logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महाशिवरात्रि पर किया हिण्डोन के भक्तों ने शिवाड़ में अभिषेक ज्योतिर्लिंग,घुश्मेश्वर महादेव मंदिर के नाम से जाना जाता है,राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के शिवाड़ गाँव में स्थित एक अत्यंत प्राचीन और पवित्र ज्योतिर्लिंग है। मान्यता के अनुसार, यह शिव पुराण में वर्णित 12वां ज्योतिर्लिंग है, जहाँ भगवान शिव ने भक्त घुष्मा के पुत्र को पुनर्जीवित किया था। यहाँ का शिवलिंग भूगर्भ में लगभग 55 फीट नीचे स्थित है, जिसे शीशे के माध्यम से दर्शन हेतु सुलभ कराया गया है।

5 hrs ago
user_मनोज तिवाड़ी
मनोज तिवाड़ी
करौली, करौली, राजस्थान•
5 hrs ago

महाशिवरात्रि पर किया हिण्डोन के भक्तों ने शिवाड़ में अभिषेक ज्योतिर्लिंग,घुश्मेश्वर महादेव मंदिर के नाम से जाना जाता है,राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के शिवाड़ गाँव में स्थित एक अत्यंत प्राचीन और पवित्र ज्योतिर्लिंग है। मान्यता के अनुसार, यह शिव पुराण में वर्णित 12वां ज्योतिर्लिंग है, जहाँ भगवान शिव ने भक्त घुष्मा के पुत्र को पुनर्जीवित किया था। यहाँ का शिवलिंग भूगर्भ में लगभग 55 फीट नीचे स्थित है, जिसे शीशे के माध्यम से दर्शन हेतु सुलभ कराया गया है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हमीद मेवाती रहे करौली दौरे पर टोल प्लाजा पर भाजपाइयों ने किया स्वागत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद मेवाती करौली दौरे पर रहे।रास्ते में हिंडौन सड़क मार्ग पर टोल प्लाजा के पास उनका भाजपाइयों ने स्वागत किया है। भाजपा बूथ अध्यक्ष जुबेर खान ने बताया कि टोल प्लाजा के पास भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हमीद मेवाती का मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी के नेतृत्व में साफा माला पहना कर स्वागत किया गया।इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अल्लाह नूर खान, खेड़ा मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी, बूथ अध्यक्ष जुबेर खान, रमजान शेख, इलियास मिस्त्री, जगदीश चौधरी, तैयब खान सहित कई भाजपाई मौजूद रहे।
    4
    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हमीद मेवाती रहे करौली दौरे पर टोल प्लाजा पर भाजपाइयों ने किया स्वागत 
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद मेवाती करौली दौरे पर रहे।रास्ते में हिंडौन सड़क मार्ग पर टोल प्लाजा के पास उनका भाजपाइयों ने स्वागत किया है। भाजपा बूथ अध्यक्ष जुबेर खान ने बताया कि टोल प्लाजा के पास भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हमीद मेवाती का मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी के नेतृत्व में साफा माला पहना कर स्वागत किया गया।इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अल्लाह नूर खान, खेड़ा मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी, बूथ अध्यक्ष जुबेर खान, रमजान शेख, इलियास मिस्त्री, जगदीश चौधरी, तैयब खान सहित कई भाजपाई मौजूद रहे।
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    करौली, करौली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • करणपुर के डगरिया में आदिवासी मीणा पांच पटेल महापंचायत के तत्वाधान में मां पंचायत का आयोजन किया गया।महा पंचायत की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम मीणा द्वारा की गई। समाजसेवी सीएल मीणा ने रविवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि महा पंचायत में समाज सुधार को लेकर विचार विमर्श किया गया। समाज के प्रतिष्ठ व्यक्तियों ने समाज में फैल रही कुरुतियो पर रोक लगाने पर जोर दिया।इस दौरान मीणा समाज के कई लोग मौजूद रहे।
    1
    करणपुर के डगरिया में आदिवासी मीणा पांच पटेल महापंचायत के तत्वाधान में मां पंचायत का आयोजन किया गया।महा पंचायत की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम मीणा द्वारा की गई। समाजसेवी सीएल मीणा ने रविवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि महा पंचायत में समाज सुधार को लेकर विचार विमर्श किया गया। समाज के प्रतिष्ठ व्यक्तियों ने समाज में फैल रही कुरुतियो पर 
रोक लगाने पर जोर दिया।इस दौरान मीणा समाज के कई लोग मौजूद रहे।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • गढ़मोरा थाना क्षेत्र में दबंगों का तांडव माता-पिता व भाई को लहूलुहान करने व बहन की अस्मत लूटने का प्रयास, पुलिस ने पीडितों के दर्ज किए पर्चा बयान *करौली जिले के उपखंड नादौती के गढ़मोरा थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए दबंगों ने एक परिवार के सदस्यों पर जानलेवा हमला कर घर में घुसकर वृद्ध माता-पिता और भाई गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसको लेकर पुलिस के सहयोग से पहले गढमोरा व नादौती में प्राथमिक उपचार के बाद रैफर करने के उपरांत फिलहाल सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल हिंडौन सिटी में जारी है। वही मामले में पीडिता युवती व उसके परिजनों ने पीडिता युवती की लें समय से डरा धमकाने व परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी उमराव मीणा के द्वारा अस्मत पर हाथ डालने की कोशिश​ पीड़ितों के रोंगटे खड़े कर देने वाले संघीन आरोप लगाएं। उन्होंने बताया कि दबंग नरसी,सुमेर,कैलाश मीणा व अन्य उनकी महिलाओं ने न केवल मारपीट की बल्कि बहन के साथ सरेआम छीना-झपटी कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया* *आरोपियों ने बहन को ब्लैकमेल करने जबरन मोबाइल देने जैसी घिनौनी हरकत करने का मामले में युवती के विरोध करने पर परिवार को निशाना बनाया गया। *गांव के ही युवाओं से जान का खतरा ​हमले में विष्णु के मां बाप भाई को लाठियों व धारदार हथियारों से बेरहमी से मारपीट कर गंभीर घायल करने पर अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी आरोपियों के पुत्र लाखन मीणा और कुलदीप मीणा द्वारा पीड़ित के भाई को फोन पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। गांव के इन दबंग युवाओं के खौफ से पीड़ित परिवार अपने घर लौटने से भी डर सता रहा है। मामले में थाना अधिकारी हरेंद्र सिंह ने जिला अस्पताल हिंडौन पहुंचकर पीड़ित परिजनों के पर्चा बयान दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
    3
    गढ़मोरा थाना क्षेत्र में दबंगों का तांडव माता-पिता व भाई को लहूलुहान करने व बहन की अस्मत लूटने का प्रयास, पुलिस ने पीडितों के दर्ज किए पर्चा बयान
*करौली जिले के उपखंड नादौती के गढ़मोरा थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए दबंगों ने एक परिवार के सदस्यों पर जानलेवा हमला कर घर में घुसकर वृद्ध माता-पिता और भाई गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसको लेकर पुलिस के सहयोग से पहले गढमोरा व नादौती में प्राथमिक उपचार के बाद रैफर करने के उपरांत फिलहाल सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल हिंडौन सिटी में जारी है। वही मामले में पीडिता युवती व उसके परिजनों ने पीडिता युवती की लें समय से डरा धमकाने व परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी उमराव मीणा के द्वारा अस्मत पर हाथ डालने की कोशिश​ पीड़ितों के रोंगटे खड़े कर देने वाले संघीन आरोप लगाएं। उन्होंने बताया कि दबंग नरसी,सुमेर,कैलाश मीणा व अन्य उनकी महिलाओं ने न केवल मारपीट की बल्कि बहन के साथ सरेआम छीना-झपटी कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया*
*आरोपियों ने बहन को ब्लैकमेल करने जबरन मोबाइल देने जैसी घिनौनी हरकत करने का मामले में युवती के विरोध करने पर परिवार को निशाना बनाया गया। 
