माण कार्यों एवं साइट प्लान का अवलोकन किया तथा प्रगतिरत एवं निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने मंदिर परिसर के समीप पार्किंग स्थल, श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग एवं विश्रामगृह तथा श्री जय नारायण विश्रांति भवन के संबंध में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों और मुख्य पुजारी से चर्चा कर श्रद्धालुओं एवं वाहनों के लिए समुचित व्यवस्था करने तथा मंदिर के सामने स्थित छोटे-छोटे दुकानदारों के लिए उपयुक्त स्थान पर व्यवस्था करने के संबंध में विचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्री बैजनाथ धाम के विकास एवं निर्माण में जन-सुविधाओं एवं श्रद्धालुओं की बेहतर सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस मौके पर बैजनाथ महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी श्री मुकेश पुरी ने अंगवस्त्र एवं दुपट्टा पहनाकर कलेक्टर श्री मीना का स्वागत किया। पुजारी श्री वासुदेव शर्मा एवं श्री मनीष व्यास ने कलेक्टर को प्रसाद भेंट किया।2
- बेलूर मठ में दर्शन किए, पूजा-अर्चना की और साधु-संतों का आशीर्वाद लिया। पूर्णिमा के मौके पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने हावड़ा के बेलूर मठ में दर्शन किए, पूजा-अर्चना की और साधु-संतों का आशीर्वाद लिया।1
- काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान असम राज्य में स्थित काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान भारत के प्रसिद्ध वन-पर्यटन स्थलों में से एक है, जिसे विश्व धरोहर के रूप में भी मान्यता प्राप्त है. यह उद्यान विशेष रूप से एक सींग वाले गैंडे के लिए जाना जाता है, जिनकी सबसे अधिक संख्या यहीं पाई जाती है. यहां खुली वाहन सैर, हाथी की सवारी और पक्षी अवलोकन जैसे अनेक रोमांचक अनुभव पर्यटकों को आकर्षित करते हैं. ब्रह्मपुत्र नदी से पोषित दलदली भूमि, ऊँची घास और हरित वातावरण इस क्षेत्र को वन्य जीवों के लिए अत्यंत अनुकूल बनाते हैं. मेरी संस्कृति...मेरा देश...मेरा अभिमान 🇮🇳1
- g38खड़ावदा में निर्माण गुणवत्ता पर सवाल, अधिकारियों की चुप्पी से बढ़ा.mp4 g38खड़ावदा में निर्माण गुणवत्ता पर सवाल, अधिकारियों की चुप्पी से बढ़ा.mp41
- अमरनाथ यात्रा से लौट रहे मन्दसौर के श्रद्धालुओं की बस जम्मू-कश्मीर में 50 फीट गहरी खाई में गिरी, 40 घायल; सभी सुरक्षित अमरनाथ यात्रा मार्ग पर बालटाल से श्रीनगर जा रही मन्दसौर जिले की मां भगवती यात्रा कंपनी (गुर्जर बढ़िया) की बस करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस (रजिस्ट्रेशन नंबर AR 11 D 5655) में सवार कुछ यात्रियों को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। यात्रियों की संख्या करीब 50 है। सभी को सेना और राहत दलों ने बचा लिया है। दो लोगो को गंभीर चौट लगी है। खाई करीब 50 फ़ीट गहरी थी।1