logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के अभियोग में वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार गाजियाबाद :-ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में वांछित महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 27 फरवरी 2026 को पीड़िता सीमा देवी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि रंजू देवी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और ग्राम अगरौला स्थित प्लॉट नंबर 202 पर कब्जा करने की साजिश रची। आरोपियों ने जेसीबी मशीन से प्लॉट की बाउंड्री वॉल को ध्वस्त कर दिया और जमीन को बेच भी दिया। विरोध करने पर पीड़िता को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 21 अप्रैल को आरोपी रंजू देवी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

2 hrs ago
user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के अभियोग में वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार गाजियाबाद :-ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में वांछित महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 27 फरवरी 2026 को पीड़िता सीमा देवी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि रंजू देवी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और ग्राम अगरौला स्थित प्लॉट नंबर 202 पर कब्जा करने की साजिश रची। आरोपियों ने जेसीबी मशीन से प्लॉट की बाउंड्री वॉल को ध्वस्त कर दिया और जमीन को बेच भी दिया। विरोध करने पर पीड़िता को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 21 अप्रैल को आरोपी रंजू देवी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गाजियाबाद :- मोदीनगर में आज स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर के खिलाफ किसानों और मजदूरों का गुस्सा सड़कों पर देखने को मिला। भारतीय किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने पैदल मार्च निकालकर तहसील परिसर तक जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. बबली गुर्जर, युवा अध्यक्ष सतेंद्र शर्मा, महिला अध्यक्ष नीरज प्रजापति और महासचिव राहुल प्रधान ने किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए तहसील मोदीनगर पहुंचकर उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया। हालात को देखते हुए प्रशासन में भी हलचल मच गई। काफी देर बाद नायब तहसीलदार मुकेश शर्मा मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लिया। इस दौरान मोर्चा पदाधिकारियों ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर में लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि मीटर में रीडिंग ज्यादा आ रही है, बैलेंस अचानक खत्म हो जाता है और बिना सूचना के बिजली कट जाती है। नेताओं ने कहा कि किसान, मजदूर और गरीब वर्ग पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहा है, ऐसे में एडवांस में बिजली रिचार्ज कराना उनके लिए संभव नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने की प्रक्रिया को तुरंत रोका जाए और जो मीटर पहले से लगे हैं, उन्हें भी हटाया जाए। डॉ. बबली गुर्जर ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बिजली विभाग के कर्मचारी मीटर लगाने पहुंचे, तो उनका विरोध किया जाएगा और किसी भी कीमत पर मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे। इस मौके पर एमपी सिंह, नवीन जैन, सचिन दीक्षित, जॉनी चौधरी, सुनील प्रधान, जगपाल सिंह, विपिन जिंदल, मोनू प्रधान, बलबीर, तरुण जाटव, दिनेश चौधरी, बाबा चौधरी, परसराम, देव पंडित, मनोज शर्मा, जेपी शर्मा, कुलदीप शर्मा, कविता, कमलेश रानी, पूजा शर्मा और कलावती समेत कई लोग मौजूद रहे।
    2
    गाजियाबाद :- मोदीनगर में आज स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर के खिलाफ किसानों और मजदूरों का गुस्सा सड़कों पर देखने को मिला। भारतीय किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने पैदल मार्च निकालकर तहसील परिसर तक जोरदार प्रदर्शन किया।
इस प्रदर्शन का नेतृत्व मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. बबली गुर्जर, युवा अध्यक्ष सतेंद्र शर्मा, महिला अध्यक्ष नीरज प्रजापति और महासचिव राहुल प्रधान ने किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए तहसील मोदीनगर पहुंचकर उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया। हालात को देखते हुए प्रशासन में भी हलचल मच गई।
