पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से की 4.82 लाख की स्मैक बरामद अल्मोड़ा। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की बाजार कीमत लगभग 4.82 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर कोतवाली अल्मोड़ा और एसओजी की संयुक्त टीम ने गुरुवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय और एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील धानिक के नेतृत्व में पुलिस टीम बेस तिराहे के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल संख्या यूके04-एपी-5711 में सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गौरव बिष्ट उर्फ डांसर के पास से 8.66 ग्राम तथा सौरभ भंडारी के पास से 7.42 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। कुल बरामद स्मैक का वजन 16.08 ग्राम पाया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया। तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में गौरव बिष्ट उर्फ डांसर (25) पुत्र बलवंत सिंह निवासी सरकार की आली, खोल्टा अल्मोड़ा तथा सौरभ भंडारी (22) पुत्र गणेश भंडारी निवासी न्यू इंद्रा कॉलोनी खत्याड़ी अल्मोड़ा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गौरव बिष्ट के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस अधिनियम के तहत पहले भी दो मुकदमे दर्ज हैं। यहाँ टीम में उपनिरीक्षक आनंद बल्लभ कश्मीरा (प्रभारी चौकी धारानौला), कांस्टेबल राजेश भट्ट और कांस्टेबल गणेश दत्त पांडे शामिल रहे।

- दीवानराम, नैनीताल उत्तराखंडओखलकांडा, नैनीताल, उत्तराखंड🙏22 hrs ago
- Post by नवीन चन्द्र आर्य1
- नैनीताल की सुंदरता अद्भुत है, इसका हर दिन मस्त है तो सांझ मदहोश करने वाली होती है। अब ठंड कम होने लगी है और वसंत की बहार की मस्ती छाने लगी है।1
- पिथौरागढ़ : गुरना मंदिर के पास अचानक क्या हुआ ऐसा1
- Post by पवन नेगी2
- हाथरस राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धबरैय्या धरना स्थल से लापता, प्रशासन में हड़कंप । UGC और एससी/एसटी एक्ट व 8 जनवरी को निकलने वाली सनातन पदयात्रा को रोके जाने के विरोध में पिछले 28 दिन से बैठे थे धरने पर कंचन नगर स्थित अपने घर के बाहर ही बैठे थे धरने पर परिजनों ने बताया बीती रात आए थे कुछ साधु संत व अन्य लोग तभी चले गए धरना स्थल से पंकज धबरैय्या, ख़ाली धरना स्थल पर पुलिस फोर्स की बढ़ी गहमागहमी।1
- बिलासपुर में राष्ट्रीय गरीब कल्याण संघ के तत्वावधान में शुक्रवार की शाम फाजलपुर रोड स्थित केन्द्र कार्यालय पर रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया।इस भव्य आयोजन में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक प्रेम नरेश वाल्मीकि विशेष रूप से उपस्थित रहे।संगठन के पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर और रोज़ा इफ्तार के लिए आमंत्रित किया गया था।इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि यह पवित्र माह हमें गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करने का अवसर प्रदान करता है।रोज़ा इफ्तार पार्टी में अनेकों प्रकार के व्यंजन जैसे कि खजूर, अनेकों प्रकार के फल,और अन्य पारंपरिक व्यंजन शामिल थे।सभी उपस्थित लोगों ने इन व्यंजनों का आनंद लिया और एक-दूसरे के साथ मिलकर रोज़ा इफ्तार किया।प्रेम नरेश वाल्मीकि ने कहा कि राष्ट्रीय गरीब कल्याण संघ का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना और उनकी सेवा करना है।उन्होंने कहा कि यह संगठन गरीबों और जरूरतमंदों के लिए हमेशा खड़ा रहेगा और उनकी सेवा करने का प्रयास करेगा।संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल राज ने कहा कि यह आयोजन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमें एक साथ आने और एक-दूसरे के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है और हम इसके लिए हमेशा काम करते रहेंगे। इस अवसर पर, संस्थापक अध्यक्ष प्रेम नरेश वाल्मीकि,राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार विक्की राज एडवोकेट,प्रदेश अध्यक्ष अनिल राज,प्रदेश महासचिव नवीन कुमार सोनू,प्रदेश मिडिया प्रभारी अमन कुमार,नगर प्रभारी लक्ष्मण राठौर,ई रिक्शा यूनियन नगर अध्यक्ष अमानत माहीगीर,संघ अध्यक्ष बब्लू अन्सारी,महामंत्री संजय शर्मा, नगर सचिव शहजादे,अली एहमद,सन्जू सागर,शाहीद ख़ान,खालिद,आसिम, पम्मी,अकरम,नईम,राजू नरेश वाल्मीकि सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।2
- Post by नवीन चन्द्र आर्य1
- नैनीताल । दिल्ली से नैनीताल घूमने आ रही एक युवती के साथ गत रात्रि एक टैक्सी चालक द्वारा बल्दियाखान के निकट दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया । युवती के विरोध करने पर आरोपी टैक्सी चालक युवती का सामान व मोबाइल लेकर फरार हो गया । डरी सहमी युवती ने पूरी रात जंगल के बीच सड़क के नीचे कलमठ में बिताई । इस घटना की ग्राम प्रधान बेलुवाखान डॉ. बबिता मनराल की सूचना पर सुबह ही तल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को संरक्षण देकर उससे आवश्यक जानकारी जुटाई और दोपहर में युवती का बी डी पांडे अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया । युवती के परिजनों को दिल्ली सूचना दे दी गई है । साथ ही टैक्सी चालक के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है । पुलिस ने आरोपी टैक्सी चालक की पहचान कर ली है । तल्लीताल थाने से प्राप्त सूचना के अनुसार दिल्ली की एक युवती जिसकी उम्र करीब 31 साल है वह रात्रि में काठगोदाम से एक सफेद रंग की मारुति वैगनआर टैक्सी कार में सवार होकर नैनीताल को निकली। लेकिन रास्ते में बल्दियाखान के पास टैक्सी चालक ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया और मारपीट की । आरोपी टैक्सी चालक लड़की का सामान लेकर फरार हो गया। युवती ने किसी तरह जंगल की ओर भागकर अपनी जान बचाने में सफल रही। आज सुबह, युवती आड़ूखान से बल्दियाखान तक पैदल पहुंची । जिसकी सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान डा० बबीता मनराल की मदद से पुलिस को सूचित किया गया एवं घटना स्थल पर तल्लीताल की महिला उप निरीक्षक बबीता और अन्य पुलिस कर्मियों ने अपने संरक्षण में ले लिया । साथ ही युवती के परिजनों को सूचित किया गया । पुलिस ने आरोपी 39 वर्षीय टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया है । जो हल्द्वानी के फतेहपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है । इस घटना से लोगों में भारी रोष है । जिस स्थान पर युवती ने सड़क के नीचे कलमठ में रात बिताई है उस जगह पर लगातार जंगली जानवरों व गुलदार का लम्बे समय से आवाजाही देखी गई है । घटना की वीभत्सता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि आरोपी टैक्सी चालक युवती के चप्पल भी ले गया । युवती के पांव में चप्पल भी नहीं है ।1
- उत्तराखंड : इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर प्यार, फिर बात बंद |1