मोदीनगर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ किसानों का उग्र प्रदर्शन, तहसील पर हंगामा गाजियाबाद :- मोदीनगर में आज स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर के खिलाफ किसानों और मजदूरों का गुस्सा सड़कों पर देखने को मिला। भारतीय किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने पैदल मार्च निकालकर तहसील परिसर तक जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. बबली गुर्जर, युवा अध्यक्ष सतेंद्र शर्मा, महिला अध्यक्ष नीरज प्रजापति और महासचिव राहुल प्रधान ने किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए तहसील मोदीनगर पहुंचकर उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया। हालात को देखते हुए प्रशासन में भी हलचल मच गई। काफी देर बाद नायब तहसीलदार मुकेश शर्मा मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लिया। इस दौरान मोर्चा पदाधिकारियों ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर में लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि मीटर में रीडिंग ज्यादा आ रही है, बैलेंस अचानक खत्म हो जाता है और बिना सूचना के बिजली कट जाती है। नेताओं ने कहा कि किसान, मजदूर और गरीब वर्ग पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहा है, ऐसे में एडवांस में बिजली रिचार्ज कराना उनके लिए संभव नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने की प्रक्रिया को तुरंत रोका जाए और जो मीटर पहले से लगे हैं, उन्हें भी हटाया जाए। डॉ. बबली गुर्जर ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बिजली विभाग के कर्मचारी मीटर लगाने पहुंचे, तो उनका विरोध किया जाएगा और किसी भी कीमत पर मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे। इस मौके पर एमपी सिंह, नवीन जैन, सचिन दीक्षित, जॉनी चौधरी, सुनील प्रधान, जगपाल सिंह, विपिन जिंदल, मोनू प्रधान, बलबीर, तरुण जाटव, दिनेश चौधरी, बाबा चौधरी, परसराम, देव पंडित, मनोज शर्मा, जेपी शर्मा, कुलदीप शर्मा, कविता, कमलेश रानी, पूजा शर्मा और कलावती समेत कई लोग मौजूद रहे।
मोदीनगर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ किसानों का उग्र प्रदर्शन, तहसील पर हंगामा गाजियाबाद :- मोदीनगर में आज स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर के खिलाफ किसानों और मजदूरों का गुस्सा सड़कों पर देखने को मिला। भारतीय किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने पैदल मार्च निकालकर तहसील परिसर तक जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. बबली गुर्जर, युवा अध्यक्ष सतेंद्र शर्मा, महिला अध्यक्ष नीरज प्रजापति और महासचिव राहुल प्रधान ने किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए तहसील मोदीनगर पहुंचकर उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया। हालात को देखते हुए प्रशासन में भी हलचल मच गई। काफी देर बाद नायब तहसीलदार मुकेश शर्मा मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लिया। इस दौरान मोर्चा पदाधिकारियों ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर में लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि मीटर में रीडिंग ज्यादा आ रही है, बैलेंस
अचानक खत्म हो जाता है और बिना सूचना के बिजली कट जाती है। नेताओं ने कहा कि किसान, मजदूर और गरीब वर्ग पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहा है, ऐसे में एडवांस में बिजली रिचार्ज कराना उनके लिए संभव नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने की प्रक्रिया को तुरंत रोका जाए और जो मीटर पहले से लगे हैं, उन्हें भी हटाया जाए। डॉ. बबली गुर्जर ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बिजली विभाग के कर्मचारी मीटर लगाने पहुंचे, तो उनका विरोध किया जाएगा और किसी भी कीमत पर मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे। इस मौके पर एमपी सिंह, नवीन जैन, सचिन दीक्षित, जॉनी चौधरी, सुनील प्रधान, जगपाल सिंह, विपिन जिंदल, मोनू प्रधान, बलबीर, तरुण जाटव, दिनेश चौधरी, बाबा चौधरी, परसराम, देव पंडित, मनोज शर्मा, जेपी शर्मा, कुलदीप शर्मा, कविता, कमलेश रानी, पूजा शर्मा और कलावती समेत कई लोग मौजूद रहे।
- गाजियाबाद :-ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में वांछित महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 27 फरवरी 2026 को पीड़िता सीमा देवी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि रंजू देवी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और ग्राम अगरौला स्थित प्लॉट नंबर 202 पर कब्जा करने की साजिश रची। आरोपियों ने जेसीबी मशीन से प्लॉट की बाउंड्री वॉल को ध्वस्त कर दिया और जमीन को बेच भी दिया। विरोध करने पर पीड़िता को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 21 अप्रैल को आरोपी रंजू देवी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।1
- Post by MOHD Ahsan. 95406238261
- Post by Sonu Kanaujiya1
- सोनिया विहार में शिकायत करना पड़ा भारी: घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला, तीन घायल उत्तर-पूर्वी दिल्ली के थाना सोनिया विहार इलाके में चौथा पुस्ता स्थित दुर्गा मंदिर के पास जंगल वाले रोड पर एक परिवार पर जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नशा करने का विरोध करना इस परिवार को भारी पड़ गया, जिसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला और उसके बेटों को बुरी तरह पीट दिया। पीड़ित परिवार के मुताबिक, उनके घर के पास एक खाली प्लॉट है, जहां कुछ युवक अक्सर नशा करते थे। करीब एक साल पहले इस संबंध में शिकायत भी की गई थी, जिसके बाद से दोनों पक्षों में दुश्मनी बढ़ गई। हाल ही में जब आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी उनकी कार में तोड़फोड़ की और उसे जलाने की कोशिश की, तो परिवार ने इसका विरोध किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस बात से नाराज आरोपी अपने साथियों के साथ लाठी, डंडे, लोहे की रॉड और चाकू लेकर पीड़ित परिवार के घर में घुस आए और हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग महिला और उसके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान अरुण और आर्यन के रूप में हुई है, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावर अभी भी उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं, लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- *#लोनी में #फूड #सेफ्टी #विभाग की #टीम से #दबंगों ने कि #मारपीट* *पूरी खबर देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें* 👇👇👇 👉 *अपने क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर देखने के लिए हमारा चैनल न्यूज 22 इंडिया को सब्सक्राइब और खबर को शैयर व लाईक करें धन्यवाद* *अब सभी न्यूज़ 22 इंडिया न्यूज़ चैनल की यूट्यूब खबरें पब्लिक-एप पर भी देख सकते हैं यह रहा लिंक* *खबर व विज्ञापन और ज्वाइनिंग के लिए संपर्क करें* 👇👇👇 *डायरेक्टर कामिनी शर्मा* 8383911385 *संपादक राजू सैफ़ी* *एडीटर इन चीफ़ शकील सैफ़ी* *न्यूज 22 इंडिया न्यूज चैनल हेल्पलाइन नंबर* 95998077861
- Post by फरमान इदरीसी1
- गाजियाबाद के लोनी थाना अंकुर विहार क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डाबर तालाब में डूबे 6 वर्षीय मासूम1
- गाजियाबाद :- थाना अंकुर विहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शाहनवाज और समीर के रूप में हुई है, जिनकी उम्र करीब 20 से 22 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से एक चोरी की बाइक बरामद हुई, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने बाइक डीएलएफ अंकुर विहार इलाके से चोरी की थी और पकड़े जाने से बचने के लिए नंबर प्लेट बदल दी थी। आरोपी इस बाइक का इस्तेमाल अन्य चोरी की वारदातों में करने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस चेकिंग में पकड़ लिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।1
- Post by MOHD Ahsan. 95406238261