Rahul Gandhi का ये वीडियो क्यों हुआ वायरल? | देखिए पूरा वीडियो आदिवासी छात्र आश्रम शालाओं और सरकारी हॉस्टलों की बदहाल स्थिति, सुरक्षा में खामियां, साफ-सफाई व मेडिकल सुविधाओं के अभाव का दर्द बयां करते दिखे। छात्रों ने बताया कि वे नासिक के ईदगाह मैदान में 12 दिनों से अधिक समय से धरने और भूख हड़ताल पर बैठे थे, लेकिन प्रशासन ने उनकी सुध नहीं ली। छात्रों की समस्याएं सुनने के बाद राहुल गांधी ने कहा: "शिक्षा कोई विशेषाधिकार नहीं है, यह देश के हर छात्र का अधिकार है। वंचित समाज के बच्चों को पढ़ाई के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और अनुकूल माहौल मिलना चाहिए। सिस्टम द्वारा इनकी अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं की जा सकती।" लड़ाई में साथ देने का भरोसा: राहुल गांधी ने आंदोलनकारी छात्रों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी उनकी मांगों के समर्थन में खड़ी है और वे खुद प्रदेश के विभिन्न आदिवासी छात्रावासों की स्थिति की समीक्षा करवाएंगे।
Rahul Gandhi का ये वीडियो क्यों हुआ वायरल? | देखिए पूरा वीडियो आदिवासी छात्र आश्रम शालाओं और सरकारी हॉस्टलों की बदहाल स्थिति, सुरक्षा में खामियां, साफ-सफाई व मेडिकल सुविधाओं के अभाव का दर्द बयां करते दिखे। छात्रों ने बताया कि वे नासिक के ईदगाह मैदान में 12 दिनों से अधिक समय से धरने और भूख हड़ताल पर बैठे थे, लेकिन प्रशासन ने उनकी सुध नहीं ली। छात्रों की समस्याएं सुनने के बाद राहुल गांधी ने कहा: "शिक्षा कोई विशेषाधिकार नहीं है, यह देश के हर छात्र का अधिकार है। वंचित समाज के बच्चों को पढ़ाई के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और अनुकूल माहौल मिलना चाहिए। सिस्टम द्वारा इनकी अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं की जा सकती।" लड़ाई में साथ देने का भरोसा: राहुल गांधी ने आंदोलनकारी छात्रों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी उनकी मांगों के समर्थन में खड़ी है और वे खुद प्रदेश के विभिन्न आदिवासी छात्रावासों की स्थिति की समीक्षा करवाएंगे।
- Rahul Gandhi का ये वीडियो क्यों हुआ वायरल? | देखिए पूरा वीडियो आदिवासी छात्र आश्रम शालाओं और सरकारी हॉस्टलों की बदहाल स्थिति, सुरक्षा में खामियां, साफ-सफाई व मेडिकल सुविधाओं के अभाव का दर्द बयां करते दिखे। छात्रों ने बताया कि वे नासिक के ईदगाह मैदान में 12 दिनों से अधिक समय से धरने और भूख हड़ताल पर बैठे थे, लेकिन प्रशासन ने उनकी सुध नहीं ली। छात्रों की समस्याएं सुनने के बाद राहुल गांधी ने कहा: "शिक्षा कोई विशेषाधिकार नहीं है, यह देश के हर छात्र का अधिकार है। वंचित समाज के बच्चों को पढ़ाई के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और अनुकूल माहौल मिलना चाहिए। सिस्टम द्वारा इनकी अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं की जा सकती।" लड़ाई में साथ देने का भरोसा: राहुल गांधी ने आंदोलनकारी छात्रों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी उनकी मांगों के समर्थन में खड़ी है और वे खुद प्रदेश के विभिन्न आदिवासी छात्रावासों की स्थिति की समीक्षा करवाएंगे।1
- वार्ड संख्या 28 में बदले चुनावी समीकरण, निर्दलीय दीनबंधु शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा को समर्थन देने की घोषणा की; नाम वापसी से पहले सियासी हलचल चूरू नगर परिषद चुनाव के बीच वार्ड संख्या 28 में बुधवार को चुनावी समीकरण में बदलाव देखने को मिला। निर्दलीय प्रत्याशी दीनबंधु शर्मा ने चुनाव मैदान से अपनी दावेदारी वापस लेते हुए भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा को समर्थन देने की घोषणा की। दीनबंधु शर्मा के इस निर्णय के बाद वार्ड में चुनावी चर्चाएं तेज हो गई हैं। समर्थन की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि वार्ड के हित, विकास और क्षेत्र में आपसी एकता को ध्यान में रखते हुए उन्होंने चुनाव मैदान से हटकर अनुराग शर्मा के समर्थन का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग और एकजुटता के जरिए वार्ड से जुड़े मुद्दों पर काम किया जा सकता है।1
- मंडावा: साजिश रचकर मेरी टिकट काटी गई-शर्मा, वार्ड 7 से निर्दलीय प्रत्याशी साजिश रचकर मेरी टिकट काटी गई-शर्मा मंडावा। वार्ड 7 भाजपा से टिकट मिलने पर मेरे लिए चुनाव लड़ रहे संदीप शर्मा ने होटल सिंहासन में प्रेस वार्ता की। संदीप शर्मा ने कहा कि मैं पिछले 15 साल से वार्ड में लगातार काम कर रहा था वार्ड विकास के लिए दिन रात काम किया। सड़क, पानी, बिजली की सुविधा उपलब्ध करवाई, हर घर के आगे सड़क नाली बनाकर सब के सुख-दुख में साथ खड़ा रहा। शर्मा ने कहा कि इस बार टिकट वितरण में बीजेपी पार्टी ने मेरा टिकट काट दिया, क्या कारण रहा यह मुझे नहीं पता लेकिन अब जो वार्ड 7 में चुनाव हो रहा है वह 10 वर्ष व 20 दिन के बीच हो रहा है, क्योंकि मेरे प्रतिद्वंदी मेरे सामने 10 साल पहले कांग्रेस से चुनाव लड़े थे, तथा 2015 में टिकट नही मिली तो वार्ड 6 से भाजपा से चुनाव लड़ा और हार थे, अब भारतीय में तैयारी कर रहे थे और लॉटरी में वार्ड ओबीसी महिला आने पर वार्ड नंबर 7 से दावेदारी जताकर टिकट ले आए। मेरा 10 साल का कार्यकाल रहा और अब जो सर्वे हुआ उसमें ग्राउंड रिपोर्ट मेरी खराब बताकर मेरी टिकट काट दी गई, अब वार्ड 7 से में निर्दलीय चुनाव वार्ड के लोगों की सहमति से ही लड़ रहा हूं, सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं होता। शर्मा ने कहा की साजिश रचकर मेरी टिकट काटी गई जिन्होंने मेरे खिलाफ साजिशें रची उनको परिणाम भुगतना पड़ेगा और 14 सितंबर को पता चलेगा वार्ड की जनता किसके साथ है।1
