Shuru
Apke Nagar Ki App…
शहर ने स्वच्छता शपथ के 280 मीटर लंबे एक ही बैनर पर 20 मिनट में 15500 हस्ताक्षर कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यह रिकॉर्ड पहले पिथौरागढ़, उत्तराखंड के नाम था, जिसे कोरबा ने तोड़ दिया है। इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि कोरबा ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है, जिसे तोड़ना मुश्किल होगा। महापौर संजूदेवी राजपूत ने कहा कि यह कोरबा के लिए स्वर्णिम दिन है और शहरवासियों की सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया। इस रिकॉर्ड के लिए कोरबा के नागरिकों, अधिकारियों, पत्रकारों, और विभिन्न संगठनों की सहभागिता रही।
DEOKI PURI GOSVAMI
शहर ने स्वच्छता शपथ के 280 मीटर लंबे एक ही बैनर पर 20 मिनट में 15500 हस्ताक्षर कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यह रिकॉर्ड पहले पिथौरागढ़, उत्तराखंड के नाम था, जिसे कोरबा ने तोड़ दिया है। इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि कोरबा ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है, जिसे तोड़ना मुश्किल होगा। महापौर संजूदेवी राजपूत ने कहा कि यह कोरबा के लिए स्वर्णिम दिन है और शहरवासियों की सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया। इस रिकॉर्ड के लिए कोरबा के नागरिकों, अधिकारियों, पत्रकारों, और विभिन्न संगठनों की सहभागिता रही।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- Post by DEOKI PURI GOSVAMI1
- जांजगीर चांपा ; हसदेव नदी पर नए पुल का निर्माण प्रक्रिया प्रारंभ, अवैध दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर,,,,1
- धरमजयगढ़–रायगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित एचपी गैस एजेंसी के सामने पीपल के पेड़ पर वर्षों से मधुमक्खियों का बड़ा झुंड बना हुआ है, जो आए दिन राहगीरों पर हमला कर रहा है। इस कारण लोगों में भय का माहौल बना हुआ है और हमेशा जान का खतरा मंडराता रहता है। यह मार्ग नगर के सबसे व्यस्ततम रास्तों में से एक है, जहां से होकर बैंक, स्कूल, साप्ताहिक बाजार सहित कई मोहल्लों का आवागमन होता है। शनिवार को एक बार फिर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे दर्जनों लोग घायल हो गए। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस समस्या की जानकारी पूर्व में भी दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। यदि समय रहते मधुमक्खियों के झुंड को सुरक्षित तरीके से हटाने या अन्य आवश्यक उपाय नहीं किए गए, तो भविष्य में कभी भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है।2
- सात समंदर पार से आई दुल्हन, प्यार के लिए पहुंच गई अमेरिका से छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़िया युवक से रचाई शादी।1
- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट को लंबे इंतजार के बाद नाइट लैंडिंग का लाइसेंस मिल गया है। अब बिलासपुर एयरपोर्ट पर खराब मौसम, बारिश के साथ ही रात में भी फ्लाइट उड़ान भर सकेंगे। डीजीसीए के डायरेक्टर चंद्रमणि पांडेय ने शुक्रवार को 3सी-आईएफआर लाइसेंस जारी कर दिया है।1
- मरवाही क्षेत्र के चांदनी यादव द्वारा राजेश सिंह के साथ अंबिकापुर के कोर्ट परिसर में शादी किया गया जिससे दोनों दम्पति खुशी खुशी अपना जीवन ब्यातीत कर रहे है1
- Post by Dhanesh yadav1
- धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम संगरा में नदी किनारे खुदाई के दौरान बरामद कोयले के ढेर को अभी तक खुदाई वाले स्थान में ही रखे जाने रखे जाने की बात सामने आई है। जबकि इसे बरामद किये लगभग एक सप्ताह हो गये हैं लेकिन यह कोयला अब तक किसी सुरक्षित भंडारण स्थल या निर्धारित गंतव्य तक परिवहन नहीं किया गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर विभिन्न प्रश्न उठ रहे हैं। कोयले की सुरक्षा के उद्देश्य से संगरा से नदी की ओर जाने वाले मार्ग पर एक बड़ा गड्ढा बनाया गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही रोकी जा सके। ग्रामीणों के अनुसार यह गड्ढा किसी विभाग द्वारा बनाया गया है, हालांकि इस संबंध में किसी भी विभाग की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोयला लंबे समय से नदी किनारे रखा हुआ है और यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि कोयले के रख-रखाव की जिम्मेदारी किस विभाग के अंतर्गत आती है, इसे सुरक्षित स्थान तक ले जाने की प्रक्रिया कब और किसके द्वारा पूरी की जाएगी, तथा इस पूरे मामले में वन विभाग, राजस्व विभाग या खनिज विभाग में से किसकी भूमिका निर्धारित है। यह भी गौरतलब है कि कोयले को खुले स्थान पर रखने से सुरक्षा और पर्यावरण से जुड़े पहलुओं पर ध्यान दिया जाना आवश्यक है। ऐसे में प्रशासन से अपेक्षा है कि संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर स्थिति को स्पष्ट किया जाए और आवश्यक कार्रवाई की जाए। फिलहाल, कोयले के परिवहन और जिम्मेदारी को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है, ताकि स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सके और किसी भी प्रकार की असमंजस की स्थिति समाप्त हो।4