Shuru
Apke Nagar Ki App…
आगरा ब्रेकिंग!!! आगरा कैंट जीआरपी, आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई... चेकिंग के दौरान 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार आगरा ब्रेकिंग!!! आगरा कैंट जीआरपी, आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई... चेकिंग के दौरान 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख उड़ीसा से दिल्ली भेजी जा रही थी गांजे की खेप गिरफ्तार दोनों आरोपी पंजाब के निवासी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान के दौरान मिली सफलता जीआरपी और आरपीएफ आरोपियों से पूछताछ में जुटी मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क की भी जांच शुरू आगरा कैंट रेलवे स्टेशन का मामला...
प्रभु दयाल वर्मा
आगरा ब्रेकिंग!!! आगरा कैंट जीआरपी, आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई... चेकिंग के दौरान 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार आगरा ब्रेकिंग!!! आगरा कैंट जीआरपी, आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई... चेकिंग के दौरान 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख उड़ीसा से दिल्ली भेजी जा रही थी गांजे की खेप गिरफ्तार दोनों आरोपी पंजाब के निवासी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान के दौरान मिली सफलता जीआरपी और आरपीएफ आरोपियों से पूछताछ में जुटी मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क की भी जांच शुरू आगरा कैंट रेलवे स्टेशन का मामला...
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लेखपाल संघ ने आंदोलन की घोषणा की: 5 अगस्त से अतिरिक्त हल्के और ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार। लेखपाल संघ ने आंदोलन की घोषणा की: 5 अगस्त से अतिरिक्त हल्के और ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की घोषणा की है। जसवंतनगर इकाई के पदाधिकारियों ने राजस्व परिषद की अध्यक्ष के नाम उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रताप सिंह को एक ज्ञापन सौंपा है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो 5 अगस्त 2026 से प्रदेशभर के लेखपाल अतिरिक्त हल्के और ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार करेंगे। संघ का कहना है कि लेखपालों पर लगातार कार्यभार बढ़ता जा रहा है, जबकि पदोन्नति, स्थानांतरण, भत्तों में वृद्धि और मूलभूत सुविधाओं जैसी उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं। लेखपालों का आरोप है कि उन्हें अवकाश के दिनों में भी ड्यूटी पर बुलाया जाता है और संसाधनों के अभाव में कार्य करना पड़ता है। ज्ञापन में संघ ने छह प्रमुख मांगें उठाई हैं। इनमें अंतर्मंडलीय स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करना, चयन वर्ष 2025-26 की लंबित पदोन्नति सूची जारी करना, नवनियुक्त लेखपालों की प्रशिक्षण परीक्षा का परिणाम घोषित करना, स्टेशनरी, वाहन एवं विशेष भत्तों में वृद्धि करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, भूलेख कार्यालयों और अन्य पटलों से लेखपालों को मुक्त करने तथा ग्राम सचिवालयों में कक्ष, फर्नीचर, कंप्यूटर और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है। संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि मांगों पर समय रहते सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो 5 अगस्त से सभी लेखपाल केवल अपने मूल हल्के में ही कार्य करेंगे। अतिरिक्त हल्कों का कार्यभार संबंधित कार्यालयों में जमा कर दिया जाएगा और आगे चलकर ऑनलाइन कार्यों का भी बहिष्कार किया जाएगा। लेखपाल संघ ने अपने ज्ञापन में कहा है कि आंदोलन का उद्देश्य जनहित को प्रभावित करना नहीं है। हालांकि, यदि राजस्व कार्य या जनसेवा बाधित होती है, तो इसकी जिम्मेदारी शासन और राजस्व परिषद की होगी। ज्ञापन सौंपते समय तहसील अध्यक्ष मो. जहीर खान, सचिव मनीष दुबे, महामंत्री अनुराग, शमशेर सिंह, सौरभ कुमार, पंकज कुमार सहित कई अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।1
