Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्री सुपर संपूर्ण पूजा भंडार नगर पंचायत मेन रोड पटना सभी सनातनी भाइयों बहनों का हार्दिक स्वागत 💐💐 जय श्री राम 🚩
Guru Reality Show
श्री सुपर संपूर्ण पूजा भंडार नगर पंचायत मेन रोड पटना सभी सनातनी भाइयों बहनों का हार्दिक स्वागत 💐💐 जय श्री राम 🚩
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- बैकुंठपुर (कोरिया )सूत्रों के अनुसार कोरिया जिले के भट्टी पारा में रोड के किनारे लगी दुकान पर ज़ब बुलडोजर के साथ जिला प्रशाशन के आदेश पर पुरे डल और बल के साथ पहुंची नगरपालिका के कर्मचारी व बैकुंठपुर तहसीलदार सहित ज़ब बुलडोजर घुसी की लोगो में अफरा तिफरी मची ठीक उसी समय सभी लोग आ कर अपना समान समेटना शुरू कर दिए नगरपालिका अधिकारी संजय दुबे ने बताया की जिला प्रशाशन ने भ्रमण की उक्त भ्रमण में पुलिस थाना से लेकर ओढ़गी नाका, और ओढ़गी नाका से झुमका वोट क्लब तक रोड पर हुए अतिक्रमण हटाने की आदेश पर कार्यवाही की गईं1
- न्यूज़ स्क्रिप्ट | ग्राम पंचायत माझापारा, विकासखंड अंबिकापुर पत्रकार इंट्रो: सरकारी योजनाओं के दावे ज़मीनी हकीकत से कोसों दूर नज़र आ रहे हैं। ताज़ा मामला सामने आया है ग्राम पंचायत माझापारा, विकासखंड अंबिकापुर से, जहाँ बुनियादी सुविधाओं की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। वीओ (ग्राउंड विजुअल्स): गांव की सड़कों पर बहता नालियों का गंदा पानी, जगह-जगह जमा कचरा और बदबू… ये तस्वीरें किसी बड़े शहर की नहीं, बल्कि ग्राम पंचायत मझापरा की हैं। पूरी पंचायत में नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की परेशानी (विजुअल + टेक्स्ट): ग्रामीणों का कहना है कि बरसात हो या गर्मी—सड़कें हमेशा गंदगी से भरी रहती हैं। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का निकलना मुश्किल हो गया है, वहीं बीमारी फैलने का खतरा भी लगातार बना हुआ है। वीओ – पीएम आवास मुद्दा: सबसे गंभीर बात यह है कि कई पात्र परिवारों को आज तक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान नहीं मिला है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार सरपंच और सचिव से शिकायत की, आवेदन दिए, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला—जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाइट (ग्रामीण – वैकल्पिक): “हम लोग सालों से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन न नाली साफ होती है, न आवास मिलता है। अधिकारी सुनते ही नहीं हैं।” एंकर आउट्रो: सवाल ये है कि जब पंचायत स्तर पर समस्याएँ लगातार सामने आ रही हैं, तो जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौन क्यों हैं? क्या ग्राम पंचायत मझापरा के ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं के लिए यूँ ही संघर्ष करना पड़ेगा, या प्रशासन अब कोई ठोस कदम उठाएगा? रिपोर्ट: हिमांशु राज स्थान: ग्राम पंचायत मझापरा, विकासखंड अंबिकापुर अगर चाहें तो मैं इसमें ग्रामीण महिला/बुजुर्ग का अलग बाइट, और तीखा सवाल3
- बिजुरी थाना क्षेत्र एसईसीएल रिजनल स्टोर हसदेव क्षेत्र में 80 हजार रुपए कीमती कॉपर केबल चोरी के मामले में बिजुरी पुलिस ने अरमान खटीक पिता सनोज खटीक 18 वर्ष निवासी मनेन्द्रगढ छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अरमान के अन्य साथी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेएमएफसी न्यायालय कोतमा पेश किया है। गिरफ्तार आरोपी से 14 मीटर एसडीएल कॉपर केबिल तार कीमत 20 हजार रुपए जब्त किया है। थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि 5 फरवरी को सुरक्षा गार्ड पवन कुमार पिता स्व. मनफेर प्रसाद जायसवाल निवासी ग्राम निंगरी थाना निवास सिंगरौली हाल एसईसीएल रिजनल स्टोर हसदेव क्षेत्र ने बिजुरी थाना में शिकायत दर्ज कराई कि रिजनल स्टोर गोडाउन नं. 5 में 31 जनवरी 1 फरवरी की दरम्यानी रात को गोडाउन के अंदर रखे लकडी के बंडल में पेकिंग कॉपर केबिल के तार कीमत करीब 80 हजार रुपए को काटकर गोडाउन के खिड़की जाली को तोड़कर कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया, जहां आरोपी को गिरफ्तार किया, पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी अरमान खटीक पिता सनोज खटीक और उसके साथियों ने घटना को अंजाम दिया अन्य आरोपियों की तलाश जारी है ।1
