ग्राम घरवासपुर में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती सामाजिक एकता का दिखा संदेश ग्राम घरवासपुर में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, सामाजिक एकता का दिखा संदेश सुल्तानपुर। प्रतापपुर कमैचा ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा घरवासपुर में रविवार को भगवान परशुराम की जयंती विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और गांव के लगभग सभी जातियों एवं धर्मों के लोग एकत्र होकर सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश करते नजर आए। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने तथा सनातन समाज को सशक्त और अग्रणी बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया। आयोजन स्थल पर भक्ति गीतों और धार्मिक वातावरण ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। इस अवसर पर आयोजकों में प्रमुख रूप से प्रदीप कुमार पांडेय (डिंपल), देवानंद पांडेय (मुन्ना पांडेय), रमेश पांडेय, प्रवेश चतुर्वेदी, ईश्वर चतुर्वेदी, श्री प्रकाश पाठक, अनुराग सिंह, भगवान शर्मा, शाहिद अंसारी, अमर बहादुर पाल एवं अनुज मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने मिलकर आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया। समारोह के अंत में उपस्थित ग्रामीणों के बीच प्रसाद स्वरूप मिठाइयों का वितरण किया गया। पूरे आयोजन में अनुशासन और सहयोग की भावना देखने को मिली, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
ग्राम घरवासपुर में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती सामाजिक एकता का दिखा संदेश ग्राम घरवासपुर में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, सामाजिक एकता का दिखा संदेश सुल्तानपुर। प्रतापपुर कमैचा ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा घरवासपुर में रविवार को भगवान परशुराम की जयंती विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ
मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और गांव के लगभग सभी जातियों एवं धर्मों के लोग एकत्र होकर सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश करते नजर आए। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने तथा सनातन
समाज को सशक्त और अग्रणी बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया। आयोजन स्थल पर भक्ति गीतों और धार्मिक वातावरण ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। इस अवसर पर आयोजकों में प्रमुख रूप से प्रदीप कुमार पांडेय (डिंपल), देवानंद पांडेय (मुन्ना पांडेय), रमेश पांडेय, प्रवेश चतुर्वेदी, ईश्वर चतुर्वेदी, श्री प्रकाश पाठक, अनुराग सिंह, भगवान शर्मा, शाहिद अंसारी,
अमर बहादुर पाल एवं अनुज मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने मिलकर आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया। समारोह के अंत में उपस्थित ग्रामीणों के बीच प्रसाद स्वरूप मिठाइयों का वितरण किया गया। पूरे आयोजन में अनुशासन और सहयोग की भावना देखने को मिली, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
- सुल्तानपुर पुलिस का अनूठा कदम: हिस्ट्रीशीटरों से दिलाई गई अपराध न करने की शपथ सुल्तानपुर। जनपद पुलिस ने अपराध नियंत्रण को लेकर एक अनोखी पहल करते हुए हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को थाने में बुलाकर सामूहिक शपथ दिलाई। थाना करौंदी कला परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में 12 चिन्हित हिस्ट्रीशीटरों को विभिन्न क्षेत्रों से बुलाया गया, जहां उन्होंने भविष्य में किसी भी प्रकार का अपराध न करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी अपराधियों ने लिखित शपथ पत्र भरकर यह आश्वासन दिया कि वे कानून का पालन करेंगे और समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेंगे। इस दौरान शपथ पत्र का प्रदर्शन भी किया गया, जो पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। थाना प्रभारी ज्ञानेश दुबे ने बताया कि यह पहल अपराध की पुनरावृत्ति रोकने और अपराधियों को मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई भी हिस्ट्रीशीटर दोबारा अपराध में लिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस पहल को जिले में सराहा जा रहा है।2
