Shuru
Apke Nagar Ki App…
हिंडौन में हामिद खान मेवाती का आगमन, मुस्लिम मुसाफिरखाना में हुआ भव्य स्वागत... More #हिंडौन #भाजपा #अल्पसंख्यकमोर्चा #हामिदखानमेवाती #राजस्थानराजनीति #मुस्लिममुसाफिरखाना #गोवर्धनसिंहजादौन #राजनीतिककार्यक्रम
Hanis Sheikh
हिंडौन में हामिद खान मेवाती का आगमन, मुस्लिम मुसाफिरखाना में हुआ भव्य स्वागत... More #हिंडौन #भाजपा #अल्पसंख्यकमोर्चा #हामिदखानमेवाती #राजस्थानराजनीति #मुस्लिममुसाफिरखाना #गोवर्धनसिंहजादौन #राजनीतिककार्यक्रम
More news from राजस्थान and nearby areas
- करौली-भाजपा अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष का करौली दौरा, खेड़ा टोल प्लाजा पर लोगों ने किया स्वागत1
- महाशिवरात्रि पर किया हिण्डोन के भक्तों ने शिवाड़ में अभिषेक ज्योतिर्लिंग,घुश्मेश्वर महादेव मंदिर के नाम से जाना जाता है,राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के शिवाड़ गाँव में स्थित एक अत्यंत प्राचीन और पवित्र ज्योतिर्लिंग है। मान्यता के अनुसार, यह शिव पुराण में वर्णित 12वां ज्योतिर्लिंग है, जहाँ भगवान शिव ने भक्त घुष्मा के पुत्र को पुनर्जीवित किया था। यहाँ का शिवलिंग भूगर्भ में लगभग 55 फीट नीचे स्थित है, जिसे शीशे के माध्यम से दर्शन हेतु सुलभ कराया गया है।2
- ओप्पो मास्टर ब्लास्टर और जीजीसी रॉयल चैलेंजर्स के बीच हुए मुक़ाबले में टॉस जीतकर ओप्पो मास्टर ब्लास्टर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। ओप्पो की ओर से मोहम्मद गाजी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। गाजी ने 103 रनों की शानदार पारी खेली। संजय सिंह ने 46 रनों की पारी खेली। ओप्पो के बल्लेबाज पूरी तरह से मैच में हावी रहें। ओर ओप्पो की टीम ने 20 ओवर में 197 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में जीजीसी रॉयल रेंजर की शुरुआत ठीक नहीं रही। पहली ही गेंद पर ओपनर बल्लेबाज गंगेंद्र बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद विशाल गौतम और तनिष्क सिंघल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 109 रनो की साझेदारी की। तनिष्क सिंघल ने 104 रनों की शानदार पारी खेली । पर अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके। जीजीसी रॉयल रेंजर 20 ओवर में 159 रन बना सकी। ओप्पो मास्टर ने 38 रनों से शानदार जीत दर्ज की। मैच में टॉस के बॉस अजीत सिंह गुरुकुल स्कूल रहें। कैच ऑफ द मैच पोरस गुर्जर, बॉलर ऑफ द मैच सज्जाद खान ,सिक्स ऑफ द मैच, मैन ऑफ द मैच मोहम्मद गाजी रहें। दिन का दूसरा मुकाबला जीजीसी हंटर्स और एफसीए डॉमिनेटरर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर जीजीसी हंटर्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।इस मैच में टॉस के बॉस विजेंद्र सिंह बीएस बैट्ररी रहे। जीजीसी हंटर्स के बल्लेबाज काव्य पहले ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए। एफसीए डॉमिनेटरर्स के गेंदबाज पूरी तरह से मैच में डोमिनेट करते हुए दिखे और जीजीसी हंटर्स के लगातार विकेट लेकर रनों पर अंकुश लगाए रखा। जीजीसी हंटर्स के महज 83 रनों पर 7 विकेट गिर गए। कृष्णा मित्तल 35 और तन्मय के 22 रनों का योगदान दिया।अंत में अमित भारद्वाज ने 29 रनों की संघर्ष भरी पारी खेलकर अपनी टीम को 120 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।शेष कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सके। एफसीए डॉमिनेटरर्स ने लक्ष्य को शानदार बल्लेबाजी के बदौलत महज 15 ओवर में ही हासिल कर लिया। एफसीए डॉमिनेटरर्स की ओर से कृष्णा ने 40 और विजेंद्र कुमार ने नाबाद 45 रनों की शानदार पारी खेली। एफसीए डॉमिनेटरर्स ने 7 विकेट से जीत हासिल की। इस मैच में सिक्स ऑफ द मैच कृष्णा मित्तल,बोलर ऑफ द मैच,कैच ऑफ द मैच कुलदीप और मैन ऑफ द मैच विजेंद्र कुमार रहें। मैच के दौरान दिशा क्रिकेट क्लब और जीपीएल कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।1
- गंगापुर सिटी विराट हिंदू सम्मेलन का किया आयोजन निकाली कलश यात्रा सजीव झांकिया का किया चित्रण1
