logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ, विकास भवन में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का देखा गया सजीव प्रसारण प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ के विकास भवन सभागार में स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कंपोजिट विद्यालय शिवपुर वाराणसी से आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के दौरान वाराणसी में आयोजित स्कूल चलो अभियान रैली का सजीव प्रसारण प्रदर्शित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी बच्चों को विद्यालय से जोड़ने, शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के सजीव प्रसारण का अवलोकन विधायक सदर राजेंद्र कुमार मौर्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सरोज, प्रधानाचार्य राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सराय आनादेव विंध्याचल सिंह, जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) योगेंद्र सिंह, जिला समन्वयक (सामुदायिक सहभागिता) मोहम्मद आबिद, एसआरजी चंद्रजीत, एसआरजी आशुतोष, प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र ओझा समस्त एआरपी, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। इसी क्रम में विधायक सदर राजेंद्र कुमार मौर्य द्वारा स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत विकास भवन परिसर से एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह एलईडी वैन जनपद के प्रमुख चौराहों एवं विभिन्न स्थलों पर निरंतर भ्रमण कर अभिभावकों एवं बच्चों को विद्यालय में नामांकन हेतु प्रेरित करेगी। एलईडी वैन के माध्यम से बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था एवं बाल-केंद्रित गतिविधियों के प्रति जागरूकता प्रसारित की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित हो सके। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक सदर राजेंद्र कुमार मौर्य एवं अन्य अधिकारियों ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने हेतु सामूहिक प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया। यह कार्यक्रम जनपद में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समुदाय की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ। इस अवसर पर विकास भवन सभागार में जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

13 hrs ago
user_SALMAN KHAN JOURNALIST
SALMAN KHAN JOURNALIST
Newspaper publisher प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago
d41348e8-22e2-445e-98ed-879f0aee8a89

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • थाना अन्तू क्षेत्रातंर्गत ग्राम डुहिया के पास 01 व्यक्ति को गोली लगने से उसकी मृत्यु होने पर स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल ने क्या कहा देखें।
    1
    थाना अन्तू क्षेत्रातंर्गत ग्राम डुहिया के पास 01 व्यक्ति को गोली लगने से उसकी मृत्यु होने पर स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल ने क्या कहा देखें।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • प्रतापगढ़। दर्शन करने जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, रास्ते में घात लगाए बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुरानी रंजिश में गोली मारने की जताई आशंका, सूचना पर एसपी दीपक भूकर घटनास्थल पहुंचे, फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।पुलिस अंतू थाना के रेबी रजानीपुर गांव का मामला
    1
    प्रतापगढ़।
दर्शन करने जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या,
रास्ते में घात लगाए बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम,
घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
पुरानी रंजिश में गोली मारने की जताई आशंका,
सूचना पर एसपी दीपक भूकर घटनास्थल पहुंचे,
फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।पुलिस
अंतू थाना के रेबी रजानीपुर गांव का मामला
    user_अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
    अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
    Journalist प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by Krishnaabhan singh
    1
    Post by Krishnaabhan singh
    user_Krishnaabhan singh
    Krishnaabhan singh
    पत्रकार रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • दर्शन करने जा रहे युवक की बाइक रोक कर बदमाशों ने युवक को मारी गोली, युवक की हुई मौत, घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे एसपी दीपक भूकर । अंतू थाना क्षेत्र के महमदापुर के डूहीया निवासी पंकज शुक्ला बाईक से शाम के समय अन्य दो साथियों संग चंडिका देवी धाम दर्शन करने जा रहा था।‌जैसे ही रैबी रजानीपुर स्थित सुनसान जगह पर बाईक पर आए हमलावरों ने बाईक रोक युवक को मारी गोली। गोली लगने से पंकज शुक्ला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी दीपक भूकर, एडिशनल एसपी शैलेन्द्र लाल, सीओ सिटी प्रशांत हुड्डा समेत भारी पुलिस मौजूद , पुलिस अधीक्षक ने घटना को लेकर जानकारी लेते हुए मातहतों को दिए आरोपियों पर कार्यवाही के निर्देश दिया।
    1
    दर्शन करने जा रहे युवक की बाइक रोक कर बदमाशों ने युवक को मारी गोली, युवक की हुई मौत, घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे एसपी दीपक भूकर ।
अंतू थाना क्षेत्र के महमदापुर के डूहीया निवासी पंकज शुक्ला  बाईक से शाम के समय अन्य दो साथियों संग चंडिका देवी धाम दर्शन करने जा रहा था।‌जैसे ही
रैबी रजानीपुर स्थित सुनसान जगह पर बाईक पर आए हमलावरों ने बाईक रोक युवक को मारी गोली।
गोली लगने से पंकज शुक्ला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर  एसपी दीपक भूकर, एडिशनल एसपी शैलेन्द्र लाल, सीओ सिटी प्रशांत हुड्डा समेत भारी पुलिस मौजूद ,
पुलिस अधीक्षक ने घटना को लेकर जानकारी लेते हुए मातहतों को दिए आरोपियों पर कार्यवाही के निर्देश दिया।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रायबरेली जिले के सिंचाई विभाग में एक अवर अभियंता पर पेड़ बेचने के गंभीर आरोप लगे हैं। इन आरोपों के बाद रविवार को चार सदस्यीय जांच टीम ने ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र स्थित मनीरामपुर शारदा सहायक नहर कार्यालय का निरीक्षण किया। यह मामला अवर अभियंता मिथुन कुमार से जुड़ा है। जिन्होंने मानकों के इतर कथित तौर पर पेड़ों की नीलामी करवा दी। शारदा सहायक नहर कार्यालय में तैनात सींचपाल संतोष मिश्रा ने बताया कि यहां 82 यूकेलिप्टस के पेड़ थे, जिनकी उम्र 50 साल से अधिक थी। विभाग ने केवल 20 पेड़ों को काटने का आदेश दिया था। आरोप है कि अवर अभियंता ने एक ठेकेदार से सांठगांठ कर सभी 82 पेड़ कटवा दिए, जिनकी अनुमानित कीमत 35 से 40 लाख रुपये है। जांच टीम में एसडीओ नमन कुमार मिश्रा (अध्यक्ष), डीआरओ अखिलेश कुमार पाण्डेय, अवर अभियंता आदर्श कुमार सिंह और धर्मेंद्र कुमार शामिल थे। टीम ने मौके पर पहुंचकर 82 पेड़ों की निशानदेही की और गहनता से जांच की। जांच टीम के अध्यक्ष एसडीओ नमन कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्हें अवैध रूप से पेड़ काटे जाने की शिकायत मिली थी। उन्होंने कहा कि संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण किया है और इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। एसडीओ मिश्रा ने आगे बताया कि मौके पर पहले से पड़ी नंबरिंग के अनुसार लगभग 75 पेड़ थे, लेकिन निरीक्षण के दौरान एक भी पेड़ नहीं मिला। जड़ों को छिपाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में मिट्टी फैली हुई है और कुछ जड़ें सख्त मिट्टी के नीचे मिल सकती हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले में आगे की प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। वहीं जिलेदार कृष्ण कुमार के बयान की बात की जाए तो उनका कहना है कि कुल 82 पेड़ो के कटान की शिकायत उच्चाधिकारियों से गई है। जिसमें मौके पर खड़े 20 पेड़ो की नंबरिंग नहीं थी। नंबरिंग करते समय 20 पेड़ काफी पतले थे इसलिए उसकी नंबरिंग नहीं की गई। जबकि 82 पेड़ो की नंबरिंग की गई है। उन्हीं के काटने की शिकायत की गई है।