- संविदा कर्मचारियों ने उपमुख्यमंत्री के नाम अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी, आउटसोर्स कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की उठाई मांग फतेहाबाद। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ, लखनऊ के बैनर तले संविदा कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अधिशासी अभियंता के माध्यम से उपमुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा कि वर्ष 2017 के आदेश के बाद बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटा दिया गया, जिससे शेष कर्मचारियों पर काम का अत्यधिक बोझ बढ़ गया है। कम कर्मचारियों के कारण विद्युत आपूर्ति, लाइन रखरखाव एवं तकनीकी कार्य प्रभावित हो रहे हैं और दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि निर्धारित मानकों के अनुरूप स्टाफ उपलब्ध न होने से विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। संघ ने मांग की कि आउटसोर्स कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए, उनकी सेवाएं सुरक्षित रखी जाएं, कार्य के अनुरूप पर्याप्त स्टाफ की तैनाती की जाए तथा वेतन सहित अन्य सुविधाएं नियमानुसार उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही संविदा कर्मियों के हितों की रक्षा करते हुए उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की गई। संघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संविदा कर्मचारी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान एवरन सिंह, योगेंद्र सिंह, वीरभान, नितेश, बंटू, मंगल सिंह, विक्रम, राम ददवाल, लोकेश कुमार शर्मा, भीम सिंह, श्याम सुंदर, कन्हैया, नरेश, रामबीर, उमाकांत, मनोज, बीरी सिंह, सुनील, कृष्णा, दामोदर, उदयवीर (पिनाहट), फोरन सिंह (जिला संगठन मंत्री) सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।2
- 🚨 ब्रेकिंग | फतेहाबाद जमीन विवाद से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, चार घंटे बाद सुरक्षित उतरा फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में शुक्रवार दोपहर पारिवारिक जमीन विवाद से परेशान 28 वर्षीय युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने युवक को जमीन विवाद के नियमानुसार समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद युवक शाम करीब 3:45 बजे सुरक्षित नीचे उतर आया। युवक ने वर्ष 2020 से तीन बीघा कृषि भूमि को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद से परेशान होने की बात कही। नायब तहसीलदार शुभ्रा अवस्थी ने दोनों पक्षों को न्यायालय के निर्णय तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए, जबकि पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। 🚨 ब्रेकिंग | फतेहाबाद जमीन विवाद से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, चार घंटे बाद सुरक्षित उतरा फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में शुक्रवार दोपहर पारिवारिक जमीन विवाद से परेशान 28 वर्षीय युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने युवक को जमीन विवाद के नियमानुसार समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद युवक शाम करीब 3:45 बजे सुरक्षित नीचे उतर आया। युवक ने वर्ष 2020 से तीन बीघा कृषि भूमि को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद से परेशान होने की बात कही। नायब तहसीलदार शुभ्रा अवस्थी ने दोनों पक्षों को न्यायालय के निर्णय तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए, जबकि पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।1
- क्या बोली कल्लू कुशवाहा की पत्नी सुनिए पूरी बात को भिंड की अदालत क्या बोली कल्लू कुशवाहा की पत्नी सुनिए पूरी बात को भिंड की अदालत1
- *आदरणीय सर,* *आपकी गौरवपूर्ण सेवाओं और सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ *आदरणीय सर,* *आपकी गौरवपूर्ण सेवाओं और सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।* *आपने अपने कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और प्रेरणादायी नेतृत्व से पुलिस विभाग तथा समाज में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। आपकी सेवाएँ सदैव याद रखी जाएँगी।* *सेवानिवृत्ति आपके जीवन की नई और सुखद शुरुआत है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख, समृद्धि और परिवार के साथ आनंदमय जीवन प्रदान करें।* *आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।* *सादर प्रणाम।*भिण्ड से पत्रकार दिनेश सोनी*🙏🙏🙏🙏1
