Shuru
Apke Nagar Ki App…
औरैया में सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि इसे 'काला दिवस' के रूप में याद किया जाएगा।
कुमार सुनील
औरैया में सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि इसे 'काला दिवस' के रूप में याद किया जाएगा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- औरैया में सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि इसे 'काला दिवस' के रूप में याद किया जाएगा।1
- इटावा के भरथना स्थित ऊसराहार पुलिस ने खाद-बीज कारोबारी विकास शाक्य के साथ हुई लूट की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। बदमाशों ने बीज की गुणवत्ता का बहाना बनाकर कारोबारी को खेत पर बुलाया था, जिसके बाद उनके साथ मारपीट कर मोबाइल और अंगूठी लूट ली गई। पीड़ित कारोबारी की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की और 100% लूटा गया सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में शामिल तीनों आरोपियों—पंकज उर्फ अभिषेक पुत्र सर्वेश कुमार, ट्विंकल उर्फ अनुराग पुत्र सर्वेश कुमार तथा टिंकू पुत्र चरण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। ये तीनों आरोपी नगला जलाल थाना ऊसराहार के निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय कारागार इटावा भेज दिया गया है। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं एसपी देहात श्रीशचंद के निर्देशन तथा नवागत थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में ऊसराहार पुलिस को यह सफलता मिली है। इस बड़ी कार्रवाई के साथ इटावा पुलिस ने अपराधियों को साफ संदेश दिया है कि अपराध करने पर सलाखों के पीछे जाना तय है।1
- छात्र हित संगठन के बैनर तले और संगठन के अध्यक्ष गौरव मिश्रा के नेतृत्व में छात्रों पर पुलिस द्वारा की गई बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन निकाला गया। दिल्ली में छात्रों के साथ हुई मारपीट और पुलिस लाठीचार्ज की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए गौरव मिश्रा ने इसे बेहद निंदनीय करार दिया। इस दौरान छात्र हित संगठन के अध्यक्ष गौरव मिश्रा ने दिल्ली में छात्रों पर हुए इस अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।1
- औरैया जिले के दिबियापुर में विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता ने बड़ी जानकारी साझा करते हुए लोगों से अपील की है।1
- उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में शहीद पार्क से सुभाष चौक तक एक विशाल शांति मार्च निकाला गया। यह प्रदर्शन दिल्ली में छात्रों के समर्थन में चल रहे अनशन के पक्ष में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र, युवा और सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में "RIP DEMOCRACY" लिखी तख्तियां लेकर छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। शांति मार्च के मौके का पूरा माहौल, प्रदर्शनकारियों की मांगें और तस्वीरें 'कानून की नजर 24' पर औरैया ब्यूरो के पत्रकार कार्तिकेय सोनी द्वारा रिपोर्ट की गई हैं।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में औरैया में गुरुवार को छात्र हित संगठन के बैनर तले छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया। संगठन के संरक्षक गौरव मिश्रा के नेतृत्व में छात्रों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर शहीद पार्क से सुभाष चौराहे तक शांतिमार्च निकाला और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया, जिसमें कई छात्र-छात्राएं घायल हो गए। विरोध के दौरान छात्रों ने "शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो" और "छात्र हितों का हनन हुआ तो खून बहेगा सड़कों पर" जैसे नारे लगाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। संरक्षक गौरव मिश्रा ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन और अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेगा। इस प्रदर्शन के दौरान अनिकेत शुक्ला, अक्षत दुबे, अंशुल सिंह, हर्ष यादव, शिवम यादव, उज्ज्वल शुक्ला, प्रशांत तिवारी, आदित्य वर्मा, सूरज राजपूत और राहुल शर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे। वहीं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।1
- पंजाब में पुरुष पुलिस कर्मियों द्वारा औरतों की जबरदस्त पिटाई को लेकर भारी आक्रोश जताया गया है। आरोप है कि पंजाब पुलिस ने महिलाओं की बेरहमी से चमड़ी उधेड़ कर रख दी है और आजाद भारत में औरतों के साथ ऐसा व्यवहार पहले कभी नहीं देखा गया। इस घटना की तुलना करते हुए कहा गया है कि इतनी भयानक पिटाई तो अंग्रेजों के शासनकाल में भी नहीं की गई होगी। इन पीड़ित औरतों के ज़ख्मों और घावों को भरने में समय लगेगा और उनकी यह चीखें जंतर-मंतर तक तथा चंद्रशेखर उर्फ रावण तक पहुंचेंगी। इस मामले को लेकर केजरीवाल पर सीधा हमला बोलते हुए उन्हें आजाद भारत का सबसे दोगला और मक्कार करार दिया गया है। एक तरफ केजरीवाल जंतर-मंतर पर जनता को संविधान सिखा रहे हैं और मोदी को तानाशाह हिटलर व ब्रिटिश सरकार से भी ज्यादा खतरनाक बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी पंजाब पुलिस औरतों पर अत्याचार कर रही है। तंज कसते हुए कहा गया है कि दुनिया की 800 अरब की आबादी भी केजरीवाल की मक्कारी के आगे फेल है।1