*गांव के ही युवाओं से जान का खतरा ​हमले में विष्णु के मां बाप भाई को लाठियों व धारदार हथियारों से बेरहमी से मारपीट कर गंभीर घायल करने पर अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी आरोपियों के पुत्र लाखन मीणा और कुलदीप मीणा द्वारा पीड़ित के भाई को फोन पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। गांव के इन दबंग युवाओं के खौफ से पीड़ित परिवार अपने घर लौटने से भी डर सता रहा है। मामले में थाना अधिकारी हरेंद्र सिंह ने जिला अस्पताल हिंडौन पहुंचकर पीड़ित परिजनों के पर्चा बयान दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
    user_JOURNALIST Rajendra Prasad Kumbhakar
    JOURNALIST Rajendra Prasad Kumbhakar
    jaurnalist करौली, करौली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • यूजीसी बिल के विरोध में सवर्ण समाज के जागरूक नागरिकों की एक बैठक आज गंगापुर सिटी की पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री सीताराम जी के मंदिर पर आयोजित की गई। इस बैठक में सवर्ण समाज के 250 से अधिक लोगों ने भाग लिया।
    1
    यूजीसी बिल के विरोध में सवर्ण समाज के जागरूक नागरिकों की एक बैठक आज गंगापुर सिटी की पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री सीताराम जी के मंदिर पर आयोजित की गई। इस बैठक में सवर्ण समाज के 250 से अधिक लोगों ने भाग लिया।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    जिला ब्यूरो मीडिया रिपोटर् गंगापुर सिटी गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by Hanis Sheikh
    1
    Post by Hanis Sheikh
    user_Hanis Sheikh
    Hanis Sheikh
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • *राज्य बजट 2026-27 पर मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने पत्रकार वार्ता को किया संबोधित,* *75 करोड़ के बाढ़ सुरक्षा कार्यो, फ्लाईंग ट्रेनिंग स्कूल, रूरल वूमन बीपीओ सहित कई बढ़ी घोषणाएं* *राज्य बजट वर्ष 2026-27 से सवाई माधोपुर को मिलेगी विकास की नई गति: मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा* *सवाई माधोपुर, 15 फरवरी।* कृषि एवं उद्यानिकी, ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन, मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने जिला कलक्ट्रेट सभागार में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में राज्य बजट 2026-27 की प्रमुख विशेषताओं एवं सवाई माधोपुर जिले को मिली महत्वपूर्ण घोषणाओं के बारे में जानकारी दी। डॉ. मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट 8 करोड़ प्रदेशवासियों के प्रति सरकार के कर्तव्यों का दस्तावेज है, जो महिला, युवा, किसान, मजदूर एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण के लिए समर्पित है। मंत्री ने बताया कि 6 लाख 10 हजार 956 करोड़ रुपये के आकार वाला यह बजट वर्ष 2023-24 की तुलना में 41 प्रतिशत अधिक है। यह आधारभूत विकास, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, ऊर्जा, कृषि, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार, सुशासन एवं हरित विकास जैसे 10 प्रमुख स्तंभों पर आधारित है। इसमें राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ प्रति व्यक्ति आय पहली बार 2 लाख रुपये से अधिक होने का अनुमान लगाया गया है। डॉ. मीणा ने कहा कि प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए राज्य बजट में राजस्थान स्टेट टेस्टिंग एजेंसी का गठन करने, 5 वर्षों में 4 लाख सरकारी नौकरियां देने के लक्ष्य की दिशा में भर्ती प्रक्रियाओं को गति देने, इंफ्रास्ट्रक्चर पर अब तका सबसे अधिक 3427 करोड़ पूंजीगत खर्च कर 42 हजार किलोमीटर की सड़के, आरयूबी एवं आरओबी पर 920 करोड़ रूपए व्यय किए जाएंगे। ग्रीष्म ऋतु में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराये जाने की दृष्टि से आगामी वर्ष में 600 ट्यूबेल व 1200 हेडपम्प लगाये जाना प्रस्तावित है वहीं अमृत 2.0 के तहत 3 लाख नए पेयजन कनेक्शन जारी किए जाएंगे, शिक्षा के लिए 69 हजार करोड़ रुपये तथा स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 32 हजार करोड़ रुपये से अधिक के प्रावधान किए गए हैं। ग्रीन बजट, नमो नर्सरी, ऑक्सीजन जोन तथा रूरल महिला बीपीओ जैसे