Shuru
Apke Nagar Ki App…
बड़ागांव धसान में पेट्रोल पंप संचालक ने मांगी माफी, प्रशासन की कार्रवाई का दिखा असर टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव धसान में पेट्रोल कम डालने को लेकर हुए विवाद के मामले में पेट्रोल पंप संचालक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। मामला 22 अक्टूबर की शाम करीब 5 बजकर 40 मिनट का है, जब चंद्रभान हटैया पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने की शिकायत को लेकर सर्पमित्र एवं समाजसेवी अमर सिंह लोधी की पंप संचालक जिनेश हटैया और उनके भाई मुकेश हटैया से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इस दौरान उन्हें पेट्रोल डालकर आग लगाने की धमकी दी गई। वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर और एसपी ने मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद संचालक ने माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराने का आश्वासन दिया।
Sageer Qadri 7000548645
बड़ागांव धसान में पेट्रोल पंप संचालक ने मांगी माफी, प्रशासन की कार्रवाई का दिखा असर टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव धसान में पेट्रोल कम डालने को लेकर हुए विवाद के मामले में पेट्रोल पंप संचालक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। मामला 22 अक्टूबर की शाम करीब 5 बजकर 40 मिनट का है, जब चंद्रभान हटैया पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने की शिकायत को लेकर सर्पमित्र एवं समाजसेवी अमर सिंह लोधी की पंप संचालक जिनेश हटैया और उनके भाई मुकेश हटैया से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इस दौरान उन्हें पेट्रोल डालकर आग लगाने की धमकी दी गई। वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर और एसपी ने मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद संचालक ने माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराने का आश्वासन दिया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बड़ागांव धसान में पेट्रोल पंप संचालक ने मांगी माफी, प्रशासन की कार्रवाई का दिखा असर टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव धसान में पेट्रोल कम डालने को लेकर हुए विवाद के मामले में पेट्रोल पंप संचालक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। मामला 22 अक्टूबर की शाम करीब 5 बजकर 40 मिनट का है, जब चंद्रभान हटैया पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने की शिकायत को लेकर सर्पमित्र एवं समाजसेवी अमर सिंह लोधी की पंप संचालक जिनेश हटैया और उनके भाई मुकेश हटैया से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इस दौरान उन्हें पेट्रोल डालकर आग लगाने की धमकी दी गई। वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर और एसपी ने मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद संचालक ने माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराने का आश्वासन दिया।1
- पिकअप वाहन से 1.22 लाख का 70 बोरी खाद जब्त, वाहन मालिक पर एफआईआर दर्ज पिकअप वाहन से 1.22 लाख का 70 बोरी खाद जब्त, वाहन मालिक पर एफआईआर दर्ज टीकमगढ़ 30 अक्टूबर। Digoda News टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध रूप से खाद का परिवहन करने के मामले में पुलिस ने पिकअप वाहन मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। कृषि विभाग के उर्वरक पौध संरक्षण अधिकारी एवं बीज निरीक्षक की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार 28 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे मोहनगढ़ तहसीलदार को सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन से अवैध रूप से खाद का परिवहन किया जा रहा है। जांच में पिकअप से खाद की 70 बोरियां बरामद हुईं, जिनकी कुल कीमत 1 लाख 22 हजार 500 रुपये आंकी गई है। वाहन चालक उर्वरक के परिवहन से संबंधित वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- टीकमगढ़:- अवैध रूप से खाद का परिवहन करते हुए तहसीलदार एवं कृषि विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर पकड़ा1
- खाद के लिए किसानों का फूटा गुस्सा, पलेरा-जतारा मार्ग पर लगाया चक्काजाम! खाद के लिए किसानों का फूटा गुस्सा, पलेरा-जतारा मार्ग पर लगाया चक्काजाम! थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर किसानों का प्रदर्शन, मंडी गेट के बाहर सड़क पर बैठे किसान। पलेरा। खाद की किल्लत से परेशान किसानों का आक्रोश आखिरकार सड़क पर देखने को मिला। पलेरा-जतारा मार्ग पर मंडी गेट के बाहर किसानों ने चक्काजाम कर दिया, जिससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ। किसानों का आरोप है कि टोकन कटने के बावजूद उन्हें खाद उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। पहले सर्वर की समस्या बताकर किसानों को इंतजार कराया जाता था, लेकिन अब सर्वर चालू होने के बाद भी खाद नहीं मिल पा रहा है।1
