Shuru
Apke Nagar Ki App…
संशोधन विधेयक गिर गया। उन्होंने महिलाओं के नाम पर, संविधान को तोड़ने के लिए, असंवैधानिक तरकीब का इस्तेमाल किया। भारत ने देख लिया। INDIA ने रोक दिया। जय संविधान।
Sapna thakur
संशोधन विधेयक गिर गया। उन्होंने महिलाओं के नाम पर, संविधान को तोड़ने के लिए, असंवैधानिक तरकीब का इस्तेमाल किया। भारत ने देख लिया। INDIA ने रोक दिया। जय संविधान।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- वैसे भी देखा जा रहा है कि रिकवरी एजेंट की गुंडागर्दी हर शहर में देखने को मिल रही है जैसे कि आगरा शहर में कल राकेश तोमर को बनाया निशाना बीच सड़क पर दबंगई गाड़ी रोक कर की पिटाई इलाके में दहशत का माहौल जबरन गाड़ी में डालने का प्रयास अपहरण जैसी हरकत से हड़कंप डुप्लीकेट चाबी से कर से जाने की कोशिश सुनियोजित साजिश के आरोप लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाएं कानून अवस्था पर सवाल उठाने पर गंभीर मजबूर करती है सूत्रों का दावा है कि मिली भगत से चल रहा यह पूरा खेल सूत्रों के अनुसार के एजेंट देते हैं महीना दारी सिस्टम पर सवाल उठाते हैं आप शिकायत के बावजूद नहीं होती ठोस कार्रवाई पीड़ितों में नाराजगी पीड़ित की मांग दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई एवं अपनी जान की सुरक्षा थाना एकता क्षेत्र का मामला पुलिस को सोपा गया प्रार्थना पत्र सूत्रों एवं वायरल हुआ वीडियो राकेश तोमर ने बताया अपनी आप बीती नेशनल मीडिया न्यूज़ एजेंसी के माध्यम से आगरा से पत्रकार धर्मेंद्र कुमार राजपूत1
- पिनाहट। थाना क्षेत्र के मसुखपुरा पुर गांव से सटे अनिरुद्धपुरा में शनिवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। खेत पर लगे ट्रांसफॉर्मर के संपर्क में आने से 37 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार अनिरुद्धपुरा निवासी शिवकुमार पुत्र हुकम सिंह (37) के खेत पर ट्रांसफॉर्मर रखा हुआ है। शनिवार रात करीब 10 बजे वह अपने खेत पर झटका मशीन का तार लगा रहा था। इसी दौरान तार अचानक ट्रांसफॉर्मर से टच हो गया, जिससे उसमें 11000 वोल्ट का करंट दौड़ गया और शिवकुमार उसकी चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे लेकर राजाखेड़ा के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के घर में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया है कि 19 अप्रैल को मृतक के घर में उसकी भतीजी की बारात आनी थी, जिसके चलते परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया।2
- एटा:अवागढ नगर में धूमधाम से निकाली गई बाबा साहब की 135 वीं विशाल शोभायात्रा अवागढ नगर क्षेत्र में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतरत्न डाॅक्टर भीमराव अम्बेडकर बाबा साहब की शोभायात्रा ग्राम मण्डपुरा स्थित अम्बेडकर पार्क बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया गया बसपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनी द्वारा शोभायात्रा का फीता काटकर शुभारम्भ किया गया जिसमें बसपा विधानसभा प्रभारी अरविंद कुमार की विशेष मौजूदगी रही! शोभायात्रा मेला कमेटी अध्यक्ष राहुल कुमार वर्मा ,तहसीलदार सिंह,चन्दन सिंह,भूरे मण्डपुरा,बन्टी मौर्य,ओमप्रकाश मोहनपुर,गया प्रसाद सिंह,महेश चन्द्र वर्मा,राजीव कुमार एसबीआई बैंक,धर्मेंद्र कुमार मण्डपुरा,अंकुश कुमार,ग्राम प्रधान रोहित यादव, संजय कुमार,मानवेंद्र सिंह लोधी समाज सेवी अवागढ देहात सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे वहीं शोभायात्रा के दौरान भारी पुलिस फोर्स के साथ थानाध्यक्ष अवागढ अखिलेश दीक्षित मौजूद रहे वहीं शोभायात्रा में भारतरत्न डाॅक्टर भीमराव अम्बेडकर की झांकी ,भगवान गौतम बुद्ध झांकी प्रमुख रूप से रहीं इस दौरान गांव देहात क्षेत्र से भी बडी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही ! शोभायात्रा में साथ चल रहे बसपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनी व अन्य सभी मौजूद गणमान्य लोगों का नगर व देहात क्षेत्र में जगह-जगह पर माल्यार्पण व पट्टिका पहनाकर स्वागत किया गया वहीं शोभायात्रा में बडी संख्या में महिलाओ की मौजूदगी रही और सभी के द्वारा उत्साह के साथ शोभायात्रा मे सहभागिता दी गई!2
