Shuru
Apke Nagar Ki App…
विडियो देखें-हिमाचंल बीजेपी सांसद कंगना रनौत मंडी का हाल. आँण दे आँण दे, यहां पर पिकअप चालक रिस्क पर पाइप के ऊपर से पिंकअप को एक छोर से दूसरे छोर पर ले जाता है नीचे गहरी खाई है हालांकि कोई हादसा नहीं हुआ है पर आमजन मानस की आवाजाही को देखते हुए वहां पर एक पुल का शीघ्र निमार्ण करना अतिआवश्यक है वरना ऐसे में कोई बड़ा हादसा हो सकता है
नवीन चन्द्र आर्य
विडियो देखें-हिमाचंल बीजेपी सांसद कंगना रनौत मंडी का हाल. आँण दे आँण दे, यहां पर पिकअप चालक रिस्क पर पाइप के ऊपर से पिंकअप को एक छोर से दूसरे छोर पर ले जाता है नीचे गहरी खाई है हालांकि कोई हादसा नहीं हुआ है पर आमजन मानस की आवाजाही को देखते हुए वहां पर एक पुल का शीघ्र निमार्ण करना अतिआवश्यक है वरना ऐसे में कोई बड़ा हादसा हो सकता है
More news from Uttarakhand and nearby areas
- नैनीताल की सुंदरता अद्भुत है, इसका हर दिन मस्त है तो सांझ मदहोश करने वाली होती है। अब ठंड कम होने लगी है और वसंत की बहार की मस्ती छाने लगी है।1
- अल्मोड़ा। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की बाजार कीमत लगभग 4.82 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर कोतवाली अल्मोड़ा और एसओजी की संयुक्त टीम ने गुरुवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय और एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील धानिक के नेतृत्व में पुलिस टीम बेस तिराहे के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल संख्या यूके04-एपी-5711 में सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गौरव बिष्ट उर्फ डांसर के पास से 8.66 ग्राम तथा सौरभ भंडारी के पास से 7.42 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। कुल बरामद स्मैक का वजन 16.08 ग्राम पाया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया। तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में गौरव बिष्ट उर्फ डांसर (25) पुत्र बलवंत सिंह निवासी सरकार की आली, खोल्टा अल्मोड़ा तथा सौरभ भंडारी (22) पुत्र गणेश भंडारी निवासी न्यू इंद्रा कॉलोनी खत्याड़ी अल्मोड़ा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गौरव बिष्ट के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस अधिनियम के तहत पहले भी दो मुकदमे दर्ज हैं। यहाँ टीम में उपनिरीक्षक आनंद बल्लभ कश्मीरा (प्रभारी चौकी धारानौला), कांस्टेबल राजेश भट्ट और कांस्टेबल गणेश दत्त पांडे शामिल रहे।1
- बिलासपुर में किसानों ने गांव में संचालित गौशाला से गौवंश और सामान चोरी का आरोप लगाया है।यह आरोप कथित तौर पर सेक्रेटरी पर साठ-गांठ कर कुछ ग्रामीणों पर लगाया गया है।मामले को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।भारतीय किसान यूनियन-टिकैत के जिला प्रवक्ता नृपजीत सिंह किसानों के एक शिष्टमंडल के साथ शनिवार की दोपहर स्थानीय तहसील के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचें और वहां मौजूद तहसीलदार शिवकुमार शर्मा से मिलें और उन्हें अपना प्रार्थना पत्र सौंप बताया कि उनके गांव चौकोनी में पिछले दस सालों से एक गौशाला ग्राम प्रधान व सरकार के सहयोग से संचालित की जा रही थी।जिसमें 40-45 गौवंश थें साथ ही पेयजल,चारा,पंखा,कैमरे आदि की सुविधाएं थी।आरोप है कि गांव के सेकेट्री ने कुछ लोगों से साठ-गांठ करने के बाद वहां से गौवंश गायब है साथ ही सामान भी। उन्होंने मामले की गहनता से जांच कर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाने की मांग की है।इस मौकें पर अंतराम यादव,गुरचरण सिंह, सुरेन्द्र सिंह रंधावा,प्यारा सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।इस पर तहसीलदार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था,वह जांच करा रहे हैं, जांच के उपरांत ही संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।3
- पिथौरागढ़ : गुरना मंदिर के पास अचानक क्या हुआ ऐसा1
- Post by BREAKING RV NEWS , Vimal Singh1
- उत्तराखंड के पौड़ी जिले के बीरोंखाल विकास खण्ड की एक रा. प्रा. वि. में चलाया गया स्वच्छता अभियान। जिसमे अभिभावकों ने बढ़चढ़ कर अपना योगदान दिया। स्वच्छता अभियान में अध्यापकों का पूर्ण सहयोग मिला।1
- Post by नवीन चन्द्र आर्य1
- नैनीताल । दिल्ली से नैनीताल घूमने आ रही एक युवती के साथ गत रात्रि एक टैक्सी चालक द्वारा बल्दियाखान के निकट दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया । युवती के विरोध करने पर आरोपी टैक्सी चालक युवती का सामान व मोबाइल लेकर फरार हो गया । डरी सहमी युवती ने पूरी रात जंगल के बीच सड़क के नीचे कलमठ में बिताई । इस घटना की ग्राम प्रधान बेलुवाखान डॉ. बबिता मनराल की सूचना पर सुबह ही तल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को संरक्षण देकर उससे आवश्यक जानकारी जुटाई और दोपहर में युवती का बी डी पांडे अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया । युवती के परिजनों को दिल्ली सूचना दे दी गई है । साथ ही टैक्सी चालक के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है । पुलिस ने आरोपी टैक्सी चालक की पहचान कर ली है । तल्लीताल थाने से प्राप्त सूचना के अनुसार दिल्ली की एक युवती जिसकी उम्र करीब 31 साल है वह रात्रि में काठगोदाम से एक सफेद रंग की मारुति वैगनआर टैक्सी कार में सवार होकर नैनीताल को निकली। लेकिन रास्ते में बल्दियाखान के पास टैक्सी चालक ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया और मारपीट की । आरोपी टैक्सी चालक लड़की का सामान लेकर फरार हो गया। युवती ने किसी तरह जंगल की ओर भागकर अपनी जान बचाने में सफल रही। आज सुबह, युवती आड़ूखान से बल्दियाखान तक पैदल पहुंची । जिसकी सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान डा० बबीता मनराल की मदद से पुलिस को सूचित किया गया एवं घटना स्थल पर तल्लीताल की महिला उप निरीक्षक बबीता और अन्य पुलिस कर्मियों ने अपने संरक्षण में ले लिया । साथ ही युवती के परिजनों को सूचित किया गया । पुलिस ने आरोपी 39 वर्षीय टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया है । जो हल्द्वानी के फतेहपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है । इस घटना से लोगों में भारी रोष है । जिस स्थान पर युवती ने सड़क के नीचे कलमठ में रात बिताई है उस जगह पर लगातार जंगली जानवरों व गुलदार का लम्बे समय से आवाजाही देखी गई है । घटना की वीभत्सता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि आरोपी टैक्सी चालक युवती के चप्पल भी ले गया । युवती के पांव में चप्पल भी नहीं है ।1
- उत्तराखंड : इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर प्यार, फिर बात बंद |1