- महिला कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री व अभिनेत्री का पुतला फूंका भिंड। महिला कांग्रेस द्वारा शनिवार को गोहद चौराहा पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और अभिनेत्री कंगना रनौत का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव शांति कुशवाह नें बताया कि जंतर मंतर में छात्र छात्राओं कों कीड़े शब्द बोलकर सम्बोधित किया।उन्होंने समाज में विभाजन पैदा करने वाले बयानों की महिला कांग्रेस कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को मर्यादित भाषा और जिम्मेदार आचरण का पालन करना चाहिए ताकि सामाजिक सौहार्द बना रहे। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं नें प्रह्लाद जोशी और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ जम कर नारेबाजी की।विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।1
- कछपुरा में अवैध मिट्टी खनन पर छापा, जेसीबी सीज, पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई की शुरू कछपुरा में अवैध मिट्टी खनन पर छापा, जेसीबी सीज जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र के गांव कछपुरा में टीले से अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर जिला खनन अधिकारी ब्रिज बिहारी लाल ने शुक्रवार देर शाम छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। मौके पर जेसीबी मशीन से अवैध खनन होता मिला, जिसे तत्काल बंद कराते हुए मशीन को सीज कर दिया गया। कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार जिला खनन अधिकारी को सूचना मिली थी कि कछपुरा गांव के टीले से अंधेरे का फायदा उठाकर जेसीबी मशीन से अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खनन कार्य तत्काल रुकवा दिया। बताया गया कि कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध करते हुए खनन अधिकारी पर दबाव बनाने का प्रयास किया। स्थिति तनावपूर्ण होती देख उन्होंने तत्काल बलरई थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आलोक कुमार, उपनिरीक्षक शेर सिंह, उपनिरीक्षक जसवंत सिंह तथा पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने जेसीबी मशीन को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया, जहां आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने पर जिला खनन अधिकारी ने मशीन को सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान जिला खनन अधिकारी के मोबाइल पर कुछ जनप्रतिनिधियों एवं प्रभावशाली लोगों के फोन आने की चर्चा भी रही। हालांकि किसी जनप्रतिनिधि का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है और प्रशासन ने भी किसी नाम की पुष्टि नहीं की है। गौरतलब है कि जनपद में अवैध मिट्टी खनन की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं। प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि सीज की गई जेसीबी मशीन की रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई के लिए आरटीओ एवं वाणिज्य कर (सेलटैक्स) विभाग को भी भेज दी गई है। फोटो कैप्शन: कछपुरा गांव में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर सीज की गई जेसीबी मशीन।1
- मृतक के परिजनों नें जम कर की नरेबाजी और किया कोतवाली का घेराव भिंड। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के भीमनगर में कुछ दिन पहले हुए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की शनिवार तड़के इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों ने पहले सिटी कोतवाली में शव रखकर नारेबाजी करते हुए पुलिस का घेराव किया इसके बाद बायपास रोड पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर जाम खुलवाया। जानकारी के अनुसार भीमनगर निवासी 41 वर्षीय दीपक खत्री पर 29 जुलाई की रात करीब 9 बजे उसके एक परिचित ने घर से बाहर बुलाया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद कुछ युवकों ने दीपक के साथ मारपीट की और तलवार से उसके पेट पर वार कर दिया। हमले में उसके सिर पर भी गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजन गंभीर हालत में दीपक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। ग्वालियर में उपचार के दौरान शनिवार सुबह करीब 4 बजे दीपक ने दम तोड़ दिया।मौत की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने सिटी कोतवाली पहुंचकर शव रखकर नारेबाजी की और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। बाद में बायपास रोड पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद जाम समाप्त कराया गया।पुलिस का कहना है कि मामले में पूर्व में दर्ज प्रकरण में अब युवक की मौत के बाद संबंधित धाराएं बढ़ाई जा रही हैं।कुछ आरोपी गिरफ्तार हो चुके है और लोगों से पूछ ताछ की जा रही है।1