Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोटा: ईरान की जीत जनवादी ताकतों और मानवीय मूल्यों की जीत है: महेन्द्र नेह मौजूदा हालात पर इस दौर की प्रतिरोधी आवाजों में सबसे मुखर आवाज के प्रमुख चेहरे, बेहतरीन कवि, लेखक और साहित्यकार और चिंतक, विचारक और अपनी विचारधारा के प्रति हद दरजा समर्पित नेता भाई महेन्द्र नेह साहब से बहुत ही उम्दा और सार्थक बातचीत... Part -2
Ahmed Siraj Farooqi
कोटा: ईरान की जीत जनवादी ताकतों और मानवीय मूल्यों की जीत है: महेन्द्र नेह मौजूदा हालात पर इस दौर की प्रतिरोधी आवाजों में सबसे मुखर आवाज के प्रमुख चेहरे, बेहतरीन कवि, लेखक और साहित्यकार और चिंतक, विचारक और अपनी विचारधारा के प्रति हद दरजा समर्पित नेता भाई महेन्द्र नेह साहब से बहुत ही उम्दा और सार्थक बातचीत... Part -2
More news from राजस्थान and nearby areas
- लालधार: मध्य प्रदेश के धार जिले के गोंदीखेड़ा चारण गांव में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात हुए हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। शुरुआत में पत्नी ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने घर में घुसकर उसे बंधक बनाया और लूटपाट के बाद उसके पति की हत्या कर दी। हालांकि, पुलिस को मौके पर कोई भी संघर्ष के निशान नहीं मिले और पत्नी के बयानों में विरोधाभास दिखा। जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो आरोपी पत्नी ने कबूल किया कि उसने प्रेमी के साथ मिलकर 1 लाख रुपए में शूटर हायर किया था। पुलिस ने पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार शूटर की तलाश जारी है। सच्चाई के सामने एक्टिंग काम नहीं आई जिसकी आंख में एक भी आंसू नहीं हो आखिर वह क्या समझे किसी की मौत का दर्द1
- मौजूदा हालात पर इस दौर की प्रतिरोधी आवाजों में सबसे मुखर आवाज के प्रमुख चेहरे, बेहतरीन कवि, लेखक और साहित्यकार और चिंतक, विचारक और अपनी विचारधारा के प्रति हद दरजा समर्पित नेता भाई महेन्द्र नेह साहब से बहुत ही उम्दा और सार्थक बातचीत... Part -21
- कोटा: इंडस्ट्रियल एरिया में बंद फैक्ट्री के गोदाम में लगी आग, 6 दमकलों ने पाया काबू कोटा के इंडस्ट्रियल एरिया में राजेश मोटर्स के पास स्थित एक बंद पड़ी फैक्ट्री के गोदाम में गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि गोदाम लंबे समय से बंद था, जिससे अंदर रखे सामान के कारण आग तेजी से फैल गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।1
- अनिकेत महाराज बोले- मंदिरों में बंद हो वीआईपी दर्शन:कहा- सरकार संतों को चलाने दे मंदिर; स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती कल कोटा आएंगे1
- Post by Rajendra Kumar Doveriya1
- प्रेस विज्ञप्ति धर्मनगरी कोटा में परम पूज्य ज्योतिष्पीठ अधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का भव्य आगमन एवं मंगल प्रवास कोटा। सनातन धर्म के ध्वजवाहक और मानवता के मार्गदर्शक, अनन्त श्री विभूषित ज्योतिष्पीठ अधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का कोटा और आस-पास के क्षेत्रों में चार दिवसीय दिव्य प्रवास होने जा रहा है। 10 अप्रैल 2026 से शुरू होने वाले इस प्रवास के दौरान पूज्य महाराज श्री विभिन्न क्षेत्रों में भक्तों को दर्शन देंगे और 'पादुका पूजन' के माध्यम से धर्म की गंगा बहाएंगे। प्रमुख कार्यक्रम विवरण: 10 अप्रैल: महाराज श्री तड़के 2:35 AM पर ग्राम मुसैन (अटरू, जिला बारां) स्थित राधे कृष्ण गौशाला पहुँचेंगे। रात्रि विश्राम कोटा के ओल्ड जवाहर नगर में होगा। 