    1
    रायबरेली जिले के सिंचाई विभाग में एक अवर अभियंता पर पेड़ बेचने के गंभीर आरोप लगे हैं। इन आरोपों के बाद रविवार को चार सदस्यीय जांच टीम ने ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र स्थित मनीरामपुर शारदा सहायक नहर कार्यालय का निरीक्षण किया। यह मामला अवर अभियंता मिथुन कुमार से जुड़ा है। जिन्होंने मानकों के इतर कथित तौर पर पेड़ों की नीलामी करवा दी। 
शारदा सहायक नहर कार्यालय में तैनात सींचपाल संतोष मिश्रा ने बताया कि यहां 82 यूकेलिप्टस के पेड़ थे, जिनकी उम्र 50 साल से अधिक थी। विभाग ने केवल 20 पेड़ों को काटने का आदेश दिया था। आरोप है कि अवर अभियंता ने एक ठेकेदार से सांठगांठ कर सभी 82 पेड़ कटवा दिए, जिनकी अनुमानित कीमत 35 से 40 लाख रुपये है।
जांच टीम में एसडीओ नमन कुमार मिश्रा (अध्यक्ष), डीआरओ अखिलेश कुमार पाण्डेय, अवर अभियंता आदर्श कुमार सिंह और धर्मेंद्र कुमार शामिल थे। टीम ने मौके पर पहुंचकर 82 पेड़ों की निशानदेही की और गहनता से जांच की।
जांच टीम के अध्यक्ष एसडीओ नमन कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्हें अवैध रूप से पेड़ काटे जाने की शिकायत मिली थी। उन्होंने कहा कि संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण किया है और इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
एसडीओ मिश्रा ने आगे बताया कि मौके पर पहले से पड़ी नंबरिंग के अनुसार लगभग 75 पेड़ थे, लेकिन निरीक्षण के दौरान एक भी पेड़ नहीं मिला। जड़ों को छिपाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में मिट्टी फैली हुई है और कुछ जड़ें सख्त मिट्टी के नीचे मिल सकती हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले में आगे की प्रक्रिया का पालन किया जाएगा।
वहीं जिलेदार कृष्ण कुमार के बयान की बात की जाए तो उनका कहना है कि कुल 82 पेड़ो के कटान की शिकायत उच्चाधिकारियों से गई है। जिसमें मौके पर खड़े 20 पेड़ो की नंबरिंग नहीं थी। नंबरिंग करते समय 20 पेड़ काफी पतले थे इसलिए उसकी नंबरिंग नहीं की गई। जबकि 82 पेड़ो की नंबरिंग की गई है। उन्हीं के काटने की शिकायत की गई है।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    1
    Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    user_अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • लोकेशन// पखांजूर छत्तीसगढ़ रिपोर्टर//अभिजीत अधिकारी आकाशीय बिजली गिरने से 45 वर्षीय युवक की मौत। अचानक मौसम परिवर्तन के साथ तेज हवा और बिजली चमकने के दौरान हुआ हादसा। सुभाष नगर पीव्ही-12 का निवासी बताया जा रहा है मृतक। मृतक आशुतोष विश्वास सुबह मक्का खेत में पानी देने गए थे। इसी दौरान गिरी बिजली, मौके पर ही हुई मौत। मामले को संज्ञान में लेकर पखांजूर पुलिस जांच में जुटी।
    1
    लोकेशन// पखांजूर छत्तीसगढ़ 
रिपोर्टर//अभिजीत अधिकारी 
आकाशीय बिजली गिरने से 45 वर्षीय युवक की मौत।
अचानक मौसम परिवर्तन के साथ तेज हवा और बिजली चमकने के दौरान हुआ हादसा।
सुभाष नगर पीव्ही-12 का निवासी बताया जा रहा है मृतक।
मृतक आशुतोष विश्वास सुबह मक्का खेत में पानी देने गए थे।
इसी दौरान गिरी बिजली, मौके पर ही हुई मौत।
मामले को संज्ञान में लेकर पखांजूर पुलिस जांच में जुटी।
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • एक दुकानदार को शक हुआ। उसने पुलिस बुला ली। 7 नकली IT अफसर पकड़े गए।* अनिल कुमार सदानंद प्रसाद प्रमोद कुमार रवि पटेल देवा पटेल संकेत गुप्ता सुशीला गुप्ता
    1
    एक दुकानदार को शक हुआ। उसने पुलिस बुला ली। 7 नकली IT अफसर पकड़े गए।*
अनिल कुमार
सदानंद प्रसाद
प्रमोद कुमार
रवि पटेल
देवा पटेल
संकेत गुप्ता
सुशीला गुप्ता
    user_Dharmendra Mishra
    Dharmendra Mishra
    Electronic Store पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Afzal pathan patrakaar
    1
    Post by Afzal pathan patrakaar
    user_Afzal pathan patrakaar
    Afzal pathan patrakaar
    Voice of people फूलपुर, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.