श्रावस्ती अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम का हुआ स्थानांतरण विदाई समारोह अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम का स्थानांतरण जनपद श्रावस्ती से जनपद प्रयागराज हो जाने के उपलक्ष्य में दिनांक 29.04.26 को पुलिस लाइन श्रावस्ती के सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चंद्र उत्तम व नवागत अपर पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकेश सिंह एवं समस्त क्षेत्राधिकारी, शाखा प्रभारी सहित काफी संख्या में पुलिस के कर्मचारीगण मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक व अन्य पुलिस अधिकारियो द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चंद्र उत्तम के कार्यों की सराहना की गई। अपने कार्यकाल के दौरान श्रावस्ती में कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए। जिले में कई महत्वपूर्ण अभियानों और अपराध नियंत्रण कार्यों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही तथा उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों ने उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में किए गए कार्यों की सराहना की व स्मृति चिन्ह व फूल माला पहनाकर ससम्मान विदाई दी गयी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई। विदाई समारोह के अंत में अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चंद्र उत्तम ने अपने सहयोगियों और समस्त स्टाफ का धन्यवाद किया उन्होंने श्रावस्ती के सभी निवासियों और अधिकारियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
श्रावस्ती अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम का हुआ स्थानांतरण विदाई समारोह अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम का स्थानांतरण जनपद श्रावस्ती से जनपद प्रयागराज हो जाने के उपलक्ष्य में दिनांक 29.04.26 को पुलिस लाइन श्रावस्ती के सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक
श्री मुकेश चंद्र उत्तम व नवागत अपर पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकेश सिंह एवं समस्त क्षेत्राधिकारी, शाखा प्रभारी सहित काफी संख्या में पुलिस के कर्मचारीगण मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक व अन्य पुलिस अधिकारियो द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चंद्र उत्तम के कार्यों की सराहना की गई। अपने कार्यकाल के दौरान श्रावस्ती में कानून व्यवस्था बनाए रखने
में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए। जिले में कई महत्वपूर्ण अभियानों और अपराध नियंत्रण कार्यों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही तथा उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों ने उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में किए गए कार्यों की सराहना की
व स्मृति चिन्ह व फूल माला पहनाकर ससम्मान विदाई दी गयी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई। विदाई समारोह के अंत में अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चंद्र उत्तम ने अपने सहयोगियों और समस्त स्टाफ का धन्यवाद किया उन्होंने श्रावस्ती के सभी निवासियों और अधिकारियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
- जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुनीं शिकायतें सम्बन्धित अधिकारियों को फोन कर निस्तारण के दिये निर्देश श्रावस्ती । जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने प्रतिदिन की तरह गुरूवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी को 13 शिकायतें प्राप्त हुई, जो विभिन्न विभागों से सम्बन्धित थी, इन शिकायतों को तत्काल निराकरण कर रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को स्वयं फोन कर निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर अब अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी। इसलिए समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण अपने कार्यालय में समस्त कार्य दिवसों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक स्वयं जनसुनवाई करें एवं उनकी समस्याओं का समय सीमा के अन्दर निस्तारण कराना भी सुनिश्चित करें।1
- गोंडा एक्सीडेंट में मासूम बच्ची की मौ*त के बाद सड़कों पर उतरा परिवार, #UPNews #gondanews #BreakingNews #balrampurnews #GondaPolice1
- बलरामपुर के भगवानपुर गांव में 27 अप्रैल की रात खुशियों का माहौल अचानक खौफ में बदल गया। जहां एक तरफ बारात आई हुई थी, शहनाइयां बज रही थीं, वहीं दूसरी तरफ दबंगों ने शादी के मंडप को जंग का अखाड़ा बना दिया।1
- मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए उग्र भीड़ ने पुलिस चौकी के भीतर ही तांडव कर दिया। ई-रिक्शा की टक्कर के बाद पुलिस दोनों पक्षों को चौकी लेकर आई थी, जहाँ कार्रवाई के दौरान एक सिपाही ने युवक का मोबाइल छीन लिया। सिपाही की इस हरकत से वहां मौजूद लोग इस कदर भड़क गए कि उन्होंने चौकी को ही अखाड़ा बना दिया। नाराज लोगों ने सिपाही और बीच-बचाव करने आए चौकी इंचार्ज (दरोगा) पर हमला बोल दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को सरेआम थप्पड़ और घूंसे जड़े गए और खींचतान में उनकी वर्दी तक फट गई। चौकी के भीतर पुलिसकर्मियों की इस तरह पिटाई देख वहां अफरा-तफरी मच गई। सरेराह और सरकारी दफ्तर के भीतर पुलिस का इकबाल खत्म होता देख प्रशासन में हड़कंप है। फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है, लेकिन इस घटना ने यूपी पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- हनुमान जी की आरती गाने से लोगों का कष्ट दूर हो जाता है और ओम नमः शिवाय का मंत्र जपने से लोग संपूर्ण पापों से रहित हो जाते उनके जीवन में नई क्रांति आती है और नए विचार उत्पन्न होते जिससे मैं राष्ट्र और समाज का कल्याण करते4