- Post by Umakant Dwivedi1
- देव होटल के पास हवाई फायर करने वाले आरोपी हनी सिंह पर मामला दर्ज… अंबिकापुर सरगुजा जिला मुख्यालय के देव होटल के पास हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दिनांक 06/02/26 को हुई इस घटना के बाद, सरगुजा पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपी हनी सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वर्तमान में पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। घटनाक्रम के अनुसार, शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि देव होटल के पास एक व्यक्ति द्वारा बंदूक से हवाई फायर किया गया है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (IPS) ने पुलिस टीम को तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच करने और दोषियों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उनके मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल बंसल (IPS) के नेतृत्व में साइबर सेल, थाना कोतवाली और गांधीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। ज़्यादा जानें जांच के दौरान जब पुलिस टीम ने आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की, तो पता चला कि हनी सिंह नामक व्यक्ति द्वारा मौके पर बंदूक से हवाई फायर किया गया था। इस कृत्य के कारण बाजार क्षेत्र में मौजूद आम जनता और व्यापारियों में भय का माहौल व्याप्त हो गया और लोगों की सुरक्षा संकट में पड़ गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 77/26 दर्ज किया है। आरोपी पर आयुध अधिनियम 1959 की धारा 25, 27 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 के तहत मुकदमा कायम कर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।1
- Post by DEOKI PURI GOSVAMI1
- श्री सुपर संपूर्ण पूजा भंडार नगर पंचायत मेन रोड पटना सभी सनातनी भाइयों बहनों का हार्दिक स्वागत 💐💐 जय श्री राम 🚩1
- कोरिया जिले में गैस लाईन की कार्य तेजी से चल रहा लेकिन नियमानुसार पाइप लाईन की विस्तार नहीं हों रही कही न कही कोई कमी है जो जाँच का विषय है आइये विडिओ में जाने1
- अनूपपुर।शुक्रवार की मध्य रात्रि को बैहाटोला गांव में 11हजार के व्ही हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से ठेका कर्मचारी कौशल केवट 29 वर्ष की मौत हो गई। मृतक क्रिस्टल एजैंसी के माध्यम से कार्य करता था। ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों ने बिजली बंद की परमिट लिए जाने के बाद भी विद्युत अधिकारियों की लापरवाही से 29 वर्षीय युवक कौशल केवट पिता देवशरण माझी निवासी पथरौडी को तेज करंट लगने से खंभे में ही चिपकने से मौत हो गई। करंट लगने के बाद घायल को अन्य कर्मचारियों ने नीचे उतारते हुए इलाज के लिए बैहाटोला, मनेद्रगढ़ एवं आमाखेरवा अस्पताल ले जाते हुए रात भर भटकते रहे। थककर कोतमा अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। विद्युत विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों की लापरवाही से हुई मौत एवं दो मासूम बच्चों के सर से पिता का साया उठने की खबर से परिजनों एवं ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। कोतमा स्वास्थ्य केंद्र में भीड़ ने एकत्र होकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन भी किया । रात 1 बजे के लगभग हुई घटना के 12 घंटे बाद भी किसी जिम्मेदार अधिकारियों के ना आने से लोग आक्रोशित रहे। विभाग दोषियों पर कार्रवाई एवं सहायता राशि दिए जाने के आश्वासन के बाद पीएम कराकर अंतिम संस्कार किया गया। यह है मामला बैहाटोला गांव में शाम से बिजली बंद होने पर कौशल केवट, गोपाल सिंह एवं राजेश तोमर शुक्रवार रात 12 बजे सुधार करने पहुंचे थे। राजेश के सप्लाई बंद की परमिट लेने के बाद भी 11 हजार लाइन में करेंट आने से पोल में चढ़े कौशल केवट एवं गोपाल झुलस गए । दूसरे घायल गोपाल का भी गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ कमलेश की मौत से परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी सहित 2 बच्चों के भरण पोषण की जिम्मेदारी उसी पर थी । घटना से परिजनों का हाल बेहाल है पूरे गांव में शोक पसरा है। मृतक की 7 वर्षीय बेटी एवं 4 वर्षीय बेटे के सर से पिता का साया उठने से उपस्थित सभी लोगों की आंखे नम हो गई।4