Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनकपुरी में हयात सेंट्रिक सम्मान समारोह का आयोजन,विकास बक्सराय को मिला विशेष सम्मान जनकपुरी में आयोजित हयात सेंट्रिक सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रमुख हस्तियों एवं संस्थानों को सम्मानित किया गया। समारोह में विश्रामपुर के विकास बक्सराय को फायर सेफ्टी, पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रशस्तिपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
पब्लिक लोकल न्यूज झारखंड
जनकपुरी में हयात सेंट्रिक सम्मान समारोह का आयोजन,विकास बक्सराय को मिला विशेष सम्मान जनकपुरी में आयोजित हयात सेंट्रिक सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रमुख हस्तियों एवं संस्थानों को सम्मानित किया गया। समारोह में विश्रामपुर के विकास बक्सराय को फायर सेफ्टी, पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रशस्तिपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
More news from झारखंड and nearby areas
- जनकपुरी में हयात सेंट्रिक सम्मान समारोह का आयोजन,विकास बक्सराय को मिला विशेष सम्मान जनकपुरी में आयोजित हयात सेंट्रिक सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रमुख हस्तियों एवं संस्थानों को सम्मानित किया गया। समारोह में विश्रामपुर के विकास बक्सराय को फायर सेफ्टी, पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रशस्तिपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।1
- आबिद मिया पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी सभी खाता धारी के पैशा गमन का परलोक सिधार गया l post office 🏤 के खाता धारी जब अपना पैसा निकालने गए तो ,खाता में पैसा ही नहीं मिला l इतनी बड़ी घोटाला, कोई एक छोटा आदमी आबिद मिया के मान का नहीं लगता है l क्या पोस्ट ऑफिस के बारिय पदाधिकारी का भी हाथ है? जाच का विषय बनाटा है l1
- गढ़वा रंका का पार्क विकास हुआ था या भ्रष्टाचार एक बारिश में सेवा समाप्त गढ़वा-रंका के पार्क का विकास हुआ था या भ्रष्टाचार? एक बारिश ने पार्क की बदहाली और निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब लोगों की मांग है कि पूरे मामले की जांच हो और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए।1
- मैनपुरी के CO की उतर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को चुनौती ! मैनपुरी के CO की उतर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को चुनौती !1
- हथियार दिखाकर धमकाने वाले दो युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व जिंदा गोली बरामद मोबाइल सिम को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को दबोचा चिनियां से हेमंत कुमार की रिपोर्ट। चिनियां थाना पुलिस ने हथियार दिखाकर धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों में एकबाल अंसारी (19 वर्ष), पिता हिदायत अंसारी और अफजल अंसारी (17 वर्ष), पिता उमर फारूक अंसारी, दोनों निवासी चिनिया थाना क्षेत्र शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से लोहे का निर्मित देसी कट्टा और 8 एमएम की एक जिंदा गोली बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विकु कुमार रजक ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि 2 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे चिनिया निवासी पप्पू शाह के किराए के मकान में रह रहे राजबांस गांव निवासी अवधेश यादव, पिता हिरामन यादव के पास दोनों आरोपी पहुंचे थे। आरोप है कि अफजल अंसारी अपने सहयोगी एकबाल अंसारी के साथ देसी हथियार और गोली लेकर पहुंचा तथा सामान दिखाकर अवधेश यादव को धमकाया कि अगर मोबाइल सिम वापस नहीं करेगा तो उठा लेंगे। घटना की सूचना मिलने के बाद गढ़वा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित किया गया। टीम ने मानवीय सूचना एवं तकनीकी सहयोग के आधार पर 3 सितंबर को चिनिया अंतर्गत कपिल साव के बाउंड्री वॉल के पीछे से दोनों आरोपियों को हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में चिनिया थाना कांड संख्या 34/26, दिनांक 03.09.26 दर्ज करते हुए धारा 351(2)(3)(5) बीएनएस एवं 25(1-बी), 26, 35 आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज किया गया तथा दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई में एसडीपीओ रंका रोहित रंजन सिंह, पुलिस निरीक्षक अभिजीत गौतम, चिनिया थाना प्रभारी विकु कुमार रजक, पुलिस अवर निरीक्षक राधेश्याम राम, सहायक अवर निरीक्षक ओम प्रकाश कुमार, काशिद हुसैन, संतोष कुमार सुखराव उरांव सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।1
