Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन के आटा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ा में रविवार देर रात एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 27 वर्षीय योगेश यादव पुत्र राम सजीवन यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रविवार रात योगेश अपने कमरे में अकेला था। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों को चिंता हुई। कमरे में जाकर देखने पर योगेश साड़ी के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने उसे तुरंत नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
Bheem rajawat 9628800458
जालौन के आटा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ा में रविवार देर रात एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 27 वर्षीय योगेश यादव पुत्र राम सजीवन यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रविवार रात योगेश अपने कमरे में अकेला था। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों को चिंता हुई। कमरे में जाकर देखने पर योगेश साड़ी के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने उसे तुरंत नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जनपद जालौन, 10 फरवरी 2026 सूचना विभाग, प्रकाशनार्थ। *आईजीआरएस में जालौन का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त* *तहसील कौंच ने फिर रचा कीर्तिमान, प्रदेश में शीर्ष स्थान बरकरार* उत्तर प्रदेश सरकार की जनशिकायत निवारण प्रणाली आईजीआरएस (IGRS) में जनपद ने एक बार फिर उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का परिचय देते हुए प्रदेश स्तर पर 06वां स्थान प्राप्त किया है। वहीं जनपद की तहसील कौंच ने शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण के आधार पर प्रदेश में पुनः प्रथम स्थान हासिल कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने इस उपलब्धि को उत्तर प्रदेश सरकार की पारदर्शी शासन व्यवस्था, मुख्यमंत्री के निर्देशन तथा प्रशासनिक अधिकारियों की सतत मॉनिटरिंग का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक शिकायत को शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि तहसील कौंच द्वारा शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद, फील्ड स्तर पर त्वरित कार्रवाई तथा गुणवत्ता आधारित निस्तारण को अपनाया गया, जिसके चलते तहसील ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि अन्य तहसीलों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि जनपद प्रशासन उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप भविष्य में भी आईजीआरएस को जनसेवा का सशक्त माध्यम बनाते हुए आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करता रहेगा, ताकि शासन और जनता के बीच विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।1
- मुंह पर टेप, बंधे हाथ...Hotel के कमरे में 4 लाश...डरावनी मौत की कहानी सुन हिल जाएंगे|1
- *रमजान पर व्यवस्थाये सुदृढ होने की मांग, समाज सेवियों ने सोपा ज्ञापन* जालौन। मुस्लिम समुदाय का पाक रमजान माह 18 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। रमजान से पूर्व मौसम में गर्माहट बढ़ने लगी है। रमजान में लोगों को रोजा रखने व पवित्र माह को मनाने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए अशफाक राईन, जाफर, शौकीन राईन, सोहिल राईन, ब्रजमोहन कुशवाहा, अशोक चौधरी आदि ने डीएम को संबोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम हेमंत पटेल को सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि रमजान के माह में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्ति की जाए, जिन जगहों पर पाइपलाइन में लीकेज है, उन्हें ठीक कराया जाए जिससे रमजान माह में पानी मिलने में दिक्कत न हो, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए फुटपाथ खाली कराया जाए, सड़कों पर घूमते आवारा पशुओं पर रोक लगाई जाए। बिजली के पोलो की खराब लाइटें ठीक कराने के साथ ही नगर पालिका द्वारा लगवाए गए वाटर कूलरों को सही कराया जाए। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था व साफ-सफाई व्यवस्था को दुरूस्त किया जाए।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | जालौन अपना दल (एस) के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अनिल कुशवाहा का जालौन में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत जालौन। अपना दल (एस) के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्री अनिल कुशवाहा (कुदारी जी) के जालौन में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों द्वारा जोरदार एवं भव्य स्वागत किया गया। कोंच चौराहा पर उनके स्वागत को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर अनिल कुशवाहा के काफिले के साथ एससी/एसटी आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे जी तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य (पत्रकार) रोहित राठौर भी मौजूद रहे। नगर में प्रवेश करते ही समर्थकों ने फूल-मालाओं और नारों के साथ स्वागत किया, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया। स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शुगर सिंह पटेल (धनोरा), रोहित कुशवाहा (बिरगुआ), अमित (खतौली), रामबाबू कुशवाहा, लाल सिंह (बगिया), हेमंत लंबरदार, करण बरार, रामबाबू बरार, राज मंसूरी, मौलाना खालिद, हकीम जाकिर सिद्दीकी, आरिफ मंसूरी, शाहरुख भाई, सलमान भाई, दीपक पथरी, गुलफान मिस्त्री एवं लाल मिस्त्री सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और शुभचिंतक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी समय में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। अनिल कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।1
- जालौन उरई शराब पीने से रोकने पर की मारपीट1
- यूजीसी सवर्ण छात्र समाज विरोधी कानून वापस हो हो ठाकुर जितेन्द्र सिंह "राष्ट्रीय अध्यक्ष" क्षत्रिय महासभा सम्पूर्ण भारत1
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के आराजी बिछियापुर गांव में सोमवार की शाम करीब चार बजे एक हृदयविदारक हादसा हो गया। गांव निवासी स्वर्गीय राजेश कुमार का पांच वर्षीय इकलौता बेटा यीशु पड़ोसी रामबाबू की बाउंड्री वॉल के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान अचानक बाउंड्री वॉल भरभरा कर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में बच्चे को उपचार के लिए संदलपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन मासूम को अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। देर रात जब मासूम का शव घर पहुंचा तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बच्चे की मां सूर्यकांती सदमे में बदहवास हो गईं, जबकि बहनें नेहा, छोटू और कंचन का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि राजेश कुमार की करीब एक वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी थी और यीशु परिवार का इकलौता चिराग था। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और ढांढस बंधाया। मंगलपुर थाना प्रभारी महेश कुमार दुबे ने बताया कि घटना की सूचना थाने पर नहीं मिली थी। मंगलवार को करीब एक बजे परिजनों ने नदी के किनारे मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया।1
- जालौन जिले के समीपवर्ती औरैया जिले में एक ऐसी घटना घटी है जो चारों ओर चर्चा का विषय बन गई है दरअसल एक लड़की रात को सोई लेकिन सुबह जब लोगों ने देखा तो उस बिस्तर पर लड़की की जगह नागिन की केंचुली मिली तो हड़कंप मच गया फिलहाल मामला पुलिस तक पहुंचा है और जांच शुरू कर दी गई है1