- पीड़ित का आरोप रिकवरी एजेंटों की गुंडागर्दी, युवक से मारपीट, जबरन गाड़ी में डालने की कोशिश राकेश तोमर को बनाया निशाना, बीच सड़क पर की दबंगई, रोककर की पिटाई, इलाके में दहशत का माहौल जबरन गाड़ी में डालने का प्रयास, अपहरण जैसी हरकत से हड़कंप1
- शुभम राजपूत4
- ध्रुव राठी वैसे सही कहता बीजेपी सरकार के बारे में क्योंकि बीजेपी सरकार सही नहीं है धर्म की राजनीति ज्यादा करें कोई भी बिल पास करना हो तो उल्टी सीधी खबर दिखाई है 👍👍1
- पिनाहट। थाना क्षेत्र के गांव सेरव में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। खेत पर काम करने गई महिला के घर का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्ति नगदी व सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार मनोना निवासी नेकशी देवी ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह दोपहर करीब 3:00 बजे खेत पर काम करने गई थीं। इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति, अनोख सिंह पुत्र लीलाधर, उनकी गैरमौजूदगी में घर में घुस आया और बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखी नगदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गया। पीड़िता ने बताया कि घटना को उसके 10 वर्षीय पुत्र अजीत ने अपनी आंखों से देखा है। बच्चे ने आरोपी को घर से सामान निकालते हुए पहचान लिया। पीड़िता नेकशी देवी ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।1
- आगरा के शाहगंज में सजेगा स्वामी पुरसनाराम साहिब का भव्य दो दिवसीय मेला सत्संग, शोभा यात्रा और विशाल भंडारे के साथ श्रद्धा का महापर्व आगरा। शाहगंज क्षेत्र स्थित साध मोहल्ला में सिंधी समाज द्वारा पूज्य स्वामी पुरसनाराम साहिब का दो दिवसीय भव्य मेला 18 एवं 19 अप्रैल 2026 को अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन समाज की आस्था, परंपरा और एकता का प्रतीक बनकर हर वर्ष विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है। कार्यक्रम के प्रथम दिवस शनिवार, 18 अप्रैल को प्रातः 8 बजे हवन एवं ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ होगा। तत्पश्चात प्रातः 10 बजे भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर भक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगे। दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सायं 5 बजे से 8 बजे तक सत्संग संध्या में भजन-कीर्तन एवं प्रवचनों से वातावरण भक्तिमय बनेगा। इसके उपरांत रात्रि 8 से 10 बजे तक पुनः भंडारे का आयोजन रहेगा। द्वितीय दिवस रविवार, 19 अप्रैल को प्रातः 7 बजे सुखमनी साहिब के पाठ से कार्यक्रम का आरंभ होगा। प्रातः 11 बजे जनेऊ संस्कार संपन्न कराया जाएगा। दोपहर 1 बजे विशाल भंडारा आयोजित होगा। सायं 5 बजे से 8 बजे पाठ साहिब का भोग, रात्रि 10 बजे से देर रात तक भव्य सत्संग के साथ इस आध्यात्मिक आयोजन का समापन होगा, इस आयोजन का संयोजन पूज्य सिंधी जनरल पंचायत एवं सिंधी युवा मंच, शाहगंज द्वारा किया जा रहा है, कार्यक्रम के सफल संचालन में गुरमुख दास, किशोर कुमार, साध तुलसीदास (सुपुत्र साध रतुराम साहिब) सहित समस्त साध संगत का विशेष सहयोग है, समाजसेवी श्याम भोजवानी ने सभी श्रद्धालुओं एवं इष्ट मित्रों से विनम्र अपील की है कि वे सपरिवार इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर सत्संग का लाभ प्राप्त करें तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बनें, मौजूद रहे साध तुलसीदास, गुरमुख दास, श्याम भोजवानी, नरेश लखवानी, योगेश जारानी गुड्डा भाई,विजय कुमार, दौलत साधवानी, कैलाश लालवानी, हेमंत गंगवानी, विजय गंगवानी, पवन, नितिन, विक्की, मनीष, महक, आदि1
- जनसेवा, जनविश्वास, सुरक्षा और सुशासन का आदर्श प्रतिमान - नया उत्तर प्रदेश…1