Shuru
Apke Nagar Ki App…
गौ-तस्करी का भंडाफोड़, 10 गायों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार धमतरी पुलिस ने गौ-तस्करों पर कार्रवाई करते हुए 10 गोवंश को मुक्त कराया है,,,,कुरुद पुलिस ने मरौद टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ा,,,,,पुलिस ने अशोक लीलैंड ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 10 गायों को क्रूरतापूर्वक ठूंसकर बिना दाना-पानी के ले जाया जा रहा था,,,,गोवंश को कत्लखाने ले जाने की आशंका थी और जिसके पास कोई वैध सबूत नहीं पाया गया,,,,,पुलिस ने बिलासपुर निवासी प्रदीप कश्यप और कोरबा निवासी मिथलेश पटेल को गिरफ्तार किया,,,,,,उनके कब्जे से 5 लाख की गायें और 15 लाख का ट्रक समेत कुल 20 लाख का मशरूका जब्त किया गया है,,,,,मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।
खबरबाज NEWS
गौ-तस्करी का भंडाफोड़, 10 गायों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार धमतरी पुलिस ने गौ-तस्करों पर कार्रवाई करते हुए 10 गोवंश को मुक्त कराया है,,,,कुरुद पुलिस ने मरौद टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ा,,,,,पुलिस ने अशोक लीलैंड ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 10 गायों को क्रूरतापूर्वक ठूंसकर बिना दाना-पानी के ले जाया जा रहा था,,,,गोवंश को कत्लखाने ले जाने की आशंका थी और जिसके पास कोई वैध सबूत नहीं पाया गया,,,,,पुलिस ने बिलासपुर निवासी प्रदीप कश्यप और कोरबा निवासी मिथलेश पटेल को गिरफ्तार किया,,,,,,उनके कब्जे से 5 लाख की गायें और 15 लाख का ट्रक समेत कुल 20 लाख का मशरूका जब्त किया गया है,,,,,मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- ज्वेलरी दुकान में नकबजनी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 87 हजार की चांदी बरामद धमतरी पुलिस ने ज्वेलरी रिपेयरिंग दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाले 2 आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है,,,,,प्रार्थी राजेन्द्र सोनी की दुकान से 9 ग्राम सोना, 500 ग्राम चांदी और 6 हजार 500 रुपये नकद चोरी हुए थे जिसकी रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया गया था,,,,,मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आमातालाब के पास घेराबंदी कर जयेश शर्मा और दानेश्वर बनबेर को पकड़ा,,,,उनके पास से 87 हजार की चांदी के 3 टुकड़े, 3 मोबाइल और एक स्कूटी जब्त की गई,,,,सोना बेचने वाले 2 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।1
- सालासर समिति की पहल से 90 दिव्यांग बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान दीपावली पर नए कपड़े, मिठाई और नमकीन पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे, सेवा के इस कार्य की नगर में हो रही सराहना नवापारा-राजिम। दीपावली का त्योहार खुशियां बांटने और दूसरों के जीवन में उजाला लाने का पर्व है। इसी भावना को साकार करते हुए नगर की प्रसिद्ध धार्मिक एवं जनकल्याणकारी संस्था सालासर सुंदरकांड हनुमान चालीसा जनकल्याण समिति ने 90 दिव्यांग एवं अनाथ बच्चों को दीपावली की खुशियां बांटीं। समिति ने इन बच्चों को नए कपड़े, मिठाई और नमकीन उपलब्ध कराए। इस पहल से बच्चों के चेहरे खिल उठे और पूरा वातावरण खुशियों से भर गया। समिति ने प्रतिवर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी जरूरतमंद बच्चों के बीच दीपावली मनाई। इस दौरान नवागांव बुडेनी स्थित सेवा संकल्प संस्थान के 62 तथा अभनपुर की नेकी की कुटिया के 28 बच्चे शामिल हुए। इन बच्चों में नेत्रहीन, मूक-बधिर, बौद्धिक दिव्यांगता से प्रभावित, शारीरिक रूप से दिव्यांग एवं अनाथ बच्चे शामिल थे। नए कपड़े, मिठाई और नमकीन पाकर बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी। जो बच्चे देख सकते थे, वे अपनी पसंद के कपड़े चुनने में जुटे रहे। बच्चों के चेहरों पर खिलती मुस्कान और उनकी खुशी देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। यह आयोजन केवल उपहार बांटने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज के उन बच्चों के साथ खुशियां साझा करने का माध्यम बना, जिन्हें अक्सर सामाजिक आयोजनों में अपेक्षित स्थान नहीं मिल पाता। सेवा से मिलता है आत्मिक सुख : राजू काबरा संस्था के संस्थापक राजू काबरा ने कहा कि ये बच्चे भी समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और ईश्वर की संतान हैं। भले ही कुछ बच्चे बोल, देख या सुन नहीं पाते, लेकिन उनके मन में भी इच्छाएं और भावनाएं होती हैं। दूसरे बच्चों की तरह उनका भी मन करता है कि वे त्योहार पर नए कपड़े पहनें, मिठाइयां खाएं और खुशियां मनाएं। उन्होंने भावुक होते हुए बताया कि दीपावली नजदीक आने पर जब बोलने में सक्षम बच्चे उनसे नए कपड़े दिलाने की मांग करते हैं, तो उनका मन भर आता है। ऐसे बच्चों की इच्छाओं को पूरा करना और उनके जीवन में खुशियां लाना ही सच्ची सेवा है। इससे ईश्वर भी प्रसन्न होते हैं और सेवा करने वालों को आत्मिक सुख की अनुभूति होती है। काबरा ने बताया कि समिति द्वारा किए जाने वाले सेवा कार्य नगर एवं अंचल के लोगों के सहयोग से संपन्न होते हैं। समाज के सहयोग से ही जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास निरंतर जारी है। बाढ़ पीड़ितों की सहायता में भी बढ़ाया था हाथ उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ के दौरान भी सालासर समिति ने जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए पूरी ताकत लगा दी थी। समिति की ओर से प्रभावित लोगों को भोजन एवं राशन सामग्री वितरित की गई थी। इस सेवा कार्य की भी नगर में काफी सराहना हुई थी। दीपावली पर दिव्यांग एवं अनाथ बच्चों के साथ खुशियां बांटकर समिति ने एक बार फिर अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचय दिया। भजनों से गूंज उठा आयोजन स्थल कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने हनुमान चालीसा, 'तीन बाणधारी' और 'राम-राम जप' जैसे भजनों का गायन कर माहौल को भक्तिमय एवं खुशनुमा बना दिया। राजपाल परिवार की ओर से बच्चों को स्वल्पाहार एवं चाय भी पिलाई गई। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक राजू काबरा, संतोष अग्रवाल, रूपेंद्र चंद्राकर, कविता इसरानी, सरिता सिंह, मोहिनी साहू, सुरेश काबरा, गोविंद, दीपेश, प्रवेश राजपाल, नारायण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। बच्चों की देखरेख करने वाली सेवा संकल्प संस्थान नवागांव बुडेनी की ओर से सुनीता साहू, रूपल शर्मा, अनिता एवं पूजा साहू तथा नेकी की कुटिया अभनपुर की ओर से योशिता गोस्वामी एवं संध्या साहू बच्चों को लेकर पहुंची थीं। समिति की इस पहल ने यह संदेश दिया कि त्योहार की असली खुशी अपने लिए खुशियां जुटाने में नहीं, बल्कि उन लोगों के जीवन में मुस्कान लाने में है, जिन्हें इसकी सबसे अधिक जरूरत है।2
- दुर्ग पुलिस का फरार वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान,एक सप्ताह में 201 स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया गया पेश दुर्ग पुलिस का फरार वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान *एक सप्ताह में 201 स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया गया पेश* - *लंबे समय से फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान* । - *दिनांक 20.10.2026 से 26.10.2026 तक जिले के समस्त थाना/चौकी क्षेत्रों में चलाया गया अभियान* । - *201 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामीली की गई* । - *न्यायालयीन आदेशों के पालन एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने दुर्ग पुलिस की प्रभावी कार्रवाई* । - *फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए थाना/चौकी स्तर पर पुलिस टीमों की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका।* कार्रवाई का विवरण दुर्ग पुलिस द्वारा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा माननीय न्यायालय द्वारा जारी स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामीली सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिनांक 20.10.2026 से 26.10.2026 तक विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की पतासाजी कर उनकी गिरफ्तारी हेतु विशेष प्रयास किए गए। इस दौरान पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास करते हुए 201 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध जारी स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामीली की गई तथा उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस विशेष अभियान में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने सक्रियता एवं समन्वय के साथ कार्य करते हुए महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की। *थानावार स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंट तामीली