logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायबरेली जिले के सिंचाई विभाग में एक अवर अभियंता पर पेड़ बेचने के गंभीर आरोप लगे हैं। इन आरोपों के बाद रविवार को चार सदस्यीय जांच टीम ने ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र स्थित मनीरामपुर शारदा सहायक नहर कार्यालय का किया निरीक्षण रिपोर्ट सागर तिवारी रायबरेली जिले के सिंचाई विभाग में एक अवर अभियंता पर पेड़ बेचने के गंभीर आरोप लगे हैं। इन आरोपों के बाद रविवार को चार सदस्यीय जांच टीम ने ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र स्थित मनीरामपुर शारदा सहायक नहर कार्यालय का निरीक्षण किया। यह मामला अवर अभियंता मिथुन कुमार से जुड़ा है। जिन्होंने मानकों के इतर कथित तौर पर पेड़ों की नीलामी करवा दी। शारदा सहायक नहर कार्यालय में तैनात सींचपाल संतोष मिश्रा ने बताया कि यहां 82 यूकेलिप्टस के पेड़ थे, जिनकी उम्र 50 साल से अधिक थी। विभाग ने केवल 20 पेड़ों को काटने का आदेश दिया था। आरोप है कि अवर अभियंता ने एक ठेकेदार से सांठगांठ कर सभी 82 पेड़ कटवा दिए, जिनकी अनुमानित कीमत 35 से 40 लाख रुपये है। जांच टीम में एसडीओ नमन कुमार मिश्रा (अध्यक्ष), डीआरओ अखिलेश कुमार पाण्डेय, अवर अभियंता आदर्श कुमार सिंह और धर्मेंद्र कुमार शामिल थे। टीम ने मौके पर पहुंचकर 82 पेड़ों की निशानदेही की और गहनता से जांच की। जांच टीम के अध्यक्ष एसडीओ नमन कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्हें अवैध रूप से पेड़ काटे जाने की शिकायत मिली थी। उन्होंने कहा कि संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण किया है और इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। एसडीओ मिश्रा ने आगे बताया कि मौके पर पहले से पड़ी नंबरिंग के अनुसार लगभग 75 पेड़ थे, लेकिन निरीक्षण के दौरान एक भी पेड़ नहीं मिला। जड़ों को छिपाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में मिट्टी फैली हुई है और कुछ जड़ें सख्त मिट्टी के नीचे मिल सकती हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले में आगे की प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। वहीं जिलेदार कृष्ण कुमार के बयान की बात की जाए तो उनका कहना है कि कुल 82 पेड़ो के कटान की शिकायत उच्चाधिकारियों से गई है। जिसमें मौके पर खड़े 20 पेड़ो की नंबरिंग नहीं थी। नंबरिंग करते समय 20 पेड़ काफी पतले थे इसलिए उसकी नंबरिंग नहीं की गई। जबकि 82 पेड़ो की नंबरिंग की गई है। उन्हीं के काटने की शिकायत की गई है।

1 day ago
user_Harinarayan Tiwari
Harinarayan Tiwari
Court reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    1
    Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    40 min ago
  • Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    1
    Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    user_प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। थाना क्षेत्र के लाला खेड़ा मजरे माधवपुर गांव में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर पति-पत्नी गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों की पहचान छेदीलाल (55 वर्ष) और उनकी पत्नी मालती देवी (50 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मालती देवी रसोई में खाना बना रही थीं, तभी अचानक गैस सिलेंडर से आग भड़क उठी और देखते ही देखते दोनों इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक, दोनों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय स्तर पर जांच की जा रही है।
    1
    रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। थाना क्षेत्र के लाला खेड़ा मजरे माधवपुर गांव में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर पति-पत्नी गंभीर रूप से झुलस गए।
घायलों की पहचान छेदीलाल (55 वर्ष) और उनकी पत्नी मालती देवी (50 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मालती देवी रसोई में खाना बना रही थीं, तभी अचानक गैस सिलेंडर से आग भड़क उठी और देखते ही देखते दोनों इसकी चपेट में आ गए।
घटना के बाद परिजनों ने तत्काल दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक, दोनों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय स्तर पर जांच की जा रही है।
    user_Balvant singh Press
    Balvant singh Press
