Shuru
Apke Nagar Ki App…
*पल्सर बाइक लूटकर भाग रहे बदमाश का 24 घंटे में इलाज* *मुठभेड़ के बाद धरा गया शातिर लुटेरा मुन्ना खान, लूटी गई बाइक और तमंचा बरामद*
नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
*पल्सर बाइक लूटकर भाग रहे बदमाश का 24 घंटे में इलाज* *मुठभेड़ के बाद धरा गया शातिर लुटेरा मुन्ना खान, लूटी गई बाइक और तमंचा बरामद*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Dharmendra Mishra1
- पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सलाहपुर गांव निवासी नरेंद्र कुमार चौरसिया ने पुलिस क्षेत्र अधिकारी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी को रविवार को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया कि आबादी की भूमि है जिसको मैं पूर्वजों के जमाने से कब्जा दखल चल रहा हूं इसी से सटा मेरी गाटा संख्या 877 है जिस पर भी मैं कब्जा दखल हूं सामने से पक्की सड़क गई हुई है सड़क से 20 फुट छोड़कर मैं अपना नया निर्माण किया हूं क्योंकि सड़क सीमा में ना आए इसलिए 20 फुट छोड़ा गया था अब गांव के कुछ व्यक्तियों द्वारा जबरदस्ती मेरी छोड़ी हुई भूमि में जो सड़क के किनारे है उसे कब्जा कर रहे हैं मारपीट पर उतारू हो गए हैं अकेला कमजोर होने के कारण उन्हें रोक पाने में असमर्थ हू और बराबर विपक्षीगण धमकी दे रहे हैं पीड़ित का आरोप है कि पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया लेकिन पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है उल्टा विपक्षियों की तरफदारी कर रही है । सीओ मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने जांच कराकर कार्यवाही का आश्वासन दिया।1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- Post by Sunil gaotam1
- Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़1
- सुल्तानपुर पुलिस का अनूठा कदम: हिस्ट्रीशीटरों से दिलाई गई अपराध न करने की शपथ सुल्तानपुर। जनपद पुलिस ने अपराध नियंत्रण को लेकर एक अनोखी पहल करते हुए हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को थाने में बुलाकर सामूहिक शपथ दिलाई। थाना करौंदी कला परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में 12 चिन्हित हिस्ट्रीशीटरों को विभिन्न क्षेत्रों से बुलाया गया, जहां उन्होंने भविष्य में किसी भी प्रकार का अपराध न करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी अपराधियों ने लिखित शपथ पत्र भरकर यह आश्वासन दिया कि वे कानून का पालन करेंगे और समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेंगे। इस दौरान शपथ पत्र का प्रदर्शन भी किया गया, जो पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। थाना प्रभारी ज्ञानेश दुबे ने बताया कि यह पहल अपराध की पुनरावृत्ति रोकने और अपराधियों को मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई भी हिस्ट्रीशीटर दोबारा अपराध में लिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस पहल को जिले में सराहा जा रहा है।2
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- लम्भुआ/सुल्तानपुर कृष्णा नगर वार्ड संख्या 4 के अंतर्गत आने वाले डकाही राजस्व गांव में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। नायब तहसीलदार अभय राजपाल और लेखपाल रिंकू पाल ने स्वयं गांव पहुंचकर किसानों के बीच जागरूकता अभियान चलाया और घर-घर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को तेज किया। अधिकारियों ने बताया कि सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य की जा रही है, जिससे किसानों को किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का लाभ सुचारु रूप से मिल सके। साथ ही, रजिस्ट्री होने के बाद किसान अपने गेहूं को क्रय केंद्रों पर आसानी से बेच सकेंगे और भुगतान भी समय से प्राप्त होगा। अभियान के दौरान यह भी सामने आया कि कई किसान ओटीपी से जुड़े फ्रॉड के डर के कारण सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग नहीं कर पा रहे थे। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने मौके पर ही किसानों को जागरूक किया और सुरक्षित तरीके से ओटीपी सत्यापन कराते हुए रजिस्ट्रेशन पूरा कराया। प्रशासन का कहना है कि बिना ओटीपी सत्यापन के फार्मर रजिस्ट्री संभव नहीं है, इसलिए किसानों को सतर्क रहते हुए केवल अधिकृत अधिकारियों के माध्यम से ही प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए। इस विशेष अभियान के चलते गांव में बड़ी संख्या में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी की गई, जिससे सरकार की योजना को धरातल पर सफल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।2
- ग्राम घरवासपुर में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, सामाजिक एकता का दिखा संदेश सुल्तानपुर। प्रतापपुर कमैचा ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा घरवासपुर में रविवार को भगवान परशुराम की जयंती विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और गांव के लगभग सभी जातियों एवं धर्मों के लोग एकत्र होकर सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश करते नजर आए। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने तथा सनातन समाज को सशक्त और अग्रणी बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया। आयोजन स्थल पर भक्ति गीतों और धार्मिक वातावरण ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। इस अवसर पर आयोजकों में प्रमुख रूप से प्रदीप कुमार पांडेय (डिंपल), देवानंद पांडेय (मुन्ना पांडेय), रमेश पांडेय, प्रवेश चतुर्वेदी, ईश्वर चतुर्वेदी, श्री प्रकाश पाठक, अनुराग सिंह, भगवान शर्मा, शाहिद अंसारी, अमर बहादुर पाल एवं अनुज मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने मिलकर आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया। समारोह के अंत में उपस्थित ग्रामीणों के बीच प्रसाद स्वरूप मिठाइयों का वितरण किया गया। पूरे आयोजन में अनुशासन और सहयोग की भावना देखने को मिली, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।4