का विवरण* 1| थाना दुर्ग 28 2| थाना सुपेला 22 3| थाना नेवई 20 4| थाना वैशाली नगर 16 5| थाना पद्मनाभपुर 15 6| थाना छावनी 14 7| थाना भिलाई नगर 11 8| थाना उतई 09 9| थाना जामुल 08 10| थाना नंदिनी नगर 08 11| थाना खुर्सीपार 07 12| थाना भिलाई भट्ठी 06 13| महिला थाना 06 14| अन्य थाना/चौकी 32 *पुलिस टीमों की सराहनीय भूमिका* इस विशेष अभियान की सफलता में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों तथा पुलिस टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा वारंटियों की पतासाजी, गिरफ्तारी एवं न्यायालयीन आदेशों के पालन के लिए सक्रियता से कार्य किया गया। दुर्ग पुलिस द्वारा वारंटों की तामीली को कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। *दुर्ग पुलिस का उद्देश्य* इस अभियान का मुख्य उद्देश्य माननीय न्यायालय द्वारा जारी आदेशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करना, लंबे समय से फरार वारंटियों की गिरफ्तारी करना, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना तथा कानून के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करना है। दुर्ग पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि फरार वारंटियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। *आम नागरिकों से अपील* दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी फरार वारंटी अथवा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्ति के संबंध में जानकारी होने पर तत्काल नजदीकी थाना/चौकी अथवा पुलिस को सूचित करें। नागरिकों द्वारा दी गई जानकारी अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर सकती है। दुर्ग पुलिस — कानून का पालन, अपराध पर प्रहार।2
- *✰गरीब, विकलांग, बेसहारा बच्चों के सहारा बने "संत रामपाल जी महाराज"✰* पूरी वीडियो अवश्य देखिए *SA NEWS* YouTube Channel पर *✰गरीब, विकलांग, बेसहारा बच्चों के सहारा बने "संत रामपाल जी महाराज"✰* पूरी वीडियो अवश्य देखिए *SA NEWS* YouTube Channel पर1
- गांव सारखी का मामला दो पक्षों का विवाद थाने पहुंचा कौन है जिम्मेदार विधवा महिला को बेदखल करने के आरोप से ग्राम विकास समिति घिरी। समिति ने आरोपों से किया इनकार। आखिर कौन सही और कौन गलत? मामला पहुंचा पुलिस तक। पूरी खबर वीडियो में देखें। #BreakingNews #ग्रामविकाससमिति #विधवामहिला #पुलिस #जनहित #अमनप्रकाशन्यूज़1
- lekin mera bhai Maharashtra mein kya bol raha hai abhi tak Maharashtra news1
- गौ-तस्करी का भंडाफोड़, 10 गायों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार धमतरी पुलिस ने गौ-तस्करों पर कार्रवाई करते हुए 10 गोवंश को मुक्त कराया है,,,,कुरुद पुलिस ने मरौद टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ा,,,,,पुलिस ने अशोक लीलैंड ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 10 गायों को क्रूरतापूर्वक ठूंसकर बिना दाना-पानी के ले जाया जा रहा था,,,,गोवंश को कत्लखाने ले जाने की आशंका थी और जिसके पास कोई वैध सबूत नहीं पाया गया,,,,,पुलिस ने बिलासपुर निवासी प्रदीप कश्यप और कोरबा निवासी मिथलेश पटेल को गिरफ्तार किया,,,,,,उनके कब्जे से 5 लाख की गायें और 15 लाख का ट्रक समेत कुल 20 लाख का मशरूका जब्त किया गया है,,,,,मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।1
- शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार आमाबेड़ा थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती से दुष्कर्म और,उसके गर्भवती होने के मामले में पुलिस ने सौरभ कुमार निर्मलकर उम्र 23 वर्ष, निवासी कोलियारी आवासपारा,आमाबेड़ा को गिरफ्तार किया है।आरोपी ने नाबालिग होने की जानकारी के बावजूद, फरवरी दोहजार 26 से प्रेम और शादी का झांसा देकर उससे लगातार शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 35/दो हजार 26 के तहत बीएनएस की धारा 64(1), 64(2)(m) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत,मामला दर्ज कर विवेचना में लिया। पुलिस ने 27 अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया।इस कार्यवाही में निरीक्षक सुदर्शन सिंह ध्रुव, उपनिरीक्षक भुवनेश्वर चंद्रवंशी, सहायक उपनिरीक्षक गिरीशचंद्र कुर्रे, प्रधान आरक्षक महेश कुमार नेताम, आरक्षक विकास कुमार, चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा, नंदकुमार ठाकुर तथा महिला आरक्षक प्रतिभा यादव और प्रमिला विश्वकर्मा शामिल रहे1