- निशु को राहुल गांधी ने कहा घबराने की जरूरत नहीं मैं तुम्हारे साथ हूं1
- झुंझुनू। नगर परिषद झुंझुनू के वार्ड संख्या 42 में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा प्रत्याशी संजय भार्गव ने गुरुवार को अपने वार्ड में चुनावी कार्यालय का शुभारंभ कर औपचारिक रूप से प्रचार अभियान को गति दी। कार्यालय का उद्घाटन भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विसंभर पूनिया ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्डवासी, भाजपा कार्यकर्ता और शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विसंभर पूनिया ने उपस्थित वार्डवासियों को संबोधित करते हुए संजय भार्गव के पक्ष में समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए मतदाताओं को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करना चाहिए। उन्होंने वार्डवासियों से संजय भार्गव को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों ने विसंभर पूनिया का गर्मजोशी से स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी चुनावी अभियान को लेकर उत्साह जताया। कार्यालय के उद्घाटन को भाजपा प्रत्याशी के चुनाव अभियान के महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी संजय भार्गव ने वार्डवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे चुनाव जीतने के बाद भी जनता के बीच लगातार उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड के लोगों के सुख-दुख में वे उनके साथ खड़े रहेंगे और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर प्रयास करेंगे। भार्गव ने वार्ड के विकास, नागरिक सुविधाओं में सुधार और लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को अपने अभियान का प्रमुख आधार बताया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और जनता के बीच सीधा संवाद लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है। उनका प्रयास रहेगा कि वार्डवासियों को अपनी समस्याएं रखने के लिए किसी प्रकार की परेशानी न हो और संबंधित मुद्दों को उचित स्तर पर उठाकर उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। कार्यालय उद्घाटन के बाद संजय भार्गव ने धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने शनि मंदिर, शीतला मंदिर और बालाजी मंदिर में दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे। धार्मिक स्थलों पर दर्शन के बाद प्रत्याशी ने अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। संजय भार्गव कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड के विभिन्न इलाकों में पहुंचे और घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया। उन्होंने लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की और वार्ड के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने वार्ड के बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया तथा युवाओं और अन्य मतदाताओं से भी संवाद किया। घर-घर जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने भी वार्ड की विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं को लेकर प्रत्याशी के समक्ष अपनी बातें रखीं। प्रत्याशी ने इन समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनके समाधान के लिए प्रयास करने का भरोसा दिलाया।1
- Jay Gurudev Naam Prabhu Ka Malik ke sadasya Sandesh ka Palan Jay Gurudev Mali ke bhajanon ko Jaane samjhe like share comment Jarur Karen #Jhunjhunu Sikar Churu Bikaner Barmer Jaipur #Rajasthan1
- चिड़ावा वार्ड नंबर 13 में पानी की समस्या को लेकर महिलाओं का आक्रोश, सुनीता भूकर के जन सम्मेलन में उठी आवाज चिड़ावा वार्ड नंबर 13 में पानी की समस्या को लेकर महिलाओं का आक्रोश, सुनीता भूकर के जन सम्मेलन में उठी आवाज चिड़ावा। नगर पालिका चुनाव के बीच वार्ड नंबर 13 में पेयजल समस्या को लेकर महिलाओं का आक्रोश सामने आया। सुनीता भूकर के जन सम्मेलन के दौरान महिलाओं ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं और सुरेश भूकर व सुनीता भूकर से वार्ड में पानी की समस्या का समाधान करवाने की अपील की। महिलाओं ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से उनके घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंचा है। उनका आरोप है कि कई बार समस्या को लेकर नगर पालिका के चक्कर लगाए गए, लेकिन उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। महिलाओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि “पिछले पांच साल में हमारे घर पानी की एक बूंद तक नहीं आई। हमारी समस्या को कोई समझने वाला नहीं है।” उन्होंने जनप्रतिनिधियों से वार्ड की पेयजल व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करवाने की मांग की। जन सम्मेलन में महिलाओं ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस बार उनकी मूलभूत समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा और वार्ड में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।1
- वार्ड 23 में कांग्रेस का घर-घर अभियान, सुरेश शर्मा के समर्थन में विधायक अनिल शर्मा ने मांगा समर्थन चूरू नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड 23 में कांग्रेस ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी इंजीनियर सुरेश शर्मा के समर्थन में सरदारशहर विधायक अनिल शर्मा ने गुरुवार को वार्ड में घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से सीधा संवाद किया और मतदान की अपील की।1