काफी देर बाद नायब तहसीलदार मुकेश शर्मा मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लिया। इस दौरान मोर्चा पदाधिकारियों ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर में लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि मीटर में रीडिंग ज्यादा आ रही है, बैलेंस अचानक खत्म हो जाता है और बिना सूचना के बिजली कट जाती है।
नेताओं ने कहा कि किसान, मजदूर और गरीब वर्ग पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहा है, ऐसे में एडवांस में बिजली रिचार्ज कराना उनके लिए संभव नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने की प्रक्रिया को तुरंत रोका जाए और जो मीटर पहले से लगे हैं, उन्हें भी हटाया जाए।
डॉ. बबली गुर्जर ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बिजली विभाग के कर्मचारी मीटर लगाने पहुंचे, तो उनका विरोध किया जाएगा और किसी भी कीमत पर मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे।
इस मौके पर एमपी सिंह, नवीन जैन, सचिन दीक्षित, जॉनी चौधरी, सुनील प्रधान, जगपाल सिंह, विपिन जिंदल, मोनू प्रधान, बलबीर, तरुण जाटव, दिनेश चौधरी, बाबा चौधरी, परसराम, देव पंडित, मनोज शर्मा, जेपी शर्मा, कुलदीप शर्मा, कविता, कमलेश रानी, पूजा शर्मा और कलावती समेत कई लोग मौजूद रहे।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
  • गाजियाबाद के लोनी थाना अंकुर विहार क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डाबर तालाब में डूबे 6 वर्षीय मासूम
    1
    गाजियाबाद के लोनी थाना अंकुर विहार क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डाबर तालाब में डूबे 6 वर्षीय मासूम
    user_पत्रकार  धीरेंद्र त्रिपाठी
    पत्रकार धीरेंद्र त्रिपाठी
    Press advisory गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • क्रॉसिंग रिपब्लिक में आग का तांडव, पांच दुकानें जलकर खाक, सिलिंडर फटने से मचा हड़कंप गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में गोल चक्कर पर दुकानों में भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते पांच दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आसमान में काला धुएं का गुबार छा गया। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने के प्रयासों में जुट गईं। जानकारी के मुताबिक, क्रॉसिंग रिपब्लिक के गोल चक्कर में एक दुकान से उठी लपटों से तीन गैस सिलिंडर फट गए। जिसके बाद पांच दुकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। करीब साढ़े ग्यारह बजे लगी आप पर एक घंटे बाद काबू पाया गया। गनीमत रही कि सीएनजी पंप तक आग नहीं पहुंची। वहीं, दुकानों की आग पर दमकल विभाग की टीम ने काबू पाया ही था कि करीब 200 मीटर दूरी पर स्थित अजनारा ग्रीन सोसाइटी के 22 मंजिल पर स्थित बंद फ्लैट में आग लग गई। गनीमत रही कि दोनों दुर्घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई है।
    1
    क्रॉसिंग रिपब्लिक में आग का तांडव, पांच दुकानें जलकर खाक, सिलिंडर फटने से मचा हड़कंप
गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में गोल चक्कर पर दुकानों में भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते पांच दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आसमान में काला धुएं का गुबार छा गया। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने के प्रयासों में जुट गईं। जानकारी के मुताबिक, क्रॉसिंग रिपब्लिक के गोल चक्कर में एक दुकान से उठी लपटों से तीन गैस सिलिंडर फट गए। जिसके बाद पांच दुकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। करीब साढ़े ग्यारह बजे लगी आप पर एक घंटे बाद काबू पाया गया। गनीमत रही कि सीएनजी पंप तक आग नहीं पहुंची।
वहीं, दुकानों की आग पर दमकल विभाग की टीम ने काबू पाया ही था कि करीब 200 मीटर दूरी पर स्थित अजनारा ग्रीन सोसाइटी के 22 मंजिल पर स्थित बंद फ्लैट में आग लग गई। गनीमत रही कि दोनों दुर्घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई है।
    user_Akanksha Dwivedi
    Akanksha Dwivedi
    Beauty parlour Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • संवाददाता रेनू पुरी की रिपोर्ट
    4
    संवाददाता रेनू पुरी की रिपोर्ट
    user_PRADEEP PURI
    PRADEEP PURI
    गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *दुनिया डायरेक्ट राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र* जिला गाजियाबाद *संवाददाता राकेश कुमार* की खास रिपोर्ट मुरादनगर में पाइपलाइन रोड पर स्थित *पंडित मदन मोहन मालवीय पब्लिक स्कूल* में भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित 'महायज्ञ' (विशाल यज्ञ समारोह) के दौरान, सभी जीवों के कल्याण, राष्ट्र की प्रगति और विश्व शांति के लिए प्रार्थना करते हुए 3,100 आहुतियां दी गईं। जयंती समारोह के हिस्से के रूप में, स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान, मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। सामाजिक सेवा पहलों के तहत, जरूरतमंद महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद करने के लिए सिलाई मशीनें वितरित की गईं, जबकि बुजुर्गों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और पत्रकारों को स्मृति चिन्ह और औपचारिक पटके (स्कार्फ) भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, हनुमान शोभायात्रा के दौरान सहयोग के लिए मुरादनगर पुलिस स्टेशन, चामुंडा चौकी और चुंगी नंबर 3 पुलिस चौकी की टीमों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विनोद मिश्रा ने भगवान परशुराम के जीवन और जीवनी पर प्रकाश डाला और सभी से उनके आदर्शों का अनुसरण करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम को भगवान विष्णु के छठे अवतार के रूप में पूजा जाता है और उनकी गणना आठ 'चिरंजीवियों' (अमर विभूतियों) में की जाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के संरक्षक पंडित विद्यासागर शर्मा ने की। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से पंडित सोमदत्त शर्मा और पंडित यतिदेव शर्मा ने किया। इस अवसर पर कई स्थानीय गणमान्य व्यक्ति, समाज सेवक, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन 'भंडारे' (सामुदायिक भोज) के प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
    1
    *दुनिया डायरेक्ट राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र* जिला गाजियाबाद *संवाददाता राकेश कुमार* की खास रिपोर्ट मुरादनगर में पाइपलाइन रोड पर स्थित *पंडित मदन मोहन मालवीय पब्लिक स्कूल* में भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित 'महायज्ञ' (विशाल यज्ञ समारोह) के दौरान, सभी जीवों के कल्याण, राष्ट्र की प्रगति और विश्व शांति के लिए प्रार्थना करते हुए 3,100 आहुतियां दी गईं। जयंती समारोह के हिस्से के रूप में, स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान, मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। सामाजिक सेवा पहलों के तहत, जरूरतमंद महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद करने के लिए सिलाई मशीनें वितरित की गईं, जबकि बुजुर्गों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और पत्रकारों को स्मृति चिन्ह और औपचारिक पटके (स्कार्फ) भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, हनुमान शोभायात्रा के दौरान सहयोग के लिए मुरादनगर पुलिस स्टेशन, चामुंडा चौकी और चुंगी नंबर 3 पुलिस चौकी की टीमों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विनोद मिश्रा ने भगवान परशुराम के जीवन और जीवनी पर प्रकाश डाला और सभी से उनके आदर्शों का अनुसरण करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम को भगवान विष्णु के छठे अवतार के रूप में पूजा जाता है और उनकी गणना आठ 'चिरंजीवियों' (अमर विभूतियों) में की जाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के संरक्षक पंडित विद्यासागर शर्मा ने की। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से पंडित सोमदत्त शर्मा और पंडित यतिदेव शर्मा ने किया।
इस अवसर पर कई स्थानीय गणमान्य व्यक्ति, समाज सेवक, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन 'भंडारे' (सामुदायिक भोज) के प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
    user_Duniya Direct news
    Duniya Direct news