- सरमथुरा। अधीक्षण अभियंता गोविंद सिंह के निर्देशानुसार उपखण्ड क्षेत्र में बकाया राजस्व वसूली अभियान के तहत आंगई फीडर पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया । सहायक अभियन्ता पीएस जादौन ने बताया कि अभियान के तहत 1.75 लाख रुपये के बकाया पर आंगई फीडर से जुड़े गांवों से तीन सिंगल फेज ट्रांसफार्मर उतारने की कार्रवाई की गई, जिससे बकायादार उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के अंतर्गत बरहाना गांव से 10 केवीए, पावेसर से 5 केवीए तथा विरजा से 16 केवीए का सिंगल फेज ट्रांसफार्मर उतारा गया। इस दौरान मौके पर ही 22 हजार रुपये की राजस्व वसूली भी की गई। टीम ने सघन जांच अभियान चलाते हुए 48 अवैध जम्फरों को काटा तथा 1.20 लाख रुपये के बकाया पर 10 नियमित विद्युत कनेक्शन विच्छेदित किए। बिजली चोरी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए कनिष्ठ अभियंता (शहर) द्वारा चार मामलों में वीसीआर भरी गई और संबंधित उपभोक्ताओं पर कुल 0.65 लाख रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि विद्युत चोरी और बकाया भुगतान में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अतिरिक्त विभागीय टीम ने आंगई, कछपुरा, इंदौरा, खिदरपुर, सीताराम की खिरकारी एवं प्यारे की खिरकारी गांवों में जनसंपर्क कर उपभोक्ताओं से बकाया राशि शीघ्र जमा कराने की अपील की। 16 फरवरी को 33/11 केवी सब स्टेशन आंगई पर विशेष शिविर आयोजित कर त्रुटिपूर्ण बिलों का संशोधन कर मौके पर ही बकाया जमा कराने की सुविधा प्रदान की जाएगी। विभाग ने चेतावनी दी है कि बकाया जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध आगे भी ट्रांसफार्मर उतारने, कनेक्शन विच्छेदित करने एवं वीसीआर की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। इस दौरान जेईएन हरिओम शर्मा, एसएस मीणा, सोन सिंह,देवेंद्र, साजिद, सिंटू,चैन सिंह, बलवीर, जगन्नाथ, हरिप्रसाद, आमिर,प्रशांत, मोहिन, गोविंद, सचिन सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।4
- गंगापुर सिटी में सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद की कार्रवाई आज भी जारी रही। शहर के मुख्य बाजारों और व्यस्त मार्गों पर अतिक्रमण हटाने के लिए टीम सुबह से ही मौके पर पहुंची और सड़क किनारे रखे सामान, अस्थायी ढांचे और अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। हालात ऐसे हैं कि कई जगहों पर दो पहिया वाहन तक निकालना मुश्किल हो रहा है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद परिषद ने सख्ती दिखाते हुए अभियान चलाया है। अतिक्रमण के चलते सड़कों पर गंदगी भी फैल रही है, जिससे आमजन का जीना दुश्वार हो गया है। नालियां जाम होने और कचरे के ढेर लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों ने विरोध जताया। उनका कहना था कि बिना पूर्व सूचना के की गई कार्रवाई से उन्हें नुकसान हो रहा है। विरोध बढ़ने पर कुछ देर के लिए अतिक्रमण तोड़ने का कार्य रोक दिया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में दुकानदार इकट्ठा होकर अपनी मांगों को लेकर मिनी सचिवालय पहुंचे और अधिकारियों से वार्ता की। नगर परिषद ने स्पष्ट किया है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।2
- करौली बालघाट तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोरड़ा में एक आवारा गोवंश चढ़ा छत पर मुंडेर नहीं होने के कारण मकान की छत पर चढ़ गया सांड कई घंटों तक परेशान रहा मकान मालिक जयप्रकाश शर्मा का परिवार गांव के लोगों ने बढ़ी मुश्किल उतारा आवारा गोवंश1
- गढ़खेड़ा क्षेत्र में एक युवती को कथित रूप से ब्लैकमेल कर परेशान करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि जब युवती के परिजनों ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने परिवार पर ही हमला बोल दिया। घटना में परिवार के कई सदस्य घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार घायलों का इलाज जारी है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।1
- बांदीकुई । खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रहे युवकों कीकर अनबैलेंस होकर सड़क की दूसरी तरफ जाकर पेड़ और खेत के चारों ओर गडे पोल से टकराकर दूसरी दिशा में घूम गई , लोगों ने बताया कार में सवार सभी युवक से सकुशल है1