रायबरेली: गैस सिलेंडर की आग से झुलसे पति-पत्नी, हालत नाजुक रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। थाना क्षेत्र के लाला खेड़ा मजरे माधवपुर गांव में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर पति-पत्नी गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों की पहचान छेदीलाल (55 वर्ष) और उनकी पत्नी मालती देवी (50 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मालती देवी रसोई में खाना बना रही थीं, तभी अचानक गैस सिलेंडर से आग भड़क उठी और देखते ही देखते दोनों इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक, दोनों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय स्तर पर जांच की जा रही है।
रायबरेली: गैस सिलेंडर की आग से झुलसे पति-पत्नी, हालत नाजुक रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। थाना क्षेत्र के लाला खेड़ा मजरे माधवपुर गांव में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर पति-पत्नी गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों की पहचान छेदीलाल (55 वर्ष) और उनकी पत्नी मालती देवी (50 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मालती देवी रसोई में खाना बना रही थीं, तभी अचानक गैस सिलेंडर से आग भड़क उठी और देखते ही देखते दोनों इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक, दोनों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय स्तर पर जांच की जा रही है।
- User6251Salon, Rae Bareli🙏6 hrs ago
- रायबरेली एआरटीओ प्रवर्तन ने चलाया सघन चेकिंग अभियान कई ट्रकों सहित चार स्कूली वाहनों को किया गया सीज विद्यालयों में बिना फिटनेस व कागज के चल रहे वाहनों पर कसा गया शिकंजा ओवरलोड ट्रकों को पड़कर किया गया सीज ओवरलोडेड वाहनों के मालिकों से वसूला गया लाखों का समन शुल्क आरटीओ प्रवर्तन उमेश कटियार के ताबड़तोड़ कार्रवाई से ओवरलोडिंग कर रहे मालिकों में मचा हड़कंप शहर के सिविल लाइन चौराहे, बरगद चौराहे सहित बछरावां व हरचंदपुर में चलाया गया चेकिंग अभियान1
- बालाजी और खाटू श्याम जी का जागरण रिफॉर्म क्लब में संपन्न हुआ रायबरेली में राम दूत बालाजी परिवार के द्वारा 17 वर्षों से चला आ रहा है या आयोजन दो दिवसी होता है या आयोजन जिसमें पहले दिन निशान यात्रा और दूसरे दिन जागरण का आयोजन किया जाता है 6 अप्रैल को जागरण का आयोजन किया गया जिसमें पकज शुक्ला गुप जागरण पार्टी कानपुर के द्वारा भजन कीर्तन किया गया जिसमें आलिया बेटू चंचल कानपुर एवं अभिनव ऐरन (सिरसा हरियाणा) मुख्य झाकी नृसिंह अवतार की थी जागरण समापन के बाद प्रातकाल 05 बजे 56 भोग प्रसाद एवं निशान का वितरण किया गया जिसमें श्री रामदूत बाला जी के मुख्य सेवादार पवन गुप्ता, साकेत चौरसिया, आशीष दीक्षित, हरिओम सोनकर, आलोक कुमार जयसवाल, भोला गुप्ता, राजेश सोनकर, नवीन सोनकर, धनश्याम गुप्ता, आकाश, हर्ष, रीतिक, सुनील सोनकर, राजू गुप्ता, जितेन्द्र गुप्ता एवं समस्त सेवादार।3
- क्या बेइज्जती के लिए बुलाया गया था?”—पीडब्ल्यूडी पर उठाए सवाल, कहा- मेरे विधानसभा में बिना मुझे बैठाए नहीं होगी पूजा खागा-नौबस्ता रोड के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब हुसैनगंज विधायक उषा मौर्या को पूजा में शामिल नहीं किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों के अनुसार, उद्घाटन से पहले चल रही पूजा में विधायक को बैठने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया, जिससे वह नाराज हो गईं और मौके पर ही उन्होंने अपनी आपत्ति दर्ज कराई। विधायक उषा मौर्या ने पीडब्ल्यूडी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब उन्हें कार्यक्रम में बुलाया गया था, तो पूजा में शामिल क्यों नहीं किया गया। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “क्या मुझे यहां बेइज्जती करने के लिए बुलाया गया था?” उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ समय के लिए असहज स्थिति बन गई और मौजूद लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई। उन्होंने आगे कहा कि यह कार्यक्रम उनके विधानसभा क्षेत्र में हो रहा है, ऐसे में उन्हें नजरअंदाज करना बिल्कुल गलत है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा, “मेरे विधानसभा में पूजा हो रही है, मैं नहीं बैठने दूंगी अगर मुझे शामिल नहीं किया जाएगा।” इस पूरे घटनाक्रम ने प्रशासनिक व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों के बीच तालमेल पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे आयोजनों में समन्वय की कमी के कारण ही इस तरह के विवाद सामने आते हैं। फिलहाल इस मामले को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का दौर जारी है।2
- हुसैनगंज1
- ऊंचाहार, रायबरेली। जनपद के ऊंचाहार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धारूपुर मजरे मिर्जापुर एहरी में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। सोमवार सुबह मामूली घरेलू विवाद को लेकर गांव के ही कुछ दबंगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में महिलाओं समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि पीड़ित पक्ष सुबह से थाने में न्याय की गुहार लगा रहा है और अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित वसील अहमद पुत्र मुंशीरजा ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि सुबह करीब 8:00 बजे गांव के ही रहने वाले अजमेर, कल्लू, रुकशाद और संतराज ने एक राय होकर उनके घर पर हमला बोल दिया। आरोप है कि दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए वशीर, उनके पिता मुंशीरजा और माता इकरारुन्निशा को लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से जमकर पीटा। गर्भवती महिला को भी नहीं बख्शा पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने घर की महिलाओं के साथ भी मारपीट की। मारपीट के दौरान घर की एक महिला, जो कि गर्भवती बताई जा रही है, उसे भी चोटें आई हैं। हमले में वशीर और उनके पिता के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल घटना के तुरंत बाद पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद में ऊंचाहार थाने पहुँचा। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पीड़ित परिवार थाने में ही बैठा है, लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई या प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। स्थानीय पुलिस की इस सुस्ती से दबंगों के हौसले और अधिक बढ़ते नजर आ रहे हैं। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।1
- Post by Vinod shriwastva1
- Post by रिपोर्टर-धर्मराज निषाद1
- रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। थाना क्षेत्र के लाला खेड़ा मजरे माधवपुर गांव में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर पति-पत्नी गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों की पहचान छेदीलाल (55 वर्ष) और उनकी पत्नी मालती देवी (50 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मालती देवी रसोई में खाना बना रही थीं, तभी अचानक गैस सिलेंडर से आग भड़क उठी और देखते ही देखते दोनों इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक, दोनों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय स्तर पर जांच की जा रही है।1