जालौन जिले को मिला प्रथम स्थान जनपद जालौन, 10 फरवरी 2026 सूचना विभाग, प्रकाशनार्थ। *आईजीआरएस में जालौन का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त* *तहसील कौंच ने फिर रचा कीर्तिमान, प्रदेश में शीर्ष स्थान बरकरार* उत्तर प्रदेश सरकार की जनशिकायत निवारण प्रणाली आईजीआरएस (IGRS) में जनपद ने एक बार फिर उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का परिचय देते हुए प्रदेश स्तर पर 06वां स्थान प्राप्त किया है। वहीं जनपद की तहसील कौंच ने शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण के आधार पर प्रदेश में पुनः प्रथम स्थान हासिल कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने इस उपलब्धि को उत्तर प्रदेश सरकार की पारदर्शी शासन व्यवस्था, मुख्यमंत्री के निर्देशन तथा प्रशासनिक अधिकारियों की सतत मॉनिटरिंग का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक शिकायत को शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि तहसील कौंच द्वारा शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद, फील्ड स्तर पर त्वरित कार्रवाई तथा गुणवत्ता आधारित निस्तारण को अपनाया गया, जिसके चलते तहसील ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि अन्य तहसीलों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि जनपद प्रशासन उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप भविष्य में भी आईजीआरएस को जनसेवा का सशक्त माध्यम बनाते हुए आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करता रहेगा, ताकि शासन और जनता के बीच विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

- ये खबर जालौन जिले को गौरवान्वित करने वाली है क्यों कि पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार के कुशल नेतृत्व में जिले की रेंकिंग नौवी बा र टॉप-टेन में बरकरार बनी हुयी है। मा0 मुख्यमंत्री डैश बोर्ड द्वारा प्रदेश में कानून व्यवस्था सम्बन्धित पुलिस विभाग के कायों की परफॉमेस के आधार पर प्रदेश स्तर पर प्रत्येक माह जनपदों की रैंन्कंग जारी की जाती है। मा0 मुख्यमंत्री डैश बोर्ड द्वारा कानून व्यवस्था के संबंध में माह-जनवरी 2026 में प्रदेश स्तर पर जारी की गई रैंकिंग में जालौन जिले को सातवााँ स्थान प्राप्त हुआ है। पुलिस अधीक्षक डॉ0 दुगेश कुमार, द्वारा सीएम डैश बोर्ड पर सम्बन्धित कायों की स्वयं मोनीटरिंग करते हुए सभी संबंधित को लगातार आवश्यक दिशा निर्देश जारी जाते रहे हैं।1
- मुंह पर टेप, बंधे हाथ...Hotel के कमरे में 4 लाश...डरावनी मौत की कहानी सुन हिल जाएंगे|1
- *रमजान पर व्यवस्थाये सुदृढ होने की मांग, समाज सेवियों ने सोपा ज्ञापन* जालौन। मुस्लिम समुदाय का पाक रमजान माह 18 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। रमजान से पूर्व मौसम में गर्माहट बढ़ने लगी है। रमजान में लोगों को रोजा रखने व पवित्र माह को मनाने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए अशफाक राईन, जाफर, शौकीन राईन, सोहिल राईन, ब्रजमोहन कुशवाहा, अशोक चौधरी आदि ने डीएम को संबोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम हेमंत पटेल को सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि रमजान के माह में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्ति की जाए, जिन जगहों पर पाइपलाइन में लीकेज है, उन्हें ठीक कराया जाए जिससे रमजान माह में पानी मिलने में दिक्कत न हो, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए फुटपाथ खाली कराया जाए, सड़कों पर घूमते आवारा पशुओं पर रोक लगाई जाए। बिजली के पोलो की खराब लाइटें ठीक कराने के साथ ही नगर पालिका द्वारा लगवाए गए वाटर कूलरों को सही कराया जाए। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था व साफ-सफाई व्यवस्था को दुरूस्त किया जाए।