Shuru
Apke Nagar Ki App…
भोपाल में किसान आंदोलन ने पकड़ा जोर, सीएम हाउस की तरफ बढे, बेरिकेड्स तोड़े एमपी की राजधानी भोपाल में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले हजारों किसानों ने मूंग की 100% सरकारी खरीद और खाद वितरण में सुधार की मांग को लेकर सड़कों पर डेरा डाल दिया है: सीएम हाउस की तरफ बढ़ रहे किसानों ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़े, सड़कों पर ही खाना बनाया और खुले आसमान के नीचे रात बिताने के लिए बिस्तर लगा लिए...
Ahmed Siraj Farooqi
भोपाल में किसान आंदोलन ने पकड़ा जोर, सीएम हाउस की तरफ बढे, बेरिकेड्स तोड़े एमपी की राजधानी भोपाल में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले हजारों किसानों ने मूंग की 100% सरकारी खरीद और खाद वितरण में सुधार की मांग को लेकर सड़कों पर डेरा डाल दिया है: सीएम हाउस की तरफ बढ़ रहे किसानों ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़े, सड़कों पर ही खाना बनाया और खुले आसमान के नीचे रात बिताने के लिए बिस्तर लगा लिए...
More news from राजस्थान and nearby areas
- कोटा विकास प्राधिकरण ने बुधवार को आयुक्त बचनेश अग्रवाल के निर्देशन में ग्राम छत्रपुरा स्थित प्राधिकरण की भूमि, डीसीएम रोड फ्लाईओवर के नीचे तथा श्रीनाथपुरम ब्लॉक-बी की स्लिप लेन पर अवैध रूप से डाली गई बजरी हटाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अतिक्रमण के कारण आवागमन बाधित हो रहा था। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों को दोबारा कब्जा नहीं करने की चेतावनी दी गई। मौके पर तहसीलदार ललित किशोर नागर, भू-अभिलेख निरीक्षक हरिश्चन्द्र प्रजापति और केडीए थाना प्रभारी सत्यनारायण मीणा पुलिस जाब्ते के साथ मौजूद रहे। कोटा विकास प्राधिकरण ने बुधवार को आयुक्त बचनेश अग्रवाल के निर्देशन में ग्राम छत्रपुरा स्थित प्राधिकरण की भूमि, डीसीएम रोड फ्लाईओवर के नीचे तथा श्रीनाथपुरम ब्लॉक-बी की स्लिप लेन पर अवैध रूप से डाली गई बजरी हटाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अतिक्रमण के कारण आवागमन बाधित हो रहा था। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों को दोबारा कब्जा नहीं करने की चेतावनी दी गई। मौके पर तहसीलदार ललित किशोर नागर, भू-अभिलेख निरीक्षक हरिश्चन्द्र प्रजापति और केडीए थाना प्रभारी सत्यनारायण मीणा पुलिस जाब्ते के साथ मौजूद रहे।1
- नान्ता में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, पीड़ित ने लगाया मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप कोटा। नान्ता क्षेत्र के गवारिया मोहल्ले में पारिवारिक विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पीड़ित देवेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि उनके परिवार के कुछ सदस्यों ने पूर्व नियोजित तरीके से उन पर, उनकी पत्नी और बच्चों पर लाठियों से हमला किया। देवेंद्र सिंह का कहना है कि दुकान खोलने के दौरान उनकी भाभी ने उनका गिरेबान पकड़ लिया, जिसके बाद अन्य परिजनों ने मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी दो छोटी बेटियों के साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार नान्ता थाने पहुंचा, जहां उनका मेडिकल कराया गया। देवेंद्र सिंह का आरोप है कि अस्पताल में उनके सरकारी कर्मचारी भाई ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं, घर लौटने पर दुकान पर ताला लगा मिला और अंदर जाने का रास्ता भी बंद कर दिया गया। पीड़ित ने बताया कि इन परिस्थितियों में वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ नान्ता चौराहे पर रात बिताने को मजबूर हैं। मामले में पुलिस जांच कर रही है। l1
- Aakash institute rajasthan uplakshya goyal AIR3 felicitation by chief minister of rajasthan1
- नारायणी धाम के बूंदी जिला अध्यक्ष व कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न बूंदी। अखिल भारतीय श्री नारायणी धाम प्रबंध एवं विकास महासभा समिति की बूंदी जिला इकाई के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सैन एवं उनकी कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय निजी रिसोर्ट में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में समाज के गणमान्यजन एवं बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नारायणी धाम अलवर के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दुर्गा लाल सैन उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि रामावतार सैन कड़ीला रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलेश सैन (बिजौलियां) ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ नारायणी माता एवं संत शिरोमणि सैन महाराज के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों ने अपने संबोधन में समाज को नारायणी धाम से जोड़ने, संगठन को मजबूत बनाने तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही धाम में संचालित नि:शुल्क भोजन व्यवस्था एवं विकास कार्यों की जानकारी भी साझा की। समारोह में नाथू लाल सैन (आतरदा), ओमप्रकाश सैन (तालेडा), रघुराज सैन (अलोद), रामावतार सैन (बम्बूली), सुषमा सैन (मातृशक्ति जिलाध्यक्ष), प्रदीप सैन सेवाल, महावीर मुनिया सहित अनेक समाजसेवी एवं समाजबंधु मौजूद रहे। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर नियुक्तियां घोषित की गईं। प्रदीप सेवाल को जिला संयोजक, राजेंद्र कुमार सैन को जिला प्रभारी, महावीर मुनिया को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, महावीर सैन (बांसी) एवं राजू सैन (ओवन) को उपाध्यक्ष, सिकंदर सैन को सचिव, मनीष सैन (इंद्रगढ़) को सह-सचिव, मुकेश सैन (छपावदा) को संगठन सचिव, जसवंत सैन को संगठन मंत्री, राहुल सैन को सह-संगठन मंत्री तथा लोकेश सैन (छत्रपुरा) को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। साथ ही ब्लॉक स्तर पर भी अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। लोकेश सैन को बूंदी शहर अध्यक्ष, हेमराज सैन को हिंडोली, रामलाल सैन को नैनवां, शिवप्रसाद सैन को केशवरायपाटन, मनोज सैन को तालेड़ा तथा रोहित सैन को इंद्रगढ़ नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। पूर्व जिला अध्यक्ष गणेश मारू ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति से संगठन की मजबूती और सामाजिक एकता के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र कुमार सैन ने किया। अंत में सभी समाजबंधुओं ने स्नेह भोज में सहभागिता कर कार्यक्रम का समापन किया।1
- छह महीने में सजा, 10 साल जेल और 10 करोड़ तक जुर्माना; लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पेश अब पेपर लीक माफिया की ख़ैर नहीं, लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पास। इसमें 7 साल की सजा, 10करोड़ तक का जुर्माना... नीट पेपर लीक विवाद के बाद केंद्र सरकार ने लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया। इसमें पेपर लीक पर 5 से 10 साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। संगठित अपराध पर 10 करोड़ रुपये तक जुर्माना, दो महीने में जांच और तीन महीने में फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई का प्रस्ताव है। देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर हुए छात्र आंदोलनों और शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवालों के बीच केंद्र सरकार ने सोमवार को लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया। इस विधेयक में पेपर लीक और परीक्षा में धांधली करने वालों के खिलाफ पहले से कहीं ज्यादा सख्त सजा का प्रस्ताव रखा गया है। विधेयक को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में पेश किया। इस दौरान विपक्ष छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी कर रहा था।1
- कैथून में आयोजित विशेष जनसुनवाई एवं जनसंवाद कार्यक्रम में कोटा ग्रामीण पुलिस ने आमजन की समस्याएं सुनीं। एसपी सुजीत शंकर ने मौके पर पहुंचकर कई शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया और शेष मामलों में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यक्रम में साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियमों का पालन, महिला सुरक्षा, जमीनी विवादों के शांतिपूर्ण समाधान और नशा मुक्ति को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही एसपी हेल्पलाइन नंबर 8764520202 की जानकारी देते हुए अपराध, नशा तस्करी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। कैथून में आयोजित विशेष जनसुनवाई एवं जनसंवाद कार्यक्रम में कोटा ग्रामीण पुलिस ने आमजन की समस्याएं सुनीं। एसपी सुजीत शंकर ने मौके पर पहुंचकर कई शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया और शेष मामलों में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यक्रम में साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियमों का पालन, महिला सुरक्षा, जमीनी विवादों के शांतिपूर्ण समाधान और नशा मुक्ति को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही एसपी हेल्पलाइन नंबर 8764520202 की जानकारी देते हुए अपराध, नशा तस्करी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।1
- आंखों में आंसू और मन में आक्रोश,बस एक ही मांग तुरंत कार्रवाई हो। उदयपुर में जमीन-मकान विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जैन समाज के लोग इस घटना के जिम्मेदार आरोपी को गिरफ्तार कर कडी सजा की मांग कर रहे हैं।1