- रंका। ट्रेन की चपेट में आने से कटरा पंचायत के युवक की मौत, गांव में पसरा मातम रंका प्रखंड के कटरा पंचायत निवासी 30 वर्षीय संतोष चौधरी, पिता वीगन चौधरी की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिवार वाले का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे मृतक का शव गांव पहुंचते ही पूरे पंचायत में मातम छा गया। ग्रामीणों के अनुसार संतोष चौधरी रोजगार की तलाश में जबलपुर जा रहा था। नगर पहुंचने के बाद वह ट्रेन से उतरकर अपने ससुराल तोलरा जाने लगा। इसी दौरान तोलरा जाने के क्रम में रेलवे फाटक के पास वह ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद शव को गांव लाने में कटरा पंचायत के समाजसेवी नसीम अंसारी ने सहयोग किया। शव घर पहुंचने पर उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। शव पहुंचने की खबर मिलते ही कटरा पंचायत के सैकड़ों ग्रामीण मृतक के घर पहुंच गए। ग्रामीणों ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग करने की बात कही। घटना से पूरे गांव का माहौल गमगीन है।1
- बड़े उत्साह के साथ साहब श्री हरिन्द्रानंन्द जी के चतुर्थी पुण्यतिथि पर आज भाग लिया शिव शिष्य प्रेमी, जिला सोनभद्र- दुध्दी, म्योरपुर,बभनी के विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों के शिव शिष्य प्रेमीयों ने इस काल खंड के प्रथम शिव शिष्य साहब श्री हरिन्द्रानंन्द जी शिव गुरु से जन-जन तक शिव गुरु स्वरूप से जोड़ने वाले शिव शिष्य हरिन्द्रानंन्द फाउंडेशन के द्वारा चतुर्थी पुण्यतिथि के अवसर स्मृति दिवस मनाया गया।04 सितम्बर 2022 को शिवलीन हुए।इसके बीच दुध्दी ब्लाक के अलग-अलग गांवों के गुरुभाई-बहना मिलकर साहब श्री के श्रद्धांजलि अर्पित कि।आज के कार्यक्रम में शामिल रहे शिवकुमार गुरुभाई जी शाहपुर में साहब श्री के जीवन कि आए हुए घटनाएं पर अपनी सुझाव व्यक्त किया।यह समय शिव शिष्यों के लिए हर बर्ष मौका मिले,मिलते रहे।दुध्दी के वार्ड नं 02 डीहवार बाबा के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में रामानुज दुबे जी साहब श्री के जीवन कि पुरी घटनाएं शुरू से अंत तक अपनी सुझाव व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैंने आज के तीन जगह कार्यक्रम में शामिल रहे,दुध्दी,डुमरडीहा 90मोड़,दिघुल सभी को साहब श्री हरिन्द्रानंन्द जी के आदेश पर चलने कि बात कहा।डुमरडीहा 90मोड़ में झारोकला से मनोरमा जी साहब श्री के पुण्यतिथि पर विशेष चर्चा कि।साहब श्री हरिन्द्रानंन्द जी हम सभी के बीच है।जहां-जहां हम लोगों क्षेत्रों में शिव गुरु कार्य में निकले हैं वहां साहब श्री हरिन्द्रानंन्द जी छत्रछाया मिली।आने वाले वो दिन शिव शिष्यों के लिए मन में उमंग और ज्यादा हो।मन,बचन,क्रम के साथ साहब श्री के आदेशानुसार उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर शिव गुरु कार्य में जिम्मेदारी उठाए। अनपरा में भी साहब श्री हरिन्द्रानंन्द जी कि पुण्यतिथि मनाई गई। चर्चा के दौरान श्यामबिहारी गुरुभाई साहब श्री हरिन्द्रानंन्द जी के आदेशानुसार उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर शिव गुरु कार्य में जिम्मेदारी में सहभागीता निभाने कि बात कहा।मैंने भी साहब श्री हरिन्द्रानंन्द जी पुण्यतिथि के अवसर पर जीवन के घटनाएं पर विशेष चर्चा कि।आज 04 सितम्बर 2022 को शिवलीन हुए और आज के दिन कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया जा रहा है।बहुत ही सुन्दर इस साल सौभाग्य मिला।इस आईए हम सब मिलकर साहब श्री हरिन्द्रानंन्द जी के संदेश जन-जन तक पहुंचाना है गांव गांव कस्बे टोला मोहल्ले में शिव शिष्य बनाना है, दिलों में शिव शिष्यता प्रेम जगाना हैं। पुनः अगिले कार्यक्रम कि जानकारी फोन के द्वारा व्हाटशाप के माध्यम मिलेगा।4
- गढ़वा के बाढ़ पर राजनीतिक बवाल, डॉ. MN खान ने दिया अंतिम चेतावनी गढ़वा में बाढ़ को लेकर अब सियासत गरमा गई है। डॉ. MN खान ने प्रशासन और जिम्मेदार लोगों को अंतिम चेतावनी देते हुए कार्रवाई की मांग की है। उनके बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में मामला और तूल पकड़ सकता है।1