    Voice of people Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • दिल्ली के प्रीत विहार में पार्किंग विवाद ने ली जान, 34 साल के युवक की गोली मारकर हत्या राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई. एक पड़ोसी ने विवाद के दौरान फायरिंग कर दी, जिसमें 34 वर्षीय पंकज नैयर की मौत हो गई. दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में आज सुबह पार्किंग को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी की घटना में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान पंकज नय्यर (34 वर्ष) के रूप में हुई है. आरोपी गौरव शर्मा (प्रीत विहार निवासी) गोली चलाने के बाद फरार हो गया है. पुलिस आरोपी और उसके साथियों की तलाश में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब दो से तीन के बीच में दो पीसीआर कॉल प्राप्त हुईं. पहली कॉल 02:22 बजे और दूसरी 02:26 बजे फायरिंग और झगड़े की सूचना पर प्राप्त हुईं, ये दोनों कॉल्स A-144, प्रीत विहार के पते पर हुई घटना से संबंधित थीं. पुलिस ने बताया कि ये घटना ए-144, प्रीत विहार में हुई, जहां पंकज और उनके भाई पारस का गौरव शर्मा नामक व्यक्ति से झगड़ा हुआ था. पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि प्रति विहार के रहने वाले 34 वर्षीय पंकज नायर और 43 वर्षीय उनके भाई पारस के बीच पार्किंग को लेकर गौरव शर्मा से विवाद हुआ था. झगड़े के दौरान आरोपी गौरव ने गोली चला दी, जिससे पंकज के सीने में गोली लग गई. गंभीर घायल अवस्था में पंकज को तुरंत मलिक निर्माण विहार स्थित रेडिक्स हेल्थ केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
    1
    दिल्ली के प्रीत विहार में पार्किंग विवाद ने ली जान, 34 साल के युवक की गोली मारकर हत्या
राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई. एक पड़ोसी ने विवाद के दौरान फायरिंग कर दी, जिसमें 34 वर्षीय पंकज नैयर की मौत हो गई.
दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में आज सुबह पार्किंग को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी की घटना में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान पंकज नय्यर (34 वर्ष) के रूप में हुई है. आरोपी गौरव शर्मा (प्रीत विहार निवासी) गोली चलाने के बाद फरार हो गया है. पुलिस आरोपी और उसके साथियों की तलाश में जुट गई है.
पुलिस ने बताया कि रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब दो से तीन के बीच में दो पीसीआर कॉल प्राप्त हुईं. पहली कॉल  02:22 बजे और दूसरी 02:26 बजे फायरिंग और झगड़े की सूचना पर प्राप्त हुईं, ये दोनों कॉल्स  A-144, प्रीत विहार के पते पर हुई घटना से संबंधित थीं. पुलिस ने बताया कि ये घटना ए-144, प्रीत विहार में हुई, जहां पंकज और उनके भाई पारस का गौरव शर्मा नामक व्यक्ति से झगड़ा हुआ था.
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि प्रति विहार के रहने वाले 34 वर्षीय पंकज नायर और 43 वर्षीय उनके भाई पारस के बीच पार्किंग को लेकर गौरव शर्मा से विवाद हुआ था. झगड़े के दौरान आरोपी गौरव ने गोली चला दी, जिससे पंकज के सीने में गोली लग गई.
गंभीर घायल अवस्था में पंकज को तुरंत मलिक निर्माण विहार स्थित रेडिक्स हेल्थ केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
    user_Mohit Badtiya
    Mohit Badtiya
    Shahdara, New Delhi•
    2 hrs ago
  • Post by MOHD Ahsan. 9540623826
    1
    Post by MOHD Ahsan.   9540623826
    user_MOHD Ahsan.   9540623826
    MOHD Ahsan. 9540623826
    Media house मयूर विहार, पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    2 hrs ago
  • गाजियाबाद :-ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में वांछित महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 27 फरवरी 2026 को पीड़िता सीमा देवी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि रंजू देवी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और ग्राम अगरौला स्थित प्लॉट नंबर 202 पर कब्जा करने की साजिश रची। आरोपियों ने जेसीबी मशीन से प्लॉट की बाउंड्री वॉल को ध्वस्त कर दिया और जमीन को बेच भी दिया। विरोध करने पर पीड़िता को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 21 अप्रैल को आरोपी रंजू देवी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
    1
    गाजियाबाद :-ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में वांछित महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 27 फरवरी 2026 को पीड़िता सीमा देवी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि रंजू देवी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और ग्राम अगरौला स्थित प्लॉट नंबर 202 पर कब्जा करने की साजिश रची। आरोपियों ने जेसीबी मशीन से प्लॉट की बाउंड्री वॉल को ध्वस्त कर दिया और जमीन को बेच भी दिया। विरोध करने पर पीड़िता को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 21 अप्रैल को आरोपी रंजू देवी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.