- लम्भुआ/सुल्तानपुर कृष्णा नगर वार्ड संख्या 4 के अंतर्गत आने वाले डकाही राजस्व गांव में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। नायब तहसीलदार अभय राजपाल और लेखपाल रिंकू पाल ने स्वयं गांव पहुंचकर किसानों के बीच जागरूकता अभियान चलाया और घर-घर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को तेज किया। अधिकारियों ने बताया कि सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य की जा रही है, जिससे किसानों को किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का लाभ सुचारु रूप से मिल सके। साथ ही, रजिस्ट्री होने के बाद किसान अपने गेहूं को क्रय केंद्रों पर आसानी से बेच सकेंगे और भुगतान भी समय से प्राप्त होगा। अभियान के दौरान यह भी सामने आया कि कई किसान ओटीपी से जुड़े फ्रॉड के डर के कारण सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग नहीं कर पा रहे थे। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने मौके पर ही किसानों को जागरूक किया और सुरक्षित तरीके से ओटीपी सत्यापन कराते हुए रजिस्ट्रेशन पूरा कराया। प्रशासन का कहना है कि बिना ओटीपी सत्यापन के फार्मर रजिस्ट्री संभव नहीं है, इसलिए किसानों को सतर्क रहते हुए केवल अधिकृत अधिकारियों के माध्यम से ही प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए। इस विशेष अभियान के चलते गांव में बड़ी संख्या में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी की गई, जिससे सरकार की योजना को धरातल पर सफल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।2
- जनपद सुल्तानपुर के तहसील कादीपुर क्षेत्र के अंतर्गत अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर श्रवण मिश्र निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख कादीपुर के नेतृत्व में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर कादीपुर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो पड़ेला स्कूल से लेकर कादीपुर चौराहे पर पटेल चौक से लेकर पुरानी बाजार से होकर सुल्तानपुर रोड से कादीपुर चौराहा पटेल चौक से होते हुए पड़ेला स्कूल में समापन हुआ। इसके उपरांत भव्य सात फिट लंबी भगवान परशुराम की प्रतिमा का भव्य प्राण प्रतिष्ठा नील कंठ महाकालेश्वर मंदिर धाम पर किया जिसमें क्षेत्रीय विधायक राजेश गौतम , दिलीप चौधरी ब्लॉक प्रमुख,विपिन तिवारी,मदन तिवारी शौनक मिश्र ,विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष संतोष पाण्डेय जी, प्रखंड अध्यक्ष हेमंत शर्मा विश्व हिन्दू परिषद कादीपुर, प्रखंड मंत्री राहुल सिंह विश्व हिन्दू परिषद कादीपुर के साथ साथ अनेकानेक लोगों की उपस्थिति रही।2
- *दिनांक – 19.04.2026* *जनपद – सुलतानपुर* *🔷 थाना बन्धुआकला पुलिस द्वारा चोरी की घटना की योजना बनाते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध शस्त्र व उपकरण बरामद 🔷* *श्रीमान पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारु निगम के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बन्धुआकला पुलिस टीम द्वारा उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई।* आज दिनांक 19.04.2026 को उ0नि0 श्री मो0 नासिर कुरैशी मय हमराह पुलिस बल द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत हामिद ट्रेडर्स, ग्राम हसनपुर से महाराजगंज रोड–ढाहा फिरोजपुर संपर्क मार्ग के पास से 03 अभियुक्तों को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे चोरी की घटना कारित करने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 03 अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर, 03 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा 01 अदद छेनी, 01 अदद हथौड़ा, 01 अदद आरी ब्लेड, 01 अदद पाना रॉड व 01 अदद पेचकस बरामद किया गया। उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना बन्धुआकला पर मु0अ0सं0 75/2026 धारा 313 बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्तगण:* सना उल्ला उर्फ सनवर पुत्र मो0 सब्बीर, निवासी ग्राम फिरोजपुर कला थाना कुड़वार जनपद सुलतानपुर, उम्र लगभग 35 वर्ष महताब अहमद पुत्र अब्दुल हफीज, निवासी ग्राम फिरोजपुर कला थाना कुड़वार जनपद सुलतानपुर, उम्र लगभग 23 वर्ष अकील उर्फ बब्बू पुत्र खलील, निवासी ग्राम फिरोजपुर कला थाना कुड़वार जनपद सुलतानपुर, उम्र लगभग 46 वर्ष *आपराधिक इतिहास:* *1. सना उल्ला उर्फ सनवर* 1.मु0अ0सं0 303/2023 धारा 8/20 NDPS Act थाना कुड़वार 2.मु0अ0सं0 163/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना कुड़वार 3.मु0अ0सं0 75/2026 धारा 313 बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम थाना बन्धुआकला *2. महताब अहमद* 1.