- टीकमगढ़ नवरात्रि हत्या कांड: मृतक परिवार को 50 लाख मुआवजा, सरकारी नौकरी और 10 एकड़ जमीन देने की मांग, भारत मुक्ति मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन* *टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार *टीकमगढ़।* 13 अक्टूबर 2026 को नवरात्रि आयोजन के दौरान 20 वर्षीय युवक की तलवार से हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस जघन्य हत्याकांड में मृतक के परिवार को न्याय और आर्थिक सुरक्षा देने की मांग को लेकर *भारत मुक्ति मोर्चा* के सहयोगी संगठन *राष्ट्रीय मूलनिवासी अत्यंत पिछड़ी अनुसूचित (एस.सी.) जाति जागृति मोर्चा (म.प्र.)* ने मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश शासन के नाम कलेक्टर टीकमगढ़ के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। *क्या है पूरा मामला?* ज्ञापन के अनुसार, 13/10/2026 को टीकमगढ़ में नवरात्रि आयोजन के दौरान एक 20 वर्षीय युवक की तलवार से हत्या कर दी गई थी। घटना की खबर दैनिक भास्कर, पत्रिका सहित कई समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तलवार सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। *परिवार की दयनीय स्थिति का जिक्र:* मोर्चा ने ज्ञापन में बताया कि मृतक के परिवार में वृद्ध माता-पिता, दो छोटे भाई और एक सबसे बड़ा भाई है। सबसे बड़ा भाई ही एकमात्र कमाने वाला है, जो दसवीं पास है और 300 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। वृद्ध माता-पिता की देखभाल और छोटे भाइयों की शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी उसी पर है। सगे भाई की हत्या से वह मानसिक, भावनात्मक पीड़ा और असुरक्षा के भय से गुजर रहा है। इतनी कम आय में परिवार का गुजारा अत्यंत कठिन है। *मुख्य मांगें - 1. *50 लाख की आर्थिक सहायता* एवं उचित मुआवजा पात्रता के आधार पर विशेष तौर पर दिया जाए। 2. परिवार के सबसे बड़े भाई की शैक्षणिक योग्यता और पारिवारिक जिम्मेदारियों को देखते हुए किसी उपयुक्त शासकीय विभाग में *सरकारी नौकरी* दी जाए। 3. यदि नौकरी संभव न हो तो दीर्घकालिक आर्थिक सुरक्षा और कृषि आधारित आजीविका के लिए *10 एकड़ भूमि* कृषि कार्य हेतु प्रदान की जाए। 4. यदि भूमि देना भी संभव न हो तो अन्य उपयुक्त आर्थिक सहायता या शासकीय योजनाओं का लाभ दिया जाए। 5. मामले की *निष्पक्ष जांच* कर अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाए। 6. जिला प्रशासन को निर्देशित किया जाए कि पीड़ित परिवार की स्थिति का शीघ्र परीक्षण कर राहत उपलब्ध कराई जाए। ज्ञापन के साथ समाचार पत्र की प्रति, FIR, मृत्यु प्रमाण पत्र और परिवार की आर्थिक स्थिति से संबंधित दस्तावेज भी संलग्न किए गए हैं। इस ज्ञापन की प्रतिलिपि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग भोपाल और राज्य मानव अधिकार आयोग को भी भेजी गई है। *संगठन ने मानवीय संवेदनशीलता के आधार पर उचित हस्तक्षेप कर पीड़ित परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने की अपील की है।*4
- जतारा स्वामित्व योजना से मिलेगा ग्रामीणों को मकान का मालिकाना हक, कलेक्टर जतारा स्वामित्व योजना से मिलेगा ग्रामीणों को मकान का मालिकाना हक, कलेक्टर जनविश्वास शिविर में 67 शिकायतों का मौके पर निराकरण, अधिकारियों को मुख्यालय में बैठने के निर्देश जतारा। ग्राम पंचायत ताल लिधौरा में आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने ग्रामीणों को स्वामित्व योजना की जानकारी देते हुए कहा कि हर पात्र व्यक्ति को मकान का मालिकाना हक दिलाने के लिए निःशुल्क रजिस्ट्री कराई जाएगी। जिले में 1 लाख 48 हजार मकानों की रजिस्ट्री का लक्ष्य रखा गया है। खाद की समस्या पर कलेक्टर ने बताया कि डीएपी की कमी के चलते फिलहाल किसानों को एनपीके खाद दिया जा रहा है। वहीं अधिकारियों को सप्ताह में कम से कम तीन दिन मुख्यालय पर बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के निर्देश दिए।1
- पाली में बड़ी धूमधाम से निकाली गई बाल्मीकि जयंती2
- मोहनगढ़ में खाद की अवैध सप्लाई का खुलासा, पिकअप से NPK खाद की 70 बोरियां जब्त टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ कस्बे में उत्तर प्रदेश की सीमा से मध्य प्रदेश में अवैध रूप से खाद का परिवहन करते एक पिकअप वाहन को प्रशासन की संयुक्त टीम ने पकड़ लिया। मुखबिर की सूचना पर तहसीलदार और कृषि विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए वाहन से एनपीके खाद की 70 बोरियां जब्त कीं। जांच के दौरान खाद परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद वाहन मालिक सुमित साहू के खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मोहनगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। दरअसल, खाद उत्तर प्रदेश की सीमा पार कर मध्य प्रदेश में सप्लाई के लिए लाई जा रही थी। दस्तावेजों के अभाव में प्रशासन ने खाद जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की।1