- गाजी ए मिल्लत फाउंडेशन ( GMF ) ने फरियाद अली को बनाया जिला सचिव, क्षेत्र में खुशी की लहर जनपद बहराइच में सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। गाजी ए मिल्लत फाउंडेशन ने वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी फरियाद अली को बहराइच जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया है। #fariyadalireport #fariyadali #UPNews #breakingnews1
- उत्कृष्ट कार्य के लिए डीएम द्वारा सम्मानित किये गये 21 बैंक अधिकारी व शाखा प्रबन्धक बहराइच। बैंकों के जिला समन्वयकों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित जिला समन्वयकों की समीक्षा बैठक में वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान तथा अन्य स्वरोजगार परक योजनाओं की समीक्षा के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 21 बैंक अधिकारियों व शाखा प्रबन्धकों को डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता के साथ स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। बैठक के दौरान बैंक आफ बड़ौदा शाखा दरगाह शरीफ के प्रबन्धक सौरभ गुप्ता, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के दिव्य प्रताप सिंह, इण्डियन बैंक महाराजगंज शाखा के मनीष सिंह, बैंक ऑफ इण्डिया के उमेश कुमार जायसवाल, उ.प्र. ग्रामीण बैंक शाखा महसी के मोहित वर्मा, यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया के अवनीश सिंह, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया शाखा नानपारा के समद आज़ाद, इण्डियन बैंक मेडिकल कालेज शाखा के हर्षित अग्रवाल, यूको बैंक के आदित्य प्रताप सिंह, पंजाब नेशनल बैंक के जिला समन्वयक नवीन चन्द्र सुयाल, इण्डियन बैंक के रवि रंजन सिंह, बैंक आफ बड़ौदा के सुरेश पाण्डेय, यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया के सचिन गुप्ता, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया की श्रीमती अंकिता मिश्रा, एचडीएफसी के क्लस्टर हेड विमल कुमार तिवारी, लीड बैंक प्रबन्धक जितेन्द्र कुमार मसन्द, उ.प्र. ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक बहराइच रमेश चन्द्र चौधरी व भिनगा के अमित वार्षेण, जिला समन्वयक अभिनव भारती व सुधाकर तिवारी, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के मुख्य प्रबन्धक गौरव श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रारम्भ से ही सभी बैंक जनपद का सी.डी. रेशियों बढ़ाने, प्राथमिकता क्षेत्र की योजनाओं में अधिक से अधिक लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराने, विभिन्न क्षेत्र के कृषकों को के.सी.सी. जारी करने, पी.एम. सूर्य घर योजना अन्तर्गत रूफ टाप सोलर पैनल की स्थापना, स्वयं सहायता समूहों तथा स्वरोजगार परक योजनाओं में आवेदकों को अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध कराने हेतु माहवार प्रभावी कार्ययोजना तैयार करें। डीएम ने कहा कि सभी बैंकों का प्रयास होना चाहिए आकांक्षी जनपद बहराइच स्वरोज़गारपरक योजनाओं को प्राथमिकता प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक परिवार स्वावलम्बी बनकर दूसरे लोगों को भी रोज़गार से जोड़ सकें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सुनील कुमार धनवंता, उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा, उपायुक्त स्वःरोजगार धनंजय सिंह, उपायुक्त उद्योग केशव राम वर्मा, पी.ओ. नेडा सुरेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी, बैंकों के जिला समन्वयक तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंक मैंनेजर इत्यादि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला अग्रणी प्रबंधक जितेंद्र कुमार मसन्द द्वारा किया गया।1
- जिलाधिकारी ने संयुक्त जिला चिकित्सालय स्थित एनआरसी का किया औचक निरीक्षण एन0आर0सी0 में भर्ती महिलाओं से संवाद कर जाना कुशलक्षेम, प्रदान की जा रही सेवाओं की ली जानकारी श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचकर पोषण पुर्नवास केन्द्र (एनआरसी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सकों की उपस्थिति, कुपोषित बच्चों के उपचार, पोषण व्यवस्था एवं देखरेख की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान एन0आर0सी0 में कुल 08 बच्चे भर्ती पाये गये। जिलाधिकारी ने भर्ती महिलाओं से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उन्हें प्रदान की जा रही सेवाओं आदि की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने भर्ती बच्चों को दिए जा रहे पोषाहार, दवाइयों एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित को निर्देश दिया कि बच्चों के पोषण एवं उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि एन0आर0सी0 में उपलब्ध बेड के सापेक्ष शत-प्रतिशत मरीजों की भर्ती की जाए। इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार भी किया जाए, जिससे लोग जागरूकत होकर इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि एनआरसी भवन में साफ-सफाई की व्यवस्था सर्वाेच्च प्राथमिकता पर रखी जाए तथा बच्चों और उनके अभिभावकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कुपोषित बच्चों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और उनके स्वास्थ्य में सुधार की लगातार समीक्षा सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 राजपाल सिंह एवं चिकित्सक डा0 गोविंद शुक्ला सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।1