मु0अ0सं0 75/2026 धारा 313 बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम थाना बन्धुआकला *3. अकील उर्फ बब्बू* 1.मु0अ0सं0 47/2026 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 303(2)/317(2) बीएनएस थाना बन्धुआकला 2.मु0अ0सं0 75/2026 धारा 313 बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम थाना बन्धुआकला *बरामदगी:* 03 अदद देशी तमंचा .315 बोर 03 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर 01 अदद छेनी 01 अदद हथौड़ा 01 अदद आरी ब्लेड 01 अदद पाना रॉड 01 अदद पेचकस *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:* उ0नि0 श्री मो0 नासिर कुरैशी उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र कुमार सरोज का0 शैलेन्द्र यादव का0 ईशू यादव का0 रवि प्रताप का0 सद्दाम हुसैन1
- औरैया *किसानों पर टूटा आग का कहर 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख* औरैया जिले के फफूंद थाने के अंतर्गत गैस एजेंसी अधासी के पास एक खेत में अचानक आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर पल भर में लगभग 10 बीघा गेहूं जलाकर राख कर दिया आग लगभग 12 बजकर 30 मिनट लगी और आस पास गांवों के लोगों ने दौड़कर जैसे तैसे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया आग लगने के ठीक एक घंटे बाद फायर बिग्रेड की मशीन पहुंची तब तक आग बुझ चुकी थी आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है मौके पर 112 नंबर पुलिस भी पहुंच चुकी थी आस पास के लोगों का कहना है कि जब से दोपहर के समय जो हार्वेस्टर गाड़ियां चलती हैं तभी से आग ज्यादा तर लगती है हार्वेस्टर मशीनों के ऑपरेटरों की लापरवाही से ज्यादा तर किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है अब देखना होगा प्रशासन इन हार्वेस्टर मशीनों पर किस प्रकार कारवाही करती है बताया जा रहा कि दो साल से बराबर इसी क्षेत्र में भीषण आग लगती है आग का कोई कारण आज तक पता नहीं चल पाया है बताया जा रहा है कि आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस बल भी तत्काल मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया खेत स्वामी ने जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई है1
- सुलतानपुर जनपद के थाना बन्धुआकला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना की योजना बना रहे 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से अवैध शस्त्र और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस की सतर्कता और समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ी वारदात होने से पहले ही टाल दी गई। पूरे मामले में पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। 👉 इस घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सावंत की बाइट भी सामने आई है, जिसमें उन्होंने पूरी कार्रवाई की जानकारी दी है। ऐसी ही ताजा, सटीक और विश्वसनीय खबरों के लिए हमारे चैनल को Like, Share और Subscribe जरूर करें। 🔔2
- Post by Dharmendra Mishra1
- ग्राम घरवासपुर में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, सामाजिक एकता का दिखा संदेश सुल्तानपुर। प्रतापपुर कमैचा ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा घरवासपुर में रविवार को भगवान परशुराम की जयंती विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और गांव के लगभग सभी जातियों एवं धर्मों के लोग एकत्र होकर सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश करते नजर आए। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने तथा सनातन समाज को सशक्त और अग्रणी बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया। आयोजन स्थल पर भक्ति गीतों और धार्मिक वातावरण ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। इस अवसर पर आयोजकों में प्रमुख रूप से प्रदीप कुमार पांडेय (डिंपल), देवानंद पांडेय (मुन्ना पांडेय), रमेश पांडेय, प्रवेश चतुर्वेदी, ईश्वर चतुर्वेदी, श्री प्रकाश पाठक, अनुराग सिंह, भगवान शर्मा, शाहिद अंसारी, अमर बहादुर पाल एवं अनुज मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने मिलकर आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया। समारोह के अंत में उपस्थित ग्रामीणों के बीच प्रसाद स्वरूप मिठाइयों का वितरण किया गया। पूरे आयोजन में अनुशासन और सहयोग की भावना देखने को मिली, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।4