Shuru
Apke Nagar Ki App…
फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद में दिल्ली फर्रुखाबाद मार्ग पर गुरुवार सुबह एक कार पेड से टकरा गई
द कहर न्यूज़ एजेंसी
फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद में दिल्ली फर्रुखाबाद मार्ग पर गुरुवार सुबह एक कार पेड से टकरा गई
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- एंकर----- फर्रुखाबाद: मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम कुबेरपुर घाट पर उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों को बालू में दबा एक नर कंकाल दिखाई दिया। जानकारी के अनुसार, मछुआरे गंगा किनारे मछली पकड़ रहे थे, तभी उनकी नजर बालू में आधे दबे कंकाल पर पड़ी। यह दृश्य देखते ही उनमें हड़कंप मच गया और उन्होंने तत्काल चौकीदार के माध्यम से पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए। वहीं, थाना मऊ दरवाजा प्रभारी निरीक्षक अजब सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में कंकाल का कुछ हिस्सा मिट्टी और बालू में दबा पाया गया, जिसे सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्रवाई शुरू कराई गई।ग्रामीणों के अनुसार, करीब सात माह पूर्व इसी क्षेत्र से लगभग एक किलोमीटर दूर एक चौकीदार बाढ़ के दौरान लापता हो गया था। उस समय पुलिस ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इस मामले में थाना मऊ दरवाजा में गुमशुदगी दर्ज होने के साथ ही दो लोगों के खिलाफ मुकदमा भी कायम किया गया था। अब बरामद कंकाल को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं कि यह उसी लापता चौकीदार का हो सकता है। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा। प्रभारी निरीक्षक अजब सिंह ने बताया कि कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और पहचान सुनिश्चित करने हेतु डीएनए परीक्षण कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है। बाईट - अभय वर्मा सीओ सिटी3
- सांड की डर की वजह से बुजुर्ग कहां कैसे छुपा हुआ है1
- थाना मऊदरवाजा क्षेत्रान्तर्गत तालाब के पास एक अज्ञात कंकाल बरामद होने के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा दी गई बाइट ।#Fatehgarhpolice2
- तहसील सभागार अमृतपुर में ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी विजय रतन गौतम के स्थानांतरण पर अधिवक्ता संघ द्वारा भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। न्यायाधिकारी विजय रतन गौतम का कार्यकाल अमृतपुर ग्राम न्यायालय में लगभग 2 वर्ष 08 माह का रहा। इस दौरान उन्होंने नई स्थापित ग्राम न्यायालय को व्यवस्थित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब उनका स्थानांतरण कोर्ट चंदौली के लिए हो गया है। वहीं, मनीषा साहू को गाजियाबाद से स्थानांतरित कर अमृतपुर ग्राम न्यायालय में नई न्यायाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। समारोह के दौरान तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद प्रकाश द्विवेदी ने न्यायाधिकारी को शॉल ओढ़ाकर तथा अधिवक्ता संघ अमृतपुर की शील्ड भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, अधिवक्ता संघ के सभी अधिवक्ताओं ने एक-एक कर न्यायाधिकारी को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मान व्यक्त किया। विदाई समारोह के दौरान न्यायाधिकारी विजय रतन गौतम ने अधिवक्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि यह कहना गलत होगा कि उन्होंने अधिवक्ताओं को काम सिखाया, बल्कि अधिवक्ताओं की अपनी सीखने की इच्छा और मेहनत ने न्यायालय को मजबूत बनाया। उन्होंने कहा कि इस सफलता का श्रेय अधिवक्ताओं की काबिलियत और सहयोग को ही जाता है। अंत में उन्होंने कहा कि अमृतपुर में बिताया गया समय उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा और वह भविष्य में भी ऐसी ही सहयोगी बार और अधिवक्ताओं की अपेक्षा रखते हैं। कार्यक्रम में तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद प्रकाश द्विवेदी, सचिव गजेंद्र सिंह, अशोक सक्सेना, रोशन अवस्थी, दीपक मिश्रा, रामनरेश मिश्रा, ब्रह्मदत्त शुक्ला, गोपाल अवस्थी, कुलदीप अवस्थी, रामू अवस्थी, अनुराग शुक्ला सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे। विदाई समारोह भावुक माहौल में संपन्न हुआ, जहां अधिवक्ताओं ने न्यायाधिकारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।3
- कन्नौज के सलेमपुर तारा बांगर गांव में 11000 की लाइन की चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से झूलती छठ के ऊपर खेल रही थी घर छत के ऊपर से निकली 11000 लाइन बच्चों के लिए बना रहीमुसीबत2
- अगर आपसे आधार कार्ड बैंक डिटेल कोई मानता है तो उसे रोक कर पुलिस को जानकारी जरूर दें फ्री में नमक भी नहीं मिलता तो मच्छरदानी कौन देगा 🖊️🏆🙏Pankaj kumar 👑1
- फर्रुखाबाद ब्रेकिंग संदिग्ध परिस्थिति में घर में लगी आग घर का सारा सामान जलकर हुआ राख घर पर कोई नहीं था मौजूद सभी लोग थे खेत पर घर के अंदर से तेज लपटे ग्रामीणों ने निकलती देख घर के मालिक व फायर बिग्रेड को दी सूचना मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का किया प्रयास दमकल गाड़ी के पहुंचने तक सब जलकर हो चुका था राख दमकल गाड़ी ने आग पर पाया काबू थाना कमालगंज क्षेत्र के भोजपुर गांव का मामला2