11 अप्रैल: प्रातः 10:00 बजे से आई.एल. कॉलोनी, विधायक कॉलोनी, रोड नंबर 6 (IPIA) और शाम को जगपुरा स्थित जागेश्वर बाकाजी मंदिर में पादुका पूजन एवं आशीर्वाद कार्यक्रम आयोजित होंगे। योगेश सुमन गो सेवक जगपुरा में जगेश्वर बाला जी महाराज सेवा समिति ,रामा गो धाम के सौजन्य से भूमि पूजन करवाया जायेगा l 12 अप्रैल: ओल्ड जवाहर नगर, बंदा धर्मपुरा, देवनारायण योजना, रानपुर, लखावा स्थित वानप्रस्थ आश्रम, श्रीनाथपुरम और तीन बत्ती क्षेत्रों में पूज्य महाराज श्री का प्रवास एवं पूजन कार्यक्रम रहेगा। 13 अप्रैल: प्रातः 8:00 बजे महाराज श्री पुष्कर के लिए प्रस्थान करेंगे। विचार एवं उद्देश्य: शंकराचार्य जी के इस प्रवास का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति का संरक्षण, गौ-सेवा का प्रचार और जन-जन में धार्मिक चेतना का संचार करना है। महाराज श्री का मानना है कि धर्म केवल अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक मर्यादित पद्धति है। वे विशेष रूप से गौ-रक्षा और 'गौ-माता' को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने के संकल्प पर बल दे रहे हैं। गौ-सेवा का संकल्प: इस पूरे कार्यक्रम के समन्वय में श्री मांगीलाल नागर (गौ सांसद), जो कोटा-बूंदी क्षेत्र में गौ-संवर्धन और संरक्षण हेतु समर्पित हैं, सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके प्रयासों से महाराज श्री अटरू (बारां) स्थित गौशाला में भी पधार रहे हैं, जो क्षेत्र के गौ-भक्तों के लिए हर्ष का विषय है। जगेश्वर बाला जी महाराज सेवा समिति संयोजक मंडल ने कोटा के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर पूज्य शंकराचार्य जी के दर्शन करें और उनके अमृत वचनों का लाभ उठाएं।श्री नाहर सिंह माता वेद विधालय धर्म पूरा, राधे कृष्ण गो शाला सेवा समिति धन रूप डेयरी सहयोगी संस्था ने सबको आमंत्रित किया है l बृज बिहारी सरकार ने सभी को गो सेवा का संकल्प दिलवाया l1
- Post by VKH NEWS1
- कोटा, राजस्थान। शिक्षा की नगरी कोटा एक बार फिर चर्चाओं के केंद्र में है। सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो ने कोटा के प्रति लोगों के अलग-अलग नजरियों को एक नई दिशा दी है। जहाँ कुछ लोग इसे 'प्रेसर कुकर' की संज्ञा देते हैं, वहीं लाखों विद्यार्थी इसे अपने 'सपनों के शहर' के रूप में देखते हैं। कोटा के अलग-अलग रंग वीडियो में कोटा के बहुआयामी चेहरों को बखूबी दर्शाया गया है: मेहनत की मिसाल: एक तरफ वे छात्र हैं जो अपनी कड़ी मेहनत के दम पर शून्य से शिखर तक पहुँचे और शानदार करियर बनाया। प्रोपेगेंडा और हकीकत: रिपोर्ट में उन लोगों पर भी कटाक्ष किया गया है जो यहाँ के सिस्टम की नकल कर अपना साम्राज्य खड़ा करते हैं और बाद में इसी शहर को बदनाम करने का प्रयास करते हैं। सफलता के साक्षी: कई अभिभावकों ने भी सामने आकर बताया कि कैसे इसी शहर ने उनके परिवार को चार-चार एमबीबीएस डॉक्टर दिए हैं, जो यहाँ की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है। बदनामी बनाम परिणाम वीडियो में साफ़ तौर पर कहा गया है कि आजकल 'इमोशन बेचने' और 'बेचारे' वाला नैरेटिव सेट करने का ट्रेंड चल रहा है। स्थापित संस्थानों को बदनाम करने की कोशिशें तो होती हैं, लेकिन "रिजल्ट" सिर्फ मेहनत से ही आता है। "कोटा कैसा है, यह किसी भी शहर के डॉक्टर या इंजीनियर से पूछिए। उनके दिल में आज भी कोटा बसता है।"1