नवाचार भी इस बजट की प्रमुख विशेषताएं हैं। *सवाई माधोपुर को मिली विकास की सौगातें:-* डॉ. मीणा ने कहा कि जिले में आपदा प्रबंधन के तहत जड़ावता क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा दीवार, खेतों मे मिट्टी भराव सहित अन्य कार्यों पर लगभग 75 करोड़ रुपये व्यय किए जाने का प्रावधान राज्य बजट में किया गया है। साथ ही, युवाओं के लिए सवाई माधोपुर में फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन (एफटीओ) की स्थापना तथा प्रत्येक जिले में उद्योगों से जुड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल डेवलपमेंट एंड वोकेशनल ट्रेनिंग प्रारम्भ किया जाएगा जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेगें। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा जिले में 15 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सड़कों का सुदृढ़ीकरण, खंडार क्षेत्र में 7 करोड़ रुपये की लागत से पुलियाओं का निर्माण तथा बामनवास क्षेत्र में नई सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। सूरवाल बांध के अतिरिक्त जल की सुरक्षित निकासी के लिए जल संसाधन विभाग एक परियोजना रिपोर्ट तैयार करेगा, मोरेल बांध नहर प्रणाली के नवीनीकरण, मोरेल नदी पर एनिकट निर्माण तथा मानसरोवर बांध की मरम्मत सहित कई महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। जिससे अतिवृष्टि से सुरक्षा एवं जलप्रबंधन के माध्यम से आसपास के गांवों में जल स्तर बढ़ेगा। मंत्री ने बताया कि ऊर्जा विभाग की ओर से चकेरी-सवाई माधोपुर में 132 केवी जीएसएस का निर्माण किया जाएगा। कृषि एवं विपणन के विभाग द्वारा सब्जी मंडी में विकास कार्य कराए जाएंगे। डॉ. मीणा के अनुसार, ग्रामीण विकास एवं महिला सशक्तीकरण की दिशा में नवाचार के तहत ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण हेतु जिला स्तर पर रूरल वूमन बीपीओ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही 2,500 से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतों में चरणबद्ध रूप से ओपन जिम एवं खेल मैदान विकसित किए जाएंगे। *शहरी विकास एवं पर्यावरणीय संरक्षण के प्रावधान:-* मंत्री ने बताया कि बजट के अनुसार, प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों के लिए मास्टर ड्रेनेज प्लान, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नीति, सार्वजनिक स्थलों पर ईको एवं कूलिंग शेल्टर तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए बंद दहन श्मशान भट्टियों की स्थापना की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र जिला मुख्यालय पर मानसिक स्वास्थ्य देखभाल प्रकोष्ठ, जिला अस्पतालों में मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता एवं नशामुक्ति वार्ड स्थापित किए जाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल टू वर्क कार्यक्रम, स्कूल ऑन व्हील्स तथा उद्योग आधारित कौशल प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। *वन्यजीव एवं पर्यटन को बढ़ावा:-* डॉ. मीणा ने बताया कि राज्य सरकार के वन विभाग द्वारा राष्ट्रीय संस्थानों के सहयोग से सवाई माधोपुर में वन्यजीवों के उपचार हेतु विशेष उपचार केन्द्र स्थापित किया जाएगा। पर्यटन, सांस्कृतिक संरक्षण एवं स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने साथ ही, लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए संभाग स्तर पर लोक नृत्य उत्सव आयोजित किए जाएंगे। *अमरूद प्रोसेसिंग यूनिट एवं लटिया नाला अवसंरचना विकास के कार्य:-* उन्होंने बताया की आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा पंच गौरव योजना के तहत जिले में 150 करोड़ रूपए की लागत से अमरूद प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की जाएगी साथ ही लटिया नाले की पक्की दीवार निमार्ण एवं डिसिल्टींग हेतु 220 करोड़ रूपए का प्रावधान किया जाएगा। डॉ. मीणा ने कहा कि राज्य सरकार पिछले वर्षों की बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है और लगभग 90 प्रतिशत तक घोषणाओं की क्रियान्विति इसका प्रमाण है। इस वर्ष का बजट प्रदेश को विकसित, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ वर्ष 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन प्रावधानों से सवाई माधोपुर में आधारभूत विकास को गति मिलेगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आमजन के जीवन स्तर में व्यापक सुधार होगा। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्र अजीत मांडव, पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक उदय सिंह मीना, सहायक जनसंपर्क अधिकारी सुरेन्द्र कुमार मीणा, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।
    1
    *राज्य बजट 2026-27 पर मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने पत्रकार वार्ता को किया संबोधित,* 
*75 करोड़ के बाढ़ सुरक्षा कार्यो, फ्लाईंग ट्रेनिंग स्कूल, रूरल वूमन बीपीओ सहित कई बढ़ी घोषणाएं* 
*राज्य बजट वर्ष 2026-27 से सवाई माधोपुर को मिलेगी विकास की नई गति: मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा* 
*सवाई माधोपुर, 15 फरवरी।* कृषि एवं उद्यानिकी, ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन, मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने जिला कलक्ट्रेट सभागार में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में राज्य बजट 2026-27 की प्रमुख विशेषताओं एवं सवाई माधोपुर जिले को मिली महत्वपूर्ण घोषणाओं के बारे में जानकारी दी। 
डॉ. मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट 8 करोड़ प्रदेशवासियों के प्रति सरकार के कर्तव्यों का दस्तावेज है, जो महिला, युवा, किसान, मजदूर एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण के लिए समर्पित है।
मंत्री ने बताया कि 6 लाख 10 हजार 956 करोड़ रुपये के आकार वाला यह बजट वर्ष 2023-24 की तुलना में 41 प्रतिशत अधिक है। यह आधारभूत विकास, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, ऊर्जा, कृषि, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार, सुशासन एवं हरित विकास जैसे 10 प्रमुख स्तंभों पर आधारित है। इसमें राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ प्रति व्यक्ति आय पहली बार 2 लाख रुपये से अधिक होने का अनुमान लगाया गया है।
डॉ. मीणा ने कहा कि प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए राज्य बजट में राजस्थान स्टेट टेस्टिंग एजेंसी का गठन करने, 5 वर्षों में 4 लाख सरकारी नौकरियां देने के लक्ष्य की दिशा में भर्ती प्रक्रियाओं को गति देने, इंफ्रास्ट्रक्चर पर अब तका सबसे अधिक 3427 करोड़ पूंजीगत खर्च कर 42 हजार किलोमीटर की सड़के, आरयूबी एवं आरओबी पर 920 करोड़ रूपए व्यय किए जाएंगे। ग्रीष्म ऋतु में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराये जाने की दृष्टि से आगामी वर्ष में 600 ट्यूबेल व 1200 हेडपम्प लगाये जाना प्रस्तावित है वहीं अमृत 2.0 के तहत 3 लाख नए पेयजन कनेक्शन जारी किए जाएंगे, शिक्षा के लिए 69 हजार करोड़ रुपये तथा स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 32 हजार करोड़ रुपये से अधिक के प्रावधान किए गए हैं। ग्रीन बजट, नमो नर्सरी, ऑक्सीजन जोन तथा रूरल महिला बीपीओ जैसे नवाचार भी इस बजट की प्रमुख विशेषताएं हैं।
*सवाई माधोपुर को मिली विकास की सौगातें:-* 
डॉ. मीणा ने कहा कि जिले में आपदा प्रबंधन के तहत जड़ावता क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा दीवार,  खेतों मे मिट्टी भराव सहित अन्य कार्यों पर लगभग 75 करोड़ रुपये व्यय किए जाने का प्रावधान राज्य बजट में किया गया है। साथ ही, युवाओं के लिए सवाई माधोपुर में फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन (एफटीओ) की स्थापना तथा प्रत्येक जिले में उद्योगों से जुड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल डेवलपमेंट एंड वोकेशनल ट्रेनिंग प्रारम्भ किया जाएगा जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेगें।
सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा जिले में 15 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सड़कों का सुदृढ़ीकरण, खंडार क्षेत्र में 7 करोड़ रुपये की लागत से पुलियाओं का निर्माण तथा बामनवास क्षेत्र में नई सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।  सूरवाल बांध के अतिरिक्त जल की सुरक्षित निकासी के लिए जल संसाधन विभाग एक परियोजना रिपोर्ट तैयार करेगा, मोरेल बांध नहर प्रणाली के नवीनीकरण, मोरेल नदी पर एनिकट निर्माण तथा मानसरोवर बांध की मरम्मत सहित कई महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। जिससे अतिवृष्टि से सुरक्षा एवं जलप्रबंधन के माध्यम से आसपास के गांवों में जल स्तर बढ़ेगा। 
मंत्री ने बताया कि ऊर्जा विभाग की ओर से चकेरी-सवाई माधोपुर में 132 केवी जीएसएस का निर्माण किया जाएगा। कृषि एवं विपणन के विभाग द्वारा सब्जी मंडी में विकास कार्य कराए जाएंगे।
डॉ. मीणा के अनुसार, ग्रामीण विकास एवं महिला सशक्तीकरण की दिशा में नवाचार के तहत ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण हेतु जिला स्तर पर रूरल वूमन बीपीओ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही 2,500 से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतों में चरणबद्ध रूप से ओपन जिम एवं खेल मैदान विकसित किए जाएंगे।
*शहरी विकास एवं पर्यावरणीय संरक्षण के प्रावधान:-* मंत्री ने बताया कि बजट के अनुसार, प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों के लिए मास्टर ड्रेनेज प्लान, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नीति, सार्वजनिक स्थलों पर ईको एवं कूलिंग शेल्टर तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए बंद दहन श्मशान भट्टियों की स्थापना की जाएगी।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र जिला मुख्यालय पर मानसिक स्वास्थ्य देखभाल प्रकोष्ठ, जिला अस्पतालों में मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता एवं नशामुक्ति वार्ड स्थापित किए जाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल टू वर्क कार्यक्रम, स्कूल ऑन व्हील्स तथा उद्योग आधारित कौशल प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी।
*वन्यजीव एवं पर्यटन को बढ़ावा:-* डॉ. मीणा ने बताया कि राज्य सरकार के वन विभाग द्वारा राष्ट्रीय संस्थानों के सहयोग से सवाई माधोपुर में वन्यजीवों के उपचार हेतु विशेष उपचार केन्द्र स्थापित किया जाएगा। पर्यटन, सांस्कृतिक संरक्षण एवं स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने  साथ ही, लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए संभाग स्तर पर लोक नृत्य उत्सव आयोजित किए जाएंगे। 
*अमरूद प्रोसेसिंग यूनिट एवं लटिया नाला अवसंरचना विकास के कार्य:-* उन्होंने बताया की आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा पंच गौरव योजना के तहत जिले में 150 करोड़ रूपए की लागत से अमरूद प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की जाएगी साथ ही लटिया नाले की पक्की दीवार निमार्ण एवं डिसिल्टींग हेतु 220 करोड़ रूपए का प्रावधान किया जाएगा। 
डॉ. मीणा ने कहा कि राज्य सरकार पिछले वर्षों की बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है और लगभग 90 प्रतिशत तक घोषणाओं की क्रियान्विति इसका प्रमाण है। इस वर्ष का बजट प्रदेश को विकसित, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ वर्ष 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। 
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन प्रावधानों से सवाई माधोपुर में आधारभूत विकास को गति मिलेगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आमजन के जीवन स्तर में व्यापक सुधार होगा।
इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्र अजीत मांडव, पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक उदय सिंह मीना, सहायक जनसंपर्क अधिकारी सुरेन्द्र कुमार मीणा, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    5 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद की कार्रवाई आज भी जारी रही। शहर के मुख्य बाजारों और व्यस्त मार्गों पर अतिक्रमण हटाने के लिए टीम सुबह से ही मौके पर पहुंची और सड़क किनारे रखे सामान, अस्थायी ढांचे और अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। हालात ऐसे हैं कि कई जगहों पर दो पहिया वाहन तक निकालना मुश्किल हो रहा है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद परिषद ने सख्ती दिखाते हुए अभियान चलाया है। अतिक्रमण के चलते सड़कों पर गंदगी भी फैल रही है, जिससे आमजन का जीना दुश्वार हो गया है। नालियां जाम होने और कचरे के ढेर लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों ने विरोध जताया। उनका कहना था कि बिना पूर्व सूचना के की गई कार्रवाई से उन्हें नुकसान हो रहा है। विरोध बढ़ने पर कुछ देर के लिए अतिक्रमण तोड़ने का कार्य रोक दिया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में दुकानदार इकट्ठा होकर अपनी मांगों को लेकर मिनी सचिवालय पहुंचे और अधिकारियों से वार्ता की। नगर परिषद ने स्पष्ट किया है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    2
    गंगापुर सिटी में सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद की कार्रवाई आज भी जारी रही। शहर के मुख्य बाजारों और व्यस्त मार्गों पर अतिक्रमण हटाने के लिए टीम सुबह से ही मौके पर पहुंची और सड़क किनारे रखे सामान, अस्थायी ढांचे और अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई शुरू की।
नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। हालात ऐसे हैं कि कई जगहों पर दो पहिया वाहन तक निकालना मुश्किल हो रहा है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद परिषद ने सख्ती दिखाते हुए अभियान चलाया है।
अतिक्रमण के चलते सड़कों पर गंदगी भी फैल रही है, जिससे आमजन का जीना दुश्वार हो गया है। नालियां जाम होने और कचरे के ढेर लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हालांकि कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों ने विरोध जताया। उनका कहना था कि बिना पूर्व सूचना के की गई कार्रवाई से उन्हें नुकसान हो रहा है। विरोध बढ़ने पर कुछ देर के लिए अतिक्रमण तोड़ने का कार्य रोक दिया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में दुकानदार इकट्ठा होकर अपनी मांगों को लेकर मिनी सचिवालय पहुंचे और अधिकारियों से वार्ता की।
नगर परिषद ने स्पष्ट किया है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • महाशिवरात्रि पर किया हिण्डोन के भक्तों ने शिवाड़ में अभिषेक ज्योतिर्लिंग,घुश्मेश्वर महादेव मंदिर के नाम से जाना जाता है,राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के शिवाड़ गाँव में स्थित एक अत्यंत प्राचीन और पवित्र ज्योतिर्लिंग है। मान्यता के अनुसार, यह शिव पुराण में वर्णित 12वां ज्योतिर्लिंग है, जहाँ भगवान शिव ने भक्त घुष्मा के पुत्र को पुनर्जीवित किया था। यहाँ का शिवलिंग भूगर्भ में लगभग 55 फीट नीचे स्थित है, जिसे शीशे के माध्यम से दर्शन हेतु सुलभ कराया गया है।
    2
    महाशिवरात्रि पर किया हिण्डोन के भक्तों ने शिवाड़ में अभिषेक ज्योतिर्लिंग,घुश्मेश्वर महादेव मंदिर के नाम से जाना जाता है,राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के शिवाड़ गाँव में स्थित एक अत्यंत प्राचीन और पवित्र ज्योतिर्लिंग है। मान्यता के अनुसार, यह शिव पुराण में वर्णित 12वां ज्योतिर्लिंग है, जहाँ भगवान शिव ने भक्त घुष्मा के पुत्र को पुनर्जीवित किया था। यहाँ का शिवलिंग भूगर्भ में लगभग 55 फीट नीचे स्थित है, जिसे शीशे के माध्यम से दर्शन हेतु सुलभ कराया गया है।
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    करौली, करौली, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.