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | जालौन अपना दल (एस) के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अनिल कुशवाहा का जालौन में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत जालौन। अपना दल (एस) के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्री अनिल कुशवाहा (कुदारी जी) के जालौन में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों द्वारा जोरदार एवं भव्य स्वागत किया गया। कोंच चौराहा पर उनके स्वागत को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर अनिल कुशवाहा के काफिले के साथ एससी/एसटी आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे जी तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य (पत्रकार) रोहित राठौर भी मौजूद रहे। नगर में प्रवेश करते ही समर्थकों ने फूल-मालाओं और नारों के साथ स्वागत किया, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया। स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शुगर सिंह पटेल (धनोरा), रोहित कुशवाहा (बिरगुआ), अमित (खतौली), रामबाबू कुशवाहा, लाल सिंह (बगिया), हेमंत लंबरदार, करण बरार, रामबाबू बरार, राज मंसूरी, मौलाना खालिद, हकीम जाकिर सिद्दीकी, आरिफ मंसूरी, शाहरुख भाई, सलमान भाई, दीपक पथरी, गुलफान मिस्त्री एवं लाल मिस्त्री सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और शुभचिंतक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी समय में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। अनिल कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।1
- जालौन उरई शराब पीने से रोकने पर की मारपीट1
- जालौन: जालौन में उत्पीड़न से परेशान BLO ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु, मानसिक उत्पीड़न और धमकियों से तंग आकर बूथ लेवल ऑफिसर ने भेजा राष्ट्रपति को पत्र, कोंच तहसील के चमेड़ गांव में तैनात बीएलओ अंकित सिंह ने राष्ट्रपति को भेजा पत्र, राष्ट्रपति को भेजे गए पत्र में बूथ लेवल ऑफिसर ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति, बीएलओ ने ग्राम विकास अधिकारी क्षेत्र के सचिव हर्षित समेत 2 अन्य लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, लगातार नौकरी से निकालने की धमकियां और अपमानजनक भाषा का प्रयोग और झूठे आरोप लगाकर दबाव का लगाया आरोप, बीएलओ ने उत्पीड़न से तंग आकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र का मामला। बाइट:- अंकित सिंह--बीएलओ (वायरल वीडियो)1
- औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत प्रार्थनी उमा राजपूत ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि प्रार्थनी की पुत्रवधु स्वाति घर से गायब है जब प्रार्थनी ने कमरे में जाकर देखा तो अलमारी व बक्सो के ताले खुले पड़े थे तथा उनमें रखा प्रार्थनी के जेवरात 1 चैन सोने की, 2 जोडी पायल चांदी की, 5 चांदी के बर्तन, दो अगुठी व एक जोडी झुमकी सोने की, एक जोडी टोप्स सोने के 2 जोडी, एक किलो चांदी व प्रार्थनी की बडी पुत्री विनीता का जेबरात 4 अगूठी लेडीज सोने की, 4 अंगुठी जेन्स सोने की, एक सोने की चैन, एक किलो चांदी एक हार सोने का, दो जोडी टाप्स सोने का व प्रार्थीनी की पुत्री प्रियंका का जेबरात एक हार सोने का, 4 अगुंठी सोने की, एक करधनी चांदी की एक जोडी पायल चांदी की, एक मंगलसुत्र सोने का व प्रार्थनी की बड़ी बहु रीया देवी का जेवरात एक हार सोने का, 3 अगूठी लेडिज सोने की, एक जोडी मंगलसुत्र सोने का, व व एक जोडी पायल चांदी की तथा प्रार्थीनी की छोटी पुत्री प्रिया का जेबरात दो अंगुठी सोने की, एक सोने का माला, एक सोने की नाक की वाली, दो जोडी तोडिया चांदी की, एक जोडी पायल चांदी की, एक जोडी कान की बाली सोने की गायब थी जब प्रार्थनी ने जानकारी की तो मुहल्ले मे लगे CCTV कैमरे में प्रार्थीनी ने देखा कि प्रार्थिनी की पुत्रवधु स्वाति व उसका भाई धर्मेन्द्र उर्फ दिवारी पुत्र भगवानदीन व एक व्यक्ति नाम पता अजात मोटर साइकिल से जाते हुए दिखे प्रार्थनी की पुत्रवधु स्वाती कैमरे मे हाथ मे दो झोले भी लिये थी प्रार्थिनी को पूरा यकीन है कि मेरी की पुत्रवधु स्वाती अपने भाई धर्मेन्द्र व अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर समस्त जेबरात बदनियती से चुरा ले गई है पुत्रवधु स्वाती अपना समस्त स्त्रीधन व घर में रखे 5 लाख रुपये नकद भी ले गयी है।2
- खास खबर है जालौन जिले के कुठोंद कस्बे से जुड़ी हुई जहां श्री मद्भागवत कथा की एक विशाल कलशयात्रा निकाली गई जिसमें आज भागवत कथा में लाला तिवारी जी के यहां पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्याम यादव जी, पूजा शुक्ला नेता जी क्षेत्रवासी भव्य कलश यात्रा में नगरवासी क्षेत्रवासी सम्मिलित रहे1