Shuru
Apke Nagar Ki App…
public ke liye Instagram ID block follow Karen sahayata ke liye blogger creator Uttar Pradesh ke video rail
Sanjay raj Raj
public ke liye Instagram ID block follow Karen sahayata ke liye blogger creator Uttar Pradesh ke video rail
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Sanjay raj Raj1
- --स्वास्थ्य विभाग का जागरूकता अभियान। --सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले 82 लोगों से 3000 रुपये जुर्माना। कन्नौज। नो स्मोकिंग डे के अवसर पर बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में “धूम्रपान का स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तम्बाकू सेवन से होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. सुकेश भारद्वाज ने धूम्रपान के दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पैसिव स्मोकिंग गर्भवती महिलाओं और गर्भस्थ शिशु के लिए बेहद हानिकारक होती है। तम्बाकू का धुआं आसपास मौजूद लोगों के स्वास्थ्य को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वदेश गुप्ता ने की। उन्होंने कोटपा अधिनियम-2003 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान प्रतिबंधित होने तथा तम्बाकू नियंत्रण से जुड़े कानूनी नियमों के बारे में बताया। इस दौरान 65 लोगों ने तम्बाकू का सेवन न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। कार्यक्रम के अंत में नोडल अधिकारी डॉ. के.पी. त्रिपाठी ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की टीम ने बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और जिला अस्पताल में आमजन को तम्बाकू व धूम्रपान के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करते पाए गए 82 लोगों से कुल 3000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। स्वास्थ्य विभाग ने जनसामान्य से अपील की है कि स्वस्थ जीवन के लिए तम्बाकू और धूम्रपान से दूर रहें तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करें।8
- , जय श्री श्याम4
- रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रैक्टर ने दो बाइकों को कुचला, तीन युवकों की दर्दनाक मौत कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो बाइकों को कुचल दिया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक सदर कोतवाली क्षेत्र के अटारा गांव के पास एनएच-34 जीटी रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक रॉन्ग साइड से आ गया और सामने से आ रही दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान इनायतपुर निवासी अरबाज, अहद तथा छिबरामऊ निवासी अमित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि छिबरामऊ निवासी अमित अपने बीमार पिता को कानपुर में भर्ती कराकर घर लौट रहा था, जबकि अरबाज और अहद गांव से पेट्रोल पंप पर डीजल लेने के लिए आए थे। हादसे के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल ट्रैक्टर चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।2
- Post by पंकज सिंह1
- कन्नौज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एनएच 34 पर अटारा गांव के पास बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो बाइकों को रौंद दिया, जिसमें दो बाइक पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक सदर के इनायतपुर गांव निवासी और छिबरामऊ के रहने वाले थे। एक मृतक अपने बीमार पिता को कानपुर में भर्ती कराकर घर लौट रहा था, जबकि दो अन्य गांव से डीजल लेने पेट्रोल पंप गए थे। हादसे में ट्रैक्टर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों और घायल को जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। हादसे की जानकारी देते हुए डॉ रजत, EMO जिला अस्पताल कन्नौज ने बताया कि हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है और ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल है। *मृतकों के बारे में जानकारी:* मृतक सदर के इनायतपुर गांव निवासी और छिबरामऊ के रहने वाले थे। एक मृतक अपने बीमार पिता को कानपुर में भर्ती कराकर घर लौट रहा था, जबकि दो अन्य गांव से डीजल लेने पेट्रोल पंप गए थे।4
- लखनऊ, राष्ट्रीय किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार बाबा ने अमेरिका के साथ हुई 18 प्रतिशत कृषि डील को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस समझौते को वापस नहीं लिया गया तो देशभर के किसान बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। लखनऊ स्थित ईको गार्डन धरना स्थल पर अपने अधिकारों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हजारों किसानों को संबोधित करते हुए अरुण कुमार बाबा ने कहा कि इंडिया और अमेरिका के बीच हुई 18 प्रतिशत की कृषि डील किसानों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यदि भारत सरकार और प्रधानमंत्री इस डील को वापस नहीं लेते हैं तो देश का किसान प्रधानमंत्री के खिलाफ आंदोलन छेड़ देगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसानों के बारे में कितना सोचते हैं, यह जगजाहिर है। लेकिन इस तरह की डील से भारतीय कृषि और किसानों को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए सरकार को तुरंत इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। अरुण कुमार बाबा ने सरकार से किसानों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अक्सर कहा जाता है कि “हिन्दू खतरे में है”, लेकिन जो किसान देश की 140 करोड़ आबादी को अन्न उपलब्ध कराता है, क्या वह खतरे में नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की समस्याओं और हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए, अन्यथा किसान आंदोलन का रास्ता अपनाने को बाध्य होंगे।1
- Post by SANJEEV GUPTA MANBADHIKAR1