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन सभागार में आज दिशा की बैठक का आयोजन। नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली सांसद राहुल गांधी की अनुपस्थिति में अमेठी सांसद केएल शर्मा आज दिशा की बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। डीएम हर्षिता माथुर और एसपी रवि कुमार एवं राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह सहित जिले के सभी जन प्रतिनिधि मौजूद।
    1
    उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन सभागार में आज दिशा की बैठक का आयोजन। नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली सांसद राहुल गांधी की अनुपस्थिति में अमेठी सांसद केएल शर्मा आज दिशा की बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। डीएम हर्षिता माथुर और एसपी रवि कुमार एवं राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह सहित जिले के सभी जन प्रतिनिधि मौजूद।
    user_पवन कुमार गुप्ता
    पवन कुमार गुप्ता
    Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • Post by INDRESH KUMAR
    2
    Post by INDRESH KUMAR
    user_INDRESH KUMAR
    INDRESH KUMAR
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने तहसील सदर के ब्लाक सण्ड़वा चन्द्रिका अन्तर्गत ग्राम पंचायत भदौसी में कृषक हौसला प्रसाद के गेहूॅ की फसल के उत्पादन व उत्पादकता को जानने को लेकर क्रॉप कटिंग करायी। इस दौरान जिलाधिकारी ने कृषक के खेत मेंं पहुॅचकर स्वयं धान की कटाई भी की।
    1
    जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने  तहसील सदर के ब्लाक सण्ड़वा चन्द्रिका अन्तर्गत ग्राम पंचायत भदौसी में कृषक हौसला प्रसाद के गेहूॅ की फसल के उत्पादन व उत्पादकता को जानने को लेकर क्रॉप कटिंग करायी। इस दौरान जिलाधिकारी ने कृषक के खेत मेंं पहुॅचकर स्वयं धान की कटाई भी की।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    1
    Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    user_प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    1
    Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रायबरेली में जिला विकास एवं समन्वय समिति (दिशा) की बैठक के बाद राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई। बैठक की अध्यक्षता अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा गलत रिपोर्ट पेश करने का मामला सामने आया, जिस पर विभाग को माफी मांगनी पड़ी। साथ ही मनरेगा में मैटेरियल बजट न मिलने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। बीजेपी विधायकों की गैरमौजूदगी पर उन्होंने कहा कि यह किसी पार्टी विशेष की नहीं, बल्कि जनता के मुद्दों की बैठक होती है, इसलिए सभी जनप्रतिनिधियों को इसमें शामिल होना चाहिए। वहीं दूसरी ओर, दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें यह तक नहीं पता कि रेलमंत्री को पत्र लिखना चाहिए या डीआरएम को। इस बयान पर पलटवार करते हुए किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि मंत्री जी को पहले “होमवर्क करके आना चाहिए”। बैठक के दौरान रेलवे के डीआरएम ने जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्रों की रेल समस्याओं की जानकारी भी मांगी, ताकि उन्हें आगे बढ़ाया जा सके। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    1
    रायबरेली में जिला विकास एवं समन्वय समिति (दिशा) की बैठक के बाद राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई।
बैठक की अध्यक्षता अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा गलत रिपोर्ट पेश करने का मामला सामने आया, जिस पर विभाग को माफी मांगनी पड़ी। साथ ही मनरेगा में मैटेरियल बजट न मिलने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।
बीजेपी विधायकों की गैरमौजूदगी पर उन्होंने कहा कि यह किसी पार्टी विशेष की नहीं, बल्कि जनता के मुद्दों की बैठक होती है, इसलिए सभी जनप्रतिनिधियों को इसमें शामिल होना चाहिए।
वहीं दूसरी ओर, दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें यह तक नहीं पता कि रेलमंत्री को पत्र लिखना चाहिए या डीआरएम को।
इस बयान पर पलटवार करते हुए किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि मंत्री जी को पहले “होमवर्क करके आना चाहिए”।
बैठक के दौरान रेलवे के डीआरएम ने जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्रों की रेल समस्याओं की जानकारी भी मांगी, ताकि उन्हें आगे बढ़ाया जा सके।
स्थान -रायबरेली 
रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    user_Balvant